32.7 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 252

देश की सेवा करते हुए रुद्रप्रयाग लाल शिलांग में हुआ शहीद ।

0

फलई गांव से लेकर रुद्रप्रयाग जनपद में शोक की लहर ।

आज विजयनगर में मंदाकनी नदी किनारे होगा शहीद के पार्थिक शरीर अंतिम संस्कार।

रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी शिलांग में तैनात रहे 35 असम रायफल में तैनात हवलदार 42 वर्षीय जवान कुलदीप सिंह भंडारी ऑपरेशन में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शनिवार देर शाम को शहीद का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। रविवार को विजयनगर में मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर शहीद की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।

हवलदार कुलदीप भंडारी पिछले कुछ समय से शिलांग में तैनात थे। शुक्रवार को सेना के जवान एक ऑपरेशन पर जा रहे थे। इस दौरान जवान कुलदीप भंडारी शहीद हो गए। घटना कैसे हुई और कहां से हमला हुआ, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।

फलई के ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह राणा ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें बीते शुक्रवार दोपहर बाद सूचना मिली थी। लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई। आज, शनिवार सेना के कार्यालय से फोन आया और उन्हें घटना के बारे में बताया और देर शाम तक सेना के हेलीकॉप्टर से सैनिक के पार्थिव शव को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाने की बात कही गई। इसके बाद ही देर शाम को सैनिक के परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया गया, जिसके बाद से वहां मातम पसरा हुआ है।

घटना के कारणों की पूरी जानकारी पार्थिव शरीर के साथ सैन्य अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही मिल पाएगी। शहीद अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी, 15 वर्षीय पुत्र आयुष व 18 वर्षीय पुत्री ईशा को छोड़ गए हैं। जबकि पिता हुकुम सिंह भंडारी का करीब डेढ़ साल पहले निधन हो चुका है

विधानसभा सत्र के दौरान 13 मार्च को कांग्रेस का गैरसैंण में विशाल प्रदर्शन।

0

13 मार्च से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में उत्तराखंड के बजट सत्र के दौरान राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में एक विशाल प्रदर्शन करने जा रही है

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग कांग्रेस जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विजय सारस्वत एवं प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिस प्रकार से बेरोजगारों पर बर्बर लाठीचार्ज हुआ और उन्हें रोजगार देने के बजाय सरकार ने जिस प्रकार बेरोजगारों पर मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज को दबाने का कार्य किया है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम ही कम है साथ ही राज्य सरकार द्वारा जोशीमठ आपदा में शुरुआती दौर में प्रभावितों की अनदेखी की गई वह भी सरकार की अक्षम कार्यप्रणाली दर्शाती है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राज्य में कानून व्यवस्था तार-तार है जिसके चलते राज्य में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और राज्य सरकार शराब माफिया और खनन वासियों के साथ गठजोड़ बनाए हुए हैं पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा कि राज्य में कुछ अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं चार धाम यात्रा सिर पर है और व्यवस्थाओं के नाम पर सरकार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार लगातार महंगाई को बढ़ाकर जनता पर भारी बोझ डाल रही है उसे आम जनमानस का परेशान होना स्वाभाविक है रसोई गैस पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर भाजपा सरकार अपनी मनमानी कर रही है देश के बड़े उद्योगपति द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई को डुबाया गया हैउन्होंने कहा कि राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भीभाजपा की उपेक्षा का दंश झेल रही है ऐसे में उत्तराखंड कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि13 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस राज्य व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक विशाल प्रदर्शन और रैली कर सरकार की घेराबंदी करेगी प्रदर्शन में संपूर्ण उत्तराखंड के कांग्रेसी भाग लेंगे इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सजवान नीरज त्यागी दीपक भंडारी राय सिंह बिष्ट किशोरी लाल संतोष रावत संपन्न नेगी गौरव सोनवाल आदि कांग्रेसी उपस्थित थे ।

उत्तराखंड जेई भर्ती परीक्षा हुई रद्द, पेपरलीक प्रकरण के बाद आयोग ने भर्ती परिक्ष करी रद्द ।

