उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं ताजा मामला उत्तरकाशी का है, जहां गंगोत्री से उत्तरकाशी मुख्यालय आ रही रोडवेज बस हादसा का शिकार हो गई। वहीं इस हादसे में 32 यात्रियों की जान बाल बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही 32 यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। वहीं इस हादसे में 32 यात्रियों की जिंदगी बाल-बाल बची। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया की चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दिया था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर ।
गांधीवादी राजनीति के लिए जाने जाते थे पूर्व विधायक नेगी*
*सरल स्वभाव व मृदु भाषी होने के कारण जनता के बीच खासे लोकप्रिय थे पूर्व विधायक*
अविभाजित उत्तर प्रदेश में 7 बद्री केदार विधानसभा के पूर्व विधायक एवं गढ़वाल की प्रभावशाली नेताओं में शुमार पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के आकाश निधन पर कांग्रेस जनों ने गहरा शोध व्यक्त किया है
यह जानकारी देते भी उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने बताया कि पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी कांग्रेस के मजबूत नेताओं में शुमार थे व अपने सरल स्वभाव के लिए कांग्रेस व जनता के बीच लोकप्रिय थे उनके सभी दलों के लोगों के साथ मधुर संबंध रखे जिस कारण वे सभी के बीच एक अलग से पहचान रखते थे उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में गड़वाल क्षेत्र में कॉन्ग्रेस पार्टी को जीवित रखने के लिए संघर्ष किया तथा कांग्रेस के लिए गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा और पार्टी को जनता के बीच निरंतर बनाए रखें हाथ ही उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन एक कुशल राजनीतिज्ञ के के रूप में समर्पित किया उनका व्यक्तित्व सदैव कांग्रेस जनों के साथ साथ आम जनमानस को अविस्मरणीय और प्रेरणा श्रोत रहेगा दुखी घड़ी में कांग्रेस जन स्वर्गीय पूर्व विधायक के परिजनों के साथ हैं तथा उनके आकस्मिक निधन से पूरा कांग्रेस परिवार स्तब्द हैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सजवान सीसीसी सदस्य वीरेंद्र बुटोला प्रदीप थपलियाल आनंद सिंह रावत जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट कुलदीप कंडारी विनोद राणा गणेश तिवारी जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विजयपाल जगवान दीपक भंडारी अगस्त्यमुनि विकासखंड की प्रमुख विजया देवी पूर्व प्रमुख संत लाल शाह पार्टी के वरिष्ठ नेता राय सिंह बिष्ट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चोप्ता संपन्न नेगी लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अगस्त्यमुनि हरीश गुसाईं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुद्रप्रयाग महावीर चोधरी ब्लॉग कांग्रेस कमेटी ऊखीमठ राकेश नेगी जखोली सुरेंद्र प्रसाद सकलानी पूर्ति पीसीसी सर्व डॉक्टर योगम्बर नेगी किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव जय ओम प्रकाश पर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पीतम सिंह नेगी के अलावा अनेक कांग्रेस जनों सामाजिक संगठनों सहित अन्य धनु के लोगों ने भी पूर्व विधायक मोहसिन नहीं के आकस्मिक निधन पर शोक दुख किया
उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल ।
उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल
आईएएस आर के सुधांशु ने जारी किया तबादला आदेश
उत्तराखंड के वन महकमे में भी बड़े पैमाने पर तबादले
प्रमुख सचिव वन आर के सुधांशु ने नई तैनाती आदेश जारी किए
काफी समय से एक ही जगह पर जमे कई अफसरों का हुआ तबादला
डॉ धनंजय मोहन बनाए गए जैव विविधता बोर्ड अध्यक्ष
डॉ विजय कुमार को मुख्य परियोजना निदेशक जायका की मिली ज़िम्मेदारी
डॉ विवेक पांडे अपर प्रमुख वन संरक्षक वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी बनाए गए
रंजन कुमार मिश्र को अपर मुख्य वन संरक्षक नोडल अधिकारी किया गया नियुक्त
नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल बनाया गया
विश्व धरोहर फूलों की घाटी प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आज से शुभारम्भ।
चमोली। प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आज से खुल गई विश्व धरोहर फूलों की घाटी, यात्रा मजिस्ट्रेट राहुल शाह ने रिबन काट कर किया यात्रा का शुभारंभ।
