31.9 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 233

क्षेत्र पंचायत अगस्त्यमुनि की बैठक में उठे बिजली ,सड़क, पानी,शिक्षा से सम्बंधित मुद्दे।

0

अगस्त्यमुनि : क्षेत्र पंचायत अगस्त्यमुनि की बैठक ब्लाॅक प्रमुख विजया देवी की अध्यक्षता में विकास खंड सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान जन प्रतिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा सहित अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रमुखता से सदन में रखी गई।
क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा बसुकेदार तहसील में स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति न होने से ग्रामीणों को हो रही असुविधा से अवगत कराया गया। ग्राम प्रधान भटवाड़ी सुनार देवी लाल ने गांव में सांस्कृतिक मंच की स्थापना, बीरों देवल की प्रधान श्रीमती सुनीता देवी अदवाड़ी गदेरा से सड़क डामरीकरण, पीड़ा धनपुर के प्रधान अर्जुन सिंह ने लाटू देवता व नागराजा मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु धनराशि स्वीकृत कराने, सेना गड़सारी के प्रधान शिव प्रसाद नौटियाल ने पंचायत भवन के आगे सुरक्षा दीवार निर्माण व मिलन केंद्र की मरम्मत करने, जलई सुरसाल के प्रधान कुलदीप सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत कार्य पूरा नहीं होने की शिकायत दर्ज की। ग्राम पंचायत धारकोट के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की तैनाती, विद्युत लाईन पूर्ण रूप से मरम्मत न होने तथा धारकोट में एएनएम केंद्र की स्थापना आदि को लेकर ग्राम प्रधान रजनी देवी सती ने सदन को अवगत कराया। वहीं ग्राम पंचायत पीपली की प्रधान श्रीमती सुनीता देवी ने गांव में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने जबकि कंडारा के ग्रामीणों ने गूल मरम्मत की करने की मांग की।प्रमुख श्रीमती विजया देवी ने आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों से कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में जन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जन प्रतिनिधियों की ओर से जो भी समस्याएं दर्ज कराई गई हैं उनका समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही से जन प्रतिनिधियों सहित सदन को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने जन प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों में संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना चाहिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई व लोनिवि के अधिकारियों को अधिग्रहित मुआवजा राशि को एक माह अंतर्गत वितरण करने के निर्देश दिए।

केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग पर लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने तथा धमकी देने व शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 03 अभियुक्तों के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

0

केदारनाथ :गत दिवस 23 जून 2023 को दिन के समय केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग पर भीमबली से आगे के पुल (पुराना रामबाड़ा क्षेत्र) के पास 04 घोड़े-खच्चर वाले आपस में ही बुरी तरीके से लड़ झगड़ कर मारपीट कर रहे थे। जिस कारण केदारनाथ धाम के लिए जाने व वापस आने वाले यात्रियों में भी भय व डर का माहौल उत्पन्न होने के साथ ही वहां पर शान्ति व्यवस्था प्रभावित हुई थी। इस घटना पर चौकी भीमबली से सम्बन्धित ड्यूटियों में तैनात पुलिस कार्मिकों ने तुरन्त स्थिति को सम्भालकर पैदल यात्रा सुचारु कराकर इन सभी को पकड़ कर पुलिस चौकी भीमबली पर लाया गया, इनसे आवश्यक पूछताछ करने के उपरान्त इनके द्वारा किये गये कृत्य पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु इन सभी को नीचे भिजवाया गया। इस घटनाक्रम में 03 नेपाली व 01 स्थानीय व्यक्ति शामिल थे।
इस घटनाक्रम में मौजूद रहे व्यक्ति लक्ष्मण सिंह के भाई सज्जन सिंह पुत्र कृपाल सिंह, निवासी मथ्यागांव, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग ने कोतवाली सोनप्रयाग पर लिखित में शिकायत दी कि उनका भाई कल दिनांक 23.06.2023 को केदारनाथ से सवारी लेकर गौरीकुण्ड की ओर आ रहा था, दिन के समय करीब 12 बजे के आस-पास उनका भाई लक्ष्मण भीमबली पर पहुंचा तो तीन नेपाली घोड़े संचालकों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर उसे मारकर नदी में फेंकने की धमकी दी गयी। मारपीट के कारण उसके भाई को काफी चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता की नामजद शिकायत के आधार परगोविन्द बुढा पुत्र बाला बहादुर बुढा, निवासी ग्राम नेठा, वार्ड नम्बर 6 जिला कालीकोट नेपाल।
देवराज पुत्र कुम बुढा निवासी ग्राम नेठा, वार्ड नम्बर 6 जिला कालीकोट नेपाल।
हरीश बुढा पुत्र खगेन्द्र निवासी बिजौरा वार्ड नम्बर 4, जिला सुरखेत, नेपाल।
कोतवाली सोनप्रयाग पर भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

