32.7 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 251

धामी मन्त्रिमण्डल द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय ।

0

गैरसैंण। गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान धामी सरकार की कैबिनेट ने कई फैसले लिए। भराड़ीसैंण में सत्र के भोजनावकाश के समय अहम फैसले लिए गए।

फारेस्ट में पेड़ काटने पर जुर्माना दुगना किया गया, जेल नहीं होगी
पर्यटन नीति 2023 प्रख्यापित।
वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन।
उत्तर प्रदेश निजी वन अधिनियम में सजा का प्राविधान हटाकर वित्तीय दण्ड बढ़ाए जाने का निर्णय।
पर्यटन ऑपरेशनल गाइडलाइन नीति 2018 में संशोधन।
पी. एम.जी.एस. वाई के 38 कनिष्ठ अभियंताओं को ग्राम्य विकास विभाग में लिया गया।
कर्मचारी मृत सेवा आश्रित नियमावली में विधवा पुत्रवधु को भी जोड़ा गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आयोजित हुए ड्रोन शो की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।
PWD के संविदा के जेई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रखा जाएगा l

पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी के भाई की हुई गिरफ्तार..

0

 

पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी के भाई की हुई गिरफ्तार..

हरिद्वार ।।पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल को पूछताछ उपरांत एसआईटी कार्यालय से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपी द्वारा मुकद्दमें उपरोक्त के वांछित मुख्य आरोपी संजय धारीवाल को छिपाने में सहायता तथा ए.ई भर्ती के अभ्यर्थियों को अपने करनाल स्थित आवास में नकल कराई गई।

डेविड और संजय धारीवाल जो कि उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी है, की गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। चल-अचल संपत्ति की कुर्की हेतु 82 सीआरपीसी की कार्रवाई के तहत मुनादी कराई जा चुकी है एवं धारा 83 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में अग्रिम कार्रवाई की जा चुकी है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

बाइट:– रेखा यादव, प्रभारी एसआईटी, हरिद्वार।

*नाम पता अभियुक्त*

सुधीर कुमार धारीवाल उर्फ सुशील उर्फ सतीश कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार हाल पता नमस्ते चौक के पास प्लेट नम्बर 752 सेक्टर 04 करनाल हरियाणा

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से रुद्रप्रयाग में चयनित हुई 27 स्थाई एएनएम ।

0

जनपद रुद्रप्रयाग में चयनित हुए 27 स्थाई एएनएम ।

मेरिट व वर्षवार से किया गया एएनएम का चयन ।

अगस्त्यमुनि 15 जखोली में 7 व उखीमठ 5 को दी गयी नियुक्ति।रुद्रप्रयाग ।। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से जनपद के लिए चयनित 27 स्थाई एएनएम को बुधवार को काउंसलिंग के उपरांत तैनाती दे दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि राज्य स्तर से 27 स्थाई एएनएम का जनपद रूद्रप्रयाग के लिए चयन किया गया था, बुधवार को काउंसलिंग व मैरिट वार स्वास्थ्य उपकेंद्र के चयन की प्रक्रिया के उपरांत 27 में से 15 को अगस्त्यमुनि ब्लाक, 07 को जखोली ब्लाक व 5 को ऊखीमठ ब्लाक में तैनाती दी गई।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में एनएनएम के पदों पर तैनाती होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, टीकाकरण आदि स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ होंगी। उन्होंने नवनियुक्ति महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री (एएनएम) से पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्व निर्वहन की अपील की।

उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधान सभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति।

0

उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधान सभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति।

*फूलदेई के अवसर पर क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ बरसाये रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्प।*

*विधान सभा अध्यक्ष के साथ कैबिनेट मंत्रियों एवं विधायकों ने बच्चों से भेंट कर अपनी परम्परा से जुड़ने के लिए किया उत्साहवर्धन।*

*सभी ने बतायी अपनी समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं के संवर्द्धन की जरूरत।*

चैत्र मास की संक्रांति को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, डाॅ. धनसिंह रावत, श्री सौरभ बहुगुणा, डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल, विधायक अनिल नौटियाल आदि ने बच्चों से भेंट कर अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं से जुड़ने के लिए उनका उत्साह वर्धन किया।

