33.4 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 231

उत्तराखंड शासन में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईएएस ,पीसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी ।

0

देहरादून, उत्तराखंड शासन में हुआ बड़ा फेरबदल

35 आईएएस पीसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश में जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  देर रात  नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल  ,

 

मनीषा पवार से अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम  का पदभार हटाया,

लालरीन लियना फैनई उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई,

राधिका झा को सचिव समाज कल्याण आयुक्त समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई,

हरिचंद सिंह सेमवाल को महानिदेशक संस्कृति की जिम्मेदारी दी गई,

  चंद्रेश कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास रीजेंसी की जिम्मेदारी दी गई,

आर राजेश कुमार  से मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी वापस ली गई ,

आर राजेश कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जिम्मेदारी दी गई,

सी रविशंकर को अपर सचिव कौशल विकास व सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई,  अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी हटाई गई,

युगल किशोर पंत से डीएम उधम सिंह नगर  की जिम्मेदारी ली गई वापस,

युगल किशोर पंत को अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई,

रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई,

धिराज सिंह क़ो उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई,

रंजना को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी,

ईवा आशीष श्रीवास्तव से निदेशक स्वजल हटाया गया,

योगेंद्र यादव को अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई,

उदय राज सिंह को जिलाधिकारी उधम सिंह नगर बनाया गया,

कमेंद्र सिंह को निदेशक स्वजल बनाया गया,

आनंद श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई,

रोहित मीणा को मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई ,

नवनीत पांडे को निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना की जिम्मेदारी दी गई,

रुचि मोहन रयाल को अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति जिम्मेदारी,

नमामि बंसल को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी,

अंशुल सिंह को उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी,

मदन मोहन सेमवाल को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा वर्ग गोपन की जिम्मेदारी,

राजेंद्र सिंह को अपर सचिव संस्कृति व धर्मस्व की जिम्मेदारी,

लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी,

प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन,

ओंकार सिंह से अपर सचिव गोपन की जिम्मेदारी हटाई गई,

अतर सिंह को अपर सचिव आवास बनाया गया,

सुरेश चंद्र जोशी से अपर सचिव समाज कल्याण हटाया गया,

मायावती ढकरियाल से अपर सचिव आवास हटाया गया,

अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य हटाया गया,

रवनीत चीमा को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण की जिम्मेदारी,

प्रताप सिंह शाह से अपर सचिव राज्य संपत्ति हटाया गया,

बीएल फिरमाल  को संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं बनाया गया,

बीएस चलाल को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय बनाया गया,

रामदत्त पालीवाल को निदेशक प्रशासन को मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई,

लोअर पीसीएस के पदों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक ।

0

नैनीताल

लोअर पीसीएस के पदों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक

हाईकोर्ट ने राज्य लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस के 190 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है,

आयोग और राज्य सरकार को 3 सप्ताह में जवाब दाखिल करने के दिए हैं आदेश,

मामले की अगली सुनवाई 9 अगस्त को होगी,

आयोग की ओर से दिव्यांग कोटे के आधा दर्जन पदों को सरकार को वापस करने से कानूनी पेच फंसा,

वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकल पीठ में याचिका पर सुनवाई की,

अगस्त 2021 में लोअर पीसीएस के पदों के लिए उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई थी,

12 दिसंबर 2021 को प्रारंभिक परीक्षा और 22 अगस्त 2022 को मुख्य परीक्षा हुई थी,

परिणाम की घोषणा के बाद 24 जुलाई से मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होना था,

इसी बीच आयोग की ओर से दिव्यांग आरक्षण कोटे के 6 पदों को राज्य सरकार को वापस कर दिया गया ,

याचिका में इस कदम को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द करने की मांग की गई,

याचिकाकर्ता का कहना है कि जब राज्य सरकार ने दिव्यांग कोटे की रिक्तियों की पहचान कर ली है तो उत्तराखंड लोक सेवा आयोग रिक्तियों को राज्य को वापस नहीं कर सकता,

यदि चयन प्रक्रिया पूरी हो जाती है और नियुक्ति कर दी जाती है तो याचिकाकर्ता दिव्यांग व्यक्ति को अपूर्णिय क्षति होगी,

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छीनका के पास एक बार फिर से मलबा आने के कारण बंद ।

0
  • चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छीनका के पास एक बार फिर से मलबा आने के कारण बंद हो गया है देर रात हुई भारी बारिश के चलते जनपद में लगभग आधे दर्जन से अधिक सड़कें बंद है और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के पास बार-बार बंद हो रहा है हालांकि एनएच की ओर से दोनों तरफ जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं और सड़क को सुचारु करने के लिए मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है थाना अध्यक्ष चमोली कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुका गया है और सड़क से मलबा हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जैसे ही सड़क से चालू होगी तो वाहनों को भी छोड़ा जाएगा

