32.7 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 253

चमोली जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्षमण रावत ने दिया इस्तीफा।।

0

देहरादून।

चमोली जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्षमण रावत ने दिया इस्तीफा।।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दात्त जोशी को सौंपा अपना इस्तीफा।।

कांग्रेस पार्टी के सभी दायित्व से दिया इस्तीफा।।

कांग्रेस पार्टी के ही सदस्यों के द्वारा दिया गया था अविश्वास प्रस्ताव ।।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात।।

मुलाकात के मायने जल्द हो सकते हैं बीजेपी में शामिल।

30 साल बाद होली पर अद्भुत संयोग, इन राशियों की रहेगी चांदी ।

0

हरिद्वार: होली के त्योहार पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर सभी गिले-शिकवे दूर करते हैं, तो वहीं होली पर्व भाईचारे का प्रतीक भी माना जाता है. इस बार होली किन राशियों के लिए अच्छी रहने वाली है और किन राशियों के लोगों को सावधानियां बरतने की जरूरत है. हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य शक्तिधर शास्त्री ने बताया कि इस बार होली पर नक्षत्रों के हिसाब से अलग संयोग बन रहे हैं. इस साल होली कुछ राशियों के लोगों के लिए बेहद ही मंगलकारी और सुखदायी होने वाली है. हालांकि कुछ राशियों के लोगों को बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है.

ज्योतिषाचार्य शक्तिधर शास्त्री बताते हैं कि इस साल होली सिंह राशि पर हो रही है. उस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होगा. जबकि मीन राशि वाले लोगों के लिए होली अच्छी नहीं होगी, क्योंकि 12वें भाव में शनि और सूर्य विचरण कर रहे हैं. इस वजह से तनाव, गुस्सा आदि बना रहेगा. वहीं, मीन राशि के लोगों को होली पर सावधान रहने की जरूरत है. इसके अलावा कुंभ राशि के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि चतुर्थ भाव में मंगल है. जबकि मकर राशि के लोगों के लिए भी होली अच्छी नहीं होगी क्योंकि अष्टम चंद्रमा होगा. इन राशियों के जातक होली पर ईश्वर का ध्यान जरूर करें, लाभ मिलेगा.

इन राशियों के लिए अच्‍छी रहेगी होली

ज्योतिषाचार्य शक्तिधर शास्त्री ने आगे बताया कि धनु राशि के लिए होली बहुत अच्छी रहने वाली है. छठे भाव में मंगल होने के कारण थोड़ा सा तनाव रहने की आशंका है, लेकिन धन का लाभ होता रहेगा. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि की ढैया, गृह कलेश, परेशानियां, तनाव, चिन्ता बनी रहेगी. इसीलिए वृश्चिक राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. तुला राशि के लोगों के लिए होली बहुत शुभ रहेगी क्योंकि शनि की ढैया तुला से हट चुकी है. कन्या राशि के जातकों के लिए भी होली शुभ रहेगी, लेकिन गुप्त चिन्ता बनी रहेगी. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और विवाह के योग भी बनेंगे.

ज्योतिषाचार्य ने आगे बताया कि सिंह राशि के लोगों के लिए इस साल होली बेहद ही अच्छी रहेगी, क्योंकि इस साल होली का आयोजन सिंह राशि पर हो रहा है. अष्टम भाव में गुरु, नवम भाव में राहु है, लेकिन सप्तम भाव में सूर्य और शनि के कारण गृह कलेश, दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं. कर्क राशि के जातकों के जीवन में अशांति, दुख, गृह कलेश, परेशानियां और चिन्ता बनी रहेगी. अष्टम भाव में शनि और सूर्य के कारण अपमान होने की संभावना रहेगी. इसीलिए सावधान रहने की बेहद जरूरत है. ईश्वर का ध्यान ही लाभ दिलाएगा. वहीं इनको धन का लाभ भी होता रहेगा. मिथुन राशि के जातकों के लिए यह होली बहुत अच्छी रहेगी क्योंकि चंद्रमा अच्छा रहेगा. मान सम्मान, धन लाभ, सुख शांति, तरक्की और मन में बनी गंभीर चिंताएं खत्म होंगी. मिथुन राशि के लिए ये साल अच्छा रहने वाला हैं. वृष राशि पर मंगल चलने के कारण चिन्ता, तनाव, परेशानियां, दुख, गृह कलेश आदि रहेंगे लेकिन धन मिलने की अपार संभावनाएं बनी हैं. मेष राशि के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है. दांपत्य जीवन, चिन्ता, परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन छात्रों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है.

