30.3 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 211

उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी बस हादसा 7 लोगो की मौके पर ही मौत।

0

उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर
गंगनानी बस हादसा
27 घायल यात्रियों को निकाला गया है। जिन्हें उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से भेजा जा रहा है।
7 यात्री की मृत्यु होनी बताई गई है। जबकि एक व्यक्ति अभी भी गाडी मे फसा लोगों को एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन जिलाधिकारी घटना स्थल पर मौजूदह।

घायल

उत्तरकाशी गुजरात भावनगर के 35 लोक गंगोत्री से आ रहे थे अचानक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई गुजरात के यात्री ग तहसील भटवाडी के अन्तर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान गंगनानी के पास गंगोत्री धाम से वापस आ रहे यात्रियों का वाहन (यूके07 पी ए 8585) 50 मीटरखाई में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त घटना में अभी तक 7 व्यक्ति की मृत्यु तथा 26 व्यक्ति घायल हैं। जिनको एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों के माध्यम से जिला अस्पताल उत्तरकाशी के लिए रवाना किया गया है जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस , एनडीआरएफ,एसडीआरएफ, मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी एवं जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा रहा है। इस दर्दनाक हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट किया है।अगर मैं उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के बाद बात करूंगा तो उत्तरकाशी से से लेकर भैरव घाटी तक रोड पूरी तरह से सक्रिय है जो अब तक नेशनल ने काम नहीं किया है वह लगातार इस तरह की घटनाएं होती रही क्योंकि रोड पूरे कहीं गड्ढे हैं कहीं बैंड है जो कि यह जो घटनाएं हो रही इसका सीधा सा कारण है कि नेशनल को सही नहीं कर पा रही है

टिहरी जिले का पर्वतारोही रोहित भट्ट ने रसिया के सबसे ऊंची चोटी एलब्रास की चोटी पर चढ़कर भारत का 101 फिट लंबा तिरंगा फहरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

0

टिहरी।।टिहरी जिले का पर्वतारोही रोहित भट्ट ने रसिया के सबसे ऊंची चोटी एलब्रास की चोटी पर चढ़कर भारत का 101 फिट लंबा तिरंगा फरहाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया और उत्तरकाशी के द्रौपदी डांडा एवलॉन्च में जान गवाने वाले अपने साथियों की फ़ोटो का बैनर को भी चोटी में लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया

माउंट एलब्रश की चोटी से. उत्तरकाशी dkd2 एवलांच में हुए शहीद 29 पर्वतारोहियों को वहा से श्रद्धांजलि अर्पित की

रोहित भट्ट ने एलब्रास की चोटी से एक संदेश देते हुए कहा कि मैंने 19 अगस्त की सुबह एलब्रुस की चोटी पर तिरंगा फहराया और मैंने आज एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है यहां तक पहुंचाने में मुझे बहुत लोगों ने मदद की जिनका मैं शुक्रगुजार हूं खास तौर पर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार, एसडीआरएफ के कमांडेंट प्रमोद रावत जी है जिन्होंने मेरा काफी सपोर्ट किया इसके अलावा घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह और देहरादून के धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने मेरा काफी सपोर्ट किया है यहां तक पहुंचने में इसके अलावा देहरादून की विजय अकैडमी उन्होंने मुझे स्पॉन्सर भी किया है और साथ ही यहां तक पहुंचने में जिन्होंने साथ दिया है मेरे पिता जगदंबा प्रसाद भट्ट ने उन्होंने शुरू से ही मेरा सपोर्ट किया है इससे पहले भी मैंने 4 अक्टूबर को उत्तरकाशी द्रौपदी का डंडा एवलांच आया था उसमें भी चार माउंटेनियर को क्रैवास से बाहर निकाला है और जो चार माउंटेनियर जो डेड हो चुके थे मैंने उनको भी क्रेवास से बाहर निकाला इसके अलावा 27 जनवरी को किलिमंजारो अफ्रीका में 5895 हाइट की चोटी को फतह किया था और कहा कि मैं अभी तक अपने दो महाद्वीप समिट कर दिए हैं और अगर मुझे सरकार से सपोर्ट मिला तो मैं भारत का राष्ट्रीय ध्वज सात महाद्वीपों पर फहराना चाहता हूं जो कि अभी तक मेने दो महाद्वीप पूरे कर किया है

