26.4 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 238

केदारनाथ धाम में वोडका शराब मांगने वीडियो वायरल करने वाले युवकों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने की कार्यवाही।

0

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम में आयी एक महिला द्वारा केदारनाथ में स्थानीय दुकानदार से वोडका मांगे जाने सम्बन्धी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इस सम्बन्ध में जनपद की सोशल मीडिया मॉनीटरिंग टीम, व सर्विलांस सेल टीम द्वारा वीडियो की सत्यता का पता करवाया गया। जिसमें ज्ञात हुआ कि उक्त वीडियो को श्री केदार कॉटेज एवं रेस्टोरेन्ट नियर हाट बाजार केदारनाथ के संचालक सौरभ शुक्ला पुत्र कपिल शुक्ला निवासी फली फलासत, लमगौण्डी, जिला रुद्रप्रयाग हाल केदारनाथ द्वारा चुपके से बनाकर वायरल किया जाना प्रकाश में आया है।
चूंकि इस वीडियो से केदारनाथ धाम जैसे पवित्र स्थल की पवित्रता भंग हुई है, ऐसे में जनपद रुद्रप्रयाग की चौकी केदारनाथ पुलिस द्वारा इस प्रकार के वीडियो को वायरल करने के आरोप में उक्त होटल संचालक व उसके सहयोगियों सहित कुल 06 व्यक्तियों का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है।

देहरादून में बाइक चलाती महिला द्वारा डांस करते वाहन चलाना पड़ा महंगा ।

0

देहरादून

देहरादून में बाइक चलाती महिला द्वारा डांस करते वाहन चलाना पड़ा महंगा

सोशल मीडिया पर रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोडा सरोली थानों रोड पर डांस करती मोटरसाइकिल चला रही महिला का वीडियो प्रसारित

पुलिस को भनक लगते ही सोशल मीडिया सैल को त्वरित कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश

सोशल मीडिया सैल द्वारा उक्त वाहन स्वामी का नाम पता तस्दीक कर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत तत्काल किया गया चालान

यातायात पुलिस विगत वर्ष से ऐसे वाहनों के विरुद्ध लगातार कर रही है कार्यवाही

दुपहिया वाहन चालकों से लगातार की जा रही है अपील अपने जीवन को इस प्रकार की वीडियो/रील्स बनाए जाने के चक्कर में ना डालें जोखिम में      https://youtube.com/shorts/qgCXj1VFgzE?feature=share

उत्तराखंड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में राज्य स्तर पर स्थान बनाने वाले छात्रों को जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा किया गया सम्मानित।

0

इस मौके पर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में हुआ सम्मान समारोह

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूडा में आयोजित सम्मान समारोह में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, सीईओ एवं बीईओ जखोली द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। डायट के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना गाकर अतिथियों स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने गौरवशाली इतिहास बनाते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट परीक्षा में मेधावियों ने सभी का सर सम्मान से ऊंचा किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने देश व समाज के बेहतर निर्माण में अहम योगदान दिया है। कहा कि भारत वैश्विक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है इसमें सभी छात्र-छात्राओं की सबसे महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने अंदर आत्मानुशासन, आत्मनियंत्रण और दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ-साथ दया, करुणा जैसे गुणों को भी लाएं।

विधायक एवं जिलाधिकारी ने किया मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित

मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद सिमल्टी ने कहा कि जनपद में परिषदीय परीक्षा में इण्टरमीडिएट स्तर में 6 एवं हाईस्कूल में 24 मेधावी छात्र-छात्राओं ने राज्य मैरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। उन्होने कहा कि हाईस्कूल परीक्षाफल में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इण्टरमीडियट की परीक्षा में द्वितीय स्थान पर रहा है। गढ़वाल मण्डल में हाईस्कूल व इण्टर में जनपद ने पहला स्थान हासिल किया है। इस मौके पर खण्ड शिक्षाधिकारी यशवीर सिंह रावत, पूर्व महामंत्री युवा मोर्चा गौरव चौधरी, डायट प्रवक्ता जीपी सती, इन्दुकांता भण्डारी, डायट के समस्त संकाय सदस्य, समग्र शिक्षा जिला समन्वयक प्रेरणा रतूडी, जिला अध्यक्ष अशासकीय विद्यालय सुखदेव सिंह रावत, जिला मंत्री तीरथ सिंह नेगी, आशुतोष गौड, संगीता नेगी, अमित कण्डारी, सनोध दुमागा के साथ ही विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अभिभावक, मेधावी छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रूचिना पुरी ने किया

पुलिस विभाग में भर्ती हुए नवांगत पुलिस आरक्षी व महिला फायरमैन को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र ।