करें ये उपाय तो होगा लाभ

ज्योतिषाचार्य शक्तिधर शास्त्री बताते हैं कि बजरंगबली का जाप करने और मंगलवार का व्रत रखने से आने वाली सभी परेशानियां, गृह क्लेश, चिंता, तनाव खत्म होंगे. साथ ही कहा कि जिन राशियों के लिए होली खराब रहने वाली है, उन्हें मंगलवार का व्रत, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. हम किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करते हैं )

रुद्रप्रयाग भाजपा कार्यलय में आयोजित किया गया होली मिलन कार्यक्रम।

0

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल का रंग लगा कर दी होली की शुभकामनाएं ।

होली मिलन पर एक दूसरे से भाईचारा बनाये रखने का दिया सन्देश।

रुद्रप्रयाग ।भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रणाग द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार की अध्यक्षता में आज गुलाबराय कार्यलय में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें सभी मंडलो के कार्यकर्ताओं ने होली मिलन कार्यक्रम में सम्मलित हुए और एक दूसरे पर गुलाल का रंग लगा कर होली की शुभकामनाएं दी ।

पदाधिकारीयो व कार्यकर्ता ने वाद्य यन्त्रो पर किया नृत्य ।

एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में रंग बिरंगे रंग व गुलाल के साथ एक दूसरे पर लगा कर होली मनायी वही महिला मोर्चा ने बढ़ चढकर होली के
गीत भजन एवं गायन प्रस्तुतिया ,वाद्य यन्त्रो के साथ समा बांधाकर होली मिलन कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने होली की शुभकामनाए देते हुए कहा कि विविधतापूर्ण संस्कृति वाले भारत देश में यह त्योहार आपस में प्रेम व सदभावना को बनाये रखने वाला है यह त्यौहार हमारी संस्कृति एवं परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करता है हमारी परंपरा रही है कि हम इन त्योहारों को आपसी प्यार प्रेम एवं सामूहिक रूप से मनाते हैं जिससे समाज में भाईचारा बना रहे ।

रुद्रप्रयाग विधायक भरतसिंह चौधरी ने कहा कि होली का त्योहार आकर्षक और मनोहर रंगो का त्योहार है यह एक ऐसा त्योहार है जो हर धर्म संप्रदाय जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगो को भाईचारे का संदेश देता है

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि होली के त्यौहार के शुभ अवसर पर हम एक दूसरे के प्रति सभी दुर्भावनाओं को दूर कर नए उत्साह और उमंग के साथ खुशियां बांटने है यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कपरवान, दिनेश उनियाल, शकुंतला जगवाण संजय शर्मा दरमोडा जिला महामंत्री भारतभूषण भट्ट विनोद देवशाली जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली जिला कार्यालय मंत्री सुनील नौटियाल जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र सिंह वर्त्वाल जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सविता भंडारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा एवं समस्त जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष मण्डल पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष मोर्चाे के पदाधिकारी मण्डल प्रभारी एवं जनपद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक आषीश कण्डारी द्वारा किया गया

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत दो लोग गम्भीर घायल ।

0

ब्रेकिंग

चम्पावत – गहरी खाई में गिरी अल्टो कार

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत दो के घायल होने की सूचना

अमोड़ी के दुधौरी क्षेत्र में के पास की बताई जा रही है घटना

डोलाकांडा गांव के ग्रामीण बताये जा रहें हैं कार में सवार

सूचना के मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग कर रहें रेस्क्यू

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे पर जताया दुःख

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत पर जताई संवेदना

मृतकों का पोस्टमार्टम अमोड़ी अस्पताल में करने के दिए निर्देश

डीएम को घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश दिए

सीएम ने फोन कर घटना की ली जानकारी

अमोड़ी के पास सड़क हादसे में तीन की हुई मौत

दो हैं गंभीर रूप से घायल

विश्व पुस्तक मेले में ‘महायोद्धा की महागाथा’ पुस्तक का हुआ विमोचन, मेले में लगी पुस्तक-प्रेमियों की लंबी कतार।

