27 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 240

हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग ने पाया राज्य में पहला स्थान।

0

रुद्रप्रयाग।। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया है जिसमे हाईस्कूल में 13 जनपदों में रुद्रप्रयाग ने पहला व इंटर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है
रुद्रप्रयाग जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की परिषपदीय परीक्षा-2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल आज घोषित किया गया है जिसमें हाईस्कूल परीक्षाफल में जनपद ने 91.67 प्रतिशत के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 86.79 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहा है तथा गढ़वाल मंडल में हाईस्कूल व इंटर में जनपद ने पहला स्थान हासिल किया है।
राज्य स्तर पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में योग्यता सूची में 6 छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया है तथा हाईस्कूल में 24 छात्र-छात्राओं ने योग्यता सूची में स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अवगत कराया है कि इंटरमीडिएट में योग्यता सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं जिसमें अ.प.इं.का. जवाहर नगर के छात्र आलोक भंडारी ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए राज्य की योग्यता सूची में 7वें स्थान पर रहे हैं। चि.ए.इं. काॅ. अगस्त्यमुनि के छात्र वैभव बहुगुणा ने 93.20 प्रतिशत अंक के साथ 20वां, सचिन राणा 92.80 प्रतिशत अंक के साथ 22वें, स.वि.मं. इं. काॅ. अगस्त्यमुनि के छात्र जयश्री, तनिष्का तथा दिव्यांशु शेखर स.वि.इं. काॅ. बेलनी ने 92.60 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए योग्यता सूची में 24वें स्थान पर रहे हैं।
हाईस्कूल की परीक्षाफल में 24 छा़त्र-छात्राओं ने योग्यता सूची मे स्थान प्राप्त किया है जिसमें अतुल मा0पा0हा0 तिलवाडा के छात्र अनिरूद्ध ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य सूची मंे सांतवा तथा इसी विद्यालय की कु. शिक्षा ने 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य सूची में दसवां स्थान हासिल किया। स.वि.म.उ.मा. वि. ऊखीमठ के छात्र ने अंजुल सिंह, कपिल व राजकीय इंटर काॅलेज कोटमा के आदित्य ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 12वां स्थान स.वि.मं.इं. काॅ. बेलनी के छात्र अरमान कपरूवाण ने 96.04 प्रतिशत अंक हासिल कर 13वां अतुल मा.पा.हा. तिलवाड़ा की छात्रा मिली ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ 14वां स्थान, स.वि.म.इं. काॅ. बेलनी की छात्रा अदिति ने 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ 16वां स्थान, संवि.म.इं. काॅ. बेलनी के छात्र पीयूष नेगी ने 95.60 प्रतिशत के साथ 17वें, ज.उ.मा.वि. मणिपुर चाका के छात्र अस्मित खत्री व पल्लवी ने 95.40 प्रतिशत प्राप्त कर 18वें, अतुल मा0पा0हा0 तिलवाडा की छात्रा प्राची काला, ज.उ.मा.वि. मणिपुर चाका के छात्र आकाश, चि.ए.इ.का. अगस्त्यमुनि की छात्रा दिया, स.वि.म.इं. काॅ. बेलनी के आर्यन ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल कर 19वें, अतुल मा0पा0हा0 तिलवाडा के विभू बुटोला व ज.उ.मा.वि. मणिपुर चाका की छात्रा अनीशा नेगी ने 95 प्रतिशत अंक के साथ 20वें, स.वि.म.इं. काॅलेज बेलनी के छात्र अंशुमन रावत ने 94.80 प्रतिशत के साथ 21वें अतुल मा0पा0हा0 तिलवाडा के छात्र आयुष, पीयूष रावत, ज.उ.मा.वि. मणिपुर चाका के छात्र दिव्यांशू भट्ट, चि.इं.ए काॅलेज अगस्त्यमुनि की छात्रा आस्था पंवार ने 94.60 अंक प्राप्त कर 22वां, अतुल मा0पा0हा0 तिलवाडा की छात्रा अपूर्वाधैर्या बिष्ट ने 94.40 प्रतिशत अंक के साथ 23वें तथा अतुल मा0पा0हा0 तिलवाडा के छात्र आयूष सिंह ने 94 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए प्रदेश में योग्यता सूची में 25वां स्थान प्राप्त किया है।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में 4385 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए हैं जिनमें 3806 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं तथा हाईस्कूल की परीक्षा में 4132 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए हैं जिनमें 3788 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।

उत्तराखण्ड में -वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभांरभ करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बड़ी सौगात ।

0

*देहरादून-* उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने आज देहरादून से दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है,सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर वर्चुअल माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। वहीं राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे, मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने आज देश की 17 वीं वंदे भारत एक्सप्रेस जबकि उत्तराखंड मे शुरू होने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है, 29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा। वही दिल्ली – देहरादून के बीच संचालित होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 900 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1695 रुपये होगा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा रामनगर नैनीताल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवम इंटरमीडिएटाइट परीक्षाफल घोषित।

