रुद्रप्रयाग: भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महाजनसम्पर्क अभियान कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा घर- घर संपर्क अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विधानसभा क्षेत्र में जखोली, तल्ला नागपुर, सिद्धसौड, भरदार, रानिगढ़, धनपुर क्षेत्र के विभिन्न गांव में भ्रमण किया।
इस अवसर उनके द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराने के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, अटल आयुष्मान योजना, अटल खाद्यान्न योजना, सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। व क्षेत्र में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों, विशिष्ठ व्यक्तियों से मिलकर उनसे संपर्क कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा। साथ ही क्षेत्र में जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में त्वरित गति के साथ विकास कार्य संचालित हो रहे है। पिछले 9 वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के मूल भाव के साथ सरकार कार्य कर रही है। आज भाजपा सरकार में योजनाओं का लाभ विना किसी भेद भाव के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 9 सालों में भ्र्ष्टाचार मुक्त एक मजबूत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है। आज पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। केंद्र व राज्य सरकार मिलकर सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य,रेलवे सभी क्षेत्रों में निरंतर त्वरित गति से विकास कार्य प्रदेश और विधानसभा क्षेत्र में हो रहे है। आज विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका है। झूठ और समाज में नफरत फैलाने के अलावा विपक्षी पार्टियों के पास कोई कार्य नहीं बचा है। इस अवसर पर उन्होंने जनता से आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना सहयोग देने का अनुरोध किया। संपर्क अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महावीर पंवार पूर्व जिलाध्यक्ष श्री वाचस्पति सेमवाल, मंडल अध्यक्ष धूम सिंह राणा ,सुरेंद्र विष्ट , जयप्रकाश सेमवाल, यशवीर चौहान, घनश्याम पुरोहित, ओम प्रकाश बहुगुणा, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से विधायक भरत चौधरी ने दी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी।
राइडर गर्ल विशाका ने केदारनाथ धाम में किया प्रपोज सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ की यात्रा अब पिकनिक स्पॉट बनती जा रही है। धाम में कोई भी ऐसा श्रद्धालु नजर नहीं आता, जो भगवान के प्रति सच्ची आस्था से आया हो। यहां चारों ओर मोबाइल फोन पकड़े लोग नजर आ रहे हैं और अपनी रील बनाने में लगे हैं। जबकि ऐसे भी लोग पहुंच रहे हैं, जो मंदिर के सामने ही अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। ऐसे में करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है।
दरअसल, ऐसा ही एक वीडियो केदारनाथ धाम से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक लड़की ने अपने पार्टनर को केदारनाथ धाम के सामने ही प्रपोज कर डाला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर गुस्सा जता रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि केदारनाथ धाम से ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आने लगे हैं, अब यहां मोबाइल ले जाने पर ही बैन लगा देना चाहिए।
वीडियो में देखा जा सकता है एक कपल केदारनाथ धाम की ओर मुंह किए और हाथ जोड़े खड़े हैं। पीछे से कैमरा लिए शख्स को लड़की हाथ के इशारे से पास बुलाती है। कैमरे वाला शख्स आगे बढ़ता है और चुपके से लड़की के हाथ में अंगूठी पकड़ा देता है। बस तुरंत ही लड़की अपने घुटनों पर बैठ जाती है और अपने पार्टनर को प्रपोज कर देती है। उसका पार्टनर भी हैरान होता है और लड़की उसे अंगूठी पहना देती है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा देते हैं।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कई लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधि ठीक नहीं हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस तरह के वीडियो को सिर्फ प्यार भरा और काफी खूबसूरत बताया है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि यह सब कुछ स्क्रिप्टेड है और सिर्फ वायरल होने के लिए बनाया गया है। पहले भी एक बार एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स अपने कुत्ते को पीठ पर लादकर केदारनाथ धाम पहुंच गया था और उसने अपने कुत्ते से भगवान नंदी के पैर भी छुआए थे। वीडियो वायरल होने पर जमकर विवाद हुआ था।
