33 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 245

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर खलल डाल रही है बर्फवारी ।

0

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर खलल डाल रही है बर्फवारी ।

उत्तराखंड के चारधामो में कल खुलेंगे केदारनाथ के कपाट ।

 

मंदिर के चारो तरफ बर्फवारी की सफेद चादर बिछी होने के बावजूद भी मंदिर को सजाया जा रहा 11 कुंतल गेंदा के फूलों से 

 

 

रुद्रप्रयाग ।ग्यारवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट कल सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर आम श्रदालुओ के लिए खुलने जा रहा है ।भोले नाथ की चल विग्रह डोली अपने गद्दिस्थ ओम्कारेश्वर मन्दिर उखीमठ से अपने चार पड़ाव को होते हुए गौरी माई गौरीकुण्ड से आज हिमालय धाम को पहुंच चुकी है । बाबा की चलविग्रह डोली आज केदारनाथ के रावल आवास में रह कर कल सुबह 4 बजे से वेदपाठियों व रावल की उपस्थिति में मन्दिर में विराजमान होगी ।
कल सुबह से ही केदार मन्दिर के कपाट खुलने की विधि विधान से पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी और निर्धारित समयानुसार कल सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर कपाट आम श्रदालुओ के लिये खोल दिये जायेंगे ।
केदारनाथ में लगातार हो रही बर्फवारी से मन्दिर के चारो तरफ बर्फ की चादर बिछी हुई है जिससे यंहा पर यात्रा व्यवस्था करने में कठिनाइयां सामने आ रही है केदारनाथ यात्रा पर आने वाले देश विदेश के तीर्थ यात्रियों से जिला प्रशासन गुजारिस कर रहा है कि मौसम को देखते हुए श्री केदारनाथ की यात्रा को करे ।
लगातार केदारनाथ में बर्फवारी होने से ठंड बढ़ने के बावजूद भी यंहा पर श्रदालुओ का अभी से पहुंचना शुरू हो रहा है।कल खुलने वाले मन्दिर के कपाट की सभी तैयारियां मन्दिर समिति के द्वारा पूर्ण की जा रही है भोले नाथ के मंदिर को 11 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है ।

केदारनाथ में हुआ दर्दनाक हादसा।

0

केदारनाथ धाम से दर्दनाक मौत की खबर।
केदारनाथ धाम स्थित हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के टेल रोट की चपेट में आने से यूकाडा के अधिकारी की मौत।

यूकाडा के महाप्रबंधक वित्त अमित सैनी की मौत।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने दी जानकारी।
बताया कि 2.15 बजे जीएमवीएन हेलीपैड केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के पंखे टेल रोटर से अमित सैनी महाप्रबंधक वित (यूकाडा) का सिर कटने से मौत हो गयी है।

बता दें कि केदारनाथ धाम यात्रा यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए यूकाडा की टीम गई थी।

भोलेनाथ की चलविग्रह डोली निकल पड़ी अपने हिमालय धाम को।

0

भोलेनाथ की चलविग्रह डोली निकल पड़ी अपने हिमालय धाम को।

रुद्रप्रयाग।। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली गद्दी स्थल ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरानुसार पूजा-अर्चना के बाद डोली ने पहले रात्रि पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान कर लिया है।
पूजा-अर्चना के बाद डोली के साथ बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में पैदल यात्रा के लिए प्रस्थान किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्सव डोली 22 अप्रैल को फाटा, 23 को गौरीकुंड तथा 24 अप्रैल, 2023 को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 25 अप्रैल, 2023 को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर बाबा केदार के कपाट भक्तों के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
इस अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

चारधाम की यात्रा पर आने वाले देश विदेश के यात्रियो को उनकी ही भाषा मे उनकी ही भाषा मे दी जाएगी जानकारी ।

0

चारधाम की यात्रा पर आने वाले देश विदेश के यात्रियो को उनकी ही भाषा मे उनकी ही भाषा मे दी जाएगी जानकारी ।