0

देहरादून

उत्तराखंड जेई भर्ती परीक्षा हुई रद्द,

पेपरलीक प्रकरण के बाद आयोग ने भर्ती परिक्ष करी रद्द,

आयोग द्वारा राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 को रद्द किया,

अब नए सिरे से भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी होगा,

पुराने अभ्यर्थियों को आयु सीमा ओर शुल्क में मिलेगी छूट,

25 नवम्बर 2021 को 776 पदों पर जेई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन हुआ था जारी,

26 नवम्बर से 17 दिसम्बर तक। ऑनलाइन आवेदन आये थे,

7 से 10 मई 2022 के बीच लिखित परीक्षा हुई थी,

31 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी, 31 अगस्त 2022 को परिणाम जारी हुए,

आयोग द्वारा इन्टरव्यू शुरू किए गए , कृषि और मैकेनिकल के पदों पर इंटरव्यू भी हो चुके थे,

ड्रीम इलेवन में जनपद रुद्रप्रयाग के एक और व्यवसायकर्ता ने जीते एक करोड़ रुपये।

0

ड्रीम इलेवन में जनपद रुद्रप्रयाग के एक और व्यवसायकर्ता ने जीते एक करोड़ रुपये।


रुद्रप्रयाग। ड्रीम इलेवन खेलते हुए एक बार फिर से रुद्रप्रयाग जिले के केदारघाटी के गुप्तकाशी में एक व्यवसाय ने ड्रीम इलेवन में खेलते हुए एक करोड़ जीतने में कामयाबी पाई है। गुप्तकाशी बाजार के व्यापारी मनोज पांडे ने कामयाबी मिलने पर खुशी व्यक्त की कहा कि वह ड्रीम में सभी की तरह खेल की तरह से खेलते रहे और एक करोड़ जीतने में सफल हो गए। इससे पूर्व भी रुद्रप्रयाग बाजार के युवा व्यवसाय कर्ता ने भी ड्रीम इलेवन खेलते हुए एक करोड़ रुपये जीतते हुए करोड़पति बनने का अपना सपना साकार किया था।

बद्री केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य के कार्याधिकारी को मिली विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां:

0

 

चारधाम यात्रा को देखते हुए
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किए आदेश ।

ऋषिकेश। उत्तराखंड सरकार ने आगामी यात्रा को बेहतर और सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिए है। इसी कड़ी में सरकार ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) को यात्राकाल के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ दोनों धामों के लिए विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां दे दी है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव (गृह) राधा रतूड़ी ने आदेश भी जारी कर दिया है।

यात्रा सीजन में बदरीनाथ और केदारनाथ में होंगे विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट

अपर मुख्य सचिव (गृह ) राधा रतूड़ी ने जो आदेश जारी किया है उसमें बताया गया है कि राज्यपाल दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-21 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम की प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन के लिए बीकेटीसी के सीईओ को यात्रा अवधि के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जो विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट कहलाएंगे। कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम की निर्धारित सीमा के भीतर दंड प्रक्रिया संहिता के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं।

श्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए दी गई विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट शक्तियां इधर, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बीते दिनों इस संबंध में शासन को पत्र लिखा गया था। अजेंद्र ने पत्र में श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ धाम में लगातार तीर्थयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीकेटीसी के सीईओ को यात्राकाल के दौरान दोनों धामों में विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां देने का अनुरोध किया था। बीकेटीसी के सीईओ को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट का अधिकार मिलने से दोनों धामों में अनेक व्यवस्थाओं के संचालन में मदद मिलेगी।

मसूरी देहरादून मार्ग झील के पास कार खाई में गिरी, 7 लोग घायल देहरादून हायर सेंटर रेफर ।

0

 

