27 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 234

चट्टान से गिरे घायल व्यक्ति का पुलिस व SDRF ने किया रेस्क्यू ।

0

केदारनाथ।गौरीकुण्ड से केदारनाथ यात्रा में संचालित होने वाले घोड़े खच्चरों के लिए जंगल से घास लेने गया विनोद सिंह पुत्र शेर सिंह (उम्र करीब 45) वर्ष निवासी चौमासी, कालीमठ चट्टान से गिर गया ।उक्त व्यक्ति अपने घोड़े के लिए घास काटने जाल चौमासी जाने वाले जंगल के रास्ते पर गया था जहा पर पहाड़ी से गिर कर बुरी तरह घायल हो गया।
सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज भीमबली धर्मेंद्र सिंह आरक्षी सुधीर सिंह द्वारा डीडीआरएफ की मदद से भीमबली प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर एडमिट करवाया गया जहां से घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया।

केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग पर परिजनों से बिछड़ी 4 साल की बालिका को चौकी लैंचोली पुलिस ने परिजनों से मिलवाया ।

0

रुद्रप्रयाग।केदारनाथ धाम पैदल मार्ग से कण्डी के सहारे केदारनाथ धाम जा रही होशियारपुर पंजाब निवासी 4 वर्षीय बालिका कृतिका जिसे उसके परिजनों ने कण्डी (पिट्ठू) के माध्यम से भेजा गया था, पैदल मार्ग पर भीमबली से लैंचोली के बीच की कठिन चढ़ाई वाले क्षेत्र में बालिका के परिजन पीछे छूट गये। अपने परिजनों को न देखकर बालिका जोरों से दहाड़ मारकर रोने लगी। कण्डी वाले ने कुछ देर परिजनों का इन्तजार भी किया पर बालिका रोती रही। इस पर कण्डी वाला बालिका को लेकर चौकी लैंचोली पहुंचा और सारी बात बतायी। चौकी लैंचोली पर नियुक्त महिला आरक्षी ने बालिका को ढांढस बंधाया और बताया कि उसके मां पिता थोड़ी देर में आयेंगे। पुलिस कार्मिकों ने इस सम्बन्ध में सूचना अपने अन्य सहकर्मियों को भी दी गयी,

जिनके द्वारा लैंचोली की तरफ आ रहे श्रद्धालुओं से बालिका के बारे में पूछा गया। कुछ देर में एक व्यक्ति जो कि इस बालिका के ताऊ थे के पहुंचने पर पुलिस इनको अपने साथ चौकी ले गयी। जिनको देखकर बालिका की ऑंखें चमक गयी। पुलिस ने बालिका को उसके ताऊ के सुपुर्द किया गया और हिदायत दी कि कम से कम किसी को तो कण्डी वाले के साथ चलना चाहिए था या फिर कण्डी वाले को अपनी क्षमता के अनुसार चलाते जिससे कि बालिका की नजर अपने परिवार पर रहती। बालिका के ताऊ महेश शर्मा जी ने उत्तराखण्ड पुलिस का आभार प्रकट किया गया। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” बिछड़े श्रद्धालुओं को मिलवाने में मददगार साबित हो रहा है।

केदारनाथ धाम का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

0

केदारनाथ धाम के गर्भ गृह का वीडियो हुआ वायरल,

एक महिला केदारनाथ के गर्भ गृह में नोट उड़ाने का वीडियो हुआ वायरल,

पैसे उड़ाते यह महिला गर्भ गृह में कर रही है पूजा,

महिला के साथ तीर्थ पुरोहित भी गर्भ ग्रह में मौजूद,

हालांकि ये वीडियो कब का हैं इसकी नहीं हो पाई पुष्टि,

लेकिन जिस तरह के हाव भाव महिला केदारनाथ गर्भ गृह के अंदर दिख रहे है उसको लेकर सोशल मीडिया में जमकर हल्ला मचा है,

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति केदारनाथ धाम के वायरल हो रहे वीडियो पर दी सफाई,

पूरे मामले की जांच करने के दिए गए आदेश,

बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने तीर्थ पुरोहितों से भी मांगा जवाब,

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग और एसपी रुद्रप्रयाग से पूरे मामले की जांच कर दें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की करी मांग,