इस बार की केदारनाथ धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु अपनी भाषा में जान सकेंगे, आवश्यक दिशा निर्देश

रुद्रप्रयाग।।आगामी ग्यारवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की 25 अप्रैल स्व शुरू हो रही यात्रा को लेकर जिला रुद्रप्रयाग पुलिस ने अपनी सुरक्षित यात्रा व भयमुक्त यात्रा चलाने के लिए अभी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है ।रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक द ‌डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद के मीडिया बन्धुओं से प्रेस वार्ता करते हुए इस बार की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत किये गये पुलिस प्रबन्धन के बारे में बताया गया-
• पुलिस विभाग के स्तर से यात्रा व्यवस्था में लगे अन्य स्टेकहोल्डर्स व विभागों जैसे सभी क्षेत्र के स्थानीय व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, घोड़ा खच्चर व डण्डी-कण्डी संचालक, स्थानीय जिला प्रशासन, नगर पालिका, जिला पंचायत, पशु पालन विभाग, पी0डब्ल्यू0डी0, लो0नि0वि0 सहित अन्य विभागों के साथ समय-समय पर गोष्ठी आयोजित की गयी हैं।
• जनपद में नियुक्त पुलिस बल की नियुक्ति श्री केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्गों पर व्यवस्थित चौकियों में कर दी गयी है, नियुक्त पुलिस बल की बीते कल में ब्रीफिंग कर आज उनके गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
•इस बार की यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु नियुक्त किये जाने वाले पुलिस बल की ड्यूटियों को 03 सुपर जोन, 07 जोन व 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद में सुदृढ़ यातायात प्लान तैयार करते हुए यातायात के 02 सुपर जोन, 3 जोन व 11 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
• पुलिस कार्मिकों को नियुक्त करने से पहले सभी पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी जवानों को मानव व्यवहार, आपदा प्रबन्धन व रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार व यातायात संचालन सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान कराया गया है।
• साइबर फ्रॉड से सम्बन्धित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हेतु इस बार साइबर से सम्बन्धित आवश्यक सहयोग हेतु जनपद मुख्यालय के अतिरिक्त एक टीम गुप्तकाशी-फाटा क्षेत्रान्तर्गत नियुक्त की जा रही है।
• धाम एवं सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा बनाये रखने हेतु ऑपरेशन मर्यादा अभियान चलाया जायेगा, नशे का करोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
• इस बार पुलिस के स्तर से नवीन पहल प्रारम्भ की गयी है, कुल 05 भाषाओं (हिन्दी, अंगेजी, मराठी, गुजराती, तमिल) में यात्रियों को जानकारी दिये जाने सम्बन्धी होर्डिंग्स जनपद सीमा से सम्पूर्ण यात्रा मार्ग सहित श्री केदारनाथ धाम में स्थापित किये जा रहे हैं।
• जनपद के अतिरिक्त बाहरी जिलों से जो भी अतिरिक्त पुलिस बल प्राप्त होना है, वह 22 तारीख तक प्राप्त हो जायेगा, उनकी भी ब्रीफिंग कर यात्रा मार्ग में तैनात किया जायेगा।
• हमारे जनपद का सारा फोर्स मोटिवेटेड है और सभी को अच्छी ड्यूटी हेतु शुभकामनायें प्रेषित की गयी है

धामी कैबिनेट के आज के अहम फैसले।

0

धामी कैबिनेट के आज के अहम फैसले।

धामी सरकार की आज सचिवालय में हुई महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए है जो राज्य में विकास की रफ्तार बढ़ाने वाले होंगे।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट बैठक हुई खत्म

कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कैबिनेट मंत्रियों द्वारा गहन चर्चा की गई

 