मसूरी।।मसूरी देहरादून मार्ग मसूरी झील के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी में गिरी कार में सवार सात लोग गंभीर उसे घायल हो गए। मसूरी पुलिस ,फायर सर्विस भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, एसडीआरएफ के जवानों के साथ स्थानीय लोगो ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में से घायल लोगों को निकालकर 108 एंबुलेंस से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां से सभी को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मसूरी देहरादून मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें सवार 7 लोग में से 2 महिला 4 पुरुष और एक बच्चा मौजूद था कि जिसमें चालक देहरादून का है बाकी अन्य लोग फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं यह लोग सुबह के समय देहरादून से टैक्सी लेकर मसूरी घूमने के लिए आ रहे थे की मसूरी झील हनुमान मंदिर के समीप कार अचानक से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी मसूरी पुलिस फायर सर्विस भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायलों को मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर चालक की गंभीर हालत को देखकर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया वहीं अन्य घायलों को भी देहरादून हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। घायलों में 2 साल का मासूम बच्चा भी है जिसको मामूली रूप से चोट आई है। बताया जा रहा है कि चालक द्वारा तेज गति में कार चलाई जा रही थी कई बार गाड़ी में बैठे फर्रुखाबाद के लोगों ने उसको हल्की चलाने का निवेदन किया परंतु उसने नहीं सुना और कार मोड पर अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी मसूरी पुलिस एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है घायलों का इलाज मसूरी के उप चिकित्सालय में किया जा रहा है। उन्होने कहा कि घटना स्थल पर काफी गहरी खाई होने के कारण घायलों को पुलिस बल , फायर सर्विस ,आईटीबीपी /एसडीआरएफ सीपीयू मोबाईल द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से खाई में उतरकर स्ट्रेचर व आपदा उपकरणों से बांध कर खाई में गिरे वाहन में फंसे 07 लोगों जिनमें से चार पुरुष , दो महिलायें व एक 02 वर्षीय छोटा बच्चा शामिल थे व गम्भीर रूप से घायल थे को बामुश्किल रेस्क्यू कर खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाकर 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी भिजवाया गया । जहां से उसातों घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु दून अस्पताल देहरादून रैफर कर दिया गया । पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर उक्त घायलों का सफल रेस्क्यू किया गया । जिसकी स्थानीय जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी तथा पुलिस टीम, फायर /आईटीबीपी /एसडीआरएफ सीपीयू मोबाइल के उक्त कार्य की सराहना की गयी।
घायलों के नाम पते दृ
1- वाहन चालक कमाल खान ।
2- नरेश जैन पुत्र स्व0 प्रेम चन्द जैन नि0 कस्बा कायमगंज जिला फर्रुखाबाद उ0प्र0 उम्र -57 वर्ष
3- अनुभव जैन पुत्र नरेश जैन नि0 उपरोक्त उम्र 28 वर्ष
4- सुधा जैन पत्नी नरेश जैन नि0 उपरोक्त उम्र 54 वर्ष
5- ज्ञायन जैन पुत्र नरेश जैन नि0 उपरोक्त उम्र 32 वर्ष
6- मेघा जैन पत्नी ज्ञायन जैन नि0 उपरोक्त उम्र 28 वर्ष
7- देवांग पुत्र ज्ञायन जैन नि0 उपरोक्त उम्र 02 वर्ष
दुर्घटनाग्रस्त वाहन यूके 07 टीबी 6787 महेन्द्र मराजो

रेलवे टनल निर्माण कर रही मेगा कम्पनी में काम करने वाले मजदूर की मौत पर स्थानीय लोगो व मजदूरों ने ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर लगाया दो घण्टे जाम।

0

 

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के एडिट 7 जवाड़ी बाईपास में सुरंग के अंदर कंपनी स्थानीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरंग में मजदूरों की सुरक्षा के प्रति कंपनी गंभीर नहीं है जिससे इस तरह की लगातार घटनाएं हो रही है। आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद दो घंटे बदरीनाथ हाईवे जाम किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के तीखी नोक झोक भी हुई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार मेगा कंपनी में कार्यरत भाणाधार रुद्रप्रयाग निवासी 37 वर्षीय सुनील गोस्वामी पुत्र बृजमोहन गोस्वामी गुलाबराय जवाडी बाईपास स्थित सुरंग के अंदर एक वाहन साफ कर रहा था कि इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक भारी ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टनल के अंदर सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे जिस कारण इस तरह का हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित होकर मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटा टनल पर हंगामा और प्रदर्शन करने के बाद स्थानीय लोगों ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार हुई नोक झोक