0

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवम इंटरमीडिएटाइट परीक्षाफल घोषित

हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 132114 थी जिसमें से 127844 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 108890 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।

कुल परीक्षा फल 85.17 प्रतिशत रहा जिसमें बालको का प्रतिशत 81.48 और बालिकाओं का 88.94 रहा।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठाता सूची में बी एच एस वी एम कंडीसौड छाम, टिहरी घड़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने हाई स्कूल में 99.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में एस वी एम आई सी आवास विकास ऋषिकेश देहरादून के छात्र आयुष सिंह रावत एवं एस वी एम आई सी रुद्रपुर उधम सिंह नगर के छात्र रोहित पांडे ने हाई स्कूल में 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बी एच एस वी एम कांडीसौड छाम टिहरी की छात्रा कुमारी शिल्पी एवं तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर उधम सिंह नगर के छात्र शौर्य ने हाईस्कूल परीक्षा में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठाता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित किया

उत्तराखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में कुल 123945 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें 103080 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की

इंटरमीडिएट में कुल परीक्षा फल 80.98% रहा इसमें छात्रों का प्रतिशत 78.48% रहा जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.49% रहा।

इंटरमीडिएट में आर एल एस चौहान एसवीएमआईसी जसपुर उधम सिंह नगर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60% अंक पाकर राज्य में टॉप किया है।

इंटरमीडिएट परीक्षा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिनियालीसौड उत्तरकाशी की छात्रा हिमानी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 7% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

मौसम खराब व भारी बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा पर लगी रोक।

0

चमोली।।
भारी बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा रोकी हेमकुण्ड साहिब से 3किमी नीचे तक सुबह से हो रही भारी बर्फबारी
बर्फबारी के चलते हेमकुण्ड साहिब यात्रापड़ाव घाघरिया से 3किमी ऊपर से सिक्ख यात्रियों को वापस भेजा
इस साल भारी वर्फबारी के चलते पहले से हेमकुण्ड साहिब में जमी है 8फीट बर्फ।
अतलकोड़ी से सभी सिक्ख यात्रियों को भेजा वापस।
सुबह 4 बजे से ही सिक्ख यात्री हो गए थे हेमकुण्ड साहिब रवाना
बाद में हेमकुण्ड साहिब से 3किमी अतलकोड़ी से भेजा गया वापस
फिलहाल भारी बर्फबारी के चलते रोकी गयी यात्रा।
15235 फीट पर स्थित है सिक्खो का सबसे ऊँचा और पवित्र तीर्थ स्थल
इस साल चारधाम यात्रा सहित हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पड़ रही मौसम की मार।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज केदारनाथ धाम पहुंचे।

0

रुद्रप्रयाग

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज केदारनाथ धाम पहुंचे।

उन्होंने दर्शन कर बाबा केदार की पूजा अर्चना की।

साथ ही केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया।

बता दें कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों देहरादून आए हुए हैं।

मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

बताया जा रहा है कि इसके बाद वे शूटिंग के लिए बुधवार से दो दिन के लिए रुड़की जाएंगे।

रुद्रप्रयाग जनपद के पश्चिम भरदार की बेटी कंचन डिमरी का लोक सेवा आयोग में चयन।

0

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के पश्चिम भरदार की बेटी कंचन डिमरी का लोक सेवा आयोग में चयन हो गया है। उनकी कामयाबी पर न केवल स्वीली गांव बल्कि रुद्रप्रयाग जनपद सहित प्रदेश में खुशी की लहर छा गई है। कंचन बहुत ही सामान्य परिवार में पली बढ़ी और उन्होंने स्वयं के संसाधनों से इस सफलता को हासिल किया है।रुद्रप्रयाग जनपद की कंचन डिमरी मुख्यालय से सटे गांव स्वीली की रहने वाली है। स्वर्गीय घनानंद डिमरी की सुपौत्री एवं देवी प्रसाद डिमरी की पुत्री कंचन डिमरी के लोक सेवा आयोग में चयन होने से सम्पूर्ण परिवार में खुशी का माहौल है। कंचन के पिता देवी प्रसाद डिमरी बीते कई वर्षो से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सामान्य नौकरी पर है। इस बेटी ने अपनी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। कंचन ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि मन में दृढ़ संकल्प था कि वह अपने लक्ष्य को पाने में जरूर कामयाब होंगी।स्वयं की मेहनत से पाई कंचन ने सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी

 

25 मई को घोषित होगा उत्तराखण्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम ।।

0

रामनगर – उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षा परिणाम 25 मई को सुबह 11:00 बजे रामनगर के बोर्ड मुख्यालय से होगा घोषित

द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट आम श्रदालुओ के लिए खुले ।