गरीब तिब्बती के लिए घर बनाने के लिए 65 लाख की राशि

नीलकंठ महादेव में रोप वे बनेगा कैबिनेट ने ग्रीन सिग्नल दी ऋषिकेश से मंदिर तक

लोकसेवा आयोग में 30 अस्थाई पद स्वीकृत हुए

ग्राम सिरोली कला को किच्छा नगर पंचायत से हटाया गया

6 इंजिनियरिंग कॉलेज उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कैमपस के रूप में अब माना जाएगा

बैंक में अब e stampnig की व्यवस्था होगी

आबकारी विभाग को लेकर बड़ा फैसला वेट कम हुआ था उसकी अधिसूचना जारी

हॉर्टिकल्चर और पोलीहॉउस को लेकर बड़ा फैसला कैबिनेट नेफैसला लिया 17 हजार 646 पॉलीहाउस स्वीकृत किए गए 300 करोड़ से ज्यादा का होगा 80 प्रतिशत किसान तो 20 प्रतिशत सरकार देगी फूल और फल के लिए होंगे ये पॉली हॉउस

नियोजन विभाग ने uttrakhand इन्वेस्टमेंट और डेवलोपमेन्ट बोर्ड को मंजूरी PPP के प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला लेगा ये बोर्ड इसका अध्यादेश आएगा

GST विभाग की बिल लाओ इनाम पाओ योजना फिर 1 साल बढ़ी

पंचायती राज विभाग में जिला योजना समिति के कोरम को
लेकर हुआ फैसला अब 50 प्रतिशत से कम किया गया

प्राथमिक शिक्षा विभाग को लेकर बड़ा फैसला स्कूलों 603 राजकीय प्राथमिक विद्यालय 76 उच्च प्राथमिक विद्यालय बनेगें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस।

आगामी 25अप्रैल से संचालित होने वाली केदारनाथ यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने की सभी व्यवस्थाएं पूरी।

0

आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने की तैयारियां पूरी।

केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को कराए जाएंगे मंदिर के अंदर दर्शन।

तीर्थ यात्रियों को स्लॉट व टोकन के माध्यम से कराए जाएंगे दर्शन।

केदारनाथ यात्रा में संचालित होने वाले घोड़े खच्चरों को गर्म पानी पीने के लिए लगे है 13 जगहों पर गर्म हीटर।।