विधान सभा अध्यक्ष के साथ सभी ने इस पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमारे पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने तथा उसके संरक्षण का संदेश देते हैं। अपनी लोक परम्पराओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने की भी जरूरत बतायी।

धामी सरकार का वर्ष 2023 -2024 का 77407.08 करोड़ का बजट विधान सभा मे पेश।

0

धामी सरकार का वर्ष 2023 -2024 का 77407.08 करोड़ का बजट विधान सभा मे पेश।

वित्त मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने पेश किया 2023 -2024 बजट पेश।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रोत्साहित करने वाला है

इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है

वर्ष 2023 का उत्तराखंड सरकार के बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है

कहा कि हम सुशासन की ओर बढ़ रहे हैं

सात बिंदुओं पर है बजट का फोकस

मानव पूंजी में निवेश पर जोर दिया गया।

समावेशी विकास के तहत अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना और नए अवसर का उपयोग करने के लिए प्लेटफॉर्म देना।

स्वास्थ्य सुविधाओं की सुविधा।

पूंजीगत व्यय में सार्वजनिक संपत्ति का संवर्धन एव संरक्षण।

निर्बाध एवं सुरक्षित संयोजकता।

प्रोद्योगिक एवं आधुनिक विकास।

इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में संतुलन।

स्वरोजगार एवं रोजगार हेतु विशेष प्राविधान
1. उद्यान विभाग मे वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे कुल रू0 815.66 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 पॉलीहाउस हेतु रू0 200. करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 मिशन एप्पल योजना के अन्तर्गत रू0 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 राजकीय नियुक्तियांे हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। जिस हेतु राज्य लोक सेवा आयोग के अन्तर्गत रू0 133.53 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
2. उद्योग विभाग मंे वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे कुल रू0 461.31 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 वर्क फोर्स डेवलेपमंेट हेतु 100 करोड़
 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु रू0 40 करोड़
 प्रमोशन ऑफ, इंवेस्टमंेट स्टार्ट अप और इंटेरप्रीनियरशिप योजना हेतु रू0 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 विभिन्न नीतियांे के तहत उद्योगांे को अनुदान हेतु रू0 26 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

3. पर्यटन विभाग मंे वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे कुल रू0 302.04 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन विकास परिषद हेतु रू. 63.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 पर्यटन विकास हेतु अवस्थापना निर्माण हेतु रू. 60.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 टिहरी झील का विकास के निर्माण हेतु रू. 15.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 चार धाम यात्रा/मार्गों पर आधारभूत सुविधाआंे का निर्माण/विकास हेतु रू. 10.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 पर्यटन विभाग अन्तर्गत चारधाम एवं विभिन्न स्थानांे हेतु भूमि क्रय हेतु रू. 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
4. शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग मंे वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे कुल रू0 10459.55 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 उत्कृष्ट क्लस्टर विद्यालय हेतु रू0 51 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना मंे छात्रवृत्ति हेतु रू0 11 करोड़ का प्रावधान किया गया है।  पी.एम श्री योजना हेतु रू0 92.78 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
5. कृषि विभाग मंे वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे कुल रू0 1294.15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।  मिलेट मिशन हेतु रू0 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 स्थानीय फसलांे मंे प्रोत्साहन हेतु रू0 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
6. स्वास्थ्य विभाग मंे वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे कुल रू0 4217.87 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 अटन आयुष्मान हेतु रू0 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 मेडिकल कॉलज तथा नर्सिंग कॉलजे के निर्माण हेतु रू0 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
7. समाज कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण विभाग मंे वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे कुल रू0 2850.24 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 निराश्रित विधवा पेंशन हेतु रू0 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 किसान पंेशन योजना हेतु रू 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 नंदा गौरा योजना हेतु रू0 282.50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान योजना हेतु लगभग रू0 26.72 करोड़ का प्रावधान किया गया है।  मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना हेतु रू0 23 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना हेतु रू0 19.95 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

