33.4 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 248

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की शिष्टाचार भेंट ।

0

दिल्ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा और दिल्ली- रामनगर के मध्य शताब्दी एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित किए जाने के अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे से जोड़ने हेतु टनल आधारित रेल लाईन परियोजना ओर ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाईन परियोजना का शीघ्र परीक्षण कराकर इसके निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने का भी अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से हरिद्वार से वाराणसी वंदे भारत रेल बजट प्रारंभ किए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से किच्छा-खटीमा नई रेल लाईन परियोजना की सम्पूर्ण लागत भारत सरकार द्वारा वहन किए जाने का आग्रह किया।

उन्होंने अनुरोध किया कि रामनगर-हरिद्वार -देहरादून सीधी रेल सेवा संचालित की जाए।

पूर्णागिरी मेले की अवशेष आयोजन अवधि हेतु देश के विभिन्न स्थानों मुख्यतः नई दिल्ली, मथुरा एवं लखनऊ आदि से टनकपुर के लिए पर्याप्त संख्या में रेल सेवा का भी संचालन प्रारम्भ किया जाए।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में रेल सेवाओं पर रेल मंत्री के साथ चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने के लिये देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक मात्र रेल सेवा है।

कुमाऊं क्षेत्र के एक बड़े हिस्से के साथ-साथ नेपाल बोर्डर होने के कारण वहां के लोगों का आवागमन भी टनकपुर से ही होता है।

इसलिए टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा संचालित करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जिम कार्बेट नेशनल पार्क में देश-विदेश से पर्यटकों का निरन्तर आवागमन होता है। अतः दिल्ली- रामनगर शताब्दी एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित किया जाना अति आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से नई दिल्ली तक रेल की यात्रा करने हेतु वर्तमान में हरिद्वार होकर जाना पड़ता है। हरिद्वार-देहरादून रेल लाईन सिंगल लेन है।

देहरादून से हरिद्वार तक का अधिकांश अंश राजाजी नेशनल पार्क के अन्तर्गत होने के कारण वन्यजन्तु की सुरक्षा की दृष्टि से रेल की गति भी अत्यन्त नियंत्रित होती हैं। फलतः सम्पूर्ण यात्रा में अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है।

यदि देहरादून से मोहण्ड होते हुए सहारनपुर तक रेल लाईन जिसका कुछ भाग टनल के माध्यम से भी होगा, निर्मित कर दी जाती है तो नई दिल्ली एवं देहरादून के मध्य रेल द्वारा भी आवागमन अधिक त्वरित हो जायेगा।

जिसके फलस्वरूप प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही सुविधाजनक होने के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनायी जा रही टनल प्रणाली के समान ही देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे से जोड़ने हेतु टनल आधारित रेल लाईन परियोजना की संभाव्यता का परीक्षण कराकर परियोजना की स्वीकृति प्रदान की जाए।

चारधाम यात्रा में सख्ती से लागू होगी कोविड गाइडलाइन

0

: चारधाम यात्रा में सख्ती से लागू होगी कोविड गाइडलाइन

कोविड जांच एवं वैक्सीनेशन में लाई जायेगी तेजीः डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधओं को चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश

देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये सूबे में कोविड जांच व वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जायेगा

इसके लिये विभागीय अधिकारियों को दिए गए निर्देश

चार धाम यात्रा को देखते हुये प्रदेश में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड गाइडलाइन को सख्ती से किया जायेगा लागू

चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिये विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश

यात्रा मार्गों पर डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती 15 अप्रैल से पहले सुचिश्चित करने को भी कहा गया।

देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसको देखते हुये राज्य में कोविड जांच व वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाई जायेगी

अगर आवश्यकता पड़ी तो बस अड्डे, रेलवे स्टेशन एवं एयर पोर्ट सहित सार्वजनिक स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाये जायेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में न पाये।

