33 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 249

भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियशिप 10किमी दौड़ को 29:30 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीत कर राजेश ने रुद्रप्रप्रयाग पुलिस को किया गौरान्वित

0

भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियशिप 10किमी दौड़ को 29:30 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीत कर राजेश ने रुद्रप्रप्रयाग पुलिस को किया गौरान्वित।

रुद्रप्रयाग में नियुक्त मुख्य आरक्षी द्वारा एथेलिटिक्स में स्वर्ण पदक जीत कर रुद्रप्रयाग पुलिस को किया गौरवान्वित
रुद्रप्रयाग ।भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियशिप लखनऊ में आयोजित प्रतिस्पर्द्धा में भाग ले कर जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेश कुमार ने उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 कि0मी0 दौड़ में 29ः30 सैकेण्ड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अर्जित किया है। उनके द्वारा लिया गया समय 10 कि0मी0 दौड़ के अन्तर्गत इस प्रतियोगिता का नया रिकार्ड है। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा 5 कि0मी0 दौड़ में भी 14.23 सैकेण्ड का समय निकालकर स्वर्ण पदक अर्जित किया है। इस स्पर्धा में इनके द्वारा अर्जित किये गये 02 स्वर्ण पदकों ने न केवल इनके द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस अपितु उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन किया गया है। रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार इनको शुभकामनायें प्रेषित करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा राजेश को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

उत्तराखण्ड वन विभाग से बड़ी खबर , वन विभाग के मौजूदा मुखिया विनोद सिंघल की कैट में लगी याचिका हुई ख़ारिज ।,

0

 

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर,

उत्तराखंड वन विभाग से बड़ी खबर ,

वन विभाग के मौजूदा मुखिया विनोद सिंघल की कैट में लगी याचिका हुई ख़ारिज,

कैट ने कुछ दिन पहले पूर्व PCCF राजीव भरतरी के मामले में कैट ने उनके पक्ष में दिया था फैसला,

कैट ने राज्य सरकार क़ो आदेश दिए थे कि भरतरी क़ो फिर से PCCF की जिम्मेदारी सौपी जाए,

इस मामले में सरकार भी है न्यायलय की शरण में,

पीसीसीएफ विनोद सिंघल भी पहुंचे थे कैट में , लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका ख़ारिज कर दी,

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन को लेकर बड़ा फैसला, 300 रु में होंगे धामो में विशेष दर्शन ।

0

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन को लेकर बड़ा फैसला,

बदरी-केदार मंदिर समिति ने लिया बड़ा फैसला,

300 रु में होंगे धामो में विशेष दर्शनों ,

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक में आगामी वित्त वर्ष 2023 – 24 के लिए 76,25,76,618 रूपए का बजट हुआ प्रस्तावित,

बोर्ड बैठक में आगामी यात्रा को लेकर भी विस्तृत कार्ययोजना को दी गयी स्वीकृति,

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक ,

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने प्रस्तुत किया बजट,

श्री बदरीनाथ अधिष्ठान के लिए 39,90,57,492 करोड़ और श्री केदारनाथ अधिष्ठान के लिए 36,35,19,126 करोड़ का परिव्यय प्रस्तावित ,

बजट में विगत वर्ष की 65,53,11,583 करोड़ की आय के मुकाबले आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 94,26,23,042 करोड़ रुपए की प्रस्तावित आय का लक्ष्य रखा गया ,

बीकेटीसी ने पिछले दिनों देश के चार प्रमुख मंदिरों से तिरुपति बाला जी, श्री वैष्णो देवी, श्री महाकालेश्वर व श्री सोमनाथ मंदिरों में पूजा, दर्शन आदि व्यवस्थाओं के प्रबंधन का किया था अध्ययन,