मद्दमेश्वर घाटी में आवाजाही के लिए तैयार किया गया लकड़ी का वैकल्पिक पुल।

0

रुद्रप्रयाग के मद्दमेश्वर घाटी की आवाजाही के लिए बणतोली में लकड़ी के वैकल्पिक पुल का किया निर्माण।

*14 अगस्त, 2023 को बह गया था गार्डर पुल*

*लोनिवि द्वारा तैयार किए गए पुल पर ग्रामीणों ने की आवाजाही शुरू*
रुद्रप्रयाग

4 अगस्त, 2023 को समय प्रातः 6ः45 बजे मदमहेश्वर जाने वाले रास्ते बणतोली नामक स्थान पर मोरकंडा नदी पर बना हुआ लोहे का पुल बह गया था। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में लोनिवि द्वारा वैकल्पिक पुल का निर्माण कर दिया गया है जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से वैकल्पिक पुल को तैयार कर आवाजाही शुरू हो गई है। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं मदमहेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी l

रुद्रप्रयाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध शराब का पकड़ा बड़ा जखीरा।

0

 

जनपद रुद्रप्रयाग की कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा*

*02 अलग-अलग मामलों में क्रमशः 32 पेटी व 25 पेटी शराब सहित लगभग साढ़े चार लाख की कुल 684 बोतल (312 बोतल, 312 हाफ, 864 क्वार्टर) शराब की गयी बरामद*

*इस साल की यात्रा अवधि में लगभग चौदह लाख रुपए की शराब हो चुकी जब्त*

रुद्रप्रयाग,: रुद्रप्रयाग जिले की पुलिस अधीक्षक डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रमाण एक बार फिर से सामने आया है। उनके द्वारा इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा के शुरूआत में ही सभी प्रभारियों को यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व और प्रचलित यात्रा में अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर नकेल कसने के निर्देश दिये गये थे। परिणामस्वरूप यात्रा के पहले चरण में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 45 मुकदमे दर्ज कर 71 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी थी। वर्तमान में लगातार हो रही बारिश के चलते यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम हो गयी है। परन्तु यात्रा के दूसरे चरण को प्रारम्भ होने से पहले और आजकल की परिस्थितियों का फायदा उठाने हेतु शराब तस्कर सक्रिय हो चुके थे, परन्तु उनको क्या पता कि उनकी चाल कामयाब नहीं होने वाली थी, क्योंकि रुद्रप्रयाग पुलिस ने पहले ही जाल बिछा लिया था। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की मुखिया ने सभी प्रभारियों को दुबारा से निर्देश दिये गये कि आजकल की परिस्थितियों में जहॉं हमारा ध्यान भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग व यात्रा मार्ग बाधित होने से परेशान होने वाले लोगों की मदद करने व हाल ही में घटे आपदा जैसे हालातों से लड़कर खोज बचाव कार्य करना है, वहीं अपने कुत्सित उद्देश्य को पूरा करने वालों के विरुद्ध भी रणनीति बनाकर कार्यवाही करनी है। इसके लिए प्रभावी मुखबिर तन्त्र, सूचना संकलन, रैण्डम चेकिंग करते हुए नशे का कारोबार या अन्य किसी भी प्रकार का अपराध करने वालों पर नकेल भी कसनी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों पर युवा पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी श्री विमल रावत ने अपने सर्किल के सभी थाना व चौकी प्रभारियों के साथ रणनीति बनाते हुए इसको सफल बनाने में जुट गये। यात्रा के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले ही यात्रा पड़ावों पर शराब की खेप पहुंचाने व कम मेहनत के ही मालामाल होने का सपना संजोये शराब तस्कर पुलिस के चंगुल में फंस गये। अलग-अलग मामलों में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस को शराब बरामदगी में सफलता हासिल हुई। वाहन संख्या यूके 13 टीए 1477 (आर्टिका कार) को रोकने पर वाहन चालक द्वारा वाहन को हड़बड़ी में रोककर वाहन को उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने वाहन को चेक किया तो इस वाहन में कुल 32 पेटी मैक्डॉवल मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस के स्तर से वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर लिया गया है। वाहन स्वामी एवं वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इनका पता लगाने में जुटी थी कि सूचना मिली कि यही लोग पहले भी एक बार इस क्षेत्र में आये हैं, आवश्यक पूछताछ और शक के आधार पर एक रेस्टोरेन्ट से कुल 25 पेटी मैक्डॉवल मार्का शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इस दौरान शराब की रखवाली कर रहा दूसरा व्यक्ति मौके से खिसक लिया, बाद में पता चला कि ये भी अभियुक्त का सागिर्द था। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार हुए अभियुक्त ने स्वीकार किया है कि इनका उद्देश्य प्रचलित केदारनाथ यात्रा पड़ावों तक शराब को भिजवाना था। सबसे बड़ी बात कि बरामद हुई कुल 57 पेटी शराब में 312 बोतल, 312 अद्दे (हाफ), 864 पव्वे (क्वार्टर) बरामद हुए है। अभियुक्त
सुन्दर सिंह मिंगवाल पुत्र श्री अवतार सिंह निवासी ग्राम गैठाणा, पो0 कोट बांगर, तहसील व जिला रुद्रप्रयाग।
प्रहलाद सिंह मिंगवाल पुत्र श्री दरम्यान सिंह निवासी ग्राम गैठाणा, पो0 कोट बांगर, तहसील व जिला रुद्रप्रयाग व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
इस वर्ष के यात्रा काल में अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कुल 47 मुकदमों में 74 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 2148 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, बरामद हुई कुल शराब का अनुमानित मूल्य ₹ 13,96,200 है।