उत्तराखंड के चमोली जिले में फूलों की घाटी को उसकी प्राकृतिक खूबसूरती और जैविक विविधता के कारण 2005 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की ये मनमोहक और सुन्दर घाटी न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। बृहस्पतिवार को आज प्रकृति प्रेमियों और आम पर्यटकों के लिए उत्तराखंड के उच्च हिमालई लोकपाल क्षेत्र में स्थित विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी देशी – विदेशी पर्यटकों के दीदार के लिए खोल दी गई है। इस वर्ष प्रकृति प्रेमियों को यहां फूलों के साथसाथ बर्फ और हिमखंडों के भी अद्भुत नजारे दिखने को मिलेंगे।
आज सुबह फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के मुख्य गेट पर पार्क प्रबन्धन द्वारा रेंज ऑफिसर गौरव नेगी की उपस्थिति में द्वार पूजन के बाद यात्रा मजिस्ट्रेट हेमकुंट साहिब राहुल शाह द्वारा रिबन काटकर फूलों की घाटी यात्रा का शुभारंभ किया गया। आज पहले दिन सुबह 10 बजे तक बड़े उत्साह से घाटी में 30 प्रकृति प्रेमी पर्यटकों का पहला दल सभी औपचारिकताएं पूरी कर घाटी का दीदार करने पहुंचा। पार्क ऑफिसियल भी इस अवसर पर घाटी का जायजा लेने पर्यटकों के साथ फूलों की घाटी रवाना हुआ।फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के पैदल मार्ग पर अभी भी जमी है बर्फ।
विश्व धरोहर प्राकृतिक स्थल फूलों की घाटी नेशनल पार्क नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ भारत भूषण मार्तोलिया ने बताया एक जून से सैलानियों के लिये खुली इस फूलों की घाटी तक पहुंचने के लिए नन्दा देवी पार्क प्रशासन ने वैली तक ट्रैक को दुरस्त कर आवाजाही के लिए खोल दिया है।
इस बार फूलों की घाटी, लोकपाल हेमकुंड क्षेत्र में बेमौसम काफी बर्फबारी हुई है, घाटी में कई जगह कई किलोमीटर तक बर्फ साफ करने के बाद पार्क प्रशासन की तरफ से फूलों की घाटी तक ट्रेक आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के रेकी दल ने बताया कि फूलों की घाटी के निचले हिस्से में बर्फ पिघलने के बाद फूलों का खिलना शुरू हो जायेगा।
आपको बता दें कि फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान हर वर्ष एक जून से पर्यटकों के लिए खुल जाती है। और 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। इस अवधि में हर वर्ष हजारो प्रकृति प्रेमी यहां पहुंचते हैं और सैकड़ों फूलों का दीदार करते हैं। पर्यटकों से नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान को भी अच्छी आमदनी हो जाती है। बताया जाता है कि जुलाई – अगस्त माह में लगभग पांच सौ प्रजाति के फूल यहां खिल जाते हैं। जिससे घाटी का नैसर्गिक सौंदर्य स्वर्ग सा लगता है।
आज की कैबिनेट में13 बिंदुओं पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय । ।
देहरादून ।।आज 11 बजे शुरू हुई धामी कैबिनेट द्वारा 13 बिंदुओं पर चर्चा कर के अपने फैसले लिए।
1 राज्य निर्वाचन आयोग की नियमावली में वा संशोधन राज्य निर्वाचन आयुक्त अब 6 साल तक रह सकेंगे पहले 5 साल था।
2 आवास विभाग में प्राधिकारण क़ो दुबारा जीवित किया गया हैं नक्शा स्वीकृति केलिए आउट सोर्सिंग के मध्यम से नियुक्ति होगी
3 आवास विभाग में रेरा की एफिलिएटिड अथॉरिटी में अब डिफॉल्टर पर होगी कार्रवाई ।
डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी क़ो लेकर बड़ा फैसला बजट पास होते ही माह में ही वित्त विभाग जिलों का आउट ले जारी कर देगा
नवीन चकराता टाउन शिप बनाने क़ो लेकर हुआ फैसला इसमें 40 गाँव होंगे पुरोड़ी नागताथ से यमुना नदी तक इसका फैलाव होगा
पर्यटन विभाग में बड़ा फैसला 37 पद बनाए गए हैं विभाग में 12 मुख्यालय और 25 फिल्ड में
केदारनाथ धाम में 4 चिंतन शिविर बना रहा हैं केदारनाथ विकास प्राधिकरण ने 75 लाख की फीस लगाई गई थी इसे माफ़ कर दिया गया
राजस्व विभाग में बड़ा फैसला संग्रह अमीनो क़ो लेकर बड़ा फैसला लिया गया प्रमोशन क़ो लेकर नियमावली 2019 में
उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा फैसला मेधावी बच्चों क़ो भी मिलेगी छात्रवृति मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना हुई शुरू 2023 -24 में शुरू होगी ये छात्र वृति
विकास प्राधिकरण में नक्शा पास करने के लिए संविदा पर रखा जायेगा स्टाफ
आवास विभाग में भू संपदा नियमावली में संशोधन किया गया
नियोजन विभाग अब दिसंबर विधानसभा के द्वारा बजट पास होने के बाद जिला योजना का बजट की देगा जानकारी,