उत्तराखंड एस टी एफ की बड़ी कार्यवाही, हेली सेवा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली 35 फर्जी वेबसाइट को किया ब्लॉक।

0

 

उत्तराखंड एस टी एफ की बड़ी कार्यवाही,

हेली सेवा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली 35 फर्जी वेबसाइट को किया ब्लॉक,

एसटीएफ उत्तराखण्ड को साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन से मिल रही थी धोखाधड़ी की शिकायतों की जानकारी,

साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून दर्ज हुई थी कई शिकायते,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में अभियोग का सफल निस्तारण हेतु पुलिस टीम गठित की गई,

पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयासों से साक्ष्य एकत्रित करते हुये इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया,

विवेचना के दौरान हैली सेवा के नाम पर देश भर में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गैर राज्य बिहार के जिला शेखपुरा से गिरफ्तार किया गया,जिनके द्वारा विभिन्न फर्जी वेबसाईट्स बनाकर, मोबाईल नम्बरों, मोबाईल हैण्डसैटों व बैंक खातों का प्रयोग कर स्वयं को हिमालयन हैली सर्विस का कर्मचारी दर्शाकर, पीड़ितों के व्हट्सएप पर सम्पर्क स्थापित कर हिमालयन हैली सर्विस के कर्मचारी बनकर फर्जी आई0डी0 भेजकर की जाती धोखाधड़ी,आरोपियों ने उत्तराखण्ड राज्य के पीड़ित प्रकाश चन्द्र पुरोहित के साथ रू0 61,500/- की ठगी, राजस्थान के जयपुर निवासी पीड़ित जस्टिन जॉसेफ के साथ रू0 33,000/- की ठगी, तमिल नाडू निवासी श्री डे0के0एस0 मूर्ती के साथ रू0 48,947/- की ठगी, गुजरात निवासी अशोक कुमार के साथ रू0 30,000/- की ठगी के अलावा देश के विभिन्न राज्यों जिनमें राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड आदि के पीड़ित शामिल हैं के साथ हैली सेवा के नाम पर लोखों की ठगी की,एस टी एफ गिरोह के अन्य सदस्यों एवं सरगना की तलाश जारी रखे हुए है,

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं ने बनाया रिकॉर्ड, यात्रा के लिए 47 लाख श्रद्धालुओ ने कराया रजिस्ट्रेशन।

0

 

 

बद्रीनाथ :चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं ने बनाया रिकॉर्ड, यात्रा के लिए 47 लाख श्रद्धालुओ ने कराया रजिस्ट्रेशन-बदरीनाथ धाम समेत सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों में श्रद्धालुओं के दर्शन करने को पंजीकरण कराने का नया रिकॉर्ड बन गया है। इस साल अभी तक 47.49 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिए हैं, जबकि पिछले साल कुल 46.27 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा कर दर्शन किए थे। इस बार यात्रा सीजन में शुरूआत से ही श्रद्धालुओ में दर्शन के लिए उत्साह देखा गया। विपरीत मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल अभी तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक केदारनाथ में दस लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में नौ लाख, यमुनोत्री में 4.60 लाख और गंगोत्री में 5.35 लाख तीर्थयात्रियों ने अब तक दर्शन कर चुके हैं। वहीं, श्री हेमकुंड साहिब में ही 85 हजार तीर्थयात्री आ चुके हैं। सबसे अधिक 35.72 लाख श्रद्धालुओं ने वेब पोर्टल के जरिए पंजीकरण कराया। दूसरे नंबर पर 8.87 लाख ने मोबाइल एप के जरिए और 2.89 लाख ने व्हाट्सअप से पंजीकरण कराया। अभी यात्रा नवंबर तक है। ऐसे में इस साल पंजीकरण और श्रद्धालुओं के दर्शन करने का नया रिकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है।