उत्तराखण्ड का लाल पूर्वी लदाख में अपने फर्ज को निभाते हुए शहीद ।

0

उत्तराखण्ड का लाल पूर्वी लदाख में अपने फर्ज को निभाते हुए शहीद ।

उत्तराखण्ड धरती का लाल अपने फर्ज को निभाते हुए भारत चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के नार्दन सब सेक्टर मे शहीद होने की दुःखद खबर आ रही है ।टीकम सिंह नेगी आज सोमवार को ट्यूटी के दौरान शहीद हुए हैं ।
एसडीम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि,कमांडेंट टीकम सिंह नेगी स्पेशल मिशन पर थे।और उनके पिता आरएस नेगी भी भारतीय सेना से सूबेदार मेजर से सेवानिवृत हैऔर वर्तमान में राजबाला सहसपुर देहरादून में रहते हैं ।
बेटे की शहीद होने की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया ।कल मंगलवार को शहीद टीकम सिंह नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी ।

मसूरी देहरादून मोटर मार्ग उत्तराखण्ड रोडवेज की बस अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी ।

0

ब्रेकिंग न्यूज़

मसूरी देहरादून मार्ग एल खान के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस में सवार कई लोग घायल मसूरी पुलिस फायर सर्विस 108 एंबुलेंस मौके के लिए रवाना स्थानीय लोग कर रहे हैं रेस्क्यू।

:मसूरी मार्ग पर रोडवेज की बस रविवार खाई में गिरने से कई लोग बुरी तरह से घायल होने की दुःखत जानकारी सामने आई है.बताया जा रहा हैं कि मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग पर शेरगड़ी के पास यह हुआ हादसा, शुरुआती जानकारी के बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी.

बस में 30 से ज्यादा सवारियों की सवार रही, उधर घटना की सूचना पाते ही तत्काल आईटीबीपी एवं SDRF और स्थानीय पुलिस खाई में गिरे लोगों को बाहर निकालकर रेस्क्यू किया गया हैं. घायलों को 108 स्वास्थ्य विभाग की टीमें द्वारा मसूरी के उपजिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती करा गया हैं.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खाई में गिरने वाली दुर्घटना की शिकार रोडवेज की बस में 30 से ज्यादा सवारी के होने मि बात सामने आयी. फिलहाल कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है.

फिलहाल रोडवेज की बस खाई में गिरने की कारण पूरी तरह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि इसके 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश खराब मौसम से भी पहाड़ों में आवाजाही में कई समस्याएं बढ़ी है. बताया जा रहा है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. पुलिस और अग्निशमन दल जिला प्रशासन आईईटीबीपी घायलों को रेस्क्यू करने की प्राथमिकता लगे है .

उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकरिणी की सुची जारी।

0

उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकरिणी की सुची जारी

8 वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष,12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 प्रदेश महासचिव, 37 प्रदेश सचिव, 17 जिला अध्यक्ष, 4 महानगर अध्यक्ष बनाए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रोतेला की टीम।को पार्टी हाई कमान से मिली मंजूरी

राज्य योजनांतर्गत रुद्रप्रयाग विधानसभा में 4करोड़ 40लाख रुपये की दो सड़को के डामरीकरण की मिली स्वीकृति ।

0

रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र को मिली ₹ 4 करोड़ 40 लाख की लागत से 2 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति।
विधायक भरत चौधरी ने जताया मुख्यमंत्री एव लोकनिर्माण विभाग के मंत्री का आभार।
राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के ₹ 4 करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले 2 मोटर मार्गों की स्वीकृति प्रदान की गई। मोटर मार्ग की स्वीकृति होने पर विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा सभी क्षेत्र वासियों को बधाई। दी। साथ ही विधायक श्री भरत सिंह चौधरी जी द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोक निर्माण विभाग के माननीय मंत्री श्री सतपाल महाराज का का धन्यवाद ज्ञापित किया। सड़कों के क्रम में विकासखंड जखोली के अंतर्गत सिलगड़ क्षेत्र में जैली मरगावँ तैला मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति।लम्बाई 5.00 किमी लागत ₹3 करोड़ 22 लाख एवं विकासखंड अगस्तमुनि के अंतर्गत बच्छणस्यू क्षेत्र में खांकरा बरसूडी मोटर मार्ग से राजकीय इंटर कॉलेज तक मोटर मार्ग निर्माण के (द्वितीय चरण-ll) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति। लम्बाई 2.00 किमी लागत ₹1 करोड़ 17 लाख प्रदान हुई है। उन्होंने कहा कि सिलगड क्षेत्र जनता द्वारा लंबे समय से सड़क डामरीकरण की मांग की जा रही थी। जिसको अब पूरा किया गया है। जल्द ही अन्य सड़कों की स्वीकृति भी मिलेगी। सभी गांव सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र एव राज्य सरकार की अनेक जनकल्याण कारी योजनाएं संचालित हो रही है। जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार धामी सरकार निरन्तर सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही। और आगे भी निरन्तर इसी गति के साथ विकासकार्य संचालित होंगे।