8. विकेन्द्रीकृत विकास
 जिला योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे कुल रू0 925.60 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो कि गत वर्ष से लगभग 26 प्रतिशत् अधिक है।
 स्थानीय निकायांे के समनुदेशन हेतु रू0 3343 करोड़ का प्राविधान है।
9. लोक निर्माण विभाग मंे वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे कुल रू0 2791.83 करोड़ का प्रावधान किया गया
हैं।
 जिसमंे रख-रखाव हेत अनुरक्षण मद मंे वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 430.67 करोड़ के प्रावधान के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे रू0 850.47 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 जिसमंे नव-निर्माण करने हेत वृहद्ध निर्माण मद मंे वित्तीय वर्ष 2022-23 मंे रू0 1244.80 करोड़ के प्रावधान के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे रू0 1318.30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
10. ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे कुल रू0 1251.33 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 लखवाड़ परियोजना के अन्तर्गत रू0 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
11. सिंचाई विभाग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 मंे कुल रू0 1443.42 करोड़ का प्रावधान किया
गया है।
 देहरादून पेयजल हेतु सौंग डैम के अन्तर्गत रू0 110 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 12. अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
 जोशीमठ व अन्य स्थानांे मंे भू-धंसाव व अन्य के अन्तर्गत राहत कार्य हेतु रू0 1000 करोड़ का प्राविधान है।
 जी-20 समिट हेतु रू0 100 करोड़ का प्राविधान है।
 राज्य के विभिन्न विभागांे मंे अवस्थापना कार्य हेतु रू0 1300 करोड़ का प्राविधान है।
 अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान हेतु रू0 215 करोड़ का प्राविधान है।

16 मार्च से शुरू होने जा रही उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाएं होगी नकल विहीन।

0

16 मार्च से शुरू होने जा रही उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाएं होगी नकल विहीन।

जनपद रुद्रप्रयाग में 69 परीक्षा केंद्रों पर 8599 छात्र छात्राएं देगी बोर्ड परीक्षा।

जनपद में हैं 4 संवेदनशील परीक्षा के केंद्र

रुद्रप्रयाग ।उत्तराखण्ड में 16 मार्च से संचालित होने जा रही उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा के लिये शिक्षा विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है ।जनपद में कुल 8599 छात्र छात्राएं इस बार बोर्ड परीक्षाएं देगे।मुख्य शिक्षाधिकारी द्वारा बोर्ड परीक्षाओ के सफल संचालन के लिये 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए है जिनमे अगस्त्यमुनि में30 उखीमठ में14 व जखोली में25 केंद्रों पर संचालित होगी ।
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को सुव्यवस्थित व नकल विहीन परीक्षा संपादित करने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजकीय इंटर काॅलेज रतूड़ा में परीक्षा हेतु तैनात किए गए केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेटों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं जो 16 मार्च, 2023 से शुरू हो रही हैं इनके लिए जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं वह सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सफलता पूर्वक संपादित कराने के लिए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद द्वारा जो भी गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं उनको सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भली-भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई एवं लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी में तैनात किए गए शिक्षक किसी भी छात्र-छात्रा का फेबर नहीं करेंगे यदि किसी के द्वारा ऐसा करना संज्ञान में आया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी
परीक्षा परिसर के अंदर मोबाइल फोन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी छात्र एवं परीक्षा में तैनात शिक्षक/अधिकारी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों को ठीक ढंग से देख लें एवं सभी परीक्षा केंद्रों में छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए उचित व्यवस्था एवं परीक्षा केंद्रों के अंदर उचित लाइट व्यवस्था समय से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं रख-रखाव की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए जिससे पुलिस कंट्रोल रूम से आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। किसी तरह की गड़बड़ी होने की दशा में इसकी जानकारी तत्काल पुलिस कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाने के निर्देश दिए गए।शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी ने अवगत कराया है कि परिषदीय परीक्षा 16 मार्च, 2023 से प्रारंभ हो रही हैं जो 06 अप्रैल, 2023 को संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि जनपद में 69 परीक्षा केंद्र हैं जिसमें विकास खंड अगस्त्यमुनि में 30, ऊखीमठ में 14 तथा जखोली में 25 परीक्षा केंद्र हैं जिसमें 4 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। हाईस्कूल व इंटर में छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 8599 है। जिसमें इंटर में 4194 छात्र-छात्राएं हैं तथा हाईस्कूल में 4405 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं।