आपको बता दें कि ये वायरल राइडर गर्ल विशाखा है, जो भारत की पहली फीमेल मोटो वलॉगर है। इसने हिमाचल निवासी बॉयफ्रेंड को केदारनाथ मंदिर के सामने प्रपोज किया है, ये शिवजी की भक्त बताई जा रही है।
(Moto Vlogger Ka matlab बाइक पर बैठकर बाइक द्वारा यात्रा को कैमरे में कैद करना। )
राइडर गर्ल विशाका एक निडर व जूनूनी लड़की हैं। उनकी माँ ने उनके एक इंटरव्यू में कहा की आज जो आप विशाका की सफलता देखते हो उसके पीछे उसकी तीन साल की कड़ी मेहनत है। उनको मणिपुर सहित कई राज्यों के पर्यटन विभाग की तरफ से राज्य का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है। वे मुम्बई से कन्याकुमारी तक बाइक लेकर गई थी जो उनकी सबसे बड़ी moto vlogging थी। आज उनके चाहने वालों की संख्या 1 मिलियन से ज़्यादा है।
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) का माउन्टेन टैरेन बाइकिंग अभियान दल पहुंचा रुद्रप्रयाग, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने स्वागत कर अगले पड़ाव के लिए किया रवाना
रुद्रप्रयाग ।।भारत सरकार द्वारा शुरू की गई “वाइब्रेंट विलेज स्कीम” के तहत सीमा के साथ जुड़े हुए गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से एवं लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक करने के उद्देश्य से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी का एक दल वर्तमान समय में माउन्टेन टैरेन बाइकिंग अभियान पर रवाना है।
26 जून से प्रारम्भ हुये इस अभियान का दल आज प्रातःकाल रुद्रप्रयाग पहुंचा। पुलिस कार्यालय रूद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने इस दल का स्वागत किया गया। दल के सभी सदस्यो से परिचय प्राप्त करने के उपरान्त इनके इस अभियान की विस्तृत जानकारी ली गयी। इस दल का नेतृत्व कर रहे मेजर देवल वाजपेयी, (उप प्रधानाचार्य निम) द्वारा जानकारी दी गयी कि वाइब्रेंट विलेज स्कीम के तहत उनका अभियान प्रारम्भ हुआ है, सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को बढ़ाने और स्वस्थ भारत अभियान के तहत युवा वर्गों में साहसिक क्रियाकलापों के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने और युवाओं के बीच साहसिक क्रियाकलापों के उचित लोकाचार को बढ़ावा देना है। साथ ही लोगों को नशें के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 26 जून 2023 को जदांग घाटी से प्रारम्भ होकर हर्षिल, उत्तरकाशी, लम्बगांव, श्रीनगर और आज यहाॅ रुद्रप्रयाग पहुंचे हैं। यह अभियान उत्तराखण्ड राज्य के 11 जिलों से गुजरते हुए जाएगा, जिसमें पूरी टीम द्वारा लगभग 1062 किलोमीटर की साइक्लिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान 01 जुलाई को गढ़वाल विश्वद्यालय श्रीनगर के छात्रों व विश्वविद्यालय प्रबन्धन के साथ चर्चा की गयी व आगामी 5 जुलाई को कुमायूं विश्वविद्यालय के छात्र व प्रबन्धन के साथ भी चर्चा की जायेगी। यह अभियान 17 जुलाई तक चलेगा।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी पहल है, यह नशा के प्रति लोगों को जागरुक करने में सहायक सिद्ध होगा, साथ ही हमारे सीमावर्ती गांवों के लोगों के लिए भी समाज की मुख्य धारा से प्रभावी रूप से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। उनके द्वारा इस अभियान के सम्पूर्ण दल को शुभकामनायें दी गयीं।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से इस अभियान दल को पुलिस कार्यालय से फ्लैग ऑफ करते हुए इनके अगले पड़ाव आदि बद्री (चमोली) के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री जयपाल सिंह नेगी, वाचक श्री सुबोध कुमार ममगाईं, आशुलिपिक श्री नरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।
केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलेगा तीन जुलाई से ।
केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलेगा तीन जुलाई से
जिसमें आठ से 31 जुलाई की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।
मानसून सीजन के चलते कई कंपनियों ने हेली सेवा संचालन बंद किया,
वर्तमान में आर्यन और हिमालयन एविएशन की सेवाएं संचालित हैं,
इस बार केदारनाथ धाम के लिए 25 अप्रैल से गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था,