केदारनाथ मंदिर के गर्व गृह में स्वर्ण मंडित पर तीर्थ पुरोहित ने उठाए सवाल, बद्री केदार मन्दिर समिति ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र और धाम को बदनाम करने की किई जा रही है साजिश।

0

https://we.tl/t-vzdjS27PWq

Description:- विश्व विख्यात केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर के गर्भ गृह के भीतर की दीवारों की पर स्थित सोने की प्लेटों पर सोने की पोलिस की जा रही है। हालांकि बद्री-केदार मंदिर समिति की ओर से इस मामले को लेकर बयान दिया गया है।
वीओ 1 – केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में लगे सोने को लेकर विवाद गर्माता जा रहा है। दो दिन पूर्व केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने सोने पर सवाल खड़े करते हुये कहा था कि यह सोना पीतल में तब्दील हो गया है। इसकी जांच की जानी चाहिये। वहीं अब मंदिर के भीतर के कुछ नये वीडियो जारी किये गये हैं। वीडियो में सोने की पोलिस भी दिखाई दे रही है और इस पोलिस को मंदिर की दीवारों पर किया जा रहा है। अब केदारनाथ के लगभग सभी तीर्थ पुरोहित मंदिर के भीतर लगे सोने के वीरोध में आ गये हैं।
केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि आज सुबह के समय जब पुरोहित पूजा पाठ करने के लिये मंदिर के भीतर गये तो वहां सोने की पोलिस की जा रही थी। जब सोने की प्लेटे लगी हैं तो सोने की पोलिस करने की कोई जरूरत नहीं थी। केमिकल का प्रयोग मंदिर के भीतर किया जा रहा है। चोरी से कार्य किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग और तीर्थ पुरोहितों के बताये बगैर ही कार्य हो रहे हैं। इसकी अब जांच जरूरी हो गई है।
वहीं मामले में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा है कि श्री केदारनाथ में श्रद्दालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई है यात्रा में खलल डालने तथा सनातन धर्म की आस्था पर ठेंस पहुंचाने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र के तरह श्री केदारनाथ के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करने वाले दानीदाता की मंशा पर सवाल उठाया जा रहा है तथा गर्भगृह में लगे सोने को पीतल बताया जा रहा है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।
आज जारी वीडियो संदेश में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कांग्रेस तथा अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि श्री केदारनाथ मंदिर गर्भगृह में लगी सोने की प्लेटों को पीतल बताने वाले इन हिंदू विरोधी ताकतों ने कभी अवैध मस्जिदों, मदरसों में बरस रहे धन संपदा पर सवाल उठाए नहीं उठाये।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के एक दानीदाता जिन्होंने 2005 में श्री बदरीनाथ धाम में स्वर्ण सिंहासन चढाया था। उन्होंने इच्छा जताई थी कि बिना किसी शर्त तथा निश्चल- पावन भावना से वह श्री केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित करना चाहते थे श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव मुहर लगी थी तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की देखरेख में निर्धारित प्रक्रिया से दानीदाता के स्वर्णकारों ने गर्भ गृह को स्वर्ण मंडित कराया। इसके एवज में दानी दाता ने न ही आयकर छूट संबंधी 80 जी सर्टिफिकेट की मांग की नही अपने नाम की कहीं उल्लेख की शर्त रखी।
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि दानीदाताओं की भावनाओं का इस तरह अपमान होता रहा तो तीर्थों में दान सहयोग तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु कोई भी आगे नहीं आयेगा।

मा. उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में आज श्री केदारनाथ धाम से लेकर संपूर्ण जनपद रुद्रप्रयाग में विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।