बैठक में उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह रावत, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, जखोली सूर्यप्रकाश शाह, ऊखीमठ दिनेश मैठाणी सहित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक व संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

धामी कैबिनेट ने राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण को दीई मंजूरी ।

0

धामी कैबिनेट ने राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण को मिली मंजूरी ।

कैबिनेट की धामी कैबिनेट
बैठक में लगभग 6 बिन्दुओ पर लगी मुहर,

राज्य की। नई सौर ऊर्जा नीति को मिली मंजूरी,

राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण को मिली मंजूरी

विधायक निधि बढ़ाने को मिली मंजूरी,

3 करोड़ 75 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़ प्रतिवर्ष की गई,

कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद कहा कि इस बार कैबिनेट बैठक में विधायकों की पुरानी मांग को मंजूरी दी गई है .. जिसमें कैबिनेट द्वारा लगभग 6 बिंदुओं पर अपनी सहमति बनाई गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विधायकों की विधायक निधि तीन करोड़ 75 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़ की गई है और इसमें अब विधायकों के द्वारा महिला मंगल दल व नवयुवक मंगल दल को दी जाने वाली राशि को 40 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया गया मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए भी दी जाने वाली राशि को 40 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दिया गया।
आपको बता दें कि आज की कैबिनेट बैठक में राज्य की नई सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी दी गई है, साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को मिलने वाले 10% क्षेतिज आरक्षण को भी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है।

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका।

0

चमोली: विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेसी विधायक राजेन्द्र सिंह भंडारी हुए चोटिल

घर में फर्श पर गिरने से कमर में आई हल्की चोट

डाक्टरों ने एक माह आराम करने की दी है सलाह

विधानसभा सत्र में जोशीमठ का मुद्दा गंभीरता से उठाने की तैयारी कर रहे थे विधायक राजेंद्र भंडारी

कल विधानसभा घेराव का भी कांग्रेस का है कार्यक्रम

ऐसे में स्थानीय विधायक राजेंद्र भंडारी के एकाएक चोटिल हो जाने से कांग्रेस को झटका लगा है

उत्तराखंड के पंचम विधानसभा 2023 के प्रथम सत्र के कार्य संचालन एवं विधायी कार्यों का एजेंडा तय करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक आहूत की गई|

0

भराड़ीसैंण

उत्तराखंड के पंचम विधानसभा 2023 के प्रथम सत्र के कार्य संचालन एवं विधायी कार्यों का एजेंडा तय करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा की बैठक आहूत की गई|

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में सारगर्भित और गुणवत्तापूर्ण चर्चा के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दलीय नेताओं की बैठक में सभी दल के नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से संचालित किए जाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की जिससे सदन की कार्यवाही को सुगमतापूर्वक चलाया जा सके।

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदस्यों को राज्यपाल की गरिमा बनाए रखने की बात कही।

उन्होंने कहा की प्रदेश के विकास एवं जनहित में उठाये गए मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी|

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी ।

उन्होंने कहा कि जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका प्रयास लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा|

उन्होंने दलों के नेताओं से आग्रह किया कि सदन की गरिमा को बढ़ाने तथा चर्चा- संवाद के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।आशा है सभी दल इसमें सक्रिय सहयोग देंगे।

दलीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, बहुजन समाज पार्टी के विधायक मौ शहजाद , मौजूद रहे|

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में 13 से 14 मार्च तक का एजेंडा तय किया गया जिसमे राज्यपाल का अभिभाषण, अध्यादेशों को पटल पर रखा जाना, औपचारिक कार्य, विधायी कार्य, वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु आय-व्ययक का प्रस्तुतिकरण एवं बजट पर चर्चा की जानी है|

आगे के उपवेशन के लिए 14 तारीख शाम को पुनः कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की जाएगी|

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में नेता सदन मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ,संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक मोहम्मद शहजाद , खजान दास , उमेश शर्मा काऊ एवं विधान सभा के प्रभारी सचिव हेम पंत व अप सचिव नरेंद्र रावत मौजूद रहे ।

भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण के साथ विधानसभा परिसर का निरक्षण किया।

कल से शुरू हो रहे उत्तराखंड के बजट सत्र की तैयारियों का जायजा लेने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर और विभिन्न विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विधानसभा की तैयारियों से संतुष्ट होकर विधानसभा अध्यक्ष को बधाई दी।