30 जून तक हेलिकाॅप्टर से 61,967 यात्री केदारनाथ पहुंचे,
इस सीजन में अब तक हेली कंपनियों ने लगभग 10,956 शटल की है,
बड़ी खबर: शासन ने किए रुद्रप्रयाग और टिहरी ज़िलाधिकारी के तबादले ।
उत्तराखंड शासन में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने गढ़वाल आयुक्त समेत दो जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी फेरबदल किया है।
O
सचिव विनय शंकर पांडे को गढ़वाल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वही रुद्रप्रयाग ज़िलाधिकारी मयूर दीक्षित को जिलाधिकारी टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी टिहरी डॉ.सौरभ गहरवार को डीएम रुद्रप्रयाग बनाया गया है
देश का नेतृत्व कुशल हाथों में होने से देशआज नई बुलन्दियों को छू रहा है :पंवार
रुद्रप्रयाग : महा जनसंपर्क अभियान के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनपद के सभी 12 मंडलों में प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर पत्रक वितरण किए। तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के समर्थन में 90 90 90 20 24 फोन नंबर पर मिस कॉल भी कराया।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जुलाई तक जनपद रुद्रप्रयाग में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन ,प्रेस वार्ता ,विकास तीर्थ यात्रा ,लाभार्थी सम्मेलन, मन की बात कार्यक्रम ,घर-घर संपर्क अभियान सहित अलग-अलग तिथियों को जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल ,जिला सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट के निर्देशन एवं
जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पवार की देखरेख तथा मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में अलग-अलग 14 कार्यक्रम किए गए । जिसके तहत 20 जून से 30 जून ताक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार वर्षात को मध्य नजर रखते हुए घर-घर अभियान कार्यक्रम की तिथि 5 जुलाई तक बढ़ाई गई । जिस से कार्यकर्ता सभी बूथों के प्रत्येक घर तक जनसंपर्क कर सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिले में अलग-अलग कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की । तथा जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिला अभियान समिति में जिला संयोजक एवं जिला अभियान समिति सदस्य तथा विधानसभा संयोजक ,मंडल संयोजक ,शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में जिम्मेदारी देते हुए बूथों पर बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारियां दी गई । 
इस दौरान अलग-अलग मंडलों के विभिन्न बूथों पर जन संपर्क करते हुए जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार ने लोगो से कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 प्रमुख आधार रहे हैं । जिसमे सेवा सुशासन,गरीब कल्याण,नवाचार,दृढ इच्छाशक्ति,भ्रष्टाचार और आंतकवाद पर जीरो टोलरेंस ,नीतिगत पहल,साहसिक निर्णय तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, व सबका प्रयास रहा है, आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे देश विकास की नई ऊचांईयों को छूं रहा है, यदि उत्तराखंड की ही बात करें तो विकास का डबल इंजन राज्य मे पहाड से लेकर मैदान तक तेज गति से दौड रहा है।
वही रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा के विभिन्न मंडलों के अलग अलग बूथों पर जनसंपर्क करते हुए लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से अपार स्नेह रहा है यही कारण है कि भौगोलिक व जनसंख्या की दृष्टि से हमारे छोटे से प्रदेश मे 1.5 लाख करोड की केंद्रीय विकास परियोजनायें चल रही हैं। शानदार होती कनेक्टिविटी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व संचार समेत सभी क्षेत्रों मे हो रहे ढांचागत विकास और अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से संवरता उत्तराखंड आज बदलते भारत की कहानी कह रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से शुरू 12 हजार करोड से चारधामों के 889 किलोमीटर के सफर को सुगम बनाने वाली आल वेदर परियोजना लगभग पूर्ण हो गयी है जिसका अनुभव सभी को हो रहा है।
केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने महा जनसंपर्क अभियान के विभिन्न अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कहा कि सामरिक, पर्यटन एवं यात्रा की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण लगभग 16216 करोड़ की लागत से बनने वाली 126 किलोमीटर ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना भी अपने अंतिम चरण में है। वो दिन दूर नही जब डबल इंजन वाली रेल पहाड़ पर दौड़गी। टनकपुर से बागेश्वर एवं डोईवाला से यमुनोत्री रेल लाइन को लेकर भी शीघ्र ही हम आगे बढ़ रहे हैं। श्री बद्री केदार धाम पुनर्निर्माण पर उन्होनें कहा कि मोदी जी देश भर में ऐतिहासिक, पौराणिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को संवारने एवं वृहद स्वरूप देने के मिशन में जुटे हैं। हमारा सौभाग्य है कि देवभूमि होने के नाते इस योजना का सर्वाधिक लाभ हमें मिल रहा है। जिसके क्रम में श्री केदारनाथ धाम में 750 करोड़ रुपए से पुनर्निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और श्री बदरीनाथ धाम महानिर्माण योजना के तहत 550 करोड़ से पुनर्विकास कार्य गतिमान हैं।
जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल ने भी अलग-अलग मंडलों के विभिन्न बूथों पर जन संपर्क करते हुए लोगों से कहा कि पैदल तीर्थयात्रा को सुगम बनाने के लिय 2430 करोड़ की लागत से गौरीकुण्ड – केदारनाथ- गोविंदघाट हेमकुण्ड साहिब रोपवे का शिलान्यास हुआ है। मानसखण्ड मंदिर माला मिशन योजना इसी तरह एक और महत्वपूर्ण तीर्थाटन परियोजना के तहत कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों को भव्य बनाने हेतु मानसखण्ड मंदिर माला मिशन योजना का क्रियान्वयन आरम्भ हो गया है।
जिला सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट ने भी अलग-अलग मंडलों के विभिन्न बूथों पर जन संपर्क करते हुए लोगों से कहा कि 12000 करोड़ की लागत वाली दिल्ली-देहरादून ऐलिवेटेड रोड के लोकार्पण से यह दूरी मात्र 2.5 घंटे में सिमटने वाली है। इसी तरह मझौला से खटीमा एवं सितारगंज से टनकपुर मोटर मार्ग का 4 लेन में परिवर्तन समेत अनेक बड़ी सड़क परियोजनाओं को लेकर काम चल रहा है। वंदे भारत ट्रेन पर उन्होने कहा कि दिल्ली से काठगोदाम व टनकपुर के लिए भी शीघ्र ही यह सुविधा मिल जाएगी। साथ ही इससे पूर्व देहरादून-काठगोदाम, दिल्ली-कोटद्वार के बीच जनशताब्दी सेवा की शुरुआत हुई। देश से प्रदेश एवं प्रदेश के अंदर हवाई कनेक्टिविटी पर भी शानदार कार्य हुआ है जिसके लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण व सुविधाओं के विस्तार की बात हो, चाहे पिथौरागढ़ पंतनगर समेत प्रदेश के सुदूर जनपदों को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने की बात हो। 1930 करोड़ की लागत से टिहरी झील को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कुमाऊं में एम्स की सेटेलाइट सेंटर समेत मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज बनने जा रहे हैं। जो प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन लाने वाला है।
अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह ने भी अलग-अलग मंडलों के विभिन्न बूथों पर जन संपर्क करते हुए लोगों से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से पंचायतों में ग्रामसभा स्तर पर विभिन्न जनपयोगी विकास कार्य हो रहे हैं। जिसका लाभ आम जनमानस को हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से अनेक उच्च स्तरीय संस्थाएं जैसे देश का पहला ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर, सीपेट, कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर, सेंटर फॉर एक्सिलेन्स ऑन नेचुरल फाइबर प्रमुख रूप में राज्य को मिली हैं। जब दुनिया में अनाज को लेकर गहरा संकट छाया हुआ था तब भी कोरोना काल से लेकर वर्तमान तक प्रदेश के 60 लाख से अधिक लोगों के लिए अनाज की चिंता प्रधानमंत्री गरीब योजना से की जा रही है। 140 करोड़ भारतवासियों के आशीर्वाद और पीएम मोदी के चमत्कारी नेतृत्व के कारण विश्व में देश की बढ़ती साख और ताकत का ही नतीजा है कि दुनिया भर से संकट में घिरे 17 हज़ार नागरिकों व छात्रों की वापसी में बड़ी संख्या उत्तराखंड से भी है।