पशु क्रूरता के सम्बन्ध में कोतवाली सोनप्रयाग पर हुआ अभियोग पंजीकृत।

0

केदारनाथ।।जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित विश्व विख्यात केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए अलग-अलग माध्यम हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा एक कठिन यात्रा मानी जाती है। गौरीकुण्ड तक वाहनों के माध्यम से पहुंचने पर तकरीबन 16 कि0मी0 की पैदल चढ़ाई को पार करने के लिए पैदल या डण्डी-कण्डी या घोड़े-खच्चरों के माध्यम से पहुंचा जाता है। यही प्रक्रिया वापसी के समय की भी है। यात्रा के पैदल मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ होने वाली क्रूरता की शिकायतें मिलने पर पुलिस के स्तर से सम्बन्धित थाना चौकियों पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जाती है। कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 02 अलग-अलग वीडियो प्राप्त हुए हैं, जिनमें यह देखा जा सकता है कि सम्बन्धित घोड़ा-खच्चर स्वामियों द्वारा अपने घोड़े/खच्चर की नासिका (नाक) द्वारा सिगरेट पिलायी जा रही है। इस सम्बन्ध में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से वीडियो की पड़ताल की गयी। इनमें से एक वीडियो जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग के पडा़व स्थान भीमबली से ऊपर छोटी लैंचोली स्थित थारू कैम्प नामक स्थान का होना पाया गया है। इस सम्बन्ध में केदारनाथ यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु स्थानीय जिला प्रशासन के स्तर से नियुक्त किये गये सेक्टर अधिकारी द्वारा दी गयी शिकायत के आधार पर सम्बन्धित घोड़ा संचालक के विरूद्ध भा0द0सं0 व पशु क्रूरता अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी है।
इस वर्ष के यात्राकाल में जनपद *रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा यात्रा काल में अश्ववंशीय पशुओं के साथ हो रही क्रूरता के सम्बन्ध में कुल 14 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।*
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस न केवल मानव जीवन अपितु पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता के प्रति भी संवेदनशील है।

 

यात्रा मार्ग पर शराब की तस्करी कर रहे 06 नेपालियों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग ।। यात्रा काल में नशे एवं शराब तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने सभी अधीनस्थों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस के स्तर से निरन्तर सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा थाना ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत स्थित भीरी, काकड़ागाड़, कुण्ड व चोपता क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान 06 नेपाली मूल के व्यक्तियों के कब्जे से अलग-अलग मात्राओं में 52 पव्वे एवं 52 अद्धे सोलमेट व्हिस्की, 28 बोतल एवं 26 अद्धे मैक्डॉवल नम्बर 1 व्हिस्की *(कुल मात्रा बोतल के अनुसार 78 बोतल)* अवैध शराब की बरामदगी हुई। इनके द्वारा यह शराब अपने-अपने पिट्ठू बैगों में ले जायी जा रही थी।

करन पुत्र बिल बहादुर निवासी ग्राम सुरखेत, जिला रापोति, नेपाल
2 गोपाल बहादुर पुत्र धन बहादुर निवासी ग्राम सुरखेत, जिला रापोति, नेपाल
3 टेक बहादुर पुत्र देवचन्द्र निवासी ग्राम दांग, जिला कैलागि, नेपाल
4 विक्रम मल्ला पुत्र केसर सिंह निवासी ग्राम सिरी, जिला मुगू, नेपाल
5 प्रेम मल्ला पुत्र सूर्य बहादुर निवासी ग्राम सिरी, जिला मुगू, नेपाल
6 बैराभ मल्ला पुत्र सुत्त बहादुर निवासी ग्राम सिरी, जिला मुगू, नेपाल
इनके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
ये सभी प्रचलित यात्रा काल में सोनप्रयाग गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत, घोड़ा खच्चर संचालन व मजदूरी का काम करते हैं। यात्रा काल के शुरुआती 02 महीने में जनपद रुद्रप्रयाग के स्तर से शराब तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही की गयी है। अब तक पुलिस के स्तर से कुल 32 मुकदमों में 47 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1029 बोतल शराब की बरादगी की गयी है, जिसका अनुमानित मूल्य ₹ 6,68,850 है।

पिथौरागढ़- बागेश्वर जिले के बॉर्डर पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा ।

0

पिथौरागढ़

पिथौरागढ़- बागेश्वर जिले के बॉर्डर पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

लगभग पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार

कार सवार लगभग 8 लोगों के मौत की सूचना

कार सवार सभी यात्री बागेश्वर जिले के सामा के रहने वाले थे

ये सभी पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक के होकरा मंदिर जा रहे थे दर्शनों के लिए

पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची,

योग दिवस पर सीएम धामी ने अल्मोड़ा से दिया बड़ा संदेश

0

*योग दिवस पर सीएम धामी ने अल्मोड़ा से दिया बड़ा संदेश*

*आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम*

*शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है योग- धामी

देहरादून/ अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदेश में योग के ज़रिए धार्मिक पर्यटन को विकसित करते हुए नए विजन को दर्शाया है। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास के नव रत्नों में शामिल किए गए तीसरे रत्न मानसखंड क्षेत्र को इस बार इस आयोजन के लिए चुना है।

*योग, ध्यान, अध्यात्म का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष पहल पर इस बार योग महोत्सव का आयोजन सुदूरवर्ती अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मानस मंदिर माला मिशन के जरिए सरकार कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों में विभिन्न सुविधाओं को विकसित कर रही है। इस योजना की शुरुआत जागेश्वर धाम से की जा रही है, जागेश्वर धाम को योग ध्यान एवं आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनाया जाएगा।

