27 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 235

गौरीकुण्ड के न्यू वर्षा होटल में गैस सिलेंडर में आग लगने से सामान सहित नगद धन राशि हुई खाक। ।

0

रुद्रप्रयाग।केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव में आज सुबह एक होटल के किंचन में गैस सिलेंडर में आग लग लगी ।जिससे पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई।अवगत कराना है गौरीकुंड में न्यू वर्षा होटल (जी0 एम0 वी0 एन0 के समीप) में सिलेंडर में आग लग गई थी जिसे एन0 डी0 आर0 एफ0 व पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के दौरान यात्रा रोक दी गई थी। आग पर काबू पाने के बाद पुनः यात्रा शुरू कर दी गई है। गैस सिलेंडर में आग लगने से सामान सहित नगद धन राशि जल गई।

16 जून 2013 की आपदा के इन दस वर्षों में बदल चुकी है केदारनाथ धाम की तश्वीर ।

0

 2013 की आपदा के बाद से श्री केदारनाथ धाम में काफी बड़ी मात्रा में पुनर्निर्माण के कार्य हुए हैं l वर्तमान में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यहाँ पर मास्टर प्लान के तहत कई तरह की कार्य योजनाओं पर काम पूर्ण किए जा चुके हैं जबकि कई योजनाएं इस वर्ष पूर्ण हो जाएंगी l

केदारनाथ धाम के लिए फेज़-1 के तहत कुल पांच योजनाओं पर कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं इनमें केदारनाथ मंदिर के सामने चबूतरे का चौडीकरण तथा सेंटर प्लाजा को स्टेट बनाया गया है l इसके अलावा इस बार की 21 मुख्य योजनाओं पर भी काफी निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिनमें अस्पताल, यात्रियों के लिए वाटर एटीएम सहित अन्य सुविधाएं, पुलिस स्टेशन, गेस्ट हाउस आदि शामिल हैं l साथ ही तीर्थ यात्रियों को नियंत्रित व चरणबद्ध तरीके से दर्शन कराने के लिए रैन शैल्टर का भी निर्माण किया जा रहा हैl ये सभी निर्माण कार्य अत्याधुनिक तरीके से जल्द पूर्ण होने जा रहे हैं l उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के तहत करीब दो सौ करोड़ रुपए की लागत से इन कार्यों को पूर्ण किया जाएगा l
केदारनाथ धाम में काफी विकट परिस्थितियां रहती हैं l इसके अलावा मौसम भी खराब रहता है, इसके बावजूद श्री केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पूरी मेहनत व मनोयोग से कार्य किए जा रहे हैं l उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों ने भी फीडबैक देते हुए यहाँ के कार्यों की सराहना की है तथा अनुभव साझा करते हुए कहा कि जिन योजनाओं पर कार्य पूर्ण हो चुके हैं उससे काफी सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं l उन्होंने बताया कि इस बार की केदारनाथ धाम की यात्रा में पहले पचास दिनों में ही दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या लगभग दस लाख की संख्या को पार कर चुका है, ऐसे में इस वर्ष केदारनाथ दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि की संभावना है l उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुगम व सुव्यवस्थित तरीके से केदारनाथ धाम के दर्शन करवाए जा रहे हैं l इसके अलावा इस वर्ष साफ़-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं में भी काफी सुधार किया गया है ।

बड़ी अनहोनी होने से टली ,बस के ब्रेक फेल होने सड़क पर पलटी ।

0

श्रीनगर,।।श्री बद्रीनाथ धाम से ऋषिकेश के ओर आते हुए श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई , खास बात ये रही की सभी यात्री सुरक्षित है, एसडीआरएफ ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला , ब्रेक फैल होने पर अनियंत्रित होने के कारण श्रीकोट व धारी देवी के बीच चमधार के पास सड़क पर ये बस पलट गई,।

चारधाम यात्रीयों की बस धारी देवी के पास चमधार-देवलगढ़ मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 29 यात्री थे जिनमें से 21 यात्री घायल हुए हैं व एक गंभीर घायल है।
दरअसल आज दोपहर बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस का ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारी देवी मंदिर से कुछ आगे पर ब्रेक हो गया। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस का ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने बस को मुख्य राजमार्ग से चमधार-देवलगढ़ मोटर मार्ग की तरफ मोड़ दिया ओर यहॉ 100 मीटर पर पहाड़ी से टकरा दी जिससे बस सड़क पर ही पलट गई। वहीं हादसे में 21 यात्रीयों को हल्की फुल्की चोटें आई है। लेकिन एक यात्री गंभीर घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जो यात्री गंभीर घायल है वह पहले ही बस से कूद गया था जिस कारण उसके पांव फ्रैक्चर हो गये। वहीं चालक की सूझ-बूझ से अन्य सभी यात्रियों की जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को बेस अस्पताल पहुॅचाया। जहां यात्रियों का उपचार चल रहा है। सीओ श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल ने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस व पुलिस की गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती तब तक यात्रियों को होटल में रुकवाया गया है।