मेगा कंपनी के काम करने वाले वाहन चालक और मजदूर भी समर्थन में प्रदर्शनकारियों के साथ सड़क पर बैठ गए। इस दौरान हाईवे के दोनो ओर वाहनों की लम्बी लाइनें लग गई। आक्रोशित लोगों ने रेलवे की कार्यदायी संस्था मेगा कंपनी के साथ ही पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक नारेबाजी के बीच पुलिस प्रदर्शनकारियों से हाईवे खोलने का आग्रह करती रही किंतु वह एक न माने। कई बार पुलिस ने जनता के बीच कहा सुनी हुई जबकि तीखी नोक झोक भी हुई। इस बीच रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, प्रशासन की ओर से एसडीएम दीपेंद्र नेगी, सीओ रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल, सीओ यातायात हर्षवर्द्धनी सुमन, तहसीलदार मंजू राजपूत, एसडीएम परमानंद, कोतवाल जयपाल नेगी मौके पर पहुंचे।

पीड़ित पक्ष के साथ कंपनी की वार्ता के बाद हुआ शव का पोस्टमार्टम उनके द्वारा भी प्रदर्शनकारियों से वार्ता की गई किंतु प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जब तक रेलवे की कार्यदायी संस्थान मेगा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित प्रमुख अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते वह तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। काफी प्रयासों के बाद एक शिष्टमंडल द्वारा विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में अधिकारियों की मौजूदगी के बीच मेगा कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की गई। वार्ता में कंपनी द्वारा उचित मुआवजा देने की बात कही गई। इधर शिष्टमंडल वार्ता के लिए एक होटल में गया कि इसी बीच सांय 4 बजे जाम भी खोल दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में सभासद लक्ष्मण सिंह कप्रवाण, संतोष रावत, शैलेंद्र भारती, विकास डिमरी, राजेंद्र नौटियाल, संजू, गणेश, मुकेश नौटियाल सहित बड़ी संख्या में मेगा कंपनी में कार्यरत वाहन चालक और मजदूर शामिल थे।
घटना के बाद पीड़ित परिवार और मेगा कंपनी के अधिकारियों की वार्ता हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। प्रशासन, पुलिस और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए समझौते में कंपनी द्वारा मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की बात कही गई। जबकि उन्हें बीमा आदि का भुगतान किया जाएगा। कंपनी के जनरल मैनेजर एचएन सिंह ने बताया कि मृतक वाहन चालक को कंपनी की ओर से उचित मुआवजा दिया जाएगा। इधर, प्रदर्शनकारियों की कंपनी से एक करोड़ मुआवजा देने की मांग थी।