एक साल नई मिसाल व जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन ।

0

रुद्रप्रयाग ।।उत्तराखण्ड सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराने के लिए एक साल नई मिसाल व जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन मा. विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें जन सेवा बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के चैक वितरण कर लाभान्वित किया गया।
पी.एच.सी. परिसर चन्द्रनगर में आयोजित जन सेवा बहुउ्देशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए मा. विधायक ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक साल के कार्यकाल में कई महत्वकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतराते हुए अंतिम छोर में रह रहे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे कि गरीब व्यक्तियों विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सभी के हित के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं तथा उन योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के बहुउद्देशीय शिविरि आयोजित किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण क्षेत्र में ही किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं जिसमें सड़क, आवास, रोजगार आदि की लगभग 20 समस्याएं दर्ज की गई हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी समस्याएं इस शिविर में प्राप्त हुई हैं उन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से शीघ्र करना सुनिश्चित करें।
उन्होने क्षेत्रीय जनता से कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में जो शिविर आयोजित किये जा रहे है, उन शिविरों का लाभ स्थानीय जनता को उठानी चाहिए, तथा उनकी जो भी समस्याएंे है उन समस्याओं को अवश्य दर्ज करायें, कि उनका निराकरण शीध्रता से किया जा सके। उन्होने अधिकारियों से भी कहा है कि जो भी योजनाऐं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित की जाती है, उन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए धरातल पर उतारकर योजानाओं का लाभ मिल सके। उन्होनंे महिलाओं से कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एन.आर.एल.एम. के माध्यम से स्वंय सहायता समूह के तहत कई स्वरोजगार योजनाओं का बजट का प्रावधान किया है जिसके लिए उन्होनें लाभ उठाने की बात कही। उन्होने स्वंय सहायता समूह को अन्य राज्यों के भ्रमण करने की बात कही। उन्होनें लोक निर्माण विभाग के अकिधकारियों से कहा कि जो भी सड़क निर्माण किये जाते है उनको ठेकेदारों के भरोसे न छोडे जाए, तथा जिन सडकों की स्थिति ठीक नही है उनको तत्परता से दुरस्थ करने के निर्देश दिए।उन्होने कहा कि सड़क किनारे जो भी अतिक्रमण किया जाता है तो उसको उसी समय हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होनें कहा है कि क्षेत्र के बच्चों के दृष्टिगत क्षेत्र में आईटीआई खोलेने की कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही कार्तिक स्वामी को प्रसिद्व धाम बनाये जाने के लिए सरकार इस दिशा में कार्य कर रही।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र नेगी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जन सेवा बहुउदेशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई गयी है उनका तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे, इसमें किसी भी तरह से लापरवाही न की जाए।इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से संचालित पात्र लाभार्थियों को चैक उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया गया। जिसमें ग्राम्य विकास विभाग द्वारा सीसीएल के चैक वितरित किए गए जिसमें स्वयं सहायता समूह जय मां चारी अखोडी, नवदुर्गा अखोडी को 1-1 लाख रुपए का चैक तथा एकता मचंकडी तथा गौरा स्वयं सहायता समूह को 10-10 हजार चैक उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराए गए। बाल विकास विभाग द्वारा 4 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 01 व्यक्तियों को व्हील चेयर, 01 छडी एवं 02 कान की मशीन वितरित की गयी। सहकारिता विभाग द्वारा 5 लोगों को ऋण के चैक उपलब्ध कराए गए, कृषि विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों कृषि यंत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 11 पशुपालकों को पशुओं को दवाई वितरित की गयी। उद्यान विभाग द्वारा 43 लोगों को सब्जी के बीज वितरण किए गए।इससे पूर्व मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय तोडी के छात्र-छात्राओं एवं महिला समूह भ्रणज के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुमन नेगी, ग्राम प्रधान केडा चन्द्रनगर शकुन्तला देवी, ग्राम प्रधान भ्रणज सुशीला देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा श्रीमती शकुन्तला जगवाण, परियोजना निदेशक केके पंत, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई ओम जी गुप्ता, लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ मनोज भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीन भट्ट आदि विभागीय अधिकारियों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, पात्र लाभार्थी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

चिरबिटिया में आयोजित 21 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ में चमोली निवासी पकंज सिंह ने हासिल किया प्रथम स्थान ।

