33.4 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 246

मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की घायल होने की सूचना पर पुलिस ने किया त्वरित रेस्क्यू ।

0

रुद्रप्रयाग ।आज सुबह 10 बजे श्रीनगर व रुद्रप्रयाग के बीच सम्राट होटल के पास में एक मोटर साइकिल सवार की गम्भीर घायल होने की सूचना 112डायल नम्बर मिली कि सम्राट होटल के पास ऊपर चट्टान से पत्थर गिरने के कारण एक बाइक सवार घायल हो गया है। सूचना पर रुद्रप्रयाग पुलिस के हाईवे पेट्रोल वाहन संख्या एक (डायल 112) में नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर अपने सरकारी वाहन से अस्पताल लाया गया है। घायल व्यक्ति के सिर व पैर में चोटें आई हैं, जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में इनका इलाज चल रहा है।
घायल व्यक्ति का विवरण- राकेश रावत निवासी परकण्डी, चौंदा, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 38 वर्ष)
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग के हाईवे पेट्रोल वाहन द्वारा निरन्तर फर्स्ट रिस्पान्डर के रूप में घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक राहत बचाव कार्य कर कीमती जीवन को बचाया जा रहा है।

पंच केदार में द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 22 मई को खुलेंगे ।

0

रुद्रप्रयाग ।भगवान श्री केदारनाथ मंदिर कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद पंच केदारों की तिथियां भी घोषित हो रही है इसी क्रम में 25 अप्रैल केदारनाथ व 26अप्रैल तुंगनाथ मन्दिर व22 मई को द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

वैशाखी के पर्व पर पूर्व परंपरानुसार पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष, पुजारी, आचार्यों व स्थानीय हक-हकूक धारियों की उपस्थिति में कपाट खोलने की तिथि निश्चित की गई।
श्री केदारनाथ मंदिर के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि श्री मद्महेश्वर भगवान की उत्सव डोली 18 मई, 2023 को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ सभा मंडप से बाहर आएगी। उन्होंने बताया कि 19 मई को उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर में अवस्थान करेगी। इसके पश्चात् 20 मई को भगवान श्री मद्महेश्वर की डोली रात्रि विश्राम हेतु राकेश्वरी मंदिर रांसी में तथा 21 मई को गौंडार पहुंचेगी। अगले दिन 22 मई, 2023 को गौंडार से प्रातः मद्महेश्वर हेतु प्रस्थान करेगी तथा कर्क लग्न में भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आम दर्शनार्थियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

26 अप्रैल को खुलेंगे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मन्दिर के कपाट ।

0

रुद्रप्रयाग।चारधाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही पंच केदारों के मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित हो चुकी है

वर्ष 2023 की यात्रा हेतु तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ प्रातः 10 बजकर 50 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। वैशाखी के अवसर पर भगवान श्री तुंगनाथ जी की शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मक्कूमठ मंदिर में दस्तूरदार आचार्यों की उपस्थिति में कपाट खोलने की तिथि निश्चित की गई।
श्री केदारनाथ मंदिर के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने अवगत कराया है कि श्री तुंगनाथ मंदिर की चल विग्रह डोली 24 अप्रैल, 2023 को श्री भूतनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। 25 अप्रैल को भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली भूतनाथ मंदिर से रात्रि विश्राम हेतु चोपता पहुंचेगी। 26 अप्रैल, 2023 को श्री तुंगनाथ भगवान की उत्सव डोली चोपता से प्रस्थान करेगी तथा इसी दिन 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में आम दर्शन हेतु मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के अथक प्रयास से12 वर्ष बाद जगी लस्तर बांया सिंचाई नहर निर्माण की उम्मीद।

