रुद्रप्रयाग ।रुद्रप्रयाग विधानसभा के दो बार निर्वाचित विधायक भरत सिंह चौधरी ने अपनी विधान सभा मे इन 6 वर्षों के कार्य काल मे सड़को का जाल बिछा दिया है ।वर्षो से ग्रामीणों की सड़कों की मांग व वर्षो से लटकी सड़को को अपने इन 6 वर्षों के अंतराल में पूरा कर के दिखाया है ।विधायक भरत सिंह चौधरी के अथक प्रयास से एक फिर दस नई सड़को की सौगात जनपद को मिली है

राज्य_योजना के विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के 10 मोटर मार्गों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
– विकासखंड जखोली के अंतर्गत ममणी-उरोली मोटर मार्ग से धनकुराली तक 2.4 किमी लागत ₹84.20 लाख की द्वितीय चरण के नवनिर्माण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।
2- विकासखंड जखोली के अंतर्गत टिहरी-घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग के ढासीधार से कंथार तक लम्बाई 2 किमी लागत ₹ 3.00 लाख की (प्रथम चरण) की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।
3- विकासखंड जखोली के अंतर्गत फतेडु बुढ़ना मोटर मार्ग का धान्यू तक विस्तार लम्बाई 2.50 किमी लागत ₹ 3.75 लाख की (प्रथम चरण) की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति।
4- विकासखंड जखोली के अंतर्गत जाखाल एवं तुनेटा गांव के बरसोट एवं तरयाल तोक तक मोटर मार्ग नवनिर्माण के (प्रथम चरण )की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति। लम्बाई 3 किमी लागत ₹ 4.50 लाख।
5- विकासखंड जखोली के अंतर्गत सुमाड़ी-रतनपुर मोटर मार्ग के ग्राम पंचायत कांडा भरदार में हल्के वाहन मोटर मार्ग के विस्तारीकरण की प्रथम चरण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति। लम्बाई 1.5 किमी लागत ₹.90 लाख।
6- विकासखंड अगस्तमुनि के अंतर्गत बच्छणस्यू क्षेत्र में खिर्सू- खेड़ाखाल मोटर मार्ग से जाख धौंढा सिंगवाल गाँव कांडाधार तक मोटर मार्ग के प्रथम चरण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति। लम्बाई 4.00 किमी लागत ₹ 6.00 लाख।
7- विकासखंड अगस्तमुनि के अंतर्गत नगर पंचायत तिलवाड़ा में रिवर व्यू होटल से छतोड़ा बगडवाल देवता चौक धारकोट नारगिड़ा तक मोटर मार्ग के प्रथम चरण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति। लम्बाई 4 किमी लागत ₹ 6.00 लाख।
8- विकासखंड अगस्तमुनि के अंतर्गत रतूड़ा-भूधार से अनुसूचित बस्ती गथवाडा मालीतोक तक मोटर मार्ग नवनिर्माण के प्रथम चरण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति। लम्बाई 3.00 किमी लागत₹ 4.56 लाख।
9- विकासखंड अगस्तमुनि के अंतर्गत रतूड़ा से ग्वाड़ तक मोटर मार्ग नवनिर्माण के प्रथम चरण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति। लम्बाई 3.50 किमी लागत₹ 4.31 लाख।
10- विकासखंड अगस्तमुनि के अंतर्गत उमरानारायन से निरवाली भटवाड़ी तक मोटर मार्ग के प्रथम चरण की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति। लम्बाई 5.00 किमी लागत 7.50 लाख।







रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली के सुमाड़ी भरदार में स्थापित केदार वेली चिल्ड्र्न एकेडमी सुमाड़ी भरदार का तीसरा वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो व पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हो गया है वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ,जिलापंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह व विद्यायल के प्रवन्धक लक्ष्मी दत्त सिलोड़ी ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।साथ ही विद्यालय का बना नया परिसर का उतघाटन भी करवाया गया ।विद्यालय के प्रबंधक द्वारा रुद्रप्रयाग विधायक द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के साथ साथ विद्यालय को पूर्व में किये गए सहयोग के लिये विधायक भरत सिंह चौधरी की प्रसंशा की 




















