रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाकरा और सिरोबगड़ के बीच एक कार खाई में गिर गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन तिलवाड़ा से देहरादून जा रही आल्टोकार में तीन लोग सवार थे ।जिसमें वाहन चालक महेंद्र सिंह रावत ग्राम टाट निवासी कार खड़ी करके बाहर सोच करने निकले थे और उनकी पत्नी मीनाक्षी देवी उम्र 42 साल व सास कमला देवी उम्र 60 वर्ष ग्राम नारायणकोटि निवासी गाड़ी के अंदर ही बैठे हुए थे तभी अनाचक कार न्यूटन होने के कारण 3 सो मीटर गहरी खाई में जा गिरी ।जिसमे दोनों महिलाओं की मोके पर ही मौत हो गयी ।आपदा प्रबंधन तंत्र व पुलिस के सयुक्त सर्च अभियान के द्वारा दोनों शवों को बोट के माध्यम से बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में पोस्टमार्डम किया जा रहा है ।







पुलिस कार्यालय से मुख्य बाजार तक नशामुक्ति के सम्बन्ध में वृहद जागरुकता रैली निकाली गयी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री जयपाल सिंह नेगी, चौकी प्रभारी जवाड़ी दिनेश सिंह सती, उपनिरीक्षक सीमा चौहान सहित कोतवाली रुद्रप्रयाग, पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग का स्टाफ व कस्बा रुद्रप्रयाग के प्रबुद्वजन सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।























