29.3 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 241

आगामी हेमकुण्ड साहिब यात्रा के चलते पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग ने रुद्रप्रयाग स्थित गुरुद्वारे का किया गया भ्रमण ।

0

 

रुद्रप्रयाग :चमोली जनपद में स्थित सिक्खों के पवित्र धार्मिक स्थल हेमकुण्ट साहिब की यात्रा भी  कल से प्रारम्भ होने जा रही है। प्रचलित चारधाम यात्रा सहित हेमकुण्ट साहिब जाने हेतु मार्ग जनपद रुद्रप्रयाग से होकर जाता है व इसके अतिरिक्त आने वाले श्रद्धालुओं के अल्प विश्राम हेतु जनपद रुद्रप्रयाग के नगरासू में एक गुरुद्वारा भी स्थित है, जहां पर आकर श्रद्धालुगण अल्प विश्राम भी करते हैं। ऐसे में जनपद पुलिस के स्तर से भी आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित यात्रा करवाने के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थायें की जाती हैं। इसी के दृष्टिगत  पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा नगरासू स्थित गुरुद्वारे का भ्रमण कर गुरुद्वारा प्रबन्धन से वार्ता कर सकुशल हेमकुण्ट साहिब यात्रा अवधि में आवश्यक सहयोग किये जाने का अनुरोध किया गया। पुलिस के स्तर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपनी यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।आपकी सुरक्षा एवं सहायता हेतु पुलिस बल सदैव तत्पर है। जनपद पुलिस के स्तर से यात्रा व्ययवस्थाओं के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने बेहतर यातायात एवं यात्रा प्रबन्धन हेतु उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग एवं चौकी प्रभारी घोलतीर को भी आवश्यक निर्देश दिये गये जो कि इस भ्रमण के दौरान उनके साथ उपस्थित थे।

 

विधान सभा से बर्खास्त किये गए कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने फिर दिया झटका।

0

देहरादून ।।

,सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को सही ठहराया

विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले दिनों 228 कर्मचारियों को हटाया था,,

बर्खास्त कर्मचारी हाईकोर्ट से हार चुके हैं लड़ाई ।

हाईकोर्ट में गलत तरीके से नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को दिया था झटका

हाईकोर्ट से हारने के बाद विधानसभा से 72 बर्खास्त कर्मचारी गए थे सुप्रीम कोर्ट ।।

सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के फैसले को सही ठहराया

बर्खास्त कर्मचारी विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ पहुंची थी सुप्रीम कोर्ट।।

धामी कैबिनेट में 16 बिंदुओं पर महत्वपूर्ण फैसले।

0

आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में धामी कैबिनेट की बैठक हुई, इस बैठक में कुल 16 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है….. बैठक में सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना पर मुहर लगी। इसके तहत कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। कक्षा 6 से कक्षा 10 तक छात्रवृत्ति परीक्षा के बाद अंकों के प्रतिशत के आधार पर छात्रवृत्ति मिलेगी।

 

