चारधाम यात्रा को लेकर शासन प्रशासन तैयारियों में जुटा हुवा है वही सरकार द्वारा धामो में श्रद्धालुओ की संख्या को सीमित किये जाने का निर्णय होटल व्यसाइयो को पसन्द नही आ रहा है।
सोमवार को बद्रीनाथ के होटल व्यसाइयो ने सरकार द्वारा धामो में सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को भेजे जाने के निर्णय का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
होटल व्यसाइयो ने सरकार के इस निर्णय के खिलाप सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए निर्णय को वापस लिए जाने की मांग की।
होटल व्यसाइयो का कहना है कि उत्तराखण्ड के चारधाम यहां की आजीविका के लिए रीड का काम करती हैं, ओर बद्रीनाथ धाम में वर्तमान समय मे 40हजार से अधिक श्रद्धालुओ के ठहरने की ब्यवस्ता है लेकिन सरकार ने इस संख्या को सीमित करते हुए 18हजार कर दिया है। ऐसे में अभी को नुकसान हो रहा है कोरोना काल के नुकसान से कुछ हद तक लोग पटरी पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं ऐसे में सरकार को इस निर्णय पर दोबारा से सोचना होगा ताकि देश विदेश से आने वाला श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर सके और ईस यात्रा से अपनी आजीविका चलाने वाले लोगो को भी लाभ मिल सके।
चारधाम यात्रा में सीमित संख्या पर विरोध ।
देर रात को हुई वाहन दुर्घटना में तीन मासूमो की मौत।
देर रात हुई वाहन दुर्घटना में तीन मासूमो हुई मौत।
टिहरी / प्रतापनगर
।टिहरी के प्रताप नगर ब्लाक सायं 7 बजे रौनाद रमोली के पनियाला पुजारगांव मोटर मार्ग पर एक माल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया । ।माल वाहन यूटिलिटी रेत ढुलान के दौरान अचानक ब्रेक फेल होने से 300 से 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी ।वाहन में चालक समेत चार लोग सवार थे चालक ने वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने पर छलांग लगा दी जबकि तीन अन्य सवार की मौके पर ही मौत हो गयी ।पुलिस द्वारा बताया गया कि यूटिलिटी में तीन मासूम बच्चे बैठे हुए थे जिनकी दुर्घटना में मोके पर ही मौत हो गयी ।देर रात तक सर्च अभियान चला कर ग्रामीणों की मद्दत से मासूमो के शवों को खाई से बाहर निकाला गया । वाहन दुर्घटना ग्रस्त की सूचना प्रशासन की टीम मौके पर एसडीम घनसाली तहसीलदार प्रतापनगर SO थाना लम्बगांव आरटीओ टिहरी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कर मृतक बच्चों को खाई से निकाल कर CHC चौण्ड लमगांव लाकर डीएम से पोस्टमार्टम की परमिशन लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है बताया जा रहा है कि प्रक्रिया पूरी होते ही डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।
मृतकों में अखिलेश कुमार पुत्र प्रकाश लाल 12 वर्ष, राहुल पुत्र धर्मानन्द 9वर्ष, शौरभ पुत्र मनोज ब्यास 8वर्ष।
ब
अवैध शराब का परिवहन करते हुए व्यक्ति को गुप्तकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
अवैध शराब का परिवहन करते हुए नारायकोटी निवासी को गुप्तकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
रुद्रप्रयाग ।। ग्यारवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के लिए कुछ ही समय शेष है लेकिन अवैध शराब का कारोबार करने वाले अभी से अपने अपने पड़ावों पर यात्रा सीजन के लिए महंगे धामो पर शराब बेचने के लिये यात्रा रूटों पर रख रहे है कुछ दिन पूर्व भी सोनप्रयाग पुलिस द्वारा 20 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था ।पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों से रूद्रप्रयाग पुलिस अवैध शराब के प्रति धरपक्कड़ कर रही है जिससे आये दिन अवैध शराब की तस्करी करने वाले पक्कड़ में आ रहे हैं।श्री केदारनाथ धाम यात्रा के प्रारम्भ होने से पूर्व शराब तस्करी, अवैध भण्डारण की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों व क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुप्तकाशी के नेतृत्व में थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा कालीमठ रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त महावीर भेतवाल पुत्र होरी भेतवाल निवासी ग्राम भेतसेम नारायणकोटि, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग को 48 हाफ मैक्डॉवेल व्हिस्की बॉटल अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिस सम्बन्ध में थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
11अप्रैल को उत्तराखण्ड के सभी सरकारी विद्यालयों में मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव ।
देहरादून। प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में आगामी 11 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। वह आवासीय विद्यालय बनियावाला में नये बच्चों को स्कूल में प्रवेशित करायेंगे। इस मौके पर प्रदेशभर के लगभग 30 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट भी वितरित किये जायेगे, इसके लिये प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों के खातों में दस-दस हजार रूपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जायेगी।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राज्य सरकार की मंशा प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिये नये शैक्षिक सत्र के शुभारम्भ अवसर पर प्रत्येक वर्ष स्कूलों में प्रवेश हेतु विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 11 अप्रैल को प्रदेशभर के सभी राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।