0

रुद्रप्रयाग ।।जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली के चिरबिटिया में हिमालय संस्था , जिला प्रशासन व हंस फाउंडेशन के सहयोग से चिरबिटिया में चिरबिटिया पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ का सफल आयोजन किया गया । जिसमे 21किमी 10 किमी 5 किमी दौड़ का शुभारम्भ किया गया इसके साथ ही रस्साकसी का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया कर्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरदेई शाह ने पहल हिमालय संस्था को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके द्वारा विगत तीन वर्षाे से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें युवाओं बुजुर्गो एव महिलाओं सभी को प्रतिभाग करने का अवसर देते हूुए उचित मंच उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होने यह कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की महिलाएं पहाड़ जैसी मजबूत है तथा खेती बाड़ी के साथ साथ हर क्षेत्र में कार्य करते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए कई उच्च मुकाम हासिल कर रही है। उन्होनें सभी महिलाओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि हार जीत कोई मायने नही रखता फिर भी किसी कार्यक्रम में प्रतिभाग करना यह मायने रखता है। इसलिए जीवन में कभी भी हार न मानते हुए अपने कार्यो का निर्वहन दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करते रहना चाहिए सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी ।
इस अवसर पर विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह ने कार्यक्रम के आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं में नई ऊर्जा और जोश प्राप्त होता है । तथा इस तरह के आयोजन से उन्हे अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्राप्त होता है । इसके लिए उन्होंने सभी महिलाओं , युवाओं एवम बुजुर्गों का इस मैराथन में भाग लेने का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकल्प के साथ विकास कार्य को गति प्रदान कर रही है । तथा पहाड़ी क्षेत्र के विकास के लिए सबकी नैतिक जिम्मेदारी है तथा सभी को विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी जरूरी है ।रस्सी कस्सी में महिलाओं का उत्साह वर्धन के लिए उप विजेता टीम होल्टा को 5100 रुपए का पुरुस्कार प्रदान किया ।
विधायक रूद्रप्रयाग के प्रतिनिधि भूपेंद्र भंडारी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि एक दौड़ पहाड़ की ओर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया । तथा रस्सा कस्सी में विजेता टीम महाड़ पोखरी को विधायक रुद्रप्रयाग की ओर से 5000 रुपए की पुरुस्कार राशि प्रदान की ।मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने चिरबटिया पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले मातृ शक्ति , युवाओं एवं बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आगामी वर्ष में और भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए प्रशासन की ओर से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी इसके लिए पूर्ण सहयोग दिया जाएगा ।
पहल हिमालय संस्था के निदेशक प्रकाश दसीला ने चिरबटीया पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी महिलाओं युवाओं बच्चों और बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु इसके सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन एवं हंस फाउंडेशन का भी आभार व्यक्त किया । तथा कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं जन प्रतिनिधियों व प्रेस प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया ।21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ में पंकज सिंह निवासी चमोली चाना ने 1 घंटा 17 मिनट में 21 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया । जिन्हे इनाम राशि दस हजार का चेक उपलब्ध कराया गया। द्वितीय स्थान पर रोहित राणा निवासी चमोली मंडल रहे जिन्होंने 1 घंटा 19 मिनट में दूरी तय करते हुए 8000 का चेक उपलब्ध कराया गया ।
तृतीय स्थान पर विजय बुटोला नंदा नगर चमोली रहे जिन्होंने 1 घंटा 21 मिनट में दूरी तय की और उन्हे 6000 की धन राशि से पुरुस्कृत किया गया। 10 किलोमीटर बालिका वर्ग में वर्षा को प्रथम स्थान कुमारी मेघा द्वितीय और ईशा तृतीय स्थान पर रही।
बालक वर्ग की 10 किलोमीटर वर्ग में जीत सिंह प्रथम , अमित नेगी द्वितीय और अंकित नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
5 किलोमीटर बालिका वर्ग में निशा प्रथम , मनीषा द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 5 किलोमीटर बालक वर्ग में रितुल ने प्रथम , भगत कुमार ने द्वितीय और अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।3 किलोमीटर की महिला वर्ग में भजनी देवी ने प्रथम , सुनीता देवी ने द्वितीय और सुषमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
3 किलोमीटर की पुरुष वर्ग में धरमपाल सिंह प्रथम , लखपत सिंह चौधरी ने द्वितीय और शंकर सिंह गुसाईं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । महिला 3 किलोमीटर की दौड़ में दौड़ पूरी करने पर सभी महिलाओं को पुरुस्कृत किया गया ।9 साल की आरोही ने भी 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने पर मुख्य अतिथियों द्वारा पुरुष्कृत किया गया ।
इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई महिलाओं के बीच रस्सा कस्सी का आयोजन किया गया जिसमे सेमी फाइनल चकरेड़ा और होल्टा के बीच खेला गया जिसमे होल्टा विजय रही । दूसरा सेमी फाइनल पीड़ा धनपुर और महाड़ पोखरी के बीच खेला गया जिसमे महाड़ पोखरी विजय रही । फाइनल मैच महाड़ पोखरी और होल्टा के बीच खेला गया जिसमे महाड़ पोखरी ने विजय हासिल की । इस दौरान जन प्रतिनिधि एवम अधिकारियों के बीच भी रस्सा कस्सी का आयोजन किया गया जिसमे अधिकारियों की टीम विजय रही । इस अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में इस अवसर पर उप जिला अधिकारी परमानंद , जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे , जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार , जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी , जिला क्रीडा अधिकारी महेशी आर्य , क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन , ग्राम प्रधान लूठियाग दिनेश कैंतुरा , गोविंद सिंह नेगी , सुरेंद्र सिंह कनवासी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन धूम सिंह राणा ने किया ।

केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हलद्वानी स्थानांतरित करने की दी सैद्धांतिक स्वीकृति।

0

केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हलद्वानी स्थानांतरित करने की दी सैद्धांतिक स्वीकृति।केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरन रिजिजु ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जानकारी दी है।अपने पत्र में केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा हल्द्वानी में उच्च न्यायलय के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा दिए जाने पर केन्द्र सरकार उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अधिसूचना की प्रक्रिया प्रारंभ कर देगी।

धामी सरकार का एक साल बेमिसाल ।

0

 

रुद्रप्रयाग । राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल अगस्त्यमुनि में एक साल नई मिसाल व जन सेवा थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जनपद प्रभारी एवं पशुपालन, दुग्ध विकास, सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मा. मंत्री एवं उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा प्रकाशित एक साल नई मिसाल का विमोचन किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा. मंत्री द्वारा उपस्थित जनमानस एवं जनपद वासियों को हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रों की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में कई नए मुकाम हासिल किए हैं तथा कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं संचालित करते हुए अंतिम छोर में रह रहे गरीब व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान जो घोषणाएं की थी उन घोषणाओं पर धरातल पर कार्य करते हुए पूर्ण किया जा रहा है जिसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन मुफ्त गैस सिलेंडर, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिक आरक्षण एवं राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण, देश का सख्त नकल विरोधी पहला कानून तथा महिलाओं की आजीविका को बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बाबा केदारनाथ में 2013 की आपदा से केदारनाथ को पुनः स्थापित करते हुए पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं जिससे केदारनाथ को विश्व में एक नई पहचान मिल रही है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं जिसमें रेल परियोजना, गौरीकुंड से केदारनाथ तक रोपवे निर्माण कार्य हो रहे हैं जिससे कि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों जिसमें बुजुर्ग एवं विकलांग व्यक्तियों को बाबा केदारनाथ के दर्शन करने में आसानी होगी।उन्होंने कहा कि पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य के क्षेत्र में भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिससे कि किसानों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में गोट वैली योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। जिससे कि गरीब व्यक्तियों को इस योजना का लाभ उपलब्ध होगा। इसी के साथ दुग्ध के क्षेत्र में पशुपालकों को 6 से 9 रुपए तक दूध के दर में वृद्धि की गई है तथा पशुओं को भूसा उपलब्ध कराने के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी सरकार उपलब्ध करा रही है। गंगा गाय योजना के तहत 2, 3, 5 गाय का प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धरातल पर कार्य करते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन को भी रोका जा सके तथा हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरों के साथ किसी तरह से कोई पशु क्रूरता न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। यदि किसी के द्वारा पशु क्रूरता की जाती है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 10-10 चिकित्सकों की व्यवस्था भी की गई है तथा यात्रा मार्ग में घोड़े-खच्चरों को पानी उपलब्ध हो सके इसके लिए 18 चरियों का निर्माण किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आपात स्थिति के लिए 60 एंबुलेंस उपलब्ध हुई हैं जिससे कि अब तक 15 हजार काॅल प्राप्त हुई हैं तथा 13 हजार पशुओं का ईलाज किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी 95 विकास खंडों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए 35 एंबुलेंस की मांग की गई है जिसकी स्वीकृति उपलब्ध हो गई है तथा सभी विकास खंडों में एक-एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी जिससे कि पशुओं के उपचार में लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अमरदेई शाह ने राज्य सरकार को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।