कैबिनेट बैठक के अन्य महत्वपूर्ण फैसले

1- कक्षा 6 से कक्षा 10 तक 70% से अधिक अंक होनी चाहिए परीक्षा में 75% अटेंडेंस जरूरी है।
2- उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में 2 विषयों में परीक्षाफल सुधार परीक्षा का मौका मिलेगा। फेल छात्रों के अलावा अपने अंको में सुधार के लिए भी दी जा सकेगी परीक्षा
3- प्रदेश में शहरों के हिसाब से अग्निशमन विभाग को 7 श्रेणियों में बांटा गया है प्रत्येक श्रेणी में अलग-अलग सुविधाएं दी जाएंगी
4- प्रदेश में 955 बीआरसी और सीआरसी ₹40000 प्रति माह वेतन पर आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से रखे जाएंगे
5- पर्यटन विभाग ने एयरोस्पोर्ट्स पैराग्लाइडिंग आदि के लिए नियमावली बनाई है जिसके तहत शर्ते पूरी करके लाइसेंस लेना होगा बिना लाइसेंस के पैराग्लाइडिंग करवाने वालों पर ₹50000 तक जुर्माना लगेगा
6- अशासकीय विद्यालय में 2016 में लिया गया 5 साल में प्रबंधन समिति के चुनाव का फैसला पलटा अब पूर्व की भांति 3 साल पर ही होंगे प्रबंधन समिति के चुनाव
7- वाणिज्य कर अधिकारी सेवा नियमावली में संशोधन पर मोहर वाणिज्यकर को अब राज्य कर कहा जाएगा आयुक्त कर को आयुक्त राज्य कर और मनोरंजन कर के 9 पद आरक्षित किए गए
8- वित्तीय समिति के अधिकार बढ़ाए अब एक करोड़ के बजाय 10 करोड़ तक के कार्यों को विभागीय सचिव के स्तर से बनी समिति से मिल जाएगा अप्रूवल इससे ऊपर वालों को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी समिति से अप्रूवल मिलेगा
9- भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय की नियमावली पर मोहर
10- प्रदेश में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इको टूरिज्म स्थल पर होने वाली कमाई का केवल 10% हिस्सा ही ट्रेजरी में जमा होगा 90% हिस्सा स्थानीय समिति के पास रहेगा जिससे वहां विकास कार्य किए जा सकेंगे पुराने इको टूरिज्म स्थलों पर 20% हिस्सा ट्रेजरी में जमा होगा और 5 करोड़ से अधिक की रकम इकट्ठा होने और कोई नया काम संभावित ना होने पर वह रकम ट्रेजरी में जमा हो जाएगी
11- अब प्रदेश में एकल अभिभावकों को मिल सकेगी 2 साल की चाइल्ड केयर लीव अभी तक केवल महिला कर्मचारी को यह सुविधा मिलती थी अब एक कलपुरुष अभिभावक को भी यह सुविधा मिलेगी जिनके बच्चे 40% से अधिक दिव्यांग हैं उन्हें निर्धारित 18 साल के बाद भी सीसीएल का लाभ मिल सकेगा
12- स्टोन क्रेशर हॉट मिक्स प्लांट के लिए बनी साइट सिलेक्शन कमेटी में अब हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार पोलूशन कंट्रोल बोर्ड का एक अधिकारी भी बतौर सदस्य होगा
13- प्रदेश में निराश्रित गोवंश के लिए बनी गौशालाओं में अब प्रति गाय प्रतिदिन ₹30 के बजाय ₹80 खर्च सरकार देगी इनके इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर डीएम भी पैसा दे सकेंगे
14- जमरानी बांध के विस्थापितों को उधम सिंह नगर के पराग फार्म में 300 एकड़ जमीन दी जाएगी इसकी विस्थापन नीति पूर्व में कैबिनेट से पास हो चुकी है
15- नगर पंचायत कालाढूंगी का सीमा विस्तार किया जाएगा
16- प्रदेश में नजूल नीति 2021 को 1 साल के लिए विस्तारित किया गया है

धामी कैविनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज। लगभग 2 दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर

0

 

धामी कैविनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज।

लगभग 2 दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर

सचिवालय में 11:00 बजे शुरू होगी कैबिनेट बैठक।

चार धाम यात्रा सुविधा बढ़ाने को लेकर होगी चर्चा

शिक्षा विभाग में पदों पर होने वाली भर्ती क़ो लेकर भी कैबिनेट में फैसले हो सकते है।

सीआरसी ,बीआरसी, के पदों क़ो लेकर होने वाली भर्ती क़ो लेकर फैसला होगा।

मंत्रियों क़ो ACR लिखने के मामले क़ो लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव, उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी का प्रस्ताव, स्वरोजगार के लिए एकल महिलाओं को सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव, महालक्ष्मी किट योजना के विस्तार संबंधी प्रस्ताव, राशन कार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी- नमक देने का प्रस्ताव समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना।

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर 24 IAS और 1 पीसीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव ।

0

देहरादून
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर

24 IAS और 1 पीसीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव

देहरादून

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर
24 आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारी के कार्यभार में किया गया बदलाव

आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव वित्त व्यवस्था अपना विकास आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई

रमेश कुमार सुधांशु को प्रमुख सचिव शहरी विकास बनाया गया

आर मीनाक्षी सुंदरम को सचिव नियोजन बनाया गया

नितेश कुमार झा को सचिव ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी

अरविंद सिंह बयान की को सचिव पेयजल की जिम्मेदारी

सचिन कुर्वे को सचिव नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी

दिलीप जावलकर से लिया गया सचिव नागरिक उड्डयन का प्रभार

बीवीआरसी पुरुषोत्तम को कृषि विभाग के सचिव पद से हटाया गया

पंकज कुमार पांडे को सचिव लोक निर्माण की जिम्मेदारी दी गई

रंजीत कुमार को सचिव पुनर्गठन की जिम्मेदारी दी गई

हरिचंद सिंह सेमवाल को सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी गई

चंद्रेश कुमार यादव से हटाया गया है सचिव पुनर्गठन की जिम्मेदारी

बृजेश कुमार संत को डीजी खनन से हटाया गया

विजय कुमार यादव से सचिव वन व पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई वापस