गैस सिलेंडर से भरा मिनी ट्रक में आग लगने से आज सुबह देवप्रयाग के मेंलथा गांव धमाकों की आवाज़ से गूंज उठा ।

0

देवप्रयाग

आज सुबह देवप्रयाग के मेंलथा गांव धमाकों की आवाज़ से गूंज उठा, धमाके सुनकर लोग दहशत मे आ गए, सूचना पाते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वंही

SDM देवप्रयाग ने अवगत कराया है कि आज राजस्व ग्राम धौलंगी गांव के समीप रिस्कोटी नामी तोक के सामने जुमकांणीयौं नामी स्थान पर मलेथा टिहरी रोड पर समय करीब 06:00 बजे लगभग एक गैस की गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली। जिसमें लगभग 15- 20 गैस सिलेंडर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटने की आवाजें नजदीकी गांव वालों द्वारा सुनाई दी गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक आग लगने पर गाड़ी से निकल गया। घटना की सूचना पर प्रशासन की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचीं है।

धामी सरकार की किरकिरी होने के बाद आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ओएसडी पद से मृत्युंजय कुमार को हटाया।

0

देहरादून

सरकार ने किरकिरी के बाद आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ओएसडी पद से मृत्युंजय कुमार को हटाया

भ्रष्टाचार के आरोप और विजिलेंस की जांच के बावजूद 26 जून को सरकार ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय का ओएसडी किया था नियुक्त

नियुक्ति के 48 घंटों के भीतर ही सरकार को वापस लेना पड़ा फैसला, शासन से किया गया अटैच

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने कोतवाली रुद्रप्रयाग के सी0एल0जी0 सदस्यों के साथ की गयी गोष्ठी।

0

इस अवसर पर ईद के पर्व को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने पर भी चर्चा की गयी।

रुद्रप्रयाग ।।पुलिस और आम जनमानस के मध्य आपसी समन्वय बनाये जाने के उद्देश्य से जनपद रुद्रप्रयाग के हरेक थाना क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक सम्पर्क समूह गठित है। उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 61 के अनुसार भी जनपद के पुलिस अधीक्षक, पुलिस बल की उसके कर्तव्यों निर्वहन में सहायता करने के लिए प्रत्येक पुलिस थाने के लिए समुदाय के प्रतिनिधियों से एक या अधिक समुदाय सम्पर्क समूह गठित किये जाने का प्रावधान है। इस सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय के माध्यम से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के हरेक थाने पर सामुदायिक सम्पर्क समूह का गठन है तथा जनपद के पुलिस अधीक्षक सहित सम्बन्धित सर्किल के क्षेत्राधिकारियों द्वारा कम से कम प्रत्येक त्रैमास में अनिवार्य रूप से जनपद के सभी थानों पर सामुदायिक सम्पर्क समूह की गोष्ठी आयोजित की जाती है। सामुदायिक सम्पर्क समूह में सीनियर सिटीजन, छात्र, महिलायें, पुरुष, शिक्षाविद, समाजसेवी, समाज में रहने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं समाज के हर वर्ग के लोगों को सम्मिलित किया जाता है।
आज दिनांक 28 जून 2023 को पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित सामुदायिक सम्पर्क समूह (सीएलजी) सदस्यों के साथ पुलिस कार्यालय सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी।
गोष्ठी का शुभारम्भ आगामी 29 जून को होने वाले ईद पर्व को सकुशल ढंग से मनाये जाने व विगत वर्षों की भांति सामाजिक सौहार्द के साथ मनाये जाने की अपील के साथ हुआ । इस दौरान सम्भ्रान्त नागरिकों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई, मीटिंग मे उपस्थित मुस्लिम समुदाय के नागरिकों को ईद की बधाई देते हुये त्यौहार को खुशी एवं हर्षोल्लास से मनाने के साथ-साथ त्यौहार के दौरान अनावश्यक/अनैतिक गतिविधियाँ न करने की हिदायत दी गयी। सभी के द्वारा त्योहार के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का अश्वासन दिया गया।
तदोपरान्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग द्वारा माह मार्च में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में आयोजित सी0एल0जी0 गोष्ठी के दौरान उठे बिन्दुओं को चर्चा में लाया गया। अधिकांश बिन्दुओं पर इस वर्ष की प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा से पहले ही कार्यवाही पूर्ण होनी पायी गयी। विशेषकर पुलिस के स्तर से वृहद रूप में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराया गया। स्थानीय लोगों व व्यापारियों से भी अपेक्षा की गयी कि वे लोग भी उनके यहां रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य करवायें। पुलिस के स्तर से स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर पार्किंग की समस्या कुछ हद तक दूर करायी गयी। कुछ बिन्दु प्रशासन के स्तर से अपेक्षित थे, उन पर भी सकारात्मक कार्यवाही हुयी।