रुद्रप्रयाग जनपद के तीन गांवों में नहीं मनाया जाता है होली का त्यौहार

0

रुद्रप्रयाग जनपद के तीन गांवों में नहीं मनाया जाता है होली का त्यौहार
होली मनाने पर गांव के भूमि देवता और ईष्ट देवी करती हैं दोष
कई वर्षों पहले होली मनाने पर गांव में पैदा हो गई थी बीमारी
बीमारी के कारण इंसानों व जानवरों की हो गई थी मौत
देवताओं के दोष के चलते होली मनाने से आज भी डरते हैं ग्रामीण
रुद्रप्रयाग। एक ओर जहां पूरे देश में होली की धूम है, वहीं रुद्रप्रयाग जिले के तीन गांव ऐसे हैं, जहां आज तक होली कभी नहीं मनाई गई। दो बार इन तीनों गांवों के लोगों ने होली मनाने का प्रयास किया, लेकिन होली मनाते ही गांवों में बीमारियां फैल गई और इंसानों के अलावा जानवर भी यहां अकाल मारे गये। अब ग्रामीणों ने होली मनाना छोड़ ही दिया है। लगभग तीन सौ से अधिक सालों से इन गांवों के ग्रामीणों ने होली नहीं मनाई है।
आज हम आपको रुद्रप्रयाग जनपद के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के तीन ऐसे गांवों की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर हर कोई आश्चर्यचकित होता है। क्वीली, कुरझण और जोंदला नाम के रुद्रप्रयाग जनपद के तीन गांव ऐसे हैं, जहां आज तक कभी होली नहीं मनाई गई। होली न ममाने के पीछे गांव के भूम्याल देवता और कुलदेवी का दोष मानते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि गांव के भूम्याल देवता भेलदेव हैं। जबकि कुल देवी मां नंदा और त्रिपुरासुंदरी हैं। अगर गांव में कोई होली मनाता है तो भूम्याल देवता और देवी दोष करते हैं। जिस कारण गांव के इंसानों और जानवरों में बीमारी फैल जाती है और लोग अकाल मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। कई वर्षों पूर्व ग्रामीणों ने होली मनाने का प्रयास किया था, लेकिन तब गांव में हैजा नाम की बीमारी फैल गई थी और कई लोग मर गये थे। तब से ग्रामीणों ने होली मनाना ही छोड़ दिया है। होली के त्यौहार से इन तीन गांवों के ग्रामीणों का कोई मतलब नहीं रहता है। यह तीनों गांव आपस में मिले हुये हैं।
गांव के 35 वर्षीय युवा गणेश त्रिवेदी ने बताया कि आज तक उन्होंने कभी रंगों के त्यौहार होली को नहीं मनाया है। बुर्जग कहते हैं कि होली खेलने पर बीमारी आ जायेगी। अगर कोई होली मनाने का प्रयास करता भी है तो बुजुर्ग मना कर देते हैं।
किशन सिंह का कहना है कि क्वीली, कुरझण और जोंदला में होली नहीं मनाई जाती है। एक बार गांव में होली मनाई गई तो हैजा फैल गई थी। देवी-देवताओं के प्रकोप के कारण होली नहीं मनाते है। पूर्वजों की ओर से निभाई जा रही प्रथा आज भी विद्यमान है। ग्रामीणों के मन में आज भी डर बना हुआ है।

बुजुर्ग ग्रामीण दाताराम पुरोहित का कहना है कि गांवों में होली न मनाने के पीछे ईष्ट देवी का प्रकोप है। एक बार होली मनाई गई थी तो बीमारी पैदा हो गयी है। तब से इस बीमारी के डर के कारण होली नहीं मनाई जाती है।

मुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी से भेंट।

0

देहरादून-दिल्ली एलीवेटेड रोड निर्माण में तेजी लाये जाने के लिये जताया आभार।

केंन्द्रीय मंत्री ने कहा, राज्य सरकार द्वारा भेजे गये सड़क निर्माण से सम्बन्धित प्रस्तावों को भी दी जायेगी मंजूरी।

ऋषिकेश ।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यासी के समीप स्थित होटल में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने देहरादून दिल्ली एलीवेटड रोड के निर्माण में तेजी लाये जाने पर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से देहरादून-टिहरी टनल के निर्माण की डीपीआर में भी शीघ्रता की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से राज्य में राज्य एवं राष्ट्रीय मार्गों के निर्माण आदि के सम्बन्ध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गडकरी से राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गये प्रस्तावों को भी मंजूरी दिये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को अवगत कराया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 06 राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी थी, जिसकी स्वीकृति भारत सरकार से अद्यतन प्रतीक्षित है, इन राजमार्गों में