विनय शंकर पांडे को दिल्ली भेजा गया सचिव मुख्यमंत्री औद्योगिक विकास और निवेश आयुक्त नई दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई हरिद्वार जिलाधिकारी के पद से हटाया गया

दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव कृषि व कृषक कल्याण बनाया गया

श्री रविशंकर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी से हटाया गया

नैनीताल डीएम धीराज सिंह को हरिद्वार डीएम बनाया

वंदना को जिलाधिकारी नैनीताल बनाया गया

विनीत तोमर को जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया

संदीप तिवारी को एमडी केएमवीएन
बनाया गया

पीसीएस अरविंद कुमार पांडे से सचिव मानवाधिकार आयोग का पद लिया गया वापस

दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर पर मंडराया खतरा,एक और झुक रहा है भगवान तुंगनाथ का मंदिर।

0

रुद्रप्रयाग

  • दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर पर मंडराया खतरा,

एक ओर झुक रहा है तुंगनाथ मंदिर,

10 डिग्री तक आया मंदिर में झुकाव,

एएसआई के सर्वे में हुआ खुलासा,

ए एस आई के अधिकारियों ने केन्द्र सरकार को भेजी रिपोर्ट,

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI ) द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि तुंगनाथ मंदिर (Tungnath Temple) जो गढ़वाल हिमालय के रुद्रप्रयाग जिले में 12,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, लगभग पांच से छह डिग्री तक झुका हुआ है. इसके अलावा परिसर में छोटी संरचनाएं 10 डिग्री तक झुकी हुई हैं. एएसआई के अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने निष्कर्षों के बारे में केंद्र सरकार को अवगत कराया है और सुझाव दिया है कि मंदिर को संरक्षित स्मारक के रूप में शामिल किया जाए.TOI के अनुसार एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, ‘इसके बाद सरकार ने इसे राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके तहत जनता से आपत्तियां मांगने के लिए एक अधिसूचना जारी की है.’ ASI क्षति के मूल कारण का पता लगाएगा ताकि इसकी तुरंत मरम्मत की जा सकती है.

;25 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा के 23 दिन के अंतराल में 24 लोगो की हार्ट अटैक से मौत।

0

25 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा के 23 दिन के अंतराल में 24 लोगो की हार्ट अटैक से मौत।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मरने का आंकड़ा रहा 50 प्रतिशत ।
अब तक यात्रा रूट पर 6 महिला व 18 पुरुषों की हुई हार्ट अटैक से  मौत।

पिछले वर्ष 22 दिन में 51 लोगो की हुई थी मौत।

 

Description: ग्यारहवें ज्यार्तिलिंग भगवान केदारनाथ की यात्रा अपने चरम पर चल रही है। यात्रा पर आए देश विदेश के तीर्थ यात्रियो को कोई दिक्कत न हों शासन प्रशासन द्धारा पैदल मार्ग से लेकर धाम तक मुस्तेत रहते हैं । केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्धारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है जगह -जगह केदारनाथ पैदल मार्ग से लेकर सड़क मार्ग पर 5 किलोमीटर के अन्तराल पर छोटे बडे अस्पताल से लेकर एमआरपी खोले हुए हैं । जिससे यात्रियों का मेडिकल चैकप समय पर हो सके और समय पर उनका स्वास्थ्य उपचार दिया जा सके ।

सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड व धाम को जाने वाले श्रदालुओ का रेगुलर मेडिकल चेकप होने के बावजूद भी यात्रा काल के 22वे दिन तक 24 लोगों की पैदल मार्ग पर मौत हो चुकी है, मरने वाले सभी यात्रियो की औसत आयु 60 से 70 वर्ष के बीच है। जिन लोगो की अबतक यात्रा के दौरान मौत हुई है उन सभी को हार्ट अटैक होना बताया जा रहा है ।सबसे अधिक यात्रियो की मृत्यु रामबाड़ा से ऊपर लिनचोली के पास हुई है ये सभी तीर्थ यात्री पैदल धाम को जाते हुए खड़ी चढ़ाइयों आक्सीजन लेवल गिरने से हुई जिससे हार्ट अटैक आने की संभावनाएं अधिक बनी रही है ।भलेही स्वास्थ्य विभाग यात्रा रूटों पर पर्याप्त स्वास्थ्य सेवा के दावे कर रही है लेकिन अबतक हुई मोते उचित उपचार न मिलना बड़ा कारण साबित हो रहा है । शासन स्तर से अन्य जिलों से भी यंहा पर मेडिकल स्टाफ तैनात कर रखा हो लेकिन मौतों के आंकड़े कम होने का नाम नही ले रहे है सोनप्रयाग गौरीकुण्ड और हर जगह पैरामेडिकल स्टाफ और अस्पताल खोले हुए हैं जगह जगह मरीजों को उपचार दे रहे है तो भी इतनी मौते क्यों इस का जबाब किसी के पास नही । वहीं केदारनाथ यात्रा की जिम्मेदारी सम्भाले हुए मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार कहते हैं कि स्वास्थ्य विभाग द्धारा हर सम्भव प्रयास किया जा रहा हैश्रदालुओ को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जाए ताकि रास्तो में हो रही मृत्यु दर को कम किया जा सके ,पिछले वर्ष की यात्रा में यह आकंडा दो गुना था तब 22 दिन में 51 लोगों की मौत की सूची विभाग के पास है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है। इस वर्ष की यात्रा में हम मृत्यु दर पर कुछ हद तक कमी ला पाए हैं । जबकि इस बार बदलता मौसम की मार भी इन 23 दिनों में केदारनाथ यात्रा पर साफ तौर से दिखाई दे रही है ।फिर भी धाम को जाने वाले श्रदालुओ की संख्या में कमी नही है दर्शनार्थियों की लम्बी लम्बी लाइने धाम में देखने को मिल रही है ।

क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन।

0

क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम

Description:
उत्तराखंड पर्यटन विकास द्वारा जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गयास जिसमें प्रदेष के मा. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, , दक्षिण भारत से आए शिवाचार्य व गुरुजनों ने पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर मा. पर्यटन मंत्री ने कहा कि कार्तिक स्वामी मंदिर में 108 बालमपुरी शंख से पूजा व हवन किया गया तथा दक्षिणा वर्त से स्वामी कार्तिकेय का जलाभिषेक किया गया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की परिक्रमा करने के बाद कार्तिकेय स्वामी यहां पर पहुंचे तो गणेश को श्रेष्ठ पद दिया गया है जिसके बाद कार्तिकेय ने अपनी माँ पार्वती से नाराज होकर यहाँ पर तपस्या की। उन्होंने कहा कि इसके बाद कार्तिकेय दक्षिण भारत को चले गए। जहां उनकी मुरगन स्वामी के नाम से विशेष रूप से आराधना की जाती है। उन्होंने कार्तिक स्वामी मंदिर व कार्तिकेय स्वामी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि उत्तर भारत का यह कार्तिकेय स्वामी का एकमात्र मंदिर है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में तमिलनाडू व कर्नाटक में भगवान कार्तिकेय के बहुत अनुयायी हैं तथा आज दक्षिण के शिवाचार्य आए हैं तथा सभी अनुयायी देश के आगे बढने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त्यमुनि के अगस्त्य ऋषि, कार्तिकेय स्वामी मंदिर व अनसूया मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा तथा पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय स्वामी मंदिर के विकसित होने से स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय मंदिर को पर्यटन के मानचित्र पर उभरकर आए इसके लिए पर्यटन की दृष्टि से इसे विकसित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी शिवाचार्य, गुरुजनों एवं भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।
कार्तिके मन्दिर उत्तर भारत व दक्षिण भारत के लोगों के लिए यह ऐतिहासिक मिलन का दिन है जहां सभी लोग एक साथ मिले हैं। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय स्वामी को पांचवें धाम के रूप में विकसित किए जाने तथा कार्तिक सर्किट बनाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से इस स्थल को विकसित किए जाने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा
Resources:naresh bhatt 9917129343

केदारनाथ धाम यात्रा पड़ावों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने किया सम्मानित।