केदारनाथ की विधायक श्रीमती शैला रानी रावत ने कहा कि सरकार के सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल गौरवशाली रहा है जिसमें एक वर्ष में कई विकास कार्यों का संचालन किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में एक वर्ष में 13 सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हुई है तथा कुंड-गुप्तकाशी से सडक मरम्मत कार्य हेतु केंद्र सरकार द्वारा एक अरब की स्वीकृति हुई है। इसके साथ ही फाटा स्लाइड जोन के लिए 42 करोड़ की स्वीकृति हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई है तथा स्थानीय लोगों को यात्रा में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है।रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक वर्षों में कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारते हुए हर वर्ग के विकास के लिए कार्य योजनाएं तैयार की गई हैं जिसके तहत डबल इंजन की सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है।इस अवसर पर मा. मंत्री एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 लोगों को चैक वितरित किए गए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा एनआरएलएम के तहत 12 स्वयं सहायता समूहों को चैक वितरित किए गए। बाल विकास विभाग द्वारा 12 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किए गए। पर्यटन विभाग द्वारा 5 लोगों को होम स्टे योजना से लाभान्वित किया गया। उद्योग विभाग द्वारा 7 लोगों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से लाभान्वित किया गया। डेयरी विभाग द्वारा 5 पशुपालकों को अनुदान दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 6 लोगों को दिव्यांग पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। 5 कृषकों को कृषि यंत्र वितरित किए गए तथा ग्रामीण उद्यम वेग परियोजना आजीविका के 12 स्वायत्त समूहों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जन सेवा स्वास्थ्य शिविर में 88 लोगों का उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 52 महिलाओं एवं पुरुषों को दवा वितरण तथा 36 महिला एवं पुरुषों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही मत्स्य, बाल विकास, डेयरी, समाज कल्याण, उद्योग, उरेडा, ग्रामीण उद्यम वेग परियोजना आदि विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के स्टाॅल लगाए गए जिसमें उपस्थित आम जनमानस को संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में तीनों विकास खंड अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ की महिला मंगल दल एवं सूचना विभाग में पंजीकृत दल द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन किशन रावत द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, वाचस्पति सेमवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि अरुणा बेंजवाल, तिलवाड़ा संजू जगवाण, ब्लाॅक प्रमुख अगस्त्यमुनि विजया देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ विजय राणा, भाजपा महिला जिलाअध्यक्ष सविता भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष केदारनाथ देवप्रकाश सेमवाल, सदस्य जिला पंचायत विनोद राणा, भारत भूषण भट्ट, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक केके पंत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उप जिला अधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा आदि अधिकारियों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, योजनाओं से पात्र लाभार्थी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए आम जनमानस उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड में धामी सरकार का एक साल का कार्यकाल निराशा जनक रहा है… कांग्रेस ।