इस दौरान महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ने भी विभिन्न मंडलों के अलग-अलग बूथों पर जन संपर्क करते हुए लोगों से कहा कि कहा कि बीते 9 सालों मे देश ने हर क्षेत्र अभूतपूर्व विकास देखा व हम सभी देश के नागरिक इसके साक्षी रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे देश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व का नेतृत्व कर रहा है। साथ ही कोविड महामारी से लड़ाई में केंद्र के सहयोग से लगभग शत प्रतिशत टीकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार से प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है। केंद्र सरकार की सस्ती दवाइयाँ उपलब्ध करने की मुहिम के तहत हम 440 जन औषिधी केन्द्रों शुरू करने के लक्ष्यों की और तेजी से बढ़ रहे हैं।
इस दौरान जिला महामंत्री विनोद देवशाली मैं भी विभिन्न मंडलों के अलग-अलग बूथों पर जन संपर्क करते हुए कहा कि अटल आयुष्मान योजना को आगे बढ़ाते हुए सरकार प्रत्येक उत्तराखंडवासी को 5 लाख तक का इलाज निःशुल्क दे रही हैं। 50 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं और निःशुल्क जांच योजना के तहत मरीजों को 207 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचों की सुविधा भी दे रही हैं। हमारे प्रदेश में विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत छोटी जोत के किसान हैं यही वजह है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 9 लाख किसानों के खातों में प्रत्येक वर्ष 6 हज़ार रुपये की धनराशि हस्तांतरित हो रही है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में लगभग 55 हजार गरीबों को आवास दिए जाने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य हो रहा है। जल जीवन मिशन के तहत अब तक प्रदेश मे 7 लाख से अधिक परिवारों को पेयजल कनेक्सन दिये गए हैं।इस दौरान अलग-अलग मंडलों के विभिन्न बूथों पर पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, शकुंतला जगवाण,विजय कप्रवान, दिनेश उनियाल, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत चंडी प्रसाद भट्ट ,विक्रम पटवाल ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम कंडारी, संजय दरमोड़ा, केदारनाथ सलाहकार समिति के नगर पंचायत अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष उखीमठ विजय राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि अरुणा बेंजवाल ,ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पांडे, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश महामंत्री सरला खण्डूरी, भाजपा के वरिष्ठ दरम्यान जख्वाल , श्रीनन्द जमलोकी, त्रिलोक रावत, दीपराज बंगारी, ओमप्रकाश बहुगुणा, जिला उपाध्यक्षअरुण चमोली, जिला मिडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, गंभीर बिष्ट, मानेंद्र कुमार, कुलबीर राणा,,बुद्धि बल्लभ थपलियाल ,सविता भंडारी, गजेंद्र चौधरी, मुकीम अहमद, राजेंद्र लाल, विकास डिमरी, विकास नौटियाल, संदीप कठित, नीरज वशिष्ठ आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं एवं पार्टी समर्थित निर्वाचित पदाधिकारियों ने अलग-अलग मंडलों के विभिन्न बूथों पर जन संपर्क करते हुए पत्रक बांटे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
दिल्ली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से रानीखेत और लैंसडाउन में छावनी बोर्डों को भंग करने और सैन्य स्टेशनों से बाहर के क्षेत्रों को राज्य प्रशासन को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के योल में छावनी बोर्डों को भंग करने और छावनियों के नागरिक क्षेत्रों को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने और छावनियों को सैन्य स्टेशनों के रूप में फिर से नामित करने के निर्णय का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीखेत और लैंसडाउन रणनीतिक छावनियां नहीं हैं, इसलिए उन्हें प्राथमिकता से भंग किया जाना चाहिए।
छावनी बोर्ड के विघटन और इन शहरों में नागरिक क्षेत्रों को स्थानीय नगर पालिकाओं/जिला प्रशासन में स्थानांतरित करने से यहां की स्थानीय जनता को लाभ होगा।
साथ ही शहर की पर्यटन क्षमता को अनलॉक करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य के जनपद रूद्रप्रयाग में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु ईसीएचएस (ECHS) केन्द्र खोले जाने की संस्तुति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के परिसर में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए एक सीएसडी कैन्टीन खोले जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एनआरटीओ की 4 एकड़ भूमि हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।