रुद्रप्रयाग ।। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए यात्रा के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने संयुक्त रूप से जिला कार्यालय सभागार में प्रेस से वार्ता की।
श्री केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए जिलाधिकारी ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि पिछली यात्रा के अनुभव को देखते हुए इस यात्रा में कई नई व्यवस्थाएं शामिल की गई हैं जिनमें यात्रियों को एक दिन में केदारनाथ धाम में शासन द्वारा 13 हजार तक की संख्या को निर्धारित किया है तथा यात्रियों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई है जिससे दर्शनार्थियों को सुगमता के साथ बाबा केदार के दर्शन हो सकें। इसके साथ ही यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गई है जिसके लिए यात्रा मार्ग में 12 स्थानों पर एमआरपी बनाए गए हैं तथा 22 चिकित्सकों एवं 22 फार्मसिस्ट तैनात किए गए हैं जिनकी रोस्टरवार ड्यूटी लगाई जाएगी तथा सभी को उचित प्रशिक्षण दिया गया है इनमें 3 फिजिशियन एवं 2 आॅर्थोपेडिक डाॅक्टर तैनात किए गए हैं। आवश्यक सेवा हेतु यात्रा मार्ग में 6 एंबुलेंस तैनात की गई हैं जिसमें 3 एंबुलेंस रिजर्व में रखी गई हैं तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए शासन द्वारा एक एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।
साफ-सफाई व्यवस्था हेतु सुलभ इंटरनेशनल द्वारा यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गई है तथा मंदिर परिसर में केदारनाथ नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई की जाएगी। सुलभ द्वारा इस बार स्थाई शौचालय की व्यवस्था की जा रही है तथा वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था हेतु प्लास्टिक एवं पानी की बोतलों में क्यूआर कोड की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है तथा यात्रा मार्ग में व्यापक सफाई व्यवस्था को लगातार रखने के लिए जागरुकता कार्यक्रम भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण पशुपालन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसके साथ ही डंडी-कंडी का भी पंजीकरण जिला पंचायत द्वारा किया जा रहा है जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु जी मैक्स द्वारा सभी का आॅनलाइन डाटा तैयार किया जाएगा। यात्रा मार्ग में यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने हेतु जल संस्थान द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक 9 वाटर आरओ स्थापित किए हैं। यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम तक 74 स्टेंड पोस्ट स्थापित किए गए हैं। घोड़ा पड़ाव यात्रा मार्ग तक 39 पानी की चरियां स्थापित की गई हैं जिनमें 17 स्थानों पर गर्म पानी की व्यवस्था की गई है तथा यात्रा मार्ग में विद्युत व्यवस्था हेतु पूरे यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लगाई गई हैं।
केदारनाथ मेंआने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए उचित आवास व्यवस्था हेतु गुप्तकाशी से बड़ी लिनचोली तक जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में 2500 लोगों की ठहरने की व्यवस्था होगी इसी के साथ केदारनाथ धाम में 2 टैंट काॅलोनी न्यू घोड़ा पडाव एवं हिमलोक काॅलोनी में किया जा रहा है जिसमें 80-80 बैड तैयार किए जा रहे हैं जिसमें 1600 लोगों की ठहरने की व्यवस्था है तथा जीएमवीएन के टैंट एवं गेस्ट हाउस में कुल 2500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए 450 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है तथा 150-200 पुलिस कार्मिकों की व्यवस्था बाहर से की गई जा रही है तथा सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। यात्रा के दौरान खोया पाया केंद्र का संचालन भी किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों हेतु अलग-अलग भाषाओं में साईन बोर्ड तैयार किए गए हैं। बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों से किसी तरह की ठगी न हो इसके लिए साइबर सेल को ब्रीफ्रिंग किया गया है। यात्रा के दौरान जाम से निपटने हेतु अतिरिक्त पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं।
प्रेस वार्ता में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग राजवीर सिंह चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश, सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के प्रेस प्रतिनिधि मौजूद थे।

जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रस्तावित जी-20 बैठकों की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने की बैठक।

0

टिहरी ।।प्रदेश के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में सोमवार को देर शाम जी-20 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। तहसील सभागार नरेंद्रनगर में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री उनियाल ने क्रमवार संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जी-20 के अंतर्गत लंबे समय तक चलने वाले कार्य करें तथा कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय अंतर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि जनपद में आयोजित होने वाली जी-20 की बैठकों के जरिए हम प्रदेश ही नहीं देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसलिए सभी तैयारियां सुनियोजित तरीके से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि देश दुनिया में एक अच्छा संदेश जाए।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने बताया कि जी-20 के अंतर्गत अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, शेष कार्य भी जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे। बताया कि

सभी विभागों द्वारा कार्यों को पूर्ण करने हेतु समय सीमा निर्धारित कर स्टेप बाई स्टेप कार्य किए जा रहे हैं। सभी कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा जी-20 बैठकों के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जी-20 के तहत चिन्हित सड़कों का अंधे मोड़ पर कटिंग का कार्य किया गया है तथा भूस्खलन क्षेत्र में प्रॉपर ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मुनी की रेती में जानकी सेतु पार्किंग में कार्य किए जा रहे हैं। सभी कार्यों को 15 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि घाट पर 40  प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है, जिसे मई प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी तिराह, जानकी सेतु, वसुंधरा पर ड्रेन का कार्य किया जा रहा है।

विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ओणीं गांव में विद्युत लाइन का कार्य किया जा रहा है, 32 विद्युत पोल लग चुके हैं, दो ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। रोड साइड के छोटे विद्युत पोलों को हटाकर बड़े पोल लगाए जा रहे हैं, ताकि विद्युत लाइनें ऊपर की जा सकें। इसके साथ ही 33 के.वी. विद्युत लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। एमडीडीए के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मधुबन मंदिर से जानकी सेतु पार्किंग तक भारत आर्ट्स, भद्रकाली से खारास्रोत तक हॉट पेंटिंग तथा खारास्रोत से मधुबन तक पुताई का कार्य किया जा रहा है।

खंड विकास अधिकारी नरेंद्रनगर ने अवगत कराया कि ओणीं गांव में पंचायत भवन, आंगनवाड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मरम्मत कार्य एवं सौन्दर्याकरण के अलावा स्कूल में कंप्यूटर लैब, ई-लाइब्रेरी, आंतरिक रास्तों का सौंदर्यीकरण, पूरे गांव में पेंटिंग कार्य, सार्वजनिक शौचालय, सीसी मार्ग, रेलिंग, मिल्क कलेक्शन सेंटर, कन्वर्जन में बायोगैस, मुर्गी बाड़ा, पशु बाड़ा, सिंचाई टैंक, सेल्फी प्वाइंट, मंदिर सौंदर्यीकरण आदि कार्य किए जा रहे हैं। जिनमें 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य 10 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। मंत्री जी ने सिंचाई विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि सिंचाई हेतु सोलर पंप के साथ ही बिजली का भी उचित प्रबंध रखें अर्थात् ड्यूल सिस्टम व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, नगर पालिका, पंचायती राज, वन विभाग, शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना विभाग, उरेडा, पेयजल आदि अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यो की भी समीक्षा की गई।

बाइट सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) का शुभारंभ किया गया।

0

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) का शुभारंभ किया गया।

01 से 19 वर्ष के बच्चों को पिलाई जा रही है एल्बेंडाजौल की दवा ।

रुद्रप्रयाग ।। स्वास्थ्य विभाग व विद्यालयों की आपसी सहयोग से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवश का शुभारंभ हो गया है जनपद में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुरड़ में आयोजित कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपशिक्षा अधिकारी द्वारा छात्रों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजौल खिलवाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) का शुभारंभ किया गया। जनपद के 1627 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, महाविद्यालय व तकनीक शिक्षण संस्थाओं में लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजौल की दवा खिलाई गई।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसांई ने अवगत कराया कि बच्चों के विकास के लिए जरूरी है कि वे स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि शरीर में कृमि होने से बच्चों में शारीरिक व बौद्धिक विकास बाधित होता है, इस समस्या के समाधान के मद्देनजर कृमि मुक्ति कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जनपद के सेहतमंद भविष्य के लिए बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाना जरूरी है, लिहाजा स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों को 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजौल दवा खिलवाने के लिए भरसक प्रयास करने होंगे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित अभियान के अंतर्गत जनपद के 1627 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, महाविद्यालय व तकनीक शिक्षण संस्थाओं में लक्षित आयु वर्ग के लिए पंजीकृत कुल 65569 बच्चों को एल्बेंडाजौल की दवा खिलाने का लक्ष्य है। किसी कारण आज दवा खाने से छूटे बच्चों को अभियान के तहत 20 अप्रैल, 2023 को होने वाले मॉप-अप डे पर कृमि नाशक दवा खिलवाई जाएगी।
उपशिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि नन्दा चन्द्रा ने छात्र-छात्राओं के सेहतमंद भविष्य के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण पहल बताया। काउंसलर आरकेएसके विपिन सेमवाल ने कृमि संक्रमण के दुष्प्रभाव व कृमि संक्रमण से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में वित्तीय पारदर्शिता के लिए प्रदेश सरकार शीघ्र ही वित्त अधिकारी की नियुक्ति करेगी

0

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में वित्तीय पारदर्शिता के लिए प्रदेश सरकार शीघ्र ही वित्त अधिकारी की नियुक्ति करेगी।