0

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। सोमवार को वैदिक मंत्रोचार, विधि-विधान एवं पूजा अर्चना के साथ मंदिर के कपाट खोले गए। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्रा को लेकर सभी तैयारियां कर ली है। पहले दिन स्थानीय लोगों ने मदमहेश्वर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर पुण्य अर्जित किए।

फूलों से भब्य तरीके से सजाया गया मदमहेश्वर मंदिर: 19 मई को पूजा अर्चना तथा नए अनाज का भोग लगने के बाद विधि-विधान से पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में डोली को स्थापित किया गया। जबकि 20 मई सुबह उत्सव डोली ने मदमहेश्वर के लिए प्रस्थान किया। केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में मदमेहश्वर मंदिर के पुजारी बागेश लिंग ने पूजा अर्चना संपंन करते हुए मदमहेश्वर की चल विग्रह डोली को रवाना किया। मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बेहतर यात्रा तैयारियों के लिए सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया है। अब भगवान मदहेश्वर के छह माह ग्रीष्मकाल में धाम में ही दर्शन होंगे। मदहेश्वर मंदिर समुद्र सतह से 3470 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।

पूर्वाहन 11 बजे दर्शनों के लिए खोला गया मंदिर:मंदिर तक पहुंचने के लिए रांसी से 16 किमी पैदल यात्रा कर मदमहेश्वर पहुंचा जा सकेगा। मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान की डोली ने 20 मई को विभिन्न स्थानों पर भक्तों को दर्शन देने के बाद प्रथम पड़ाव रांसी में विश्राम किया जबकि 21 मई को डोली रांसी से रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंची। सोमवार को गौंडार से डोली मदमहेश्वर पहुंची जहां पूर्वाहन 11 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

G-20 के लिए तैयार हुआ मुनि-की-रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र ,जानकी सेतू से लेकर गंगा घाटों को दिया गया नया लुक ।

0

ऋषिकेश

G-20 के लिए तैयार हुआ मुनि-की-रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र

जानकी सेतू से लेकर गंगा घाटों को दिया गया नया लुक

विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू होने का मिलेगा मौका

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने एमडीडीए द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया

24-25 मई को नरेंद्रनगर में होने जा रही दूसरी जी-20 बैठक के लिए मुनि-की-रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हो चुका है,

विदेशी मेहमान गंगा जी की शाम की आरती में शामिल होंगे तो कल-कल बहती गंगा के बीच उन्हें एक अलौकिक अनुभूति होगी।

उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने मुनि की रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये।

इस पूरे क्षेत्र को बड़ी खूबसूरती और कलात्मक तरीके से सजाया गया है।

यूं तो माँ गंगा के पावन तट पर आम दिनों में भी अलग अनूभूति का अहसास होता है लेकिन जी-20 में प्रतिभाग करने आ रहे विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराने के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

जानकी सेतु पर जहां बजरंग बली जी की भव्य आकृति मेहमानों को आकर्षित करेगी तो गंगा घाटों पर लगी रेलिंग इत्यादि की भी साज-सज्जा अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

  • जी-20 के लिए सबसे पहले मेहमान देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट आयेंगे।

यहां एयरपोर्ट के अंदर और बाहर उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति के दीदार कराने के लिए दीवारों पर सुंदर आकृतियां उकेरी गई हैं तो एयरपोर्ट में लैंडस्केप आदि के कार्य भी नए सिरे से किये गए हैं।

एयरपोर्ट से नरेन्द्र नगर जाने वाले मार्ग को भी सलीके से सजाया गया है।

इसी तरह पौड़ी के मुनि की रेती और लक्ष्मण झूला में भी नए सिरे से साज-सज्जा की गई है।


गंगा के बीच स्थित महादेव की प्रतिमा भी आकर्षण का बड़ा केंद्र होगी।

:द्वितीय केदार मद्दमेश्वर भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली निकली अपने धाम को, 22मई को खुलगे आम श्रदालुओ के लिए कपाट।

0

रुद्रप्रयाग:द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली ने आज प्रात: पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से मद्महेश्वर हेतु प्रस्थान किया।

•श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 22 मई को खुलेंगे।

श्री मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली नये अनाज का भोग लगने के बाद विधि-विधान से पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में स्थापित हुई।रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में पुजारी बागेश लिंग ने पूजा अर्चना संपन्न की।प्रात: 7.30 बजे द्वितीय केदार बाबा मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली अन्य देवडोलियों के साथ श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री मद्महेश्वर धाम प्रस्थान किया‌ विभिन्न स्थानों पर भक्तों को दर्शन देते हुए प्रथम पड़ाव रांसी पहुंचेगी।

आज  श्री मद्महेश्वर जी की डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रथम पड़ाव श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी।

21 मई रविवार को बाबा की उत्सव डोली गोंडार गांव प्रवास हेतु पहुंचेगी।

22 मई प्रात: गोंडार से उत्सव डोली श्री मद्महेश्वर पहुंचेगी तथा पूर्वाह्न को श्री मद्महेश्वर जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।