0

 

भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक ‘महायोद्धा की महागाथा’ का विश्व पुस्तक मेले में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ‘महायोद्धा की महागाथा’ पुस्तक पर चर्चा की गई। जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला, सदस्य, पूपीएससी, पूर्व जीओसी आरट्रैक कमान, श्वेता सिंह, प्रख्यात न्यूज एंकर व आजतक की मैनेजिंग एडिटर, युवराज मलिक, निदेशक, नेशनल बुक ट्रस्ट, एयर मार्शल वीपीएस राणा, पूर्व एओए, पुस्तक के लेखक मनजीत नेगी और पुस्तक के प्रकाशक प्रभात कुमार मौजूद थे।
इस अवसर पर एयर मार्शल वीपीएस राणा ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर हादसे की खबर उन्हें मिली तो वह इस खबर को सुनकर बहुत दुःखी हुए। उन्होंने कहा कि हम उन लोगों में थे जिन्हें सबसे पहले यह सदमा बर्दास्त करना था। हमें यह खबर मिली जो बहुत दुखद थी। जैसा कि मनजीत ने बताया कि उनके पास कामों की अभी बहुत बड़ी लिस्ट थी और वह बहुत तेजी से उस पर आगे बढ़ रहे थे। यह एक बहुत बड़ा झटका था सेना के लिए राष्ट्र के लिए और मेरा अपना व्यक्तिगत मानना है कि यह सरकार के लिए भी। मेरा यह मानना है कि जिस प्रकार से उनकी कई मुद्दों को लेकर पकड़ थी उसी पकड़ को ले आना थोड़ा मुश्किल लगता है।लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने कहा कि जनरल बिपिन रावत बड़े ही परिश्रमी सैन्य अधिकारी थे वह देश के लिए हर समय काम करने के तैयार रहते थे। उन्होंने कहा कि अपनी सरल जिंदगी, निस्स्वार्थ सेवा और निर्णायक नेतृत्व के कारण वे न सिर्फ जवानों में बल्कि आम नागरिकों में भी बहुत लोकप्रिय थे। उनकी सोच बहुत सकारात्मक और दूरदर्शी थी। वे समग्रता से सोचते थे और संपूर्णता में एक्शन लेते थे। उन्होंने भविष्य की लड़ाइयों को स्वदेशी हथियारों के द्वारा लड़ने की दिशा में बहुत सकारात्मक और ठोस कदम उठा रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक संबंधों में भारत के पक्ष को मजबूत किया है।
इस अवसर पर पुस्तक के लेखक मनजीत नेगी ने कहा कि देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत के विराट व्यक्तित्व को अगर मैं किसी ऐतिहासिक या पौराणिक पात्र से तुलना करूं तो मुझे लगता है रामायण में जो बात हनुमान जी के बारे में कही गई वह बात उन पर सटीक बैठती है। हनुमान जी कहते है कि जब तक वह सीता माता का पता नहीं कर लेते वह विश्राम नहीं कर सकते। ऐसे ही सेना प्रमुख बनने से लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ रहते हुए जनरल बिपिन रावत ने भी ठान रखी थी कि जब तक सेनाओं के आधुनिकीकरण, उनके पुर्नगठन के मिशन पूरा नहीं कर देते तब तक वह विश्राम नहीं कर सकते। मैंने उनके कार्यकाल को कुछ इसी रूप में देखा है।रक्षा विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकें प्रकाशित करने के लिए विख्यात प्रभात प्रकाशन के प्रभात कुमार ने यहां पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ‘महायोद्धा की महागाथा’ की अंग्रेजी पुस्तक भी आप लोगों को जल्द ही पढ़ने को उपलब्ध होगी।

आधी रात भूकंप के झटकों से कांपी उत्तरकाशी, लगातार आए चार झटके, लोग अलर्ट मोड पर।।