कोटेश्वर जिला चिकित्सालय में स्थापित हुई डिजिटल रेडियो ग्राफी एक्स रे मशीन।

0

माधवाश्रम शंकराचार्य जिला चिकित्सालय ₹1 करोड़ 83 लाख की लागत से स्थापित डिजिटल रेडियो ग्राफी एक्स-रे मशीन का विधायक भरत चौधरी ने किया शुभारंभ।

डिजिटल रैडयोग्राफी एक्सरे मशीन स्थापित करने वाले प्रदेश के पहाड़ी जिलों में पहला जिला चिकित्सालय बना रुद्रप्रयाग।
स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में बड़ा कदम।रुद्रप्रयाग ।।जनपद रुद्रप्रयाग को स्वास्थ्य सुविधाओ के क्षेत्र में एक ओर बड़ी उपलब्धि मिली है,जिले के कोटेश्वर स्थित माध्वाश्रम अस्पताल में नई एडवांस फुल्ली ऑटोमेटि डिजिटल रेडियो ग्राफी एक्स-रे (X-Ray) मशीन का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री भरत चौधरी जी के द्वारा किया गया।जिसका लाभ यहाँ की जनता को मिलेगा ।इस मशीन की कीमत 1 करोड़, 83 लाख के लगभग है। वही मशीन के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा की जिला अस्पताल को हर सम्भव बेहतर से बेहतर बनाने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ऑर्थो विभाग में हड्डी से जुड़े ऑपरेशन के काम मे आने वाली सी आर्म मशीन का भी शुभारंभ किया गया। इसके साथ मावाश्रम शंकराचार्य कोटेश्वर में ₹20.03 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसूख मांडवा जी के द्वारा किया गया।जिसका जल्द निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। जिला चिकित्सालय के दोनो परिसरों में 34 डॉक्टरों की तैनाती हो चुकी है। जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टर भी जिले को प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन मशीन एवं एमआरआई मशीन को जिला चिकित्सालय के कोटेश्वर परिसर में लगवाने के लिए प्रयास किये जा रहे है। सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं का लाभ जनता को मिले इसके लिए निरंतर सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में निरंतर केंद्र एवं राज्य सरकार का सहयोग विकास कार्यों में मिल रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिले हो रहे कार्यों के लिए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसूख मांडवा , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डां राजीव पाल ने कहा कि जनपद के लिए यह एक नई उपलब्धि है,इस नई आधुनिक तकनीकी एक्स रे मशीन के लगने से गंभीर मरीजों का आसानी से एक ही जगह पर बिना किसी मूमेंट के एक्सरे लिया जा सकेगा,यह मशीन अपने आप मूमेंट करते हुए एक्सरे लेगी ओर बहुत कम समय में एक्स-रे की रिपोर्ट कम्प्यूटर पर मिल जायेगी। वहीं रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय ऐसा प्रदेश का पहला जिला चिकित्सालय है, जहाँ एडवांस डिजिटल रेडियोग्राफी एक्सरे मशीन लगी है।इस स्वास्थ्य सुविधाओं में और सुधार होगा। ओर जनता को इसका लाभ मिलेगा।इस अवसर पर मुख्य जिलाचिकित्साधिकारी डॉ जी एस मर्तोलिया, डॉ बडोनी, डॉ राजीव गैरोला, सभासद सुरेंद्र रावत, अमित रावत, सरला खंडूरी सहित अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड में नई आबकारी नीति लागू होने सेआज से सस्ती हुई शराब।