इसके पश्चात राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा बनाए गए पहाड़ी व्यंजनों का आनद लिया।

राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा की महिलाएं देश प्रदेश में अपने समूहों के माध्यम से कार्य कर रही है ।

समूहों द्वारा क्रांति लाई गई है जो अब हर महिला को स्वाबलंबी बनने के लिए प्रेरित कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया की वे महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह को मजबूत करने पर लगी हुई हैं विधानसभा सत्र के दौरान भी स्वयं सहायता समूह द्वारा बने व्यंजनों को भोजन में शामिल किया जाएगा जिससे महिला समूहों को भी आय का साधन बनेगा।

मातृभूमि के लिए शहीद हुए कुलदीप भंडारी को नम आंखों से डीई गयी अंतिम विदाई ।

0

मातृभूमि के लिए शहीद हुए कुलदीप भंडारी को नम आंखों से डीई गयी अंतिम विदाई ।
80 वर्षीय बूढ़ी मां ने बेटे के शव को तिरंगे में लिपटा देखकर फफक फफक कर रो पड़ी।

15 वर्षीय बेटे ने दी शहीद पिता की चिता को मुखाग्नि

रुद्रप्रयाग। मातृभूमि के लिए शहीद हुए कुलदीप सिंह भण्डारी को रविवार सुबह अगस्त्यमुनि में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
रविवार सुबह करीब 6 बजे सेना की टुकड़ी शहीद के शव को लेकर उनके पैतृक गांव फलई पहुंची। अपने बेटे के शव को तिरंगे में लिपटा देखकर 80 वर्षीय मां शिवदेई देवी फफक-फफक कर रो पड़ी। शहीद की 37 वर्षीय पत्नी रजनी बेसुध हो गई। पिता के शरीर पर बिलखते अबोध बच्चों को इस घटना ने झकझोर कर रख दिया। एक माह पूर्व शहीद कुलदीप गांव आया था। मिलनसार प्रवृति के कुलदीप पूरे गांव के अजीज थे। फौजी का घर आना पहाड़ के गांवों में अक्सर खुशियां लेकर आता है। विजयनगर स्थित मंदाकिनी नदी के घाट पर सैकड़ों लोग उनकी अंतिम विदाई में शामिल हुए। वंदे मातरम, भारत माता की जय और शहीद कुलदीप अमर रहे के नारों के बीच उनके तिरंगे से लिपटे पार्थिव शरीर को विजयनगर स्थित शमशान घाट ले जाया गया। फलई गांव स्थित उनके घर से उनकी पार्थिव देह को सेना की गाड़ी में यहां लाया गया था। अंतिम संस्कार से पहले, शहीद के पार्थिव शरीर को भारतीय सेना, ग्रेनिडियर और असम राइफल की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई। जवानों ने तीन राउंड फायरिंग कर शहीद को अंतिम श्रद्धाजंली दी गई।

प्रशासन की ओर से तहसील बसुकेदार के प्रतिनिधि राजस्व उपनिरीक्षक भरत सिंह बर्त्वाल ने श्रद्धाजंली अर्पित की गई। शहीद के 15 वर्षीय पुत्र आयुष ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी कुलदीप सिंह भंडारी शुक्रवार सुबह ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर शिलांग असाम से शाम को जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा। जहां से उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके घर लाया गया। 42 वर्षीय शहीद कुलदीप सिंह भण्डारी अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी व ईशा व आयुष दो बच्चो को छोड गए हैं। शहीद अपने परिवार में पांच भाई-बहिनों में इकलौता भाई था। जबकि शहीद के पिता हुकुम सिंह भण्डारी का पिछले साल देहावसान हो गया था। कुलदीप के निधन के बाद फलई गांव में मातम पसरा हुआ है।असम राइफल से आए जवान दिनेश सिंह, मनोज सिंह और महावीर सिंह द्वारा शहीद के पुत्र आयुष को तिरंगा सौंपा। दो मिनट का मौन धारण कर शहीद को श्रद्धांजलि देने के बाद अंतिम विदाई देते हुए नम हुई हजारों आंखें लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाकर शहीद को नमन किया और अंतिम दर्शन किए।