बस ड्राइवर की सूझ बूझ से बस को सड़क पर ही पलटा दिया गया.. जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया.. कुछ श्रद्धालुओं को हल्की फुल्की चोटें आई है।

पुरोला में सांप्रदायिक तनाव के मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई,राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जबाब दाखिल करने दिए आदेश।

0

नैनीताल

नैनीताल हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

पुरोला में सांप्रदायिक तनाव के मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

3 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के आदेश

महापंचायत को रोकने व हिंदू संगठनों पर मुकदमा दर्ज

करने की मांग से संबंधित दायर की गई है याचिका

बद्रीनाथ हाईवे पर जाम में फंसे वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से वाहन चालक की मौत।

0

चमोली। बद्रीनाथ हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया ।जिससे वाहन चालक की मौत हो गई है ।तेज बारिश के चलते पीपलकोटी के पास बद्रीनाथ हाइवे
पर मलवा आने से जाम लग गया था ।जाम के चलते वाहनों की लम्बी कतार लग गई ।बुधवार शाम को पीपलकोटी से एक किमी आगे तेला धाम पर जाम में फंसी मैक्स पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया ।जाम के चलते सवारियां बाहर निकल गई थी,लेकिन चालक वाहन में ही बैठा हुआ था तभी अचानक दुर्घटना घटित हो गयी और चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन फर्स्वाण पुत्र इंद्र फर्स्वाण (42)साल निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है ।

चाय बागान की जमीन कब्जाने का मामला पूर्व मंत्री विशन सिंह चुफाल को नोटिस।

0

 

पूर्व मंत्री विशन सिंह चुफाल को नोटिस

चाय बागान की जमीन कब्जाने का मामला

अपर जिला कलेक्टर की अदालत ने जारी किया नोटिस

देहरादून स्थित चाय बागान की सीलिंग की जमीन पर अतिक्रमण का है मामला ,

अदालत ने लगभग एक दर्जन अतिक्रमणकारियों को भी नोटिस जारी किए है,

अदालत ने सभी अतिक्रमणकारियों को 24 जून को अदालत में तलब किया है,

अदालत ने साथ ही संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार सदर और नेहरू कालोनी और रायपुर थानाध्यक्ष को आदेश दिये हैं कि विवादित जमीन पर चल रहे सभी निर्माण कार्यों को रोक दिया जाएं,

गांव रायपुर स्थित चाय बागान की सीलिंग की जमीन भूमि खाता संख्या 142, नंबर 4305 रकबा 0.8830 हेक्टेयर की खरीद अवैध तरीके से की गयी है,

अदालत ने इसके अलावा विनोद कुमार, इला खंडूड़ी, सरोज बिष्ट, मोनिका चौधरी, संजय गुलेरिया, आभा, राजा डोबरा, शांति नेगी, सविता, रमेश भट्ट को भी नोटिस भेजे है,

एडवोकेट विकेश के अनुसार रायपुर, रायचकपुर, नत्थनपुर और लाडपुर इलाके में चाय बागान की सीलिंग की जमीन की खरीद-फरोख्त की जा रही है,

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्टूबर 1975 को आदेश दिया था कि चाय बागान की सीलिंग की जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती। यदि ऐसा होता है तो यह जमीन स्वतः सरकार के स्वामित्व की होगी,

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड, विशेषज्ञ समिति द्वारा दिल्ली में किया गया जनसंवाद।

0

दिल्ली

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड, विशेषज्ञ समिति द्वारा दिल्ली में किया गया जनसंवाद

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड के परीक्षण एवं क्रियान्वयन हेतु गठित विशेषज्ञ समिति द्वारा नई दिल्ली, कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रवासी उत्तराखण्डियों प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान समिति जनसंवाद के माध्यम से लोगों के विचार एवं मंतव्य से अवगत हुई।

प्रवासी उत्तराखंडियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवी एवं पत्रकारों ने यू.सी.सी. पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय की प्रशंसा की और इसके शीघ्र कार्यान्वयन का आग्रह किया,

उत्तराखण्ड राज्य में समान नागरिक संहिता के सभी हितधारकों से चर्चा की जा चुकी है।

यू.सी.सी. की उप समितियों ने विभिन्न धर्मों, समुदायों, प्रदेश की सभी जनजातियों समूह, हितधारकों तथा वर्गों से इस संबंध में विचार विमर्श कर सुझाव प्राप्त किये हैं,

उत्तराखण्ड के राज्य स्तरीय आयोगों के अध्यक्ष/सदस्यों एवं सभी राजनीतिक दलों के साथ भी इस संबंध में बैठक कर ली गई है तथा उनके बहुमूल्य सुझाव प्राप्त कर लिए गए हैं।