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा प्रचलित चारधाम यात्रा के पहले फेज में पुलिस को दिये गये सहयोग का आभार प्रकट किया गया। उनके द्वारा कहा गया कि बाहर से आने वाले यात्रियों के प्रति न केवल पुलिस बल्कि आमजनमानस का व्यवहार भी सही होना आवश्यक है। कुछ दिनों पूर्व पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर वालों का कृत्य किसी भी हद तक सही नहीं था। हमारे लोग बाहरी लोगों से कैसा व्यवहार करें, ये हमारे अन्दर से आना चाहिए। कोई भी कृत्य ऐसा नहीं होना चाहिए कि जिससे हमारे जिले का नाम खराब हो। जिले के अन्दर की अच्छी व्यवस्था बनाने की हम सबकी जिम्मेदारी है। उनके द्वारा कहा गया कि जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग एवं अपने ध्येय वाक्य “मित्रता, सेवा, सुरक्षा” के साथ अपना कार्य कर रही है। अच्छे इंसान के लिए मित्र के रूप में व संवेदनशील एवं अपराधियों के प्रति पुलिस का सख्त रवैया का होना भी आवश्यक है। अवगत कराया गया कि पुलिस आपकी समस्या सुनने के लिए तथा सेवा करने के लिए है, कुछ मामलों में स्थानीय स्तर पर भी सहयोग की आवश्यकता रहती है। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए तुरन्त 112 पर काॅल करने के लिये बताया गया। समाज ही पुलिस का आंख, कान, हाथ है, क्योंकि हरेक जगह पर पुलिस नहीं रह सकती। कुछ घटनाक्रम में समाज में रहने वाले लोग भी पुलिस को सूचना दे सकते हैं, सूचना पर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने इस अवसर पर सभी से अपील की गयी कि वे अपने आस-पास रह रहे ऐसे बुजुर्ग व वरिष्ठ लोगों की सूचना दें जो अकेले निवासरत हों, और उनका हालचाल पूछने वाला भी कोई न हो। पुलिस के स्तर से इनसे सम्पर्क स्थापित कर आवश्यक मदद की जायेगी। इस पहल का हरेक सदस्य ने स्वागत किया गया। कुछ सदस्यों ने देर रात्रि तक ध्वनि विस्तारक यन्त्रों के संचालन होने के बारे में बताया गया, इस पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग को अपेक्षित कार्यवाही के निर्देश दिये गये। कुछ सदस्यों ने आस-पास के क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने का आग्रह किया गया, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग द्वारा सहमति प्रकट की गयी। नरकोटा खांकरा क्षेत्र में क्रैश बैरियर लगाये जाने के अनुरोध पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने अवगत कराया कि अब हरेक एन0एच0 पर क्रैश बैरियर लगाये जाने अनिवार्य हैं, इस सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग से भी समन्वय स्थापित किये जाने की हामी भरी गयी। सी0एल0जी0 सदस्यों ने इस बार की यात्रा के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं व यातायात व्यवस्थाओं की सराहना की गयी। इसी प्रकार की अपेक्षाओं के साथ गोष्ठी का समापन किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक केशवानन्द पुरोहित, चौकी प्रभारी जवाड़ी दिनेश सिंह सती, चौकी प्रभारी घोलतीर सुरेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सीमा चौहान, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री राय सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मण्डल श्री चन्द्रमोहन सेमवाल, श्री प्रमोद बगवाड़ी, श्री माधो सिंह नेगी, श्री बुद्वि बल्लभ ममगाईं, श्रीमती सुशीला बिष्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सीएम हेल्पलाइन की माह में दो बार होगी समीक्षा ।

0

हर माह के अंतिम गुरुवार को मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करेंगे

सतर्कता अधिष्ठान को तेजी से सक्रिय करने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश,

जिस क्षेत्र में अधिक जन शिकायतें आ रही हैं, उनका अलग से डाटा रखा जाए,

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले 07 शिकायतकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने फोन से बात कर वस्तुस्थिति जान