0

रुद्रप्रयाग ।।उत्तराखण्ड पुलिस के अन्तर्गत आरक्षी पुलिस, आरक्षी पीएसी व फायरमैन महिला के पद पर भर्ती हुये नवयुवक व नवयुवतियों को नियुक्ति पत्र दिये गये हैं।
जनपद देहरादून व हरिद्वार से सम्बन्धित अभ्यर्थियों को  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड जी के कर कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।इस अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग से भर्ती हुए अभ्यर्थी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे, उनके द्वारा इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, गृह उत्तराखण्ड , अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, उत्तराखण्ड , पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड  एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के सम्बोधन को सुना गया।
तदोपरान्त 07 आरक्षी पुलिस व 05 महिला फायरमैन को पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये हैं।पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने उपस्थित नवांगत आरक्षियों व महिला फायरमैन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज से आपका आगमन अनुशासित फोर्स के बीच हो गया है। आगामी दिवसों में आपको पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी प्रावधानों का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। आपको समाज की मुख्यधारा से जुड़े रहकर कर्तव्य निर्वहन के बारे में बहुत सारी जानकारी व प्रावधान सिखाये जायेंगे, कानून प्रावधानों का पालन करना सिखाया जायेगा। सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सबको शुभकामनायें प्रेषित की गयीं।

देहरादून में स्पा सेन्टर में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा 13 युवतियाँ हिरासत में ।

0

देहरादून

देहरादून में स्पा सेन्टर में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा,

13 युवतियाँ हिरासत में,

राज्य महिला आयोग ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम समेत पुलिस की टीम के साथ कि छापेमारी

 

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य महिला आयोग ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की टीम के साथ पटेल नगर क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों में छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल के सम्पर्क में ह्यूमेन राइट काउंसिल एनजीओ के पदाधिकारियों द्वारा जानकारी से पता लगा की पटेलनगर के स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार के चलने की संभावना है। जानकारी मिलते ही महिला आयोग की अध्यक्ष ने छापेमारी के लिए टीम को सूचना दी और मौके पर निरीक्षण के लिए साथ गईं। जिसमे की बॉडी रिलेक्स स्पा, मैजिक टच स्पा व पीसफुल स्पा सेंटरों में मसाज देने के नाम पर देह व्यापार का रैकेट चल रहा था । जिसका खुलासा आज महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ आयी टीम द्वारा किया गया है। वहीं मौके इन स्पा सेंटरों में से 13 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। जो कि भिन्न भिन्न शहरों से है जिनमे 2 लड़कियों के नाबालिग होने की संभावना है। हिरासत में ली गयी लड़कियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह कहां से आई हैं और उन्हें किसने बुलाया है। निरीक्षण टीम ने स्पा सेंटर में मौजूद दस्तावेजों व वहां से बरामद हुए समान को भी जब्त किया गया है। जानकारी मिली है की इनमें से 2 स्पा सेन्टरों का मालिक एक ही है और वो बाहर के निवासी है। जिनकी तलाश अब पुलिस कर रही है। जिसके बाद बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल ही में महिला आयोग की टीम द्वारा प्रत्येक जिले में एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग के लिए प्रशिक्षण दिया गया था व राज्य महिला आयोग द्वारा मानव तस्करी को रोकने व तस्कर हुई महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार को समाप्त करने के लिये लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केदारपुरी में चलाया गया स्वच्छता अभियान।

0

केदारनाथ ।। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समूचे जग में वृक्षारोपण कर एवं शपथ लेकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया जा रहा है। वर्तमान समय में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण केदारपुरी क्षेत्र में साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिला रुद्रप्रयाग पुलिस, नगर पंचायत केदारनाथ व एसडीआरएफ उत्तराखण्ड की टीमों ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाते हुए केदारनाथ मन्दिर परिसर एवं भैरवनाथ पहुंचने तक के मार्ग में साफ सफाई की गयी। इस दौरान कूड़े को कट्टों में एकत्रित किया गया है। इस कूड़े का उचित निस्तारण किया जायेगा। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री विमल रावत के नेतृत्व में इस मुहिम को अंजाम दिया गया है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की श्री केदारनाथ धाम आ रहे सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपने कूड़ा करकट इत्यादि को कहीं पर भी फेंकने के बजाय धाम में जगह-जगह लगे कूड़ादानों में डालें, ताकि इस कूड़े का निस्तारण हेतु हमारे पर्यावरण मित्रों को आसानी हो सके।

केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने किया औचक निरीक्षण।

0

रुद्रप्रयाग  । विश्व प्रसिद्ध धाम ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ  धाम में बढ़ती श्रदालुओ की संख्या को देखते हुए   पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ० विशाखा अशोक भदाणे ने केदारनाथ धाम पहुंचकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर  यात्रा रूटों व धाम में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

वर्तमान समय में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है, ऐसे में श्रद्धालुओं के दर्शन व्यवस्था हेतु पहले से दिये गये निर्देशानुरूप अधिक से अधिक कार्मिकों को लाइन व्यवस्था से सम्बन्धित ड्यूटियों में लगाया जाये।

हैलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंच रहे श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु हैलीपैड पर पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने के निर्देश दिये गये। हैलीपैड पर अनावश्यक भीड़ न किये जाने व हैलीपैड को खाली रखे जाने के निर्देश दिये गये।

 यहां तक आया श्रद्धालु यहां की भौगोलिक परिस्थितियों से अंजान रहता है, ऐसे में हमारा दायित्व और अधिक बन जाता है कि इनकी मदद की जाये। जनपद पुलिस के स्तर से चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत निरन्तर कार्य किये जायें।