*ये हैं योग के पांच संयोजन*

मुख्यमंत्री धामी ने जागेश्वर धाम से योग के पांच संयोजन का भी जिक्र करते हुए कहा कि योग ज्ञान रूपी धरोहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है। उन्होंने प्रदेशवासियों से उत्तराखण्ड को हर स्तर पर उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रतिदिन एक घंटा योग करने का संकल्प लेने का अह्वान किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रतिदिन योग करें, सूरज उगने से पहले जगना होगा और खुद को बदलना होगा, जिससे दवाओं पर आने वाला व्यय भी कम होगा।

*सनातन संस्कृति का मूल आधार “वसुधैव कुटुम्बकम’’*

मुख्यमंत्री धामी ने सनातन संस्कृति का उल्लेख करते हुये कहा कि हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति का मूल आधार ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ है और यही हमारे देश की 140 करोड़ जनता का मूल संस्कार भी है, जो सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार का रूप मानता है। इसी सिद्धांत को केंद्र में रखते हुए इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ’’वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’’ तय की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेकों वैश्विक चुनौतियों और षड्यंत्रों का सामना करने के बावजूद भारत ने कभी भी मानवीय मूल्यों से हटकर आचरण नहीं किया और हमारी इस लोक कल्याणकारी अवधारणा का आधार हमारी संस्कृति है, जिसके मुख्य स्तंभों में से एक योग भी है। इसी वजह से योग आज दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है जो विश्व को भारतीय संस्कृति के साथ और अधिक प्रगाढ़ता से जोड़ने का काम कर रहा है।

चरस के साथ एक व्यक्ति को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की एस0ओ0जी0 किया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग ।।रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध नशे के प्रति लगातार धरपकड़ कर रही है जनपद को नशा मुक्त करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है ।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जिले की एस0ओ0जी0 व सभी थाना प्रभारियों को युवा वर्ग में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोके जाने हेतु स्कूलों व छात्र-छात्राओं के बीच जाकर नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद में समय-समय पर नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों व छात्र-छात्राओं को गोष्ठी एवं जनजागरुकता को माध्यम से जागरुक किया जा रहा है।
साथ ही नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध समय-समय पर चेकिंग करते हुए ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये गये हैं।
निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में दिनांक 19 जून 2023 को जिले की एस0ओ0जी टीम द्वारा एक व्यक्ति के कब्जे से 110 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।
आलोक नेगी पुत्र श्री जयवीर नेगी निवासी ग्राम मक्कूमठ, थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग
जिसके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

धामी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है फ़ेरबदल,कहि नये चहरो को मिल सकता है मौका।

0
  1. देहरादून ।।उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल मैं बड़ा फेरबदल बीजेपी आलाकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांगी मंत्रियों की फाइनल रिपोर्ट इस रिपोर्ट के आधार पर ही मंत्रियों की कुर्सी जाएगी या बच पाएगी। पार्टी आलाकमान यह पूरा मैसेज है कि कुछ मंत्रियों की वजह से पार्टी और सरकार की छवि प्रदेश में खराब हो रही है वही मुख्यमंत्री भी जिस तेजी से रिजल्ट देने की कोशिश कर रहे हैं उनमें भी इन मंत्रियों की वजह से रुकावटें पैदा हो रही है
    ऐसे में पार्टी के सूत्रों के अनुसार जल्द ही ऐसे तमाम मंत्रियों की छुट्टी धामी मंत्रिमंडल से हो सकती है जिनके द्वारा सरकार की छवि पर बट्टा लगाया जा रहा है इनकी जगह पर कुछ युवा और अनुभवी आंखों को मौका मिल सकता है तीन मंत्रियों की कुर्सी पहले ही खाली है हाल में चंदन राम दास के निधन के बाद चौथी कुर्सी भी खाली हो गई।माना जा रहा है दो से तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में है इसका आभास इन मंत्रियों को भी हो गया इनके लिए जून – जुलाई काटना अब भारी होता नजर आ रहा है मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगी गई है। ऐसे में माना जा रहा है जल्द ही मुख्यमंत्री की रिपोर्ट आलाकमान की टेबल पर होगी और बीजेपी के महा संपर्क अभियान की समाप्ति के बाद मंत्रियों की रुखसती का फैसला हो जाएगा, जबकि पहला नंबर विकासनगर तेज तर्रार और अनुभवी विधायक मुन्ना सिंह चौहान, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ,रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, फकीराराम टम्टा समेत कई नाम रेश में हैं। सूत्रों की माने तो हटने वालों में सबसे पहले प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, के अलावा कई नाम शामिल है, अब देखना होगा धामी मंत्रिमंडल में किस का पता कटता है और किसकी लॉटरी लगती है