0
  1. 12 वर्षों बाद लस्तर बांया सिंचाई पाईप नहर निर्माण की जगी उम्मीद।
    विधायक भरत चौधरी के प्रयासों से लस्तर बांया सिंचाई पाईप नहर निर्माण के प्रथम चरण में सर्वे और डीपीआर गठन को मिली ₹35.67 लाख की वित्तीय स्वीकृति।
    12 वर्षो से नहीं हो पाया था नहर निर्माण।
    रुद्रप्रयाग । विकासखंड जखोली के अंतर्गत बांगर, सिलगढ़ सहित बडमा क्षेत्र के लिए सिंचाई करने के लिए वर्ष 2012 में स्वीकृति मिलने के साथ ही करोड़ों की लागत से पाईप खरीदे गए थे। परन्तु विभागीय लापरवाही तत्कालीन सरकार व जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के चलते धनराशि न मिलने के कारण सिंचाई नहर का निर्माण नही हो सका। विगत लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा इस सिंचाई नहर के निर्माण की लगातार मांग की जा रही थी। स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी लगातार इसके निर्माण के लिए प्रयास कर रहे थे। वर्ष 2021 में उन्होंने शीर्ष प्राथमिकता के साथ नहर निर्माण को मुख्यमंत्री की घोषणा में रखवाया गया। तथा मुख्यमंत्री से इसके निर्माण की घोषणा करवाई गई। अब वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत सिंचाई पाईप नहर निर्माण के प्रथम चरण में सर्वेक्षण एवं डीपीआर गठन के लिए ₹35.67 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान हुई है। जिसके लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू करवाई गई है। प्रथम चरण में नहर निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृति होने पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा लगातार नहर के निर्माण की मांग की जा रहा थी। जिसके निर्माण के लिए लगातार प्रयास किये गए। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नहर के सर्वेक्षण व डीपीआर गठन के उपरांत द्वितीय चरण में नहर के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध होगी। नहर के निर्माण होने से बांगर, सिलगढ़ सहित बडमा क्षेत्र की जो कृषि भूमि है, वहाँ सिंचाई के लिए इस पानी का उपयोग होगा।

राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 199

0

 

उत्तराखंड में आज मिले कोरोना संक्रमित 90 मरीज,

राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 199,

81 मरीज ठीक होकर आज हुआ डिस्चार्ज,

देहरादून में 55, हरिद्वार में 7, नैनीताल में आए 10 कोरोना मरीज,

1 जनवरी से आज तक 790 मरीज पाए गए संक्रमित,

आगामी चारधाम यात्रा पर आने तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिये गुप्तकाशी से गौरीकुण्ड के बीच 4 हेल्थ एटीएम की स्थापना।

0
  1. आगामी चारधाम यात्रा पर आने तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिये गुप्तकाशी से गौरीकुण्ड के बीच 4 हेल्थ एटीएम की स्थापना।
  2. रुद्रप्रयाग ।आगामी चारधाम यात्रा पर आने वाले देश विदेश के तीर्थ यात्रियो को यात्रा रूटों पर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा बाबा केदारनाथ धाम को जाने वालों के लिए गुप्तकाशी से लेकर गौरीकुण्ड के बीच 4 हेल्थ एटीएम सुबिधा की स्थापना की गई है ।
    जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएच मर्तोलिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर 05 हेल्थ ए.टी.एम.की स्वीकृत किये गये थे, जिनमें से प्रा.स्वा.के.गुप्तकाशी, प्रा.स्वा.के.फाटा, प्रा.स्वा.के.गौरीकुण्ड व माधव चिकित्सालय नारायणकोटी में हैल्थ एटीएम की स्थापना कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि शेष 01 हेल्थ एटीएम की स्थापना श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग पर एमआरपी बेस कैम्प में की जानी है जिसकी शीध्र ही स्थापना कर दी जाएगी। हेल्थ एटीएम पर ब्लड प्रेशर शुगर वजन लंबाई शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बाडी मास इंडेक्स , बाॅडी फैट, डिहाइड्रेशन,पल्स रेट आदि की जांच की जायेगी।साथ ही इन हेल्थ एटीएम पर कार्य करने वाले तकनीकि स्टॉप का बुधबार को प्रा.स्वा.के.गुप्तकाशी में प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि यात्रा सीजन यात्रियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सके ।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे पर 6000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मुकदमा दर्ज।

0

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे साकेत बहुगुणा के खिलाफ गाजियाबाद में धोखाधड़ी मारपीट जान से मारने की धमकी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है l विजय बहुगुणा उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं l उनके पुत्र सौरव बहुगुणा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं l साकेत बहुगुणा कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का टिहरी से चुनाव भी लड़ चुके हैं l

 

420 ,467 ,468, 471, 120 बी 323, 504 और 506

यह मुकदमा कुल 8 धाराओं में दर्ज किया गया है

मामला 6000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का हैl पुलिस ने जब इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया तो आरोप लगाने वाले व्यक्ति के द्वारा गाजियाबाद की अदालत की शरण ली गई l जिसके पश्चात कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया l मामला एनसीआर में धोखाधड़ी का है…

बद्रीनाथ हाइवे पर गौचर कर्णप्रयाग के बीच दर्दनाक सड़क हादसा

0

बद्रीनाथ हाइवे पर गौचर कर्णप्रयाग के बीच दर्दनाक सड़क हादसा

चमोली/

बद्रीनाथ हाइवे पर गौचर कर्णप्रयाग के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, देहरादून से कर्णप्रयाग की ओर आ रही स्वीप्ट कार अनियंत्रित हो कर चटवापीपल पुल से नीचे खाई में जा गिरी, घटना में वाहन में सवार दो लोगो मे से एक की घटना स्थल पर हुई मौत जबकि एक ब्यक्ति हुआ घायल, सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायल को किया रेस्क्यू, घायल ब्यक्ति को कर्णप्रयाग अस्पताल में किया भर्ती । मृतक ब्यक्ति पीडब्ल्यूडी का कर्मचारी बताया जा रहा है ।