0

उत्तराखण्ड में नई आबकारी नीति लागू होने सेआज से सस्ती हुई शराब।

देहरादून उत्तराखंड में आज से शराब की नई कीमतें लागू हो गई है प्रमुख ब्रांड की बात करें तो 8:00 पीएम की बोतल जो पहले ₹560 की थी अब वह ₹500 की बाजार में उपलब्ध होगी ₹820 की मिलने वाली रॉयल स्टैग अब ₹730 की मिल सकेगी

₹1020 की मिलने वाली ब्लेंडर प्राइड अब ₹920 की मिलेगी जबकि बियर की बात करें तो बियर की कीमतों पर खास अंतर नहीं आया है बियर की कीमतें 10 से ₹5 रुपए तक सस्ती हुई है ओवर ऑल देखे तो वेट व अधिभार में कमी की गई है इस वजह से कीमतें कम हुई है जबकि कोटा बढ़ गया है

आगामी केदारनाथ यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए जारी की वेबसाइट।

0

रुद्रप्रयाग: आगामी 25 अप्रेल को भोलेनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं ।ऐसे में उत्तराखण्ड शासन से लेकर जिलाप्रशासन इस बार यात्रियों को घोड़े ,खच्चर,ठंडी कंडी से लेकर हेली सेवाओ पर नकेल कसने के साथ साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हो इसके लिए तह समय से अपनी तैयारियां कर रहे हैं ।
देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को बाबा के धाम आने जाने के लिए हेली सेवाएं के संचालक केदारघाटी में पहुंचने लगे है ।
जो लोग घोड़े खच्चरों पर नही बैठ सकते उनके लिए हेली सेवाओं ने चारधाम में अपनी सेवा का संचालन कर यात्रा को  सुगम बनाया हुआ है ।
इस बार केदारनाथ के लिए 9 एविएशन कंपनियां हेली सेवा देंगी। इनके साथ कांट्रेक्ट कर काम आवंटित कर दिया गया है।अब अप्रैल के पहले सप्ताह से आईआरसीटीसी से हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की तैयारी है। जिन हेली कंपनियों का चुनाव किया गया है, वो गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलीपैड से सेवाएं देंगी। किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। फाटा से हेली सेवा के किराये में 780 रुपये और सिरसी से 818 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के दोनों तरफ के किराये में 10 रुपये की कमी आई है। सिरसी से केदारनाथ के लिए हिमालयन हेली, कैस्ट्रल और एयरो एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित होगी। इसी तरह गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए ट्रांस भारत, आर्यन एविएशन और फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, कैस्ट्रल एविएशन, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन कंपनी सेवाएं देंगें।

आईआरसीटीसी ने हेली सेवा टिकटों की बुकिंग के लिए वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in तैयार की है। इस वेबसाइट पर यात्री हेली सेवा के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। प्रति यात्री कितना किराया तय किया गया है, ये भी बताते हैं। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एक तरफ का किराया 3870 और दो तरफ का किराया 7740 रुपये तय किया गया है। इसी तरह फाटा से केदारनाथ के लिए एक तरफ का किराया 2750 रुपये और दोनों तरफ का किराया 5500 रुपये है। सिरसी से केदारनाथ के लिए एक तरफ के किराये के तौर पर 2749 रुपये और दोनों तरफ के लिए 5498 रुपये किराया तय किया गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर तीन साल तक हेली सेवा संचालन के लिए कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। जल्द ही हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जाएगी। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट का ट्रायल चल रहा है

बेमौसम बारिस होने से रामनगर के टेड़ा बरसाती नाले में बही बस सभी यात्री सुरक्षित ।

0

रामनगर के टेड़ा बरसाती नाले में बही बस सभी यात्री सुरक्षित

– रामनगर उत्तराख- शुक्रवार को हुई अचानक तेज बारिश के बाद रामनगर के आसपास के सभी बरसाती नाले पूरी तरह उफान पर हैं कई बरसाती नालों में जहां एक ओर दोनों तरफ वाहन फस गए तो वहीं शुक्रवार की दोपहर रामनगर से यात्रियों को लेकर डॉन परेवा जा रही बस रामनगर के तिलमठ महादेव मंदिर के समीप स्थित बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव के चलते बह गई, बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार के बाद मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों द्वारा बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया ।घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है, घटना के संबंध में तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि बस में 27 यात्री सवार थे तथा सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।