नवीन चकराता टाउनशीप बनाने को मिली मंजूरी, 40 गांव किए गए शामिल
:पर्यटन विभाग में 37 पद बढ़ाए गए
खनन को लेकर फैसला आवेदन शुल्क कीमत बढ़ाई गई
:खनन पट्टे 5 हेक्टेयर 5 वर्ष 5 से अधिक 10 वर्ष के लिए दिया जा सकेगा
:Loi डीजी खनन दे सकेंगे पहले शासन देता था
:पट्टा ट्रांसफर पर अब शुल्क लगेगा संसोधन में भी शुल्क लगेगा
L1 को पट्टा आवेदन में 15 दिन में पैसा जमा करना होगा
:अवैध खनन में अब जुर्माना कम किया गया पहले 5 गुना था अब दो गुना किया गया
:
तहसीलदार नायब तहसीलदार भी अवैध खनन पकड़ने में लगेंगे इनकी ट्रेनिग भी होगी
क्योंकि इससे पूर्व कोर्ट इसे अवैध मानती थ
आज 11 बजे होगी कैबिनेट बैठक ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक आहूत की गई है। वही इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
*मुख्य रूप से कैबिनेट बैठक के प्रस्ताव*
स्क्रैप पॉलिसी के बाद अब पूरी तरह से खराब पढ़े वाहनों को बिक्री के लिए नीति का प्रस्ताव
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का अलग कैडर बनाने के प्रस्ताव
इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव
उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी का प्रस्ताव
महालक्ष्मी किट योजना के विस्तार संबंधी प्रस्ताव
राशन कार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी-नमक देने का प्रस्ताव
राजकीय अस्पतालों में एक समान पंजीकरण और जांच दरें लागू करने का प्रस्ताव
बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में कैथ लैब स्थापित करने का प्रस्ताव समेत तमाम अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है
वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जून महीने से सचिव जिलों का दौरा करेंगे। इसको लेकर भी चर्चा किया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रगति रिपोर्ट भी मंत्रिमंडल के सम्मुख रखी जा सकती है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर बेहतर ढंग से उतारने को लेकर तमाम जरूरी दिशा निर्देश भी दिए जा सकते हैं।
यात्रा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश नही होगी :जिला अधिकारी
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रियो को नही होनी चाहिए किसी भी प्रकार की कोई परेशानी:जिला अधिकारी

केदारनाथ धाम बढ़ती तीर्थ यात्रियों की संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा यात्रा रूटों से सम्बंधित विभागों को कड़ा निर्देश किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश नही ।
रुद्रप्रयाग।। श्री केदारनाथ धाम धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है तथा और अधिक तीर्थ यात्रियों के आने की संभावना है इसके दृष्टिगत जो भी व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही उनमें और अधिक बढोतरी करते हुए और बेहतर करना सुनिश्चित करें तथा सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हों ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को कोई परेशानी एवं असुविधा न होने पाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में किसी भी विभाग से संबंधित कोई शिकायत एवं समस्याएं दर्ज कराई जाती हैं तो यात्रा मार्ग में तैनात सेक्टर अधिकारी एवं अन्य अधिकारी संबंधित विभाग को इसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं जिसके कि उनके द्वारा समस्या को त्वरित गति से निराकरण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार से विलंब एवं ढिलाई न बरती जाए तथा सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें किसी भी स्तर से कोई संवादहीनता न हो। उन्होंने यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे सुलभ शौचालयों एवं यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था तथा यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की पशु क्रूरता न हो तथा बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों का यात्रा मार्ग में संचालित न होने दिया जाए तथा यात्रा मार्ग में सभी एमआरपी में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति निरंतर संचालित रहे। विद्युत विभाग को केदारनाथ धाम में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं विद्युत केबिल रिजर्व में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए ताकि ट्रांसफार्मर में किसी प्रकार की कोई खराबी होने पर तत्काल उसको बदला जा सके।