उत्तराखण्ड के गल्ला विक्रेता जूझ रहे आर्थिक तंगी से ,खाद्य आपूर्ति मंत्री को दिया ज्ञापन।

0

 प्रदेश के सहकारी गल्ला विक्रेता साल 2022 से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं ।
जिसके चलते खाद्य – आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य को प्रदेश अध्यक्ष रेबाधर ब्रजवासी ने ज्ञापन सौंपा और गल्ला विक्रेताओ की मांग को जल्द हल करने को कहा, गल्ला विक्रेताओ का कहना है कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उनके द्वारा क्रियांवयन किया जा रहा है ।जिसके चलते गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है ,निशुल्क राशन वितरण करने के कारण 2022 का 7 माह और 2003 का 6 माह का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है जिसके चलते गल्ला विक्रेताओ पर आर्थिक संकट छाया हुआ है ,
दूकान का किराया हो या ऑनलाइन राशन वितरण हो सभी कार्यों में बिना पैसे के कार्य नहीं हो सकता है।
जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष रेबाधर ब्रजवासी ने कहा कि अगर जल्द गल्ला विक्रेता का भुगतान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।।

लद्दाख के लेह से एक दुखद घटना की खबर आई है.सामने भरतीय सेना का ट्रक दुर्घटनाग्र्स्त होने से नो सैनिक हुए शहीद।

0

नई दिल्ली: लद्दाख के लेह से एक दुखद घटना की खबर आई है. दक्षिणी लद्दाख के लेह में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना के एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में भारतीय सेना के 9 जवानों मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के कियारी में हुई। फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। लेह स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल पीएस सिद्धू ने कहा, “काफिला लेह से कियारी की ओर जा रहा था, तभी ट्रक सड़क से नीचे गिर गया।” उन्होंने कहा, “दुखद घटना में एक जेसीओ सहित नौसैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

जिलाध्यक्षा उपवा की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज का त्यौहार।