डॉ. रावत ने बताया कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री देहरादून के आवासीय विद्यालय बनियावाला में प्रवेशोत्सव के अवसर पर नये बच्चों को स्कूल में प्रवेशित करायेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सभी जनपदों, विकासखंडों एवं विद्यालयों में भी आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में सांसद, क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, ब्लॉक प्रमुख, नगर निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न स्कूलों में जाकर प्रतिभाग करेंगे और स्कूलों में नये बच्चों के प्रवेश दिलायेंगे ।इसके साथ ही वह स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन को लेकर प्रोत्साहित करेंगे। विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रवेशोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेशभर के लगभग 30 हजार प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट की सौगात देंगे। प्रत्येक बेसिक शिक्षक को टैबलेट के लिये दस-दस हजार रूपये दिये जायेंगे,
आगामी केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुखद कराने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस है प्रतिबद्ध ।
रुद्रप्रयाग ।।उत्तराखण्ड में आगामी 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज होने वाला है देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए शासन स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक व्यवस्थाओं में लगे हुए है ।विश्व प्रसिद्ध ग्यारवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को आम श्रदालुओ के कपाट खुले रहे है ऐसे में यात्रियो की सुरक्षा को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक पड़ावों पर तैनात होने वाले पुलिस बल की व्यवस्थित मॉनीटिरिंग की जा रही है । रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस वर्ष की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं हेतु आमंत्रण संदेश प्रेषित किया गया है।
उनके द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस हेतु सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना है। उनके द्वारा सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया कि अनिवार्य रूप से पंजीकरण करायें। इस अवसर पर यात्रा से सम्बन्धित महत्तवपूर्ण जानकारी दी गयी। अवगत कराया गया कि बाहर से आने वाले लोगों को चारधाम यात्रा हरिद्वार या ऋषिकेश से प्रारम्भ होती है। ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग तक की दूरी तकरीबन 140-150 किमी के आसपास है। रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक की दूरी करीब 70 किमी0 है। आने वाले श्रद्धालुओ के लिए सीतापुर व सोनप्रयाग में भुगतान के आधार पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। श्री केदारनाथ धाम हेतु यात्रा हैलीकॉप्टर अथवा पैदल माध्यम से संचालित होती है। हैली सेवाओं हेतु इस बार की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आज से प्रारम्भ हो गयी है। हैली बुकिंग ऑनलाइन होती है, हैली से यात्रा करने की दशा में अभी से हैली सेवा की बुकिंग की जा सकती है। हैली सर्विस जनपद के गुप्तकाशी, फाटा, व सेरसी के करीब 09 हैलीपैडों से संचालित होगी। किसी भी प्रकार के वाहनों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जाता है, सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तक जाने हेतु शटल सेवा का प्रयोग करना होता है, इस सेवा हेतु स्थानीय स्तर पर वाहन लगे होते हैं। यह सभी के लिए अनिवार्य है। शटल सेवा के उपरान्त यात्री के गौरीकुण्ड पहुंचने पर आगे जाने के लिए या तो पैदल चलकर या घोड़े खच्चर या डण्डी कण्डी के माध्यम से जा सकते हैं। केदारनाथ धाम में मौसम चुनौतीपूर्ण रहता है, यहां पर काफी ठण्ड व मौसम खराब रहने की सम्भावना बनी रहती है। ऐसे में यहां पर आने हेतु अपने साथ गर्म कपड़े, बदलते मौसम के दृष्टिगत बरसाती, छाते इत्यादि होने आवश्यक है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का ब्यौरा अपने पंजीकरण के साथ अवश्य दें। यहां की भौगोलिक स्थितियों के अनुसार अपना मेडिकल चेकअप, जरूरी दवाईयां लेकर चलें। कभी-कभी मौसम खराब होने से हैली सेवायें बाधित हो जाती हैं, ऐसे में अन्य माध्यमों से भी यात्रा हेतु तैयार रहना होता है।