राज्य सरकार एनआरटीओ को वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने को तत्पर है।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से राज्य सरकार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) की सेवाओं के संचालन के लिए जोशीमठ और धारचूला आर्मी हेलीपैड के उपयोग की अनुमति देने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित छावनी परिसर गढ़ी कैन्ट में उत्तराखण्ड सब एरिया द्वारा लीज पर उपलब्ध कराई गई जमीन पर अस्थायी व्यवस्था के तहत संचालित हो रहे उपनल कार्यालय को खाली कराये जाने के कारण विकल्प के तौर पर छावनी में स्थित बी-3 डिफेंस की लगभग एक एकड़ लैंड पर उपनल कार्यालय स्थानांतरित करने पर विचार किये जाने का भी अनुरोध किया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।
तुषार मेहता ही बने रहेंगे सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने 3 साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल।
दिल्ली
तुषार मेहता ही बने रहेंगे सॉलिसिटर जनरल,
केंद्र सरकार ने 3 साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया,
तुषार मेहता को तीन साल के लिए सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया के पद पर एक्सटेंशन दे दिया गया,
भारत के सॉलिसिटर जनलर तुषार मेहता के कार्यकाल को 3 साल के लिए बढ़ा दिया गया,
विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में मानसून की दस्तक से पूर्व ही अल्पाइन हिमालयी पुष्पों की रंगत बढ़ने लगी है
चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में मानसून की दस्तक से पूर्व ही अल्पाइन हिमालयी पुष्पों की रंगत बढ़ने लगी है,यहां अब दुर्लभ पुष्पों की प्रजातियां खिलने लग गई हैं।
फूलों की घाटी का दीदार करता प्रकृति प्रेमी
घाटी में सबसे आकर्षक पुष्पों में एक हिमालयन ब्लू पॉपी जिसे अल्पाइन हिमालय के पुष्पों की रानी कहा जाता है इस ब्लू पॉपी पुष्प कि दस्तक घाटी में चार चांद लगा रही है। अपने आकर्षण के चलते खासकर जापानी प्रकृति प्रेमियों की पहली पसंद इस ब्लू पॉपी पुष्प के समय पर वैली में खिलने की खबर से जापानी पर्यटक भी खासा उत्साहित हैं। घांघरिया में नन्दा लोकपाल होटल कारोबारी स्थानीय पुलना गांव के संजय सिंह चौहान बताते हैं की घाटी में ब्लू पॉपी खिलने के बाद अब लगातार जापानी टूर ऑपरेटर घांघरिया और जोशीमठ के होटल कारोबारियों ओर ट्रैवल कम्पनियों से संपर्क कर फूलों की घाटी के टूर बुकिंग करा रहे हैं, उनके पास भी 5 जुलाई की जापानी पर्यटकों की एक बुकिंग आ चुकी है अभी घाटी में करीब पोटेंटिला, जिरेनियम,एनीमोना, प्रिमूला,मार्श मेरी गोल्ड,फॉरगेट मी नोट,एस्टर, स्नेक लिली, हिमालयन ब्लू पॉपी, सहित 25 से अधिक प्रजाति के रंग-बिरंगे फूल खिल रहे हैं।
जिससे फूलों की घाटी में चहल पहल लौटने लग गई है। अबतक घाटी में करीब 1280 देशी और 17 विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं। यही नहीं घाटी में फूलों के खिलने की खबर के बाद अब मध्य जुलाई ओर अगस्त के लिए स्थानीय होटलों में भी प्रकृति प्रेमी पर्यटकों की बुकिंग बढ़नी शुरू हो गई है। जिससे स्थानीय होटल कारोबारियों और छेत्र के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े युवाओं में भी खासा उत्साह है।
गंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, देवप्रयाग संगम में पैर फिसलने से हुआ हादसा ।
देवप्रयाग
गंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक,
देवप्रयाग संगम में पैर फिसलने से हुआ हादसा
संयुक्त निदेशक जगराज परिवार के साथ पहुंचे थे देवप्रयाग
,
अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए हुआ हादसा,
रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया,
हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे,बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे,अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं,पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है, बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है,संगम पर स्नान करने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी,इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कीं, लेकिन देरशाम तक जगराज का कोई पता नहीं चल पाया,देहरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम रवाना हुई जिसने आज से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया हैं,
