0

रुद्रप्रयाग :उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्ज वैलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ0 अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा एवं जिलाध्यक्षा उपवा एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा दिये गये निर्देशों व उनकी गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स/नोडल अधिकारी उपवा श्रीमती हर्षवर्दनी सुमन के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19 अगस्त 2023 को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा सभागार में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की महिलाओं एवं पुलिस विभाग में सेवारत महिला पुलिस कार्मिकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज के त्यौहार को मनाया गया है। आज के इस त्यौहार को मनाये जाने के सम्बन्ध में पूर्व से ही सभी को सूचित कर आवश्यक तैयारियों हेतु महिला पुलिस कार्मिकों को अलग-अलग दायित्व दिये गये थे। सभी के द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आज के कार्यक्रम को सफल बनाया गया। महिला पुलिस कार्मिकों एवं पुलिस परिवार की महिलाओं ने नृत्य, गायन, व उनकी रुचि के अनुरूप प्रस्तुति दी गयी। ऐसा पहली बार हुआ कि महिला पुलिस कार्मिकों ने अपने जिले की पुलिस कप्तान के समक्ष विभिन्न प्रस्तुतियॉं दी गयीं, इस कारण से कुछ के मन में शुरुआती झिझक जरूर रही, परन्तु लगातार आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के बीच सबकी झिझक दूर होती चली गयी और सबने अपनी-अपनी आकर्षक प्रस्तुतियॉं दीं। इस दौरान पुलिस परिवार के बच्चे भी कहॉं पीछे रहने वाले थे। मेंहदी प्रतियोगिता में महिलाओं एवं युवतियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रकार की आकर्षित मेंहदी का प्रदर्शन उपवा जिलाध्यक्षा के समक्ष किया गया।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं पर अपने परिवार को सम्भालने की दोहरी जिम्मेदारी रहती है, ऐसे में उनके अन्दर की प्रतिभायें छुपी रहती हैं, उपवा की तरफ से पुलिस बल में सेवारत एवं पुलिस परिवार की महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्राप्त हुआ है। ऐसे में कभी-कभी अपने परिवार व कर्तव्य के अलावा स्वयं के लिए भी समय देना आवश्यक होता है। उनके द्वारा सभी को अवगत कराया कि आगे भी इसी प्रकार से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। हर किसी के अन्दर किसी न किसी प्रकार की प्रतिभा अवश्य होती है, अतः ऐसे में हमें अपनी प्रतिभा को सामने अवश्य लाना चाहिए।
महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस परिवार की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक/जिलाध्यक्षा उपवा को अपने बीच पाकर पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम का आनन्द लिया गया। कुछ महिलायें केवल दर्शक की भूमिका में रही थीं, उनको निकट भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गयी। सभी प्रतियोगिताओं की समाप्ति के उपरान्त निर्णायक मण्डल की तरफ से *उपनिरीक्षक वन्दना अग्रवाल* को तीज क्वीन  के रूप में चयनित किया गया।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग/जिलाध्यक्षा उपवा ने तीज क्वीन सहित अन्य प्रतियोगिताओं में आकर्षक प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सामूहिक नृत्य के साथ आज के कार्यक्रम की समाप्ति की गयी।

जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने किया “अपणु आधार” विशेष शिविर का आयोजन ।

0

*जनपद में छात्र-छात्राओं के लिए ‘‘अपणु आधार‘‘ बनाए जाने हेतु लगाए जाएंगे विशेष शिविर।*

*सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जनपद के छात्र-छात्राओं को उपलब्ध हो इसके लिए अपणू आधार बनाए जाने के लिए तहसील एवं जिला स्तर पर टीमें गठित की गई हैं*