 श्रद्धालुओं के साथ मधुर एवं सौम्य व्यवहार किये जाने, उनके द्वारा पूछे जाने पर आवश्यक जानकारी प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये।

. केदारनाथ धाम आस्था का केन्द्र है, यहां पर आकर कुछ लोग धाम की मर्यादा व पवित्रता भंग कर रहे हैं, ऐसे लोगों के चिन्हीकरण हेतु गठित क्यूआरटी टीम को निर्देश दिये गये कि इस प्रकार का कृत्य करने वालों के विरुद्ध उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

यात्राकाल में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों के नामांकन प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये ताकि ऐसे कार्मिकों को सम्मानित किया जा सके।

 

चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा पहुंचा 20 लाख के पार,

0

चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा पहुंचा 20 लाख के पार,

अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके है धामों में दर्शन,

40 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करा चुके है पंजीकरण,

केदारनाथ में 7 लाख 13 हजार, बदरीनाथ में 5 लाख 80 हजार श्रद्धालु कर चुके दर्शन,

गंगोत्री में 3 लाख 94 हजार, यमुनोत्री में 3 लाख 64 हजार, हेमकुंड साहिब में 22 हजार 691 यात्री कर चुके दर्शन,

छोटे कपड़े पहन कर मंदिर में जाने वाले युवक युक्तियां नहीं कर पाएंगे दर्शन।।

0

देहरादून।।

 

छोटे कपड़े पहन कर मंदिर में जाने वाले युवक युक्तियां नहीं कर पाएंगे दर्शन।।

जिनका शरीर 80 फीसद ढका होगा उन्हें मिलेगा दर्शन करने का मौका।।

हरिद्वार के प्रसिद्ध दक्ष मंदिर, ऋषिकेश के नीलकंठ और देहरादून के टपकेश्वर में नियम किया जाएगा लागू।।

यह तीनों शिव मंदिर हैं ।।

इसकी घोषणा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पूरी ने की।।

पहले भी कई बार कम कपड़े पहन कर आने वाली युक्तियों को रोकने का किया गया प्रयास।।

अब विधिवत रूप से की गई है घोषणा।

_ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी के बयान का समर्थन बीकेटीसी के अध्यक्ष ने भी किया है, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल की एक गरिमा होती है कहा की इस मर्यादा का पालन सबको करना चाहिए। साथ ही जो वस्त्र है वह भी मर्यादित होनी चाहिए। बता दें कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि युवतियों को तभी शिव के 3 मंदिरों में दर्शन करने दिया जाएगा जब वह 80 फीसद कपड़े पहनकर आएंगी, इन तीन मंदिरों में ऋषिकेश के नीलकंठ हरिद्वार के प्राचीन दक्ष मंदिर व देहरादून का टपकेश्वर मंदिर है शामिल है, यह तीनों शिव के मंदिर हैं।

 

हेलीकॉप्टर के टिकटों के नाम पर ठगी करने वाले के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत।

0

 

रुद्रप्रयाग ।।हेलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर ठगी होने पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत*शिकायत कर्ता वरुण सूद पुत्र स्वरूप किशन सूद निवासी अंकूर निवास नियर अली मंजिल थाना ढली जिला शिमला हिमाचल प्रदेश ने थाना गुप्तकाशी पर शिकायत दी गयी कि वे अपने साथियों के साथ श्री केदारनाथ धाम के यात्रा लिए आये थे। गुप्तकाशी पहुंचकर वे लोग दिनांक 30.05.2023 को होटल नारायण (जाखधार रोड़) में रुके थे, उनके द्वारा हेलीकॉप्टर टिकट के लिए ऑनलाईन सर्च किया तो उनको एक मोबाइल नम्बर मिला। जिस नम्बर पर काॅल करने पर उक्त व्यक्ति ने खुद को पवनहंस हेली का ऐजेन्ट बताया व हेली टिकट उपलब्ध कराने की बात कही गयी। इनको 12 लोगों के लिए टिकट की आवश्यकता थी और वह उनको 12 टिकट हेली टिकट उपलब्ध कराने पर सहमत हुआ। शिकायत कर्ता ने गूगल पे के माध्यम से उस व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराये गये खाते में ₹ 92880 डाले गये, जिसके एवज में उक्त व्यक्ति द्वारा 12 टिकट व्हट्सएप पर उपलब्ध कराये गये। इन टिकटों का प्रिन्ट लेकर हैलीपैड पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि ये टिकट फर्जी हैं, और उनको ठग लिया गया है। उस नम्बर पर कॉल करने पर उसके द्वारा अब काॅल रिसीव नहीं की जा रही है। शिकायतकर्ता के साथ हुई ठगी के सम्बन्ध में थाना गुप्तकाशी पर मु0अ0सं0 25/2023 धारा 420 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना प्रचलित है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की केदारनाथ धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली ठगी से बचें, हैलीकॉप्टर टिकटों के लिये गूगल पर सर्च न करें, टिकटों की बुकिंग अधिकृत वेबसाइट से ही करे ।