0

Rudraprayag ..स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ मा. जिला न्यायाधीश श्री श्रीकांत पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रवि रंजन, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे जिला जजशिप परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जजशिप परिसर से लेकर कोटेश्वर मंदिर तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।मुख्य कार्यक्रम जीएमवीएन रुद्रा प्वाइंट से स्वच्छता जागरूकता रैली को मा. जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता जागरूकता रैली को रवाना किया। स्वच्छता जागरूकता रैली मे स्कूली छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई, जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा स्थानीय जनता द्वारा स्वच्छता रैली में भाग लिया गया। मुख्य चैराहा रुद्रप्रयाग में मा. न्यायाधीश ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने के संबंध में अनूप नेगी पब्लिक मैमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नुक्क्ड नाटक के माध्यम से उपस्थित जनमानस को जागरूक किया। स्वच्छता अभियान जीएमवीएन से शुरू होकर संगम घाट पर समापन किया गया जिसमें सड़क किनारे एवं आसपास के क्षेत्र में पड़े प्लास्टिक कूडे एवं कचरे को एकत्रित किया गया।इस अवसर पर मा. जिला न्यायाधीश श्री श्रीकांत पांडेय ने कहा कि मा. उच्च न्यायालय उत्तराखंड के तत्वाधान में 12 जून से 18 जून, 2023 तक विशेष स्वच्छता सप्ताह आयोजन किया गया तथा आज अंतिम दिन पूरे जनपद में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें न्यायालय सहित जिला प्रशासन, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिससे कि जनपद वासियों को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए अपने घर, आंगन के साथ-साथ अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता देश के विकास के लिए आवश्यक तत्व है। मा. उच्च न्यायालय उत्तराखंड के आह्वान पर पूरे उत्तराखंड के कोने-कोने में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा इसमें बढ चढकर इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई।
जिलाधिकारी उच्च न्यायालय एंव शासन के निर्देशों के अनुपालन में आज संपूर्ण जनपद रूद्रप्रयाग में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया रूद्रप्रयाग शहर चारधाम यात्रा का मुख्य पडाव है इसके लिए स्वच्छता बनाये ंरखने निरन्तर सफाई अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों को भी स्वच्छता बनाये रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में छात्र-छात्रओं सहित स्थानीय व्यापारियों, जन प्रतिनिधियों एवं आम जनता ने इस अभियान में बढ चढकर भाग लिया गया जिसमे आम लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा व स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जनपद स्थित इंटर काॅलेज और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में ड्राइंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का अयोजन किया गया जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे राइका रामाश्रम के कक्षा 12वीं के छात्र आशुतोष, द्वितीय स्थान पर रहे शहीद भगत सिंह इंटर काॅलेज मालतोली के कक्षा 12वीं के छात्र हनुमंत सिंह द्वितीय स्थान तथा राजकीय इंटर कालेज रामाश्रम की कक्षा 9 की छात्रा अदिति सकलानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा स्लोगन प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह राजकीय इंटर काॅलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा वर्षा ने पहला स्थान तथा कक्षा 10 की ऋतु एवं कक्षा 12वीं के छात्र हनुमंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें मा. जिला न्यायाधीश ने प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया जिसमें नगर पालिका के मनोज, मनीष, तिवलाड़ा के विपुल कुमार, ब्रह्मपाल, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अजय, गुलशन तथा नगर पंचायत ऊखीमठ के राहुल कुमार, कुलदीप कुमार, नगर पंचायत केदारनाथ के कमल सिंह व सुशील कुमार को स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।बाह्य न्यायालय परिसर ऊखीमठ में भी स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ मा. सिविल जज जू.डि. श्री रोहित कुमार पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा मा. उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में 12 जून से 18 जून, 2023 तक स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें नगर निकाय, विभिन्न विभागों, थाना ऊखीमठ, व्यापार मंडल, स्थानीय जनता द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा मंदिर परिसर में उपस्थित तीर्थ यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने की भी शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ एवं जनपद में अवस्थित विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

प्रदेश के हर जिलों में लगेगा रोजगार मेला।

0

देहरादून

प्रदेश के हर जिलों में लगेगा रोजगार मेला।

राजकीय डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी होंगे प्राप्त।

इसी सत्र 2023 24 से कौशल विकास पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे।

प्रशिक्षित युवाओं के लिए जिलेवार रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन।

प्रथम चरण में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों के कुछ डिग्री कॉलेजों में इसे किया जाएगा प्रारंभ।

प्रदेश सरकार कौशल विकास युवा रोजगार पाठ्यक्रमों को सत्र 2023 24 में क्रियान्वित करने का ले चुकी है निर्णय।

देहरादून लच्छी वाला टोल प्लाजा पर ट्रोला के ब्रेक फेल का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद।