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की आज समीक्षा की जिसने सभी जिलाधिकारीयो को माह में दो बार समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। सीएम धामी ने कहा की सचिव एवं विभागीय एचओडी भी इसकी नियमित समीक्षा करें। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक कार्यदिवस पर कुछ शिकायतकर्ताओं से जिलाधिकारी बात करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री हर माह के अन्तिम गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सतर्कता अधिष्ठान को तेजी से सक्रिय किया जाए। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए 1064 नम्बर के प्रति लोगों को और जागरूक किया जाए। शिकायतें मिलने पर जनपदों में जिलाधिकारी एवं एस.एस.पी द्वारा कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाए। विजिलेंस को भी सख्ती से कार्य करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विभागों द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निदान का प्रतिशत कम है, वे सभी विभाग इसमें जल्द सुधार कर लें। जन शिकायतों का समयबद्धता के साथ निदान हो, सभी विभाग इसको पूरी गंभीरता से लें। कार्य के प्रति लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जो विभाग अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर एवं विभाग के स्तर पर लोग जो अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं, यह सुनिश्चित किया जाए कि उनका शीघ्रता से समाधान हो।

उत्तराखण्ड में बने 14 नए एसडीएम, कार्मिक विभाग ने जारी की सूची।

0

 


देहरादून। उत्तराखण्ड में 14 नए एसडीएम मिल गये हैं। लोक सेवा आयोग ने 14 तहसीलदारों को एसडीएम के पद पर डीपीसीसी करने के बाद सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इन सभी अधिकारियों के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने आदेश म लिखा है कि राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के साधारण वेतनमान (अपुनरीक्षित वेतनमान रू० 15,600-39,100, ग्रेड वेतन रू0 5400, पुनरीक्षित वेतनमान रू0 56,100-1,77,500, पे-मैट्रिक्स लेवल 10) के अन्तर्गत प्रोन्नति कोटे की चयन वर्ष 2022-23 की रिक्तियों के सापेक्ष उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा नियमित चयन के आधार पर की गयी संस्तुति दिनांक 30.05.2023 के क्रम में निम्नलिखित तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रोन्नत करते हुए कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष के लिए परिवीक्षाकाल पर रखे जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
प्रोन्नत डिप्टी कलेक्टर्स में निम्न नाम शामिल हैं।

श्री यशवीर सिंह
श्रीमती अमृता शर्मा
श्री विपिन चन्द्र पन्त
श्री चन्द्रशेखर
श्रीमती नीलू चावला
श्री श्रेष्ठ गुनसोला
श्रीमती मंजू राजपूत
श्री मुकेश चन्द्र रमोला
श्रीमती पूनम पन्त
श्री नवाजिश खलीक
श्रीमती शालिनी मौर्य
श्री आशीष चन्द्र घिल्डियाल
श्री मनजीत सिंह गिल
श्री अबरार अहमद

देहरादून डोईवाल हाइवे पर कुआवाला मे स्थित प्राचीन शिव मंदिर कों तोड़ने से हिंदू वादी संगठनों में भारी रोष।

0

 

मंदिर से आस्था रखने वाले लोगो ने करा विरोध
पुनः निर्माण में जुडे लोग।

डोईवाला।।- डोईवाला देहरादून मुख्य मार्ग पर जंगल मे स्थित लगभग 150 से – 200 वर्ष पुराने मंदिर कों बिती रात छतिग्रस्त करके मूर्तियों कों तोड़ा गया है जिसको लेकर स्थानीय कुआवाला, हर्ररावाला, लच्छीवाला व डोईवाला के लोगो ने विरोध जताते हुए वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा की यह मंदिर वर्षो से तमाम लोगो की आस्था का केंद्र रहा है।
द्णेश्वर महादेव मंदिर के नाम से विख्यात इस मंदिर मे वर्षो पुराना शिवलिंग था जिसे तोड़ा गया है। वही स्थानीय लोगो द्वारा पूजा अर्चना के साथ शिवलिंग कों पुराने स्थान पर दुबारा से स्थापित किया गया।उधर हिंदू वादी संगठनों के रोष को देखते हुए देहरादून वन विभाग के डीएफओ ने लोगों को भरोसा दिया कि अगर ये मंदिर आदि प्राचीन है तो मंदिर को पुनः स्थापित करने में हम सहयोग करेंगे।
उधर हिंदू वादी संगठनों ने मंदिर को तोड़े जाने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि देवभूमि में मंदिरों के अस्तित्व से छेड़छाड़ बर्दास्त नही करेंगे।
फिलहाल पुलिस ने सभी लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

पिथौरागढ़ में आल्टोकार दुर्घटना ग्रस्त होने से दो लोगो मौत।

0

पिथौरागढ़ ।।नाचनी के पास होकरा मे जिस जगह पर तीन दिन पूर्व एक बोलेरो गिरने से 10 लोगों की मौत हुयी उसी स्थान से आज सुबह एक औल्टो कार गिर गयी जिसमे 2 लोग सवार थे ।जिसमे एक महिला एक पुरुष है दोनों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया है कपकोट तहसील के सीरी गांव के हैँ दोनों मृतक।मृतकों की पहचान
खुशाल सिंह एवं यमुना देवी के रूप में बताया जा रही है ।