0

उतरकाशी- उत्तरकाशी जिले में आधी रात लगातार एक के बाद एक भूकंप के चार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी के लोग दहशत में आ गए। लोग आधी रात घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों पर चले गए। भारतीय मौसम विभाग नई दिल्ली के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 2.5 रही, जिसका केंद्र जिले के भटवाड़ी तहसील में सिरोर गांव का जंगल था।

उत्तरकाशी जिले में रविवार रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस हुआ। इसके बाद 5 से 10 मिनट के भीतर लगातार भूकंप के चार झटके महसूस किए गए। लगातार आए भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी के लोग सहम उठे। लोग भय के मारे घरों से बाहर निकल आए। जिला मुख्यालय में लोग घरों से बाहर सड़कों पर निकले। कुछ लोग रामलीला मैदान में सुरक्षित स्थान पर चले गए। ज्ञानसू और जोशियाड़ा में लोग डर के मारे बाहर सड़क किनारों पर चले गए। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों से कहीं से कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

भूकंप के झटके हालांकि हल्के थे, लेकिन लगातार भूकंप के झटकों से लोग सारी रात सो नहीं पाए।

विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत द्वारा किया गया चौकी चोपता (ऊखीमठ) का भौतिक रूप से उदघाटन ।

0

रुद्रप्रयाग केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत द्वारा आज विधिवत रूप से चोपता पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया ।भले ही सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में नये थानों व चौकियों का वर्चल माध्यम द्वारा 13 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जा चुका था लेकिन कही स्थानों पर भौतिक संसाधनों के अभाव में जगह चयनित न होने से कार्य स्थल तय नही हो पा रहा था ।
तुंगनाथ व चोपता का क्षेत्र सेंचुरी एरिया होने के कारण यहां पर पुलिस बल के रुकने हेतु चौकी हेतु स्थान चयनित करने व आवश्यक व्यवस्थायें बनाने में समय लगने के कारण से चौकी का उद्घाटन आज किया जा सका।आज आयोजित हुए कार्यक्रम में विधायक जी के आगमन पर उपस्थित क्षेत्रीय जनता एवं पुलिस परिवार द्वारा उनका स्वागत एवं अभिन्दन किया गया। पूजा अर्चना के उपरान्त उनके द्वारा चौकी का उद्घाटन किया गया।पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन द्वारा मंच का संचालन करते हुए अवगत कराया गया कि विधायक जी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के अथक प्रयासों से यह क्षेत्र नियमित पुलिस के अधीन आ चुका है।यहां पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है तथा उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह को चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स द्वारा यह भी बताया कि एक रिपोर्टिंग पुलिस चौकी थाने के समान कार्य करती है।
इस अवसर पर उपस्थित इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने सम्बोधन में पुलिस चौकी खुलने का स्वागत किया गया।
विधायक केदारनाथ श्रीमती शैलारानी रावत जी ने अपने सम्बोधन में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित पुलिस परिवार का आभार प्रकट किया गया। स्वस्थ समाज को बनाये रखने हेतु पुलिस चौकी की स्थापना होने पर यहां का आमजनमानस व मातायें खुश हैं। स्वस्थ समाज को बनाये रखने में खाकी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है। आज राजस्व पुलिस के स्थान पर पुलिस चौकी की स्थापना एक अच्छा कदम है। मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड का आभार प्रकट किया गया कि उनके द्वारा जनपद में उनकी विधानसभा के अन्तर्गत 02 पुलिस चौकियों की स्थापना कर विकास की पहल को आगे बढ़ाया है। पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्थान है, हमारा भी दायित्व बनता है कि अपनी इस धरा की रक्षा करें। पुलिस हमारे सहयोग के लिए है, परन्तु लोगों को भी गलत कार्यों से बचना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा अपने सम्बोधन में उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया गया तथा आश्वस्त कराया गया कि यहां पर जो पुलिस चौकी सृजित हुई है पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करेगी, पुलिस के स्तर से आपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी। यहां पर जो टीम नियुक्त की गई है आपकी हर समस्या का समाधान करेंगे और शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे। हम लोगों के सपोर्ट सिस्टम का कार्य करेंगे। लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े इस प्रकार का कार्य करेंगे। हम आपकी सेवा हेतु हमेशा तत्पर हैं, किसी भी प्रकार की समस्या के लिए चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी या क्