पुलिस प्रशासन इस बार की यात्रा हेतु पहले से ही तैयार है। रुद्रप्रयाग पुलिस के 05 पुलिस थाने, 09 पुलिस चौकियां, 03 अस्थायी पुलिस चौकियां यात्रा मार्ग पर संचालित होंगी। यात्रियों की मदद हेतु पर्यटन पुलिस की भी तैनाती की गयी है। किसी भी आपात स्थिति व आपदा की स्थिति में रेस्क्यू टीमें, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, फायर सर्विस, आपदा प्रबन्धन की टीमें भी तैयार रहेंगी। इनके अतिरिक्त यात्रा मार्ग पर बिछड़ने पर उनकी ढूंढ खोज व मिलाने हेतु पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। सभी पुलिस चौकियां एक दूसरे से वायरलेस सेट के माध्यम से जुड़े रहते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए डायल 112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग के नम्बर 7579257572 पर कॉल कर सकते हैं। गत वर्ष के यात्राकाल में हैली सेवाओं व होटल बुकिंग के नाम पर ठगी के प्रकरण प्रकाश में आये थे, ऐसे में सभी को अवगत कराया जाता है कि वे उनके साथ होने वाली किसी भी प्रकार की ठगी से सावधान रहें व ठगी हो जाने के सम्बन्ध में तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन में सम्पर्क करें, या साइबर हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस आगामी श्री केदारनाथ यात्रा हेतु पूरी तरह से तैयार है।
केदारनाथ हेली सेवा आज से शुरू होंगी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग।
केदारनाथ हेली सर्विस आज से शुरू होंगी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग।
चार धाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए सभी तैयारी हुई पूरी।
आईआरसीटीसी की ओर से आज दोपहर 12 हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग खोली जाएगी।
हेली टिकट बुक करने के लिए चार धाम यात्रा का पंजीकरण होगा अनिवार्य।
बिना पंजीकरण के टिकट की बुकिंग नहीं होगी।
22 अप्रैल से चारधाम यात्रा होगी शुरू ,
25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे,
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारी की पुरी।
गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी।
पहली बार हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जा रही है।
55 युवा चिकित्सक अधिकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्यधारा में हुए शामिल ।
55 युवा चिकित्सक अधिकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्यधारा में हुए शामिल ।

मसूरी: भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में 06 माह के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 12 महिला चिकित्सा अधिकारियों सहित कुल 55 सहायक सेनानी चिकित्सा अधिकारी बल की मुख्य धारा में शामिल हुए इन चिकित्सा अधिकारियों को कठोर एवं लम्बे प्रशिक्षण के दौरान युद्ध कौशल, शस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, कानून और मानव अधिकार जैसे सैन्य और पुलिस संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया विशेष तौर पर इन प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम बार “क्रव मागा” प्रशिक्षण पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण पद्धति से इजराइल आर्मी के विशेष कमाण्डों को प्रशिक्षित किया जाता है पास आउट होने वाले इन चिकित्सा अधिकारियों में राजस्थान केरल पंजाब हरियाणा आन्ध्र प्रदेश उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु तेलंगाना कर्नाटक मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उड़िसा, आसाम, त्रिपुरा और मणिपुर के प्रशिक्षणार्थी है आज प्रशिक्षण उपरान्त आयोजित भव्य दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में इन युवा चिकित्सा अधिकारियों ने संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ ली
पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि मनोज सिंह रावत अपर महानिदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने संबोधन में पास आउट होने वाले सभी नव चिकित्सा अधिकारियों को बल की मुख्य धारा में शामिल होने पर बधाई देते हुए इस बल में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की मुख्य अतिथि ने नव चिकित्सा अधिकारियों से अपील करते हुये कहा कि बल में चिकित्सा अधिकारियों का दायित्व बहुत महत्तवपूर्ण है
गैस सिलेंडर फटने से आग की भेंट चढ़े चार मासूम ।
गैस सिलेंडर फटने से आग की भेंट चढ़े चार मासूम बच्चे
।
- मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी कल लगभग सांय 04 बजे 02 मंजिला आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की मृत्यु हो गई। मृतकों में अधिरा, पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। समृधि पुत्री जयलाल, उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश। सोनम पुत्री त्रिलोक, उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून। घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी फायर सर्विस त्यूनी एवं हिमाचल, एस०डी०आर०एफ० टीम मोरी (उत्तरकाशी) 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्यवाही की गयी । स्थानीय ग्रामीणों / निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया गया।
- वही मुख्यमंत्री ने त्यूणी हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की हैजिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को किया गया निलंबितअग्निशमन विभाग के अधिकारियों को किया लाइन हाजिर
जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया
जिलाधिकारी की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने हेतु एस0डी0आर0एफ0 एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू जारी है।
जिलाधिकारी सोनिका ने तहसीलदार त्यूनी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड लोकसेवा आयोग द्वारा पूर्व कराई गई A E भर्ती परीक्षाए भी रद्द ।
भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण के बाद जहां बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ था … वहीं uksssc से भर्ती परीक्षाएं हटाकर .. राज्य सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भर्ती परीक्षाओं का जिम्मा दिया ।
लेकिन लोक सेवा आयोग भी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार उजागर होने पर अब भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश देता हुआ नजर आ रहा है। पहले जे ई भर्ती परीक्षा को निरस्त करने का काम किया गया …उसके बाद अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सहायक अभियंता (ए ई ) भर्ती परीक्षा को भी रद्द कर दिया है …. आयोग की तरफ से दिए गए इस निर्णय के बाद बेरोजगार युवाओं में निराशा हाथ लग रही है।
उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर जहां एक तरफ अभ्यर्थी बेरोजगार युवा परेशान नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ यूके ट्रिपल एससी के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भी भर्ती परीक्षाएं रद्द करता हुआ नजर आ रहा है। लोक सेवा आयोग ने जेल भर्ती परीक्षा के बाद आप ही भर्ती परीक्षा को भी रद्द कर दिया है जिसे अगस्त माह में दुबारा कराने की बात कही गई है लेकिन लगातार एक के बाद एक रद्द हो रही भर्ती परीक्षाओं से बेरोजगार युवा परेशान नजर आ रहे हैं और विपक्षी दल सरकार पर हमला करे।
उत्तराखंड में बेरोजगारी बढ़ने की समस्या और राजनीतिक मुद्दा भी बन गई है जिसमें विपक्षी दल सत्तापक्ष को घेरने हुए नजर आ रहे हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार सृजन के अवसर राज्य सरकार की तरफ से दिए गए हैं जिसमें विभिन्न भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गई लेकिन इन भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद आयोग की तरफ से उन्हें रद्द करने का काम किया गया जो युवाओं के मन में निराशा का भाव उत्पन्न करने लगा । कांग्रेस की तरफ से सत्तापक्ष को घेरने का काम किया जा रहा है और आरोप लगाया जा रहा है कि सरकार ना तो भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने का काम कर पाई है और ना ही भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाब हुई है। जबकि बीजेपी अपनी सरकार की तारीफ करते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलने वाली सरकार बता रही है और दावा कर रही है कि राज्य में ना तो भ्रष्टाचार को बर्दाश्त किया जाएगा और ना ही भ्रष्टाचारियों को बख्शा जाएगा।
उत्तराखंड में विभिन्न भर्ती परीक्षाएं पिछले 3 साल में आयोजित हुई है … लेकिन भर्ती परीक्षाओं में कई भर्ती परीक्षाएं अब तक रद्द हो चुकी है … जिसमें से कई भर्ती परीक्षाएं दोबारा कराने की बात आयोग की तरफ से की गई है और उन भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया .…. लेकिन जिस प्रकार से भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है और उसमे सफेदपोश नेताओं की संलिप्ता पाई गई है … वह राजनीति का मुद्दा जरूर बन गया है .… ऐसे में अब देखना यह होगा कि राज्य की धामी सरकार कैसे जीरो टॉलरेंस की नीति पर इस भ्रष्टाचार को समाप्त करती है …और युवाओं को कैसे भरोसा दिलाती है कि उनका भविष्य सुरक्षित है।
जे ई भर्ती परीक्षा के बाद ए ई भर्ती परीक्षा भी हुई रद्द,
अगस्त माह में दुबारा होगी ए ई भर्ती परीक्षा,
जे ई भर्ती परीक्षा में अब तक 61 अभ्यर्थियों को किया गया 5 साल के लिए प्रतिबंधित,
पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में शामिल 44 उम्मीदवारों पर भी आयोग जल्द लेगी फैसला,
अब तक फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा तीन बार हुई रद्द,
Uksssc के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से की गई दोबारा भर्ती परीक्षा,
20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट।
20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब का पाठ 20 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत बिंद्रा ने हेमकुंड साहिब यात्रा यात्रियों को लेकर मुख्य सचिव से मुलाकात की। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने का काम 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। बर्फ हटाने के लिए 20 अप्रैल को सेना के जवान प्रस्थान करेंगे। हर वर्ष हेमकुंड साहिब में लाखों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसके लिए हेमकुंट साहिब ट्रस्ट मैनेजमेंट द्वारा पूरी व्यवस्था सुचारू की जा रही है।