खैरना – रानीखेत, बुआखाल –

देवप्रयाग, देवप्रयाग- गजा – खाड़ी,

पाण्डुखाल – नागचुलाखाल-बैजरों, बिहारीगढ़- रोशनाबाद, लक्ष्मणझूला –

दुगड्डा – मोहन-रानीखेत शामिल है।

इसके अतिरिक्त 189 किमी0 के
काठगोदाम-भीमताल धानाचूली- मोरनोला- खेतीखान –

लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग को

पर्यटन / सैन्य आवागमन एवं आम जनमानस के लिए नितान्त उपयोगी होने के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने का भी मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया ।। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मसूरी की महत्वपूर्ण 02-लेन टनल परियोजना के कार्यों हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन0एच0ए0आई0) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस परियोजना के प्रथम चरण के सभी कार्यों को लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड की राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड द्वारा प्रभावी तरीके एवं समयबद्धता के साथ किया जा रहा है। यह परियोजना लगभग रू0 2000.00 करोड़ की है। परियोजना का कार्य उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को प्राप्त होने पर राज्य सरकार को एजेन्सी चार्जेज के फलस्वरूप लगभग रू0 60.00 करोड़ प्राप्त होंगे। उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा चारधाम परियोजना के अधिकांश भाग का कार्य, राज्य में फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य, टनल निर्माण कार्य समयान्तर्गत एवं दक्षता से किये गये है। मसूरी टनल का कार्य उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को आवंटित किये जाने का भी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया ।। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी जाने वाले पर्यटक देहरादून शहर से होते हुए ही मसूरी जाते हैं, जिस कारण शहर में वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। देहरादून रिंग रोड का कार्य एन०एच०ए०आई० द्वारा किया जा रहा है। एन०एच०ए०आई० द्वारा संरेखण (alignment) के अंतिमीकरण तथा डी०पी०आर० गठन की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्य एन०एच०- ( ओ०) के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार में विचाराधीन है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों में आपदा से क्षतिग्रस्त हुये मार्गों को सुचारू किये जाने के लिए एफ०डी०आर० (सी०) के अन्तर्गत रू0 1295.07 लाख का भुगतान किये जाने हेतु प्रस्ताव सचिव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित किया गया है। प्रकरण तात्कालिक एवं संवेदनशील होने के दृष्टिगत सर्वोच्च प्राथमिकता में स्वीकृति प्रदान करने का भी मुख्यमंत्री ने गडकरी से अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री को उपरोक्त प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

कलश संस्था के तत्वाधान में तिलवाडा काली माता मंदिर में होली मिलन का आयोजन।

0

रुद्रप्रयाग ।कलश संस्था के तत्वाधान में  पहाड़ी भुला ग्रुप के द्वारा वार्ड नम्बर एक मे काली माता मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कलश संस्था द्वारा होली के पर्व गाई जानी वाली सन्ध्या भजन में सभी  तिलवाडा के गण मान्य लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया ।गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली के पवित्र पर्व की बधाईया व शुभकामनाएं दी है इस पर्व पर बुराई का त्याग कर भाईचारा भी भावना का संदेश देकर होली मिलन को सार्थक करे ।कलश संस्था के द्वारा होली गीत
1-सिद्धी को दाता बिघन विनाषक होली खेले गिरिजा पति नंदन
2-पनिया भरन मत जा गुजरिया,
3-शिव के मन माँही बसे काशी
4- हां हां हां मोहन गिरधारी
5-ब्युणली फ्यूंलड़ि तोड़ल्यां बुरांस होरी अयीं च
6-ऐगे राधा होरी को त्योहार
आदि
7- हो मुबारक मंजरी फूलों भरी ऐसी होली खेले जनाबेअली
होली मिलन कार्यक्रम में महिला मंगल दल की अध्यक्ष रेखा भंडारी ने कान्हा के भजनों को गा कर होली मिलन कार्यक्रम सफल बनाने में अहम योगदान दिया । इस अवसर पर उपस्थिति – ओमप्रकाश सेमवाल , प्रेम मोहन डोभाल, राजेन्द्र प्रसाद सेमवाल, विवेक बंसल, सुरेश गैरोला, मनोज थापा, जगदम्बा प्रसाद चमोला, जसपाल भारती , अनूप शुक्ला,रजनीश बहुगुणा, संजय रावत सभासद ,पंकज भण्डारी,रेखा भण्डारी, शंकर गिरी माईजी,मोहन चौहान, दमयंती असवाल, जसोमति देवी वीरेंद्र विष्ठ अंशुल जगवाण आशीष कण्डारी ,अरुण चमोली, ,हैप्पी असवाल , आदि