यात्रा मार्ग में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी पाए जाने तथा किसी समस्या के लिए एनआईसी द्वारा शिकायत एप तैयार किया गया है जिसे सभी यात्रा मार्ग में तैनात किए गए नोडल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी अपने मोबाइल में एप को डाउनलोड करते हुए यात्रा से संबंधित कोई भी शिकायत एवं समस्या दर्ज कराई जाती है तो उसका तत्काल निराकरण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एच.सी.एस. मार्तोलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी अलिखेश मिश्र, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एचसी हटवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
चारधाम यात्रा की आड़ मे शराब तस्करी करते हुए 05 नेपाली युवकों को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग में वर्ममान समय में श्री केदारनाथ धाम यात्रा चरम पर चल रही है। जनपद का पुलिस बल श्री केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम एवं सरल यात्रा कराने हेतु विभिन्न पड़ावों पर ड्यूटीरत है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं कि यात्रा की आड़ में शराब तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये। प्राप्त निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद रुद्रप्रयाग की एसओजी और थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 05 नेपाली मूल के युवकों के कब्जे से इनके बैगों में अलग-अलग रखी शराब बरामद की गयी। इन सभी के विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
पंजीकृत अभियोगों का विवरण –
1-मु0अ0सं0 18/23 धारा 60(1) आबकारी अधि0 बनाम विशाल शाही
2-मु0अ0सं0 19/23 धारा 60(1) आबकारी अधि0 बनाम युवराज
3-मु0अ0सं0 20/23 धारा 60(1) आबकारी अधि0 बनाम विशाल बम
4-मु0अ0सं0 21/23 धारा 60(1) आबकारी अधि0 बनाम धर्मेन्द्र बम
5- मु0अ0सं0 21/23 धारा 60(1) आबकारी अधि0 बनाम मिन्दल बम
नाम पता अभियुक्तः-
1-विशाल शाही पुत्र दत्त बहादुर शाही निवासी देवार गांव थाना बडकेत, जिला जमला, नेपाल हाल पता चौकी गौरी कुण्ड के पास थाना सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग (उम्र करीब 29 वर्ष)
2-युवराज पुत्र पॉल बहादुर निवासी पारोटी गांव थाना थिरपू जिला कालीकट नेपाल, हाल पता चौकी गौरीकुण्ड के पास थाना सोनप्रयाग रुद्रप्रयाग (उम्र करीब 34 वर्ष)
3- विशाल बम पुत्र परेक बहादुर बम निवासी पारोटी गांव थाना थिरपू जिला कालीकट नेपाल, हाल पता चौकी गौरीकुण्ड के पास थाना सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग (उम्र करीब 29 वर्ष)
4-धर्मेन्द्र बम पुत्र अली बहादुर बम निवासी पारोटी गांव थाना थिरपू जिला कालीकट नेपाल, हाल पता चौकी गौरीकुण्ड के पास थाना सोनप्रयाग रुद्रप्रयाग (उम्र करीब 23 वर्ष)
5-मिन्दल बम पुत्र प्रेम बहादुर बम निवासी पारोटी गांव थाना थिरपू जिला कालीकट नेपाल, हाल पता चौकी गौरीकुण्ड के पास थाना सोनप्रयाग रुद्रप्रयाग (उम्र करीब 19 वर्ष)
बरामदगी का विवरणः-
1-विशाल शाही से -13 बोतल मैक्डावल व्हिस्की एक पिट्ठू बैग में
2- युवराज से – 13 बोतल मैक्डावल व्हिस्की एक पिट्ठू बैग में
3-विशाल बम से – 13 बोतल सोलमेट व्हिस्की एक पिट्ठू बैग में
4-धर्मेन्द्र बम से – 26 बोतल सोलमेट व्हिस्की दो पिट्ठू बैग में
5-मिन्दल बम से – 21 बोतल सोलमेट व्हिस्की दो पिट्ठू बैग में
रूद्रप्रयाग विधानसभा में भाजपा के सात मंडलों की कार्यसमिति की संयुक्त बैठक हुई संपन्न ।
रुद्रप्रयाग ।।
उत्तराखंड बीजेपी का संगठन इन दिनों चुनाव से पहले खुद को मजबूत करने में जुटा है,जिसमे जिला विधानसभा और मंडल स्तर की कार्यसमितियां इन दिनों हो रही है । बीजेपी की रुद्रप्रयाग विधानसभा की कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। रुद्रप्रयाग जिसमे मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस कार्यसमिति में मुख्य वक्ता प्रदेश प्रकोष्ट प्रभारी ऋषि कंडवाल ने। कहा की आज देश में पीएम मोदी के शासनकाल को 9 साल पूरे होने जा रहे है और इन 9 सालों में देश ने विश्व के मानचित्र पर भारत को मंजबूत देश बताने का काम किया है ।