0

धामी सरकार का1वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक कांग्रेस ।

नकल माफिया भू माफिया खनन माफिया शराब माफियाओं के नाम रहा सरकार का पूरा साल।

अधिकारियों पर नहीं रहा सरकार का नियंत्रण।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी एवं रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सजवाण की संयुक्त पत्रकार वार्ता

रुद्रप्रयाग।।उत्तराखंड में भाजपा राज्य सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल को बेहद निराशाजनक बताते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए आरोपों की झड़ी लगा डाली उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी एवं रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सजवान ने वरिष्ठ कांग्रेसियों की मौजूदगी में जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग बस अड्डे पर स्थित मधुर मिलन वेडिंग पॉइंट में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर आरोपों की फेहरिस्त जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा कि आज राज्य में हर और अराजकता का वातावरण है बेरोजगारों को सरकार नौकरी देने के बजाय लाठी-डंडों से पीट रही है अपराधी कानून व्यवस्था को तार-तार कर सरेआम अराजकता फैला रहे हैं हत्या डकैती लूटपाट बलात्कार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है भू माफिया लगातार सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं जिसमें सरकार के प्रभावशाली लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार शराब माफिया के हाथों बिक गई है जनता को महंगी गैस महंगी बिजली महंगा पानी और महंगे खाद्य पदार्थ खरीदने पड़रहे हैं तथा राज्य सरकार राज्य में सुनियोजित तरीके से शराब माफिया के प्रभाव में आकर शराब के दामों में गिरावट कर राज्य के युवाओं के हाथों में शराब परोसने की तैयारी कर रही है और राज्य सरकार खुद युवा पीढ़ी को नशे के गर्त में धकेल कर अपनी पीठ थपथपा ने की तैयारी कर रही है श्री नेगी एवं श्री सजवान ने कहा कि भाजपा राज में अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं भ्रष्टाचारअधिकारियों के सिर चढ़कर बोल रहा है खनन माफियाओं द्वारा राज्य के खनिज की चोरी खुले आम की जा रही है और अधिकारी भी भ्रष्टाचार से मालामाल हो रहे हैं जिससे खनन माफिया राज्य मे करोड़ों रुपए की राजस्व की चोरी को अंजाम दे रहे हैं उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की दुर्दशा हो रही है कृषकों को उनकी फसलों और फलों के दाम भी सरकार ठीक से नहीं दे रही है जिससे कृषकों की आर्थिक स्थिति लगातार गिर रही है फसलों को लगातार जंगली जानवरों द्वारा बर्बाद कर दिया जाता है लेकिन सरकार द्वारा इस दिशा में भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिक्षा सड़क पेयजल जैसी समस्याएं मुंह बाए खड़ी है लेकिन सरकार खोखले प्रचार के दम पर आंकड़े बाजी के फेर में भी है बेरोजगारी और पलायन के आंकड़ों ने राज्य वासियों की चिंता को बढ़ा दिया है मगर भाजपा की घमंडी सरकार सच को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है इस अवसर पर अगस्त्यमुनि विकासखंड की प्रमुख विजय देवी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद सिंह रावत जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री विजयपाल जवान जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक भंडारी युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संतोष रावत नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत डोभाल शूरवीर जगवाण जसपाल भारती आदि मौजूद रहे

जखोली विकासखंड मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष कार्यक्रम।

0


रुद्रप्रयाग ।हिन्दू नव वर्ष की शुभ बेला व प्रथम नवरात्रि पर विकास खण्ड जखोली की 40 महिला मंगल दलों ने अपने अपने गांवों पर सार्वजनिक स्थानों पर  शराब न परोसने  की शपथ ली है साथ ही जो भी परिवार गांव में शराब परोसेगा उसका समाजिक बहिष्कार किया जाएगा या उसके किसी भी कार्य मे गांव के अन्य लोग प्रतिभाग नही करेंगे ।