0

डोईवाला।

लच्छी वाला टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लोडर गाड़ी के दुर्घटना ग्रस्त होने की वीडियो।
गनीमत रही कि कोई अन्य गाड़ी या व्यक्ति ब्रेक फेल हो चुके इस लोडर की चपेट में नही आया।
ड्राइवर ने बड़ी सूझ बूझ से ब्रेक फेल गाड़ी को साइड में ले गया जहां ये गाड़ी पलट गई।
बाल बाल बची कई लोगों की जान।
वरना हो सकता था बहुत बड़ा हादसा।

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पी रहे 02 युवकों का पुलिस ने किया चालान, हुक्का किया गया जब्त।

0

रुद्रप्रयाग ।। चारधाम यात्रा अवधि में सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन कर हुड़दंग करने, गन्दगी फैलाने व धाम की पवित्रता भंग करने वालों के विरुद्ध जनपद पुलिस के स्तर से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। केदारनाथ धाम यात्रा के पड़ाव गुप्तकाशी थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थान पर हुक्काबाजी कर रहे 02 युवकों पर पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स की नजर पड़ी, उनके द्वारा अपना वाहन रोककर इनसे यहां पर हुक्काबाजी करने का कारण पूछा तो ये युवक माफी मांगने लगे। इनके सम्बन्ध में स्थानीय लोगों द्वारा भी इनसे वहां पर हुक्का न पीने की सलाह को इनके द्वारा अनसुना कर दिया गया था।पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के निर्देशन में थाना गुप्तकाशी पुलिस के स्तर से इनका उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया व इनका हुक्का भी जब्त किया गया। पुलिस के स्तर से इनको सख्त चेतावनी देकर इनके गन्तवव्य के लिए भेजा गया।
अब तक जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से मिशन मर्यादा के तहत दिनांक 29.04.2023 से आज तक उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत 66 व कोटपा अधिनियम के तहत 36 व्यक्तियों का चालान कर कुल 102 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 26,050 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर अवसर पर तीर्थ यात्रियों के बीच केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

0

रुद्रप्रयाग ।केदारनाथ आपदा के दसवीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर केदारनाथ की त्रासदी में हताहत हुए लोगों की शांति एवं उनकी मुक्ति के लिए हवन कर प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भगवान ईशानेश्वर के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर तक सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर केदारधाम में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के दूसरे फेस के सभी कार्यों को इस साल के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले केदारनाथ में आई त्रासदी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, बाबा केदार के अनन्य भक्त हैं, बाबा केदार के सच्चे भक्त है। आज बाबा केदार की कृपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छाशक्ति के कारण ही समस्त केदार पुरी क्षेत्र दिव्य और भव्य रूप ले चुकी है और आगे भी कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद करते हुए बाबा केदार से उनके स्वस्थ, दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के कार्य कर रहे हैं श्रमिकों से मुलाकात कर वार्तालाप कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक विभिन्न विषम परिस्थितियों में यह कार्य रहे हैं, सभी श्रमिकों का विशेष ख्याल रखा जाए उन्हें किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी का सभी तीर्थ पुरोहितों ने स्वागत किया।

गुलदार का आतंक घास लेने गई महिला को उतारा मौत के घाट ,क्षेत्र के लोगों ने किया हंगामा ।

0

उत्तरकाशी-जनपद के चिन्यालीसौड़ विकासखंड अंतर्गत कोटीसौड़ भड़कोट में आज सुबह गुलदार के हमले से एक महिला की मौत की सूचना मिली है! गुलदार के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के ग्राम भड़कोट (कोटीसौड़) में आज सुबह 9 बजे घर के नजदीक ही घास लेने गई भागीरथी देवी पत्नी स्व. भूपति प्रसाद नौटियाल को गुलदार ने अपना शिकार बनाया। ग्रामीण महिला को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। आपको बताते चलें कि
एक महीने के अन्दर दूसरी घटना इससे पहली भी एक महिला का शिकार कर चुका है गुलदार
प्रशासन के देर में आने पर ग्रामीण कर रहे हैं हंगामा क्षेत्र में दहशत का माहोल कई लोगों को घायल भी कर चुका है गुलदार वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल.