27 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 236

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने वाले घोड़ा खच्चर संचालकों के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज।

0

रुद्रप्रयाग ।। रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक ने केदारनाथ धाम को संचालित हो रही यात्रा को सुगम, सरल व सुरक्षित बनाये जाने हेतु अधीनस्थ सभी प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं। 11 वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदार के दर पर पहुंच रहा हरेक श्रद्धालु स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके, ऐसे में श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु भी सभी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। केदारनाथ धाम यात्रा पर आयी श्रद्धालु तनुका पौण्डार निवासी महिपालपुर दिल्ली ने कोतवाली सोनप्रयाग पर शिकायत की गयी कि वे दिनांक 10 जून 2023 को गौरीकुण्ड से केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल निकले थे। रास्ते में भीमबली पुल के पास एक घोड़ा बुरी हालत में गिरा हुआ था। जिसकी वजह से वे वहां पर रुके और आस-पास के लोगों से मदद मांगी, परन्तु किसी के द्वारा कोई मदद नहीं की गयी। इसी दौरान एक व्यक्ति वहाँ पर अन्य जीवों को बुरी तरह मार रहा था, इनके द्वारा उसे केवल यही कहा गया कि ऐसा क्यों कर रहे हो। ऐसा बोलते ही घोड़ा संचालक की भीड़ वंहा पर आयी और 4-5 लोग उनके साथ मार-पीट और बदतमीजी करने लगे, बीच बचाव करने आये अन्य सहयोगियों के साथ भी मारपीट की गयी और साथ ही उनके द्वारा इनको उत्तराखण्ड छोड़ने की धमकी भी दी गयी। शिकायतकर्ता द्वारा यह शिकायत दिनांक 12 जून 2023 को कोतवाली सोनप्रयाग पर वापस आते समय दी गयी।
शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पर भा0द0वि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। दौराने विवेचना मारपीट की घटना में शामिल 05 अभियुक्तों का चिन्हीकरण कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी गयी है।
1. अंकित सिंह पुत्र स्व0 श्री प्रकाश सिंह, निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग।
2. सन्तोष कुमार पुत्र श्री रघुवीर लाल, निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग।
3. रोहित कुमार पुत्र श्री रोशन लाल निवासी ग्राम आसो, जयकण्डी, थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग।
4. गौतम पुत्र आनन्द लाल निवासी ग्राम जाखन भरदार, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।
इनके अतिरिक्त एक नाबालिग बालक भी इनमें शामिल है, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही अलग से की गयी है।पुलिस द्वारा इनके घोड़े संचालन हेतु जारी किये गये लाइसेन्स निरस्तीकरण विषयक अनुरोध भी सम्बन्धित विभाग से किया गया है।

लोक सेवा आयोग में नई नियुक्ति होने तक आयोग के सदस्य डॉ० जे०एम०एस० राणा निभाएंगेअध्यक्ष की जिम्मेदारी ।

0

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से डॉ राकेश कुमार का इस्तीफे के बाद नये अध्यक्ष की हुई नियुक्ति,

नियुक्ति होने तक आयोग के सदस्य डॉ० जे०एम०एस० राणा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे।

सचिव शैलेश बगौली की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए।

आदेश में कहा गया है कि अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्ष पद के पदीय कर्तव्यों का पालन किये जाने हेतु डॉ० जे०एम०एस० राणा, सदस्य, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

केदारनाथ के लिए हेली टिकटों की बुकिंग आज से शुरू।

0

 

केदारनाथ के लिए हेली टिकटों की बुकिंग आज से शुरू

ऑन लाइन बुकिंग मंगलवार दोपहर 12 बजे से एक बार फिर होगी शुरू

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से कर सकते है बुकिंग

16 से 30 जून के लिए शुरू होने वाली यह बुकिंग सभी स्लॉट बुक होने तक रहेगी जारी

नकल बिरोधी कानून के तहत हरिद्वार पुलिस ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा मामले पहला मुकदमा किया दर्ज ।

0

वन दरोगा भर्ती परीक्षा मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

हरिद्वार ।।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी और जेई एई परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा सख्त कानून बनाया गया जिसके बाद एसआईटी की जांच में कई आरोपी गिरफ्तार हुए हैं अब हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली में U.K.S.S.S.C द्वारा आयोजित उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर मामला दर्ज किया गया है जिसमें अंकित सैनी नाम के व्यक्ति द्वारा अपने भाई राहुल सैनी के स्थान पर उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र प्राप्त कर भर्ती परीक्षा के पेपर दिए पुलिस द्वारा व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है

एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि वन दरोगा भर्ती परीक्षा हरिद्वार के कई सेंटर पर आयोजित की गई थी जिसमें एक सेंटर ज्वालापुर के सीतापुर में था वहा केंद्र व्यवस्थापक को जांच करने पर पता चला की अंकित सैनी नाम का व्यक्ति अपने भाई के बदले पेपर दे रहा था जिसके एडमिट कार्ड और पेपर के लिए भरे गए फॉर्म में भिन्नता पाई गई थी इस मामले में ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है छात्र से इस मामले में पूछताछ की जा रही है एसएसपी का कहना है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा पेपर लीक मामले में सख्त कानून बनाए गए हैं इसके तहत ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

स्वास्थ्य विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी।

0

देहरादून, ।स्वास्थ्य विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी

नो अधिकारियों के फिर किए गए स्वास्थ्य विभाग में तबादले

स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता शानी की तबादला आदेश जारी

अब तक 109 डॉक्टरों के हो चुके हैं तबादले

शराब तस्करी कर रहे 04 नेपालियों को रूद्रप्रयाग पुलिस की एस0ओ0जी0 और थाना ऊखीमठ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग ।।चारधाम यात्रा  में यात्रा पड़ावों पर शराब पहुंचने की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने गम्भीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों व जिले की एस0ओ0जी0 को शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में एस0ओ0जी0 टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काकड़ागाड़ क्षेत्र में 02 नेपाली मूल के व्यक्तियों को 04 पेटी (48 बोतल) अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 02 नेपाली मूल के व्यक्तियों को उनके अलग-अलग ट्राली बैग में 30 बोतल शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। इन दोनों मामलों में थाना ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं, अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों ने प्रारम्भिक पूछताछ के आधार पर बताया गया है कि इनके द्वारा ले जायी जा रही इस शराब को यात्रा मार्ग पर ऊॅंचे दामों में बेचा जाना था, परन्तु पुलिस के आगे इनकी एक न चल सकी।

अबैध शराब का कारोबार कर रहे अभियुक्त- सुभाष बुड़ा पुत्र भक्त बुड़ा (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम पातारासी, थाना लासी, जिला जुमला, नेपाल हाल पता गौरीकुण्ड जीएमवीएन के समीप नेपालियों का डेरा।
2- सूरज बुड़ा पुत्र लोकेन्द्र बुड़ा (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम पातारासी, थाना लासी, जिला जुमला, नेपाल हाल पता गौरीकुण्ड जीएमवीएन के समीप नेपालियों का डेरा।
3- कोश बहादुर पुत्र ज्ञान बहादुर (उम्र 20 वर्ष) निवासी वार्ड नम्बर 03, गोछाबाड़ा, थाना थिरपू, जिला कालीकोट, नेपाल, हाल पता सोनप्रयाग
4- अर्जुन बहादुर पुत्र विक्रम बहादुर (उम्र 21 वर्ष) निवासी वार्ड नम्बर 14 ग्राम चामकोटी, थाना दुरसी, जिला कालीकोट, नेपाल हाल पता सोनप्रयाग। रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान निरन्तर जारी है। प्रचलित यात्रा अवधि में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कुल 19 अभियोग पंजीकृत कर 728 बोतल अवैध शराब की बरामदगी की गयी है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 4,73,200 है।

अनुकम्पा पर मिली नौकरी में टेस्ट पास करना अनिवार्य : सुप्रीम कोर्ट

0

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी में शैक्षणिक और पेशेवर योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है। ऐसा नहीं कि योग्यताएं पूरी करने में विफल रहने पर उसे निचले ग्रेड में रख दिया जाए। कोर्ट ने कहा कि अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी अधिकार नहीं है। इसके लिए योग्यताओं को पूरा करना जरूरी है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की पीठ ने यह फैसला देते हुए अनुंकपा के आधार पर मिली नौकरी गंवाने वाले को राहत देने से इनकार कर दिया। रेहन को सांख्यिकी विभाग में चालक पिता की मृत्यु के बाद कनिष्ठ सहायक की नौकरी दी गई थी। उसे कहा गया था कि वह बेसिक कंप्यूटर और टाइपिंग की विभागीय परीक्षा दे और न्यूतनम अंक अर्जित करे। कंप्यूटर और टाइपिंग परीक्षा में वह फेल हो गया।

इसके बाद उसे एक और मौका दिया गया और इस मौके पर भी वह टाइपिंग का टेस्ट पास नहीं कर पाया। इस पर सांख्यिकी अधिकारी ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया। इस आदेश को उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी और कहा कि यदि वह कनिष्ठ सहायक पद के योग्य नहीं है तो उसे चतुर्थ श्रेणी में नौकरी दी जाए।यूपी सरकार ने इसके खिलाफ खंडपीठ में अपील की, लेकिन वह खारिज हो गई। इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की और कहा कि हाईकोर्ट का आदेश उचित नहीं है।

दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण किया।

0

उत्तरकाशी

दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया।उन्होंने ग्राम सिरोर के खेतों में पावर वीडर से जुताई की। मुख्यमंत्री ने गांव क्षेत्र में मंडुवे की खेती को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में ‘लाइन शोइंग’ विधि से मंडुआ की बोआई की एवं महिलाओ को मंडुए के बीज वितरित किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा वितरित किए जाने की बात कही।

उन्होंने खेतो में जीवामृत खाद, बीजामृत खाद का भी छिड़काऊ किया। साथ ही जीवामृत खाद, बीजामृत खाद के इस्तमाल को खेतो में ज्यादा से ज्यादा बड़ाए जाने की बात कही।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर गांव में फलदार पौधों का रोपण भी किया।

उन्होंने कहा कि बंजर भूमि में हम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने चहिए।उन्होंने कहा प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक मिलता है।उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा।

जर्मनी में रह रहे भारतीय नागरिक की शिकायत पर थाना गुप्तकाशी पर हैली टिकटों के नाम पर हुई ठगी के सम्बन्ध में हुआ अभियोग पंजीकृत ।

0

रुद्रप्रयाग ।।वर्तमान समय में प्रचलित चारधाम यात्रा में आये दिन ठगों के द्वारा हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। पुलिस के स्तर से निरन्तर जागरुकता चलाये जाने के उपरान्त भी लोग ठगों के झांसे में आ ही जा रहे हैं।
केदारनाथ धाम यात्रा के लिए आये दिव्येन्तु दत्ता पुत्र स्व0 अहिन्द्रा कृष्णा दत्ता निवासी 8/7 तलपुकुर रोड़ थाना बेहाला कोलकाता हाल पता लैण्डवेन आर एसटीआर 5763667, निड्डा जर्मनी को फेसबुक के माध्यम से अभियुक्त अंकित उपाध्याय पता अज्ञात द्वारा केदारनाथ धाम यात्रा हेतु हैली टिकट दिलाने का आश्वासन दिये जाने पर इनके द्वारा इसके दिये गये खाते में अलग-अलग किश्तों में कुल 48,092 रुपये भेजे गये। उस व्यक्ति द्वारा इनको नकली टिकट उपलब्ध कराये गये, जिनके नकली होने की जानकारी इनको सम्बन्धित हैलीपैड में पहुंचने पर हुई। इनकी दी गयी शिकायत के आधार पर थाना गुप्तकाशी में मु0अ0सं0 27/2023 धारा 420 भा0द0वि0 बनाम अंकित उपाध्याय पता अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पंजीकृत अभियोग में विवेचना जारी है।
इस वर्ष के यात्रा काल में जनपद पुलिस के स्तर से हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर ठगी के सम्बन्ध में 04 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। 01 अभियोग में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है व 03 अभियोगों में अज्ञात अभियुक्तों के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की सभी से अपील है कि केदारनाथ धाम हेतु संचालित हो रहे हैली सेवाओं के टिकट प्राप्त करने में सावधानी बरतें। इंटरनेट, गूगल या फेसबुक पर सर्च करने से बचें व चारधाम यात्रा के नाम पर ऑनलाइन चल रहे भ्रामक विज्ञापनों से बचें। आपकी जागरुकता ही आपकी सुरक्षा है।

 

उत्तराखंड से इस वक़्त की बडी खबर लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार (रि.आईएएस) का त्यागपत्र ।

0

उत्तराखंड से इस वक़्त की बडी खबर
लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ राकेश कुमार (रि.आईएएस) का इस्तीफ़ा

इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत बताया गया है

24 दिसम्बर 2021 को इस पद पर किया था जॉइन

लगभग डेढ़ साल आयोग के चेयरमैन रहे है राकेश कुमार

चुनौतियों के बीच आयोग की व्यवस्था पटरी पर लाये

सेवा में रहते उत्तराखंड के सख्त अफसरों में होती थी गिनती

डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां

पेपर लीक जैसी घटनाओं के बीच पारदर्शी ढंग से 30 परीक्षाएं कराई

लगभग चार हजार अभ्यर्थियों का किया चयन

110 डीपीसी कराकर सैकड़ों के प्रमोशन की राह खोली
इंटरव्यू में कोडिंग व्यवस्था लागू की

केंद्रीय संस्थानों के 300 से ज्यादा एक्सपर्ट्स बुलाये

आयोग में डबल लेयर वाली गोपनीय शाखा स्थापित की

पहली बार इंटेलिजेंस यूनिट स्थापित की

कैंडिडेट्स के लिए ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम स्थापित किया