जखोली मुख्यालय में नव वर्ष के शुभ अवसर पर  महिलाओं द्वारा जय श्री राम के नारों एव स्थानीय लोकगीतों के साथ  40 महिलामंगल दलों ने पथ संचनल कर निकाली रैली। महिलाओं की पथ संचलन रैली में क्षेत्रीय विधायक  भरत सिंह चौधरी ने भी प्रतिभाग किया।

हिंदू नववर्ष एव चैत्र नवरात्रि पर जखोली विकास खण्ड 40 महिलामंगल दलों ने लिया क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में शराब प्रतिबंध एवं क्षेत्र को नशा मुक्ति कराने की शपथ। विधायक भरत सिंह चौधरी ने दिलाई महिलामंगल दलों को नशा मुक्त कराने की शपथ।विकासखंड जखोली में हिंदू नववर्ष-2080 एवं चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के सुअवसर पर 40 महिलामंगल दलों द्वारा विकासखंड मुख्यालय में जय श्रीराम के नारों एवं लोकगीतों के साथ जन जागरण रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य ललूड़ी भूपेंद्र भंडारी द्वारा किया गया। इसके साथ में क्षेत्र की सभी 40 महिलामंगल दलों का सरस्वती शिशु मंदिर जखोली में सांस्कृतिक व लोकनृत्य व कीर्तन भजन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हिंदू नववर्ष के सुवसर पर सभी 40 महिलामंगल दलों द्वारा अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में शराबबंदी एव नशा मुक्ति की शपथ ली। सभी महिलामंगल दलों एवं कीर्त्तन मंडलियों को विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री भरत सिंह चौधरी एवं एवं कार्यक्रम अध्यक्ष जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा सभी को हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की बधाई देते हुए, स्थानीय मातृशक्ति शुरू की गई इस शानदार पहल के लिए उनको बधाई दी। उन्होंने की मातृशक्ति द्वारा जो शराबबंदी एवं नशामुक्ति की पहल शुरू की गई बहुत ही अनुकरणीय है। आज शराब एव नशे की जो बुरी लत हमारे युवाओं को लग रही है, बहुत ही चिंताजनक है। यह एक सामाजिक बुराई है। हमारी मातृशक्ति द्वारा इस को खत्म करने की पहल की गई है, निश्चित ही उनकी यह कोशिश रंग लाएगी। वही कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह ने महिलाओं की इस पहल का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए मेरा पूर्ण सहयोग मातृशक्ति के साथ है। वही कार्यक्रम के आयोजक एवं सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भण्डरी द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह विकासखंड जखोली के लस्या पट्टी के मातृशक्ति के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में शराब बन्दी एवं नशामुक्ति के लिए एक छोटी सी पहल शुरू की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम के लिए जनजागरण एवं सत्याग्रह के माध्यम से समाज मे जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। जिससे अपनी युवा पीढ़ी को नशा से मुक्त रखा जा सके। इसके साथ ही कीर्तन-भजन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम स्थान महर पोखरी बुढ़ना द्वितीय स्थान गोर्ति, तृतीय स्थान बच्वाढ ने प्राप्त किया। इसके साथ अतिथियों द्वारा सभी टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शीला भण्डरी प्रधान ललूड़ी, लखपति भट्ट प्रधान जखोली, लखपत सिंह गुसाईं प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर जखोली, गिरिश बडोनी, गोविंद सिंह नेगी, प्रभुदयाल भण्डरी , दीनदयाल भंडारी, प्रदीप पंवार सोहन सिंह रावत सिंह महिलामंगल दलों की सदस्य गण उपस्थित रहे।

गढ़वाल क्षेत्र में महसूस किए गए भूकम्प के तेज झटके ।

0

गढ़वाल क्षेत्र में महसूस किए गए भूकम्प के तेज झटके ।

देहरादून। उत्तराखंड सहित उत्तर भारत एवं एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है। जबकि इसकी तीव्रता 5. 5 दर्ज की गई है। देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी आदि जगहों पर भी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के आने से लोगों में दहशत का माहौल है। अभी 10:17 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकि किसी स्थान से भी नुकसान की कोई खबर नहीं मिल पाई है।