33.4 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 229

रुद्रप्रयाग में विश्व जूनोसिस दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में आयोजित की गई गोष्ठी।

0

रुद्रप्रयाग : विश्व जूनोसिस दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठियों में पशुजन्य बीमारियों के प्रति जनमानसन में जागरूकता पर जोर दिया गया। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अपने हेल्थ एंड वेलनेस क्षेत्रांतर्गत समुदाय स्तर पर पशुजन्य रोगों से बचाव के बारे में जरूरी जानकारी दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया ने कहा कि जूनोसिस एक संक्रामक रोग है जो जानवर से मनुष्य व मनुष्य से जानवर में फैलता है। उन्होंने कहा कि पशुजन्य रोगों के जोखिम व उनसे बचाव के प्रति जनमानस में जागरूकता के मकसद के साथ हर वर्ष 6 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस मनाया जाता है।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसाईं ने कहा कि इबोला, स्वाइन फ्लू, रैबीज, स्क्रब टाइफस, एन्सेफलाईटिस आदि जूनोटिक रोग है। बताया कि जानवरों व मनुष्य का सीधा संपर्क जैसे पशुओं के लार, रक्त, मल-मूत्र आदि के संपर्क में आना, जानवरों का काटना या उनसे खरांच लगने से जूनोटिक रोग फैल सकते हैं। कहा कि पशुजन्य रोगों से बचाव के लिए मानव स्वास्थ्य पशु एवं पर्यावरण पर एक साथ ध्यान देना जरूरी है। इसके अंतर्गत स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, उचित अपशिष्ट प्रबंधन, घरेलू पालतू जानवरों का टीकाकरण, जानवरों के संपर्क में आने के बाद हाथ धोने, जानवरों के काटने व खरोंच से बचने, यदि घर में जानवर है तो उसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने व समय-समय पर जरूरी वैक्सीन लगाने, जानवर को छूने या उसके साथ खेलने के बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छी तररह धोने जैसी आदतों को अपने व्यवहार में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुत्ते, बिल्ली, नेवला या अन्य जानवर के काटने से रैबीज हो सकता है, यदि ऐसी घटना हो जाए तो घाव को साबुन व पानी से 10 मिनट तक धोएं, घाव पर पट्टी न बांधे अथवा टांके न लगाएं व तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। बताया कि सरकारी चिकित्सालय में एंटी रेबीज टीका (एआरवी) निःशुल्क उपलब्ध है। बताया कि पशुजन्य रोग के स्वास्थ्य विषयक किसी भी जानकारी हेतु 104 टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व स्वास्थ्य केंद्रों में सीएचओ द्वारा जूनोटिक रोगों से बचाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।

बुजुर्ग महिला ने गुलदार से खूनी भिड़ंत करने के बाद बचाई अपनी बहू की जान।

0

रुद्रप्रयाग। जंगल में चारापत्ती के लिए गई फलई गांव की एक महिला को गुरुवार गुलदार ने हमला कर घालय कर दिया। महिला ने बहादुरी के साथ गुलदार के साथ संघर्ष किया और स्वयं के साथ ही अपनी बहु की भी जान बचाई। गुलदार के साथ संघर्ष में दोनों महिलाओं की जान बच गई। फलई गांव में घास लेने के दौरान किया गुलदार ने महिला पर हमला

जानकारी के अनुसार गुरुवार को हर दिन की तरह फलई गांव की 62 वर्षीय जानकी देवी पत्नी सते सिंह राणा 32 वर्षीय अपनी बहू पूनम पत्नी केशर सिंह राणा के साथ रायड़ी और पावर प्रोजेक्ट के बीच लगे गांव के ही जंगल में चारापत्ती लेने गई। इसी बीच वहां पहले से ही घात लगाए बैठे गुलदार ने महिलाओं पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराते और भयभीत होते हुए जानकी देवी ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार के साथ संघर्ष किया। वह गुलदार से भिड़ते भिड़ते हुए संघर्ष में लहूलुहान हो गई। जानकी देवी ने दरांती से वार कर गुलदार को भी बुरी तरह से घायल कर दिया, किंतु गुलदार फिर भी कई बार वापस लौटकर हमला करता रहा। जानकारी देवी ने हिम्मत नहीं हारी और बहादुरी के साथ गुलदार को भगाने के प्रयास में रही। इस खूनी संघर्ष में जानकी देवी के सिर पर जगह जगह चोट आई है और बड़ी मात्रा में खून बहा। उन्होंने अपने साथ ही अपनी बहू की भी जान बचाने में सफलता पाई। बाद में शोर शराबा हुआ और फलई गांव के ग्रामीण हरीश गुसांई, पूर्व प्रधान महेंद्र राणा, विजय भट्ट, रिन्यू पावर प्रोजेक्ट के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वीपाल रावत, रघुवीर, हरीश लाल घायल जानकी देवी को सीएचसी अगस्त्यमुनि लाए। जहां अस्पताल के सर्जन वैभव कुमार द्वारा महिला के सिर टांके लगाए गए। उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य है। इधर, सीएचसी अगस्त्यमुनि के चिकित्साधीक्षक डॉ विशाल सिंह ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोटे है, बड़ी मात्रा में खून भी बहा है, ब्रैन इंजरी को देखते हुए सीटी स्कैन के लिए हायर रैफर कर दिया गया है।ग्रामीणों ने की वन विभाग से गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने की मां