0

रुद्रप्रयाग ।।पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा प्रचलित केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, उनके द्वारा स्वयं भ्रमण करते हुए अधीनस्थ कार्मिकों के कर्तव्य निर्वहन को परखा जा रहा है। प्रचलित यात्रा काल में हरेक कार्मिक द्वारा अपना योगदान दिया जा रहा है, फिर भी उनके द्वारा उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्मिकों का नामांकन उपलब्ध कराये जाने हेतु केदारनाथ व गौरीकुण्ड क्षेत्र में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देशित किया गया है। आज उनके द्वारा जनपद के यात्रा पड़ावों पर नियुक्त 32 पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। इन पुलिस कार्मिकों को नगद पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र इनके नियुक्ति स्थल पर वितरित किये जायेंगे। सम्मानित हो रहे कार्मिकों का विवरण निम्नानुसार हैः-
कोतवाली सोनप्रयाग
1 वरिष्ठ उप निरीक्षक राजबर सिंह राणा
2 उप निरीक्षक यातायात कमल कुमार
3 अपर उप निरीक्षक गंगा सिंह (46 पीएसी)
4 मुख्य आरक्षी अरविन्द कुमार (46 पीएसी)
5 मुख्य आरक्षी अनित कुमार (46 पीएसी)
6 आरक्षी इन्द्र प्रकाश (जनपद ऊधम सिंह नगर)
7 मुख्य आरक्षी यातायात दिगम्बर सिंह
8 मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु धर्म सिंह
9 सिपाही जी0डी0 भालेराव – आईटीबीपी
10 होमगार्ड मनोहरी लाल
11 पी0आर0डी0 अनिल
12 पी0आर0डी0 अजय

चौकी गौरीकुण्ड
1 उप निरीक्षक सूरज कण्डारी
2 उप निरीक्षक रमेश चन्द्र बेलवाल (जनपद ऊधम सिंह नगर)
3 मुख्य आरक्षी मनोज टम्टा
4 आरक्षी अर्जुन सिंह
5 आरक्षी सुशील कुमार (46 पीएसी)

जंगलचट्टी
1 होमगार्ड प्लाट्रून सार्जेन्ट केशर सिंह

चौकी भीमबली
1 अपर उप निरीक्षक धर्मेन्द्र
2 आरक्षी सुधीर सिंह
3 आरक्षी अनुज कुमार
4 आरक्षी नवीन (हरिद्वार)

चौकी लैंचोली
1 आरक्षी रामनारायण ध्यानी
2 महिला आरक्षी माया

केदारनाथ
1 निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गुसाईं
2 निरीक्षक अमर चन्द शर्मा (सीआईडी)
3 निरीक्षक प्रदीप चौहान (सीआईडी)
4 उप निरीक्षक सतीश चन्द्र शाह
5 मुख्य आरक्षी पवन
6 आरक्षी राजेश कुमार
7 आरक्षी दीर्घायु शुक्ला
8 आरक्षी पंकज राणा

इससे पूर्व अब तक पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने यात्रा व्यवस्थाओं के सम्पादन में लगे कुल 52 कार्मिकों को सम्मानित किया गया था। इस प्रकार से आज तक कुल 84 पुलिस कार्मिकों को इस वर्ष के यात्रा काल में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के स्तर से सम्मानित किया जा चुका है। सम्मानित हो रहे सभी पुलिस कार्मिकों को रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनायें प्रेषित की जाती हैं।

 

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया चौकी जवाड़ी सहित कस्बा रुद्रप्रयाग की यात्रा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

0

रुद्रप्रयाग।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के प्रति काफी गम्भीर एवं संवेदनशील हैं। आज दिन के समय उनके द्वारा केदारनाथ धाम में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तो सांयकाल मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग का भ्रमण कर चौकी जवाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया।
वर्तमान समय में चल रही केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम यात्रा का सम्पूर्ण यातायात रुद्रप्रयाग से होकर ही जा रहा है। आगामी दिनों में हेमकुण्ड साहिब यात्रा भी प्रारम्भ होगी, वहाँ तक पहुंचने का मार्ग भी जनपद से होकर जाता है। ऐसे में जनपद के कस्बा रुद्रप्रयाग में यातायात का काफी दबाव रहेगा। आज सांयकाल पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने कस्बा रुद्रप्रयाग सहित चौकी जवाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि यात्रा पर आ रहे यात्रियों के पूछे जाने पर आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे। बाजार में यातायात निरन्तर चलायमान रखेंगे। उनके द्वारा यात्रियों की जानकारी हेतु जनपद स्तर पर तैयार की गयी मार्गदर्शिका (ब्रोशर) भी आ रहे यात्रियों को देने के निर्देश दिये गये। पहले की भांति आगामी दिवसों में भी मौसम पूर्वानुमान के सम्बन्ध में यात्रियों को अनाउंसमेंट के माध्यम से जहां पर हैं वहीं पर रुकने विषयक अनुरोध करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान चौकी प्रभारी जवाड़ी दिनेश सिंह सती अधीनस्थ स्टाफ सहित उपस्थित रहे।