विशेषज्ञ समिति द्वारा अभी तक कुल 51 बैठक, राज्य के 13 जनपदों में 37 जिला स्तरीय बैठक एवं 03 विशाल जनसंवाद कार्यक्रम नैनीताल, देहरादून, दिल्ली में आयोजित किये गये है। जिसमें 2 लाख से अधिक सुझाव/मन्तव्य प्राप्त हुये।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड राज्य, देश का पहला राज्य है जो कि समान नागरिक संहिता का लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रुद्रप्रयाग में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर प्रशासन का चला बुलडोजर।

0

रुद्रप्रयाग ।।
तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर किए गए अतिक्रमण पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में लोनिवि, राजस्व व पुलिस बल के संयुक्त तत्वाधान में बड़ी कार्यवाही करते हुए किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।नायब तहसीलदार प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि तूना-बौंठा मार्ग में क्षेत्र वासियों द्वारा जाम एवं अतिक्रमण के संबंध में की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ उक्त मोटर मार्ग का निरीक्षण करते हुए जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें राजस्व टीम एवं लोनिवि द्वारा संयुक्त रूप से मोटर मार्ग का निरीक्षण करते हुए किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए संबंधित को अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए थे। किन्तु किसी भी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तथा चिन्हित किए गए अतिक्रमण को आज पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम एवं लोनिवि की जेसीबी की मशीन द्वारा चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

पुरोला में 15 जून को होनी वाली महापंचायत को देखते 19 जून धारा 144 लागू ।

0

पुरोला में धारा 144 लागू 19 जून 2023 तक

शासन द्वारा महापंचायत करने की नहीं मिली अनुमति

नगरपालिका पुरोला मै प्रशासन ने संभाली कमान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और पीएसी तैनात

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिक लड़की को भगाने के बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए जिला प्रशासन ने वहां पर धारा 144 लागू कर दी है .. जिससे वहां पर कानून व्यवस्था बिगड़ने ना पाए ।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा की अगर कोई भी व्यक्ति वहां पर कानून व्यवस्था और नियमो का उलंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

बेमौसम बर्फबारी से फूलों की घाटी में देर से खिल रहे पुष्प प्रकृति प्रेमी मायूस ।

0

 

फ्लावर्स, उत्तराखंड,
चमोली।, उत्तराखंड की विश्व प्राकृतिक धरोहर और चमोली जिले की लोकपाल घाटी में स्थित अपनी दुर्लभ जैवविविधता के लिए प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस बार बर्फ के देर से पिघलने और मौसम में आए बदलाव के चलते घाटी में पुष्पों की रंगत बदली बदली नजर आ रही है अभी जून माह में पुष्पों की कम प्रजातियां देखने को मिल रही है, हालांकि पार्क के अधिकारियों का दावा है कि इस बार मध्य जुलाई से अगस्त के बरसात के सीजन में यहां रंग बिरंगे पुष्पों की वाटिका क्यारियां नजर आएंगी और ये पुष्प घाटी अपने शबाब पर होगी, वर्ष 2005 में यूनेस्को द्वारा घाटी को विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया, तब से लगातार वैली ऑफ फ्लावर्स देशी विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है, इस बार वैली ऑफ फ्लावर्स के प्रवेश द्वार से आगे कुछ दूरी पर ही विशाल ग्लेशियर पर्यटकों का स्वागत करते दिख रहा है और आजकल घाटी में एनिमोना, पोटेंटिला,जिरेनियम,एस्टर,बटरकेप, प्रिमुला,मार्श मेरीगोल्ड,सहित कोबरा लिली और डोलू, खिला हुआ है साथ ही घाटी में द्वारी पेरा टॉप से आगे एक और हिमखंड पर्यटकों की बाट जोह रहा है,अल्पाईन हिमालई पुष्पों की इस दुर्लभ घाटी में यात्रा बेस कैम्प घांघरिया से 4 किलोमीटर विकट और थका देने वाली चढ़ाई को पार कर प्रकृति प्रेमी जब फूलों की घाटी के मध्य भाग बामन धोड कम्पार्टमेन्ट में पहुंच रहे है तो उन्हें अभी पुष्पों की क्यारियां दूर दूर तक नजर नहीं आ रही है, दरअसल मई माह तक बर्फबारी होने से घाटी में उगने वाले दुर्लभ पुष्पों के जीवन चक्र में आंशिक बदलाव आना लाजमी है लिहाजा पर्यटक आजकल घाटी में प्रकृति के दर्शन और ग्लेशियरों का दीदार करने के साथ घाटी के दूसरे छोर पर कल कल बहती पुष्पावती नदी के अविरल धारा को निहारते हुए वापस लौट रहे है, जानकारों का कहना है कि अभि कुछ ओर समय लग सकता है घाटी में पुष्पों के खिलने में, मिड जुलाई से मिड अगस्त तक फूलों की घाटी में सैकड़ों प्रजाति के दुर्लभ पुष्प खिलते है, और यही पीक सीजन होता है घाटी का, फ़िलहाल फूलों की घाटी में कम फूल खिलने से प्रकृति प्रेमी मायूस नजर आ रहे है।