ग्रामीणों की सूचना पर उत्तरी जखोली रेंज के वनक्षेत्राधिकारी पूर्ण सिंह रावत महिला का हालचाल पूछने सीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमले की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। बताया कि घायल को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने वनक्षेत्राधिकारी से शीघ्र गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और उसे आदमखोर घोषित करने की मांग की है। वनक्षेत्राधिकारी ने भरोसा दिलाया कि घायल गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढाई जाएगी साथ ही ट्रैप कैमरे लगाकर लोकेशन ट्रैस करने की कार्रवाई की जाएगी

केदारनाथ धाम अब एक और नया वीडियो वायरल, लड़का भर रहा लड़की की मांग ।

0
  • केदारनाथ में रील्स वीडियो बनाने वालों के खिलाफ आॅपरेशन मर्यादा के तहत होगी कार्यवाही
    पुलिस की गश्त टीम रील्स बनाने वालों पर रखेगी नजर
    तीर्थ पुरोहित समाज ने उठाए पुलिस, प्रशासन व मंदिर समिति की व्यवस्था पर सवाल
    केदारनाथ धाम से इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वीडियो हो रहे हैं वायरल
    केदारनाथ: – विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में इन दिनों अनेक प्रकार की रील बन रही हैं। मंदिर परिसर में एक यूटयूबर लड़की द्वारा अंगूठी पहनाकर अपने बाॅयफ्रैंड को प्रपोज करने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था और इसको जमकर ट्रोल भी किया गया। वहीं अब एक नया वीडियो भी वायरल हो गया है। इस बार एक व्यक्ति मंदिर के आगे महिला की मांग भरता नजर आ रहा है। मंदिर समिति ने इस प्रकार के वीडियो पर आपत्ति जताई है और पुलिस को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के वीडियो बनाने वालों पर नजर रखी जा रही है और जो वीडियो बनाते हुये पाया जा रहा है, उनके खिलाफ आपरेशन मर्यादा के तहत कार्यवाही की जा रही है। वहीं तीर्थ पुरोहित समाज ने पुलिस, प्रशासन व मंदिर समिति की व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं।

केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में मोबाइल फोन ले जाना और अंदर के किसी भी प्रकार के वीडियो बनाने पर रोक है। बावजूद इसके मंदिर के गर्भ गृह के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक महिला द्वारा बाबा केदार के लिंग पर जमकर नोट उड़ाने का वीडियो वाॅयरल हुआ था। इस पर भी भक्तों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। जिसके बाद बद्री-केदार मंदिर समिति ने कार्यवाही की बात की थी। कुछ दिनों बाद मंदिर परिसर के बाहर एक यूटयूबर महिला की ओर से अपने बाॅयफैं्रड को प्रपोज करने का वीडियो वाॅयरल हुआ और अब एक व्यक्ति द्वारा महिला की मांग भरने का वीडियो वायरल हो गया है। इन वीडियो के वाॅयरल होने के बाद कई भक्तों की आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि केदारनाथ अब मोक्ष धाम नहीं, बल्कि पिकनिक क्षेत्र बनकर रह गया है। लोग यहां दर्शनों के लिये नहीं, बल्कि रील्स और ब्लाॅग बनाने के लिये पहुंच रहे हैं। भक्तों की ओर से कड़ी आपत्ति जताये जाने के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति भी एक्शन में आ गई है और मंदिर समिति ने पुलिस को पत्र लिखकर इस प्रकार के वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। मंदिर के गर्भ गृह में फोन ले जाने पर पहले से ही पाबंदी है, लेकिन बावजूद इसके कई भक्त मंदिर के अंदर फोन ले जाकर वहां के वीडियो बना रहे हैं। जो कि सरासर गलत है। इससे भी कई भक्तों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। मंदिर के बाहर से लेकर गर्भ गृह तक पुलिस और बद्री-केदार मंदिर समिति के लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी मंदिर के अंदर के भी वीडियो वायरल हो जाते हैं।
पूरे मामले में अब पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ बिशखा भदाणे का कहना है कि मंदिर समिति की ओर से पुलिस को एक पत्र दिया गया है। पत्र में मंदिर समिति ने वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस द्वारा पहले से ही आॅपरेशन मर्यादा के तहत इस प्रकार के वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की गश्त टीम मंदिर के बाहर और अंदर नजर बनाये हुये है। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर के अंदर प्रवेश करने से पहले पुलिस की ओर से सभी भक्तों के फोन बंद कराये जाते हैं। मंदिर के गर्भ गृह में फोन का प्रयोग करने पर पहले से ही पाबंदी है।
वहीं तीर्थ पुरोहितों ने पुलिस, जिला प्रशासन व मंदिर समिति की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। केदारसभा के पूर्व अध्यक्ष किशन बगवाड़ी ने कहा कि तीर्थयात्री बेरोक-टोक मंदिर के गर्भगृह में मोबाइल फोन लेकर जा रहे हैं। जिस व्यवस्था की बात मंदिर समिति कह रही है, वह कोई भी व्यवस्था धाम में दिखाई नहीं दे रही है। पुलिस प्रशासन भी कुछ नहीं कर पा रहा है। जवान भी धाम में मुंह तांकने तक सीमित रह गये हैं। कोई भी तीर्थयात्रियों को मोबाइल अंदर ले जाने से नहीं रोक रहा है।

रुद्रप्रयाग जिले के अतिथि शिक्षक करेंगे कार्य बहिष्कार, अधूरा वेतन मिलने से है नाराज, अधर में लटका बच्चों का भविष्य ।

0

रुद्रप्रयाग:रूद्रप्रयाग जनपद में दूरस्थ और दुर्गम राजकीय विद्यालयों कार्यरत अतिथि शिक्षकों का पूरा वेतन न दिए जाने से अतिथि शिक्षक नाराज हो गए है। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ जनपद रूद्रप्रयाग के अध्यक्ष आशीष जोशी, महामंत्री चैन सिंह पंवार, उपाध्यक्ष बीना किमोठी, संरक्षक जितेंद्र करासी, कोषाध्यक्ष वासुदेव भट और मीडीया प्रभारी विनय जगवाण के अनुसार खंड शिक्षाधिकारी अगस्त्यमुनि, जखोली, उखीमठ द्वारा अतिथि शिक्षकों का माह मई 2023 का अपूर्ण वेतन भुगतान किया है एवं माह जून 2023 के वेतन भुगतान हेतु स्पष्ट रूप से मना किया गया है जो कि अत्यंत दुःखद होने के साथ अतिथि शिक्षकों का शोषण है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व जनपद में विगत आठ वर्षों में शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवधि का मानदेय नियमित रूप से दिया गया। इस प्रकार के मानसिक तनाव और उत्पीड़न के कारण अतिथि शिक्षक पूर्ण मनोयोग से कार्य नहीं कर सकते हैं। इस स्थिति में जनपदान्तर्गत समस्त अतिथि शिक्षक केवल अपने विषय के सापेक्ष शिक्षण
कार्य करने एवं इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की शिक्षणेत्तर विद्यालयी गतिविधियों में सम्मिलित न होने का निर्णय लेते हैं।
आगामी 6 जुलाई को मुख्य शिक्षाधिकारी महोदय द्वारा ली
जाने वाली विभागीय समीक्षा बैठक में उपरोक्त समस्या का समाधान न होने की स्थिति में जनपद के समस्त अतिथि शिक्षक दिनाँक 7 जुलाई से कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को विवश होंगे।

धरासू बनचोरा मोटर मार्ग पर मोरगी बैंड के पास एक कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,दो कि मौत एक घायल।

0

उत्तरकाशी– धरासू बनचोरा मोटर मार्ग पर मोरगी बैंड के पास एक कार हुई दुर्घटनाग्रस्त।।

दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत एक घायल ,घायल को प्राथमिक उपचार के लिए चिन्यालीसौड़ अस्पताल भेजा गया।।

कार सड़क से अनियंत्रित होकर 400 मीटर खाई में गिरी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं 2 मृतक और 1 घायल।।

बाबा के धाम में धार्मिक भावनाओं के विपरीत रील बनाने वालों पर कार्यवाही।

0

रुद्रप्रयाग ।
श्री केदारनाथ मन्दिर परिसर की Youtuber/Instagarm Influncer द्वारा धार्मिक भावनाओं के विपरीत बनाये जा रहे यूट्यूब शॉर्ट / वीडियो / इंस्टाग्राम रीलस् के संबंध में बीकेटीसी ने बड़ा निर्णय लिया है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति, श्री केदारनाथ धाम के कार्यधिकारी ने पुलिस को पत्र लिखते हुए कहा कि उपरोक्त विषयक अवगत कराना है श्री केदारनाथ मन्दिर परिक्षेत्रान्तर्गत कुछ Youtuber/Instagarm Influncer द्वारा धार्मिक भावनाओं के विपरीत यूट्यूब शॉर्ट / वीडियो/ इंस्टाग्राम रीलस् बनाई जा रही हैं, जिस कारण यात्रा पर आये तीर्थयात्रियों के साथ देश-विदेश में रहने वाले हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है तथा इस सम्बन्ध में उनकी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

केदारनाथ परिक्षेत्रान्तर्गत धार्मिक भावनाओं के विपरीत यूट्यूब शॉर्ट / वीडियो / इंस्टाग्राम रीलस् बनाने वालों पर कठोर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। ताकि इस प्रकार का कृत्य घटित न होने पाये

अधिकारी को रिश्वत की पेशकश करना पड़ा भारी,अधिकारी कराया गिरप्तार ।

0

:देहरादून : राजधानी देहरादून की तहसील में फाइल की आड़ में 17000 रुपए की रिश्वत लेकर पहुंचे गुल मोहम्मद नाम के युवक को अपर तहसीलदार ने अरेस्ट करा दिया है।दरअसल आज तहसील दिवस के मौके पर शिकायतों के निस्तारण के लिए पीड़ित पहुंच रहे थे इसी बीच गुल मोहम्मद नाम का एक व्यक्ति तहसील पहुंचा और अपने काम संबंधी फाइल अपर तहसीलदार शादाब को दी शदाब ने फाइल खोली तो पैसे गिरने लगे इस बीच आरोपी ने कहा कि साहब पैसे आपके लिए है इस बीच अपर तहसीलदार ने तत्काल पुलिस बुलाकर गुल मोहम्मद को अरेस्ट करा दिया।कोतवाल विधा भूषण नेगी के मुताबिक मामले में तहरीर मिली हैं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
बता दे कि पकड़ा गया आरोपी कांग्रेस का नेता है और किसी अन्य व्यक्ति की फाइल साइन करने तहसील में पहुंचा था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट।

0

नई दिल्ली,, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट…

उत्तराखण्ड में होने वाले ‘वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023’ में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री को किया आमंत्रित…

..किच्छा खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट के लिये केन्द्र से 1546 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का किया अनुरोध…

अमृतसर-कोलकाता इण्डस्ट्रीयल कॉरिडोर के अन्तर्गत केन्द्र सरकार के अंश लगभग रू0 410 करोड़ को जल्द अवमुक्त किये जाने का अनुरोध किया

,,,जोशीमठ भू-धसांव से प्रभावितों के लिये धनराशि अवमुक्त करने का किया अनुरोध,,

,,,जमरानी बांध परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का मुख्यमंत्री ने किया अनुरोध,,

*देहरादून के रेलवे स्टेशन को हरावाला शिफ्ट किए जाने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया अनुरोध

,,मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को बाबा नीब करौरी का मोमेंटो एवं उत्तराखण्ड का चावल किया भेंट

फेसबुक में सबसे पॉपुलर सीएम पुष्कर सिंह धामी

0

फेसबुक में सबसे पॉपुलर सीएम पुष्कर सिंह धामी

फेसबुक में सीएम धामी की धमक

5 भाजपा शासित राज्यो के मुख्यमंत्रियों में से पहली पसंद बने पुष्कर सिंह धामी

लिस्ट में सीएम योगी आदित्य नाथ , शिवराज सिंह चौहान , हिमंता बिस्वा और एकनाथ शिंदे मौजूद

फेसबुक पर सीएम धामी के 76 लाख, सीएम योगी के 75 लाख , शिवराज सिंह चौहान के 50 लाख, हिमंता बिस्वा के 18 लाख और एकनाथ शिंदे के 10 लाख फॉलोअर्स

सीएम धामी के धर्मांतरण ,नकल विरोधी,अतिक्रमण अभियान ,कानून महिलाओं को 30% आरक्षण , मानसखंड मंदिर मानव मिशन सहित अन्य फैसलों पर धामी बने पहली पसंद।

डाॅ. सौरभ गहरवार ने जनपद रुद्रप्रयाग के 27वें जिलाधिकारी के रूप में किया कार्यभार ग्रहण ।

0
  • रुद्रप्रयाग ।।नव आगंतुक जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जनपद रुद्रप्रयाग के 27वें जिलाधिकारी के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मानसून की दृष्टिगत संवेदनशील एवं भू-स्खलन क्षेत्रों में सड़क मार्ग बाधित होने पर सड़क मार्ग को आवाजाही हेतु तत्काल खुलवाने के लिए जेसीबी मशीन सहित कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही पलायन प्रभावित गांवों में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा जिसके लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से लें और उनका तत्काल निस्तारण करें, इसके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही सरकार की हर महत्वकांक्षी योजना को आम जनता तक पहुंचाने के लिए धरातल पर पूरी मेहनत से काम करने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए भी ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय मंजू राजपूत, सहायक कोषाधिकारी प्रेमचंद्र पांडेय, लेखाकार मनोज मलेठा आदि मौजूद रहे।