केंद्र मे नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश मे महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इसी के निमित्त 30 मई से 30 जून तक वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन,विकास तीर्थ यात्रा , संयुक्त मोर्चा सम्मेलन ,लाभार्थी सम्मेलन , डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, मन की बात कार्यक्रम, घर-घर संपर्क अभियान सहित कुल 14 कार्यक्रम किये जायेंगें। सभी मंडलों की बैठक का वृत्त लेते हुये ऋषि कंडवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के स्वर्णित नौ साल देश के लिये बेमिसाल रहे हैं। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री डिजिटल माध्यम से सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर निवास करने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ साथ विशिष्ठ प्रतिभावान व्यक्तियों को भी इस संवाद से जोडेंगे। उन्होने कहा कि पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को एक सैनिक की तरह उनके इस कार्य मे अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करना है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से हर शक्ति केंद्र प्रभारी,बूथ प्रभारी एवं पन्ना प्रभारी को सरकार के कार्यों को जनता के सामने रखना है। उन्होने हर मंडल अध्यक्ष से हर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने तथा उसे सरल एप एवं नमों एप पर अपलोड संबंधी पिछले कार्यों की जानकारी लेते हुये निर्देश दिए कि महाजनसंपर्क अभियान के तहत हर पदाधिकारी अपने क्षेत्र से हर घर मे संपर्क करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुये रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी ने रूद्रप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि शिक्षा ,स्वास्थ्य , रोजगार , यातायात,पेयजल, विद्युत आदि क्षेत्रों मे रूद्रप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत अभूतपूर्व कार्य हुये है जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भाषण से की उन्होंने पिछले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुये आगे के महाजनसंपर्क अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया।
बैठक मे अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह ने राज्य एवं केंद्र सरकार के सहयोग से पंचायतों के अंतर्गत हुये विकास कार्यों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं मन की बात कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक भारत भूषण भट्ट ने विधानसभा क्षेत्र मे अभियान के लिये बनाई गई समितियों एवं आगामी होने वाले मन की बात कार्यक्रम पर चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन महाजनसंपर्क अभियान के रूद्रप्रयाग विधानसभा संयोजक भूपेन्द्र भंडारी ने किया।
इस दौरान महाजनसंपर्क अभियान के जिला टोली सदस्य दरमियान जखवाल,त्रिलोक सिंह रावत,सतेन्द्र सिंह बत्र्वाल पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री सरला खण्डूरी ,मंडल अध्यक्ष पावर्ती गोस्वामी,घनश्याम पुरोहित, सुरेन्द्र बिष्ट,शशि नेगी, धूम सिंह राणा , जयप्रकाश सेमवाल,यशवीर चैहान सहित सुरेन्द्र जोशी,सनील नौटियाल,कुलवीर सिंह रावत, राजेन्द्र लाल आदि जिला पदाधिकारी सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे।
होटल पर पेड़ गिरने से एक महिला की मौत, एक महिला घायल ।
बड़कोट: उत्तराखण्ड में मौसम विभाग की भविष्य वाणी सच साबित होती नजर है रही है । दो दिनों से लगातार बारिस ,तेज तूफानआंधी व ओला पड़ने की घटनाएं सामने आ रही है ।आज दोफर के समय उत्तरकाशी के बड़कोट में एकाएक बारिस व तूफान शुरू होने से चीड़ का पेड़ उखड़ कर एक होटल के ऊपर जा गिरा जिसमे एक अधेड़ महिला की पेड़ की चपेड में आने मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनाघाटी में दोपहर बाद हुई बारिस व तेज हवाओं के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेड़ होटल भवन पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गई !
बड़कोट तहसील के अंतर्गत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरादी कस्बे में प्यार सिंह चौहान के होटल के ऊपर पेड़ गिरने से उनकी पत्नी श्रीमती एल्मा देवी (55)वर्षीय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई |घटना की सुचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ मौके पर पहुंचे, तथा रेस्क्यू कार्य में जुट गए।