एसडीआरएफ ने मौके पर पहुचकर शव को रेस्क्यू कर पुलिस को सौंपा ।

जंगलो में आग भुजाने गए दो युवकों की आग से झुलसने से मौत।

0

जंगलो में आग भुजाने गए दो युवकों की आग से झुलसने से मौत

 

पौड़ी गढ़वाल–पौड़ी जिले के पोखड़ा क्षेत्र के जंगलों में लगी आग में झुलसने से दो युवकों की मौत हो गई दोनो युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से दोस्त के गांव सेडियाखाल आए हुए थे जंगल में घूमने के दौरान अचानक से जंगल में फैली आग की चपेट में दोनो युवक आ गए जिससे इस हादसे में 28 वर्षीय कुलदीप कुमार नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे 21 वर्षीय युवक विकास को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन हायर सेंटर अस्पताल में पहुंचने से पहले ही रास्ते में विकास दम तोड़ डाला राजस्व टीम ने दोनो युवकों का पंचनामा भरकर दोनों युवको का पोस्टमार्टम संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में करवाने के बाद युवकों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

केदारनाथ धाम की यात्रा को भय एवं अपराध मुक्त कराये जाने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस की जुटी व्यवस्थाओ में।

0

केदारनाथ धाम की यात्रा
को भय एवं अपराध मुक्त कराये जाने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस की जुटी व्यवस्थाओ में।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अधीनस्थ प्रभारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रप्रयाग ।।आगामी केदारनाथ यात्रा के लिए पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने अपने कार्यालय कक्ष में जनपद रुद्रप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षकों, थाना व शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर इस वर्ष की यात्रा को भय एवं अपराध मुक्त बनाये जाने के स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं। उनके द्वारा सभी प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि उनके स्तर से किये जा रहे बाहरी व्यक्तियों एवं मजदूरों के सत्यापन को प्राथमिकता से किया जाये। विशेषकर सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड से श्री केदारनाथ धाम जा रहे मजदूरों के सत्यापन किया जाये। सत्यापन सम्बन्धी कार्यवाही गम्भीरता से करने व सभी का विवरण सही ढंग से अंकित किये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उनके द्वारा सोनप्रयाग एवं गौरीकुण्ड द्वारा तैयार किये गये सत्यापन रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया। माह अप्रैल की पहली तारीख से अब तक जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से कुल 980 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया है।अवैध शराब की तस्करी एवं भण्डारण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों पर अपेक्षित कार्यवाही न होने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की गयी व पुनः निर्देश दिये गये कि शराब तस्करी, परिवहन, भण्डारण में लगे लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये। साथ ही नशे के अन्य कारोबारों पर भी नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।पुलिस के स्तर से जहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं मधुर व्यवहार किया जाना है वहीं यात्रा की आड़ में कुत्सित कृत्य करने वाले, धाम की मर्यादा भंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया कि आगामी यात्रा से पूर्व सभी कार्मिकों को पहले चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, आगामी दिवसों में पुलिस कार्मिकों की तैनाती विषयक आदेश जारी कर सभी की ब्रीफिंग भी की जायेगी, तत्पश्चात कार्मिकों को उनके ड्यूटी प्वाइन्टों हेतु रवाना किया जायेगा। उनके द्वारा कपाट खुलने से पूर्व श्री केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर पुलिस कार्मिकों के आवासीय एवं अन्य व्यवस्थाओं को परखे जाने एवं टैण्ट इत्यादि लगाये जाने हेतु स्थान चयनित किये जाने तथा अन्य किसी आवश्यकताओं के सम्बन्ध में धरातल पर पहुंचकर जाने हेतु पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी एवं प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिये गये। इस वर्ष की यात्राकाल में नियुक्त होने वाले पुलिस कार्मिकों को क्या करना है और क्या नहीं करना है की जानकारी सम्बन्धी निर्देशिका तैयार किये जाने, यात्रियों की जानकारी हेतु पम्पलेट तैयार करने व जनपद के प्रवेश द्वार सहित मुख्य-मुख्य स्थानों पर यात्रा सम्बन्धी आवश्यक जानकारी प्रदान करने विषयक विभिन्न भाषाओं सम्बन्धी होर्डिंग्स, ट्रैफिक हट्स, साईनेज व होर्डिंग्स आगामी 20 तारीख से पहले लगवाये जाने के निर्देश दिये गये।