जनपद के कतिपय विद्यार्थियों के आधार कार्ड अद्यतन/पंजीकृत न होने से उन्हें सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ न मिलने इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जनपद में विशेष शिविर ‘‘अपणु आधार‘‘ का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रायः उनके संज्ञान में आया है कि जनपद के कतिपय विद्यार्थियों के आधार कार्ड अद्यतन/पंजीकृत नहीं है जिस कारण विद्यार्थियों को कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जनपद में विद्यार्थियों के लिए विशेष शिविर ‘‘अपणु आधार‘‘ का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए रोस्टर तैयार किया गया है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को सदस्य नामित किए गए हैं। आधार पंजीकरण/अद्यतन की कार्यवाही से संबंधित जानकारी के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के मोबाइल नंबर 8476963028 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी व सभी प्रधानाचार्यों वाली टीम का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को रोस्टर लिस्ट, नामांकन के लिए शुल्क तालिका, स्वीकार्य सहायक दस्तावेजों की सूची समय से मुख्य शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाचार्यों को समय से उपलब्ध करा सकें। उन्होंने बताया कि ‘‘अपणु आधार‘‘ शिविर के आयोजन से विद्यार्थी अपना पंजीकरण/अद्यतन कर सकेंगे जिससे उन्हें महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

रुद्रप्रयाग में बारिश व आपदा के कारण 22 सड़के यातायात के लिए अवरुद्ध।

0

जनपद में हो रही बारिश के कारण जनपद में 22 सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं जिन्हें यातायात हेतु सुचारू करने की कार्यवाही गतिमान है। अवरुद्ध सड़क मार्ग में 07 सड़कें लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग, 05 सड़कें लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, 07 सड़कें पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग, पीएमजीएसवाई जखोली की 03 तथा राज्य मोटर मार्ग की 01 सड़क अवरुद्ध है।

रुद्रप्रयाग ।रुद्रप्रयाग जनपद के अंतर्गत चारो तहसील रुद्रप्रयाग,जखोली,ऊखीमठ, बसुकेदार क्षेत्र में भारी बारिश के कारण 22 सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं उनमें नगरासू-डांडाखाल-धनपुर मोटर मार्ग किमी 01 में मार्ग का 20 मीटर भाग पूर्णतया वासआउट हो गया है जिस कारण मार्ग यातायात हेतु पूर्णतया बंद है। मार्ग की खुलने की संभावना 20 अगस्त, 2023 तक है।
छेनागाड़ बक्सीर मोटर मार्ग किमी 01, 03 व 05 में दीवार क्षतिग्रस्त एवं भू-धंसाव व मार्ग वासआउट होने से यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसके 22 अगस्त, 2023 तक खुलने की संभावना है। गैंठाणा-सिरवाड़ी मोटर मार्ग के किमी 04 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। खिर्सू-खेड़ाखाल कांडई खांकरा राज्य मोटर मार्ग संख्या 50 किमी 20 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया हैरुद्रप्रयाग-चोपड़ा-दशज्यूला उडामांडा मोटर मार्ग के किमी 18 में मलवा बोल्डर आने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है। बांसवाड़ा-बष्टी बसुकेदार मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है तथा मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू करने की कार्यवाही गतिमान है जिसे आवाजाही हेतु शुरू करने के लिए एक सप्ताह का समय लगने की संभावना है। मस्ता-मदहेश्वर पैदल मार्ग किमी 05 बणतोली में 14 अगस्त, 2023 को भारी बारिश के कारण सेतु नदी से पानी के तेज बहाव के कारण मोखंडा गाड़ में पूर्ण रूप से बह गया है। मार्ग को आवाजाही हेतु खोलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। उक्त बंद मार्गों को यातायात हेतु सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्वारीगाड के पास युटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त।

0

– उत्तरकाशी के भटवाड़ी —

गंगोत्री नेशनल भटवाड़ी से आगे स्वारी गाड़ के पास एक यूटिलिटी 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें दो लोग सवार थे

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान स्वारीगाड के पास एक युटिलिटी वाहन गिरकर

दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है उक्त वाहन में दो व्यक्ति सवार थे

जिसमें एक व्यक्ति सामान्य घायल बताया गया है

तथा एक व्यक्ति लापता बताया गया है।

उक्त स्थान हेतु पुलिस टीम तथा 108 आपातकालीन सेवा रवाना हुयी है।
जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया ।

मोहन सिंह पुत्र नारायण सिंह  की मौके पर ही मृत्यु हो गई हैं ।

नवनीत सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया । दोनों व्यक्ति विकास खण्ड के स्याबा के रहने वाले थे ।

यह वीडियो स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराई गई ।