शासन ने बीकेटीसी में वित्त अधिकारी का पद सृजित करने के दिए आदेश,

विभाग के सचिव हरिचंद्र सेमवाल की ओर से वित्त अधिकारी का पद सृजित किए जाने के आदेश हुए जारी,

वित्त अधिकारी के पद पर शासन द्वारा की जाएगी नियुक्ति,

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने वित्तीय पारदर्शिता के मद्देनजर शासन को पत्र लिखकर वित्त नियंत्रक की तैनाती का किया था अनुरोध,

बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर पद सृजन हेतु शासन को पूर्व में भेजा गया था पत्र,

मिलेट क्रांति साइकिल रैली के द्वारा उत्तराखण्ड से मिलेगा पूरे देश को यह सन्देश।

0

 

मिलेट क्रांति साइकिल रैली के द्वारा उत्तराखण्ड से मिलेगा पूरे देश को यह सन्देश।

समाज के हर वर्ग को इसप्रकार जोड़ रही है नथुली महिला सशक्तिकरण संथा महापौर ऋषिकेश अनीता ममगाई भी उतरी मिलेट क्रांति साइकिल रैली में।

देहरादून से ऋषिकेश पहुंची मिलेट क्रांति साइकिल रैली का शहर की महापौर अनिता ममगाई ने किया भव्य स्वागत।

सुबह 6:30 बजे देहरादून स्थित सीएम आवास से मिलेट क्रान्ति साइकिल रैली का विधिवत शुभारम्भ हो चुका है।
लगभग 96 साइकिलिस्ट ने मुख्ययमंत्री आवास से चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र वाण मुन्दोली के लिए रफ़्तार पकड़ी, जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्तपताल प्रबंधन ने रैली का स्वागत करते हुए रैली आयोजक नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था, बाल विकास कल्याण विभाग, एवं हार्दिक फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रा लि की मोटे पहाड़ी अनाज के लिए इस क्रांतिकारी रैली की सराहना की, साथ ही साइक्लिस्ट के हौसलों को देखकर सलाम किया कि इस उम्र में भी ये लोग समाज को प्रेरित कर रहे हैं, तत्पश्चात हिमालयन अस्पताल के कुलाधिपति विजय धस्माना ने साइक्लिस्ट को हरी झंड़ी दिखाकर आगे की यात्रा के लिए रवाना किया।

ऋषिकेश पहुंचने पर शहर की महापौर अनिता ममगाई ने समाज के लिए चलाए जा रहे इस उत्तम कार्य के लिए आयोजकों तथा सभी वोलेंटियर्स को शुभकामनाए दी तथा इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए सूक्ष्म जलपान कराकर आगे के गंतव्य के लिए रवाना किया।

समाज के हर वर्ग से मिल रहा अपार जन समर्थन

ऋषिकेश से आगे चलते ही मुनिकीरेती में समाजसेवी एवं क्रेजी फेडरेशन एवं गंगा सभा मुनिकी रेती के अध्यक्ष श्री मनीष डिमरी ने ढोल नगाड़ों से मिलेट क्रांति रैली का स्वागत एवं अभिवादन किया तथा सूक्ष्म जलपान कराने के पश्चात रैली की सफलता के लिए शुभकामना देते हुए हरी झंड़ी दिखाकर आगे के गंतव्य के लिए रवाना किया।

शहर के लोगों का इस प्रकार के स्वागत को देखते हुए साइकिल रैली के सभी साइक्लिस्टो का हौसला देखते ही बन रहा था लोग इस प्रकार से घरों और दुकानों से बाहर आ रहे थे मानो सड़कों पर जन सैलाब सा आ गया हो।

जिसके लिए उत्तराखंड पुलिस की जितनी तारीफ की जाए कम है। पुलिस व्यवस्था इतनी चाक चौबंद और चुस्त थी कि एक मिनट के लिए भी परिवहन वाधित नहीं हुयी।

कुंजापुरी धाम के महंत द्वारा मिलेट क्रांति साइकिल रैली का शिव पुरी में किया गया भव्य स्वागत।

रैली के शिवपुरी पहुंचने पर वरिष्ठ समाज सेविका तथा FICCI की मेंबर किरन भट्ट टोड़रिया एवं उद्योगपति व कुंजापुरी धाम के महंत एवं वरिष्ठ समाज सेवी श्री नरेन्द्र सिंह भंडारी जी ने सभी साइक्लिसिस्टों का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। तथा संस्था के सभी सदस्यों को सामाजिक हित के इस कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी तदउपरांत सूक्ष्म जलपान के पश्चात उन्होंने रैली को हरी झंड़ी दिखाते हुए आगे के गंतव्य के लिए रवाना किया।

कौडियाला में SDM नरेंद्रनगर द्वारा दोपहर भोज का आयोजन।

ठीक दोपहर 2 :30 बजे मिलेट क्रांति साइकिल रैली व्यासी होते हुये कौडियाला पहुंची जहा पर SDM नरेंद्रनगर श्री देवेंद्र नेगी जी द्वारा पूरी रैली को दोपहर भोज की व्यवस्था की गयी।

सकनीधार और तोता घाटी की खड़ी चढ़ाई भी नहीं रोक पायी मिलेट क्रांतिकारियों की साइकिल की रफ़्तार।

मिलेट क्रांति साइकिल रैली तोताघाटी, साकनीधार की खड़ी चढ़ाई को पार करके जैसे ही देवप्रयाग पहुँची जहा पर अध्यक्ष नगर पालिका परिसद देवप्रयाग श्री कृष्णकांत कोटियाल जी की टीम पूर्व से रैली के स्वागत लिए जलपान के साथ तैयार थी। स्वागत एवं जलपान के पश्च्यात रैली देवप्रयाग से मलेथा के लिए रवाना हुई।

ओबेराय मोटर्स में भी दिया मिलेट क्रांति को अपना समर्थन

शाम को 6:30 मलेथा में ओबेराय मोटर्स के द्वारा रैली का भव्य स्वागत व जलपान की व्यवस्था की गयी। उसके बाद रैली श्रीनगर के लिए रवाना हुयी।

मधुर मिष्ठान भण्डार एवं व्यापार मण्डल श्रीनगर बना इस अनूठी पहल का हिस्सा।

शाम को लगभग 7 बजे मिलेट क्रांति साइकिल रैली अपने प्रथम पड़ाव श्रीनगर में पहुंचीं जहां पर व्यापार सभा श्रीनगर के समस्त पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा करके रैली का भव्य स्वागत किया तथा रैली के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई इस दौरान मधुर मिष्ठान भंडार के संचालक एवं सचिव श्रीनगर व्यापार मंडल श्री अमित बिष्ट,अध्यक्ष डांग व्यापर सभा एवं भाजपा मंडल महामंत्री श्री सौरव पांडे, महामंत्री श्रीनगर व्यापार सभा श्री आनंद सिंह भंडारी, आदि मौजूद रहे।

बैशाखी के पावन अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन श्रीनगर में ठहरे मिलेट क्रांतिकारी।

श्रीनगर में रात्रि भोज की व्यवस्था अदिति वेडिंग प्वाइंट के संचालक बनू भाई जी द्वारा शानदार तरीके से की गई तथा रात्रि भोजन के उपरांत रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था श्री गुरुद्वारा प्रबंधक श्रीनगर गढ़वाल लकी सिंह जी द्वारा की गई।

इसप्रकार मिलेट क्रांति साइकिल रैली ने देहरादून CM आवास से चलकर अपने प्रथम पड़ाव श्रीनगर तक 145 km की लम्बी यात्रा सफलता पूर्वक की।

कल सुबह ठीक 6 बजे मिलेट क्रांति साइकिल रैली अपनी दूरसे दिवस लिए श्रीनगर से कर्णप्रयाग जोकि 90 km की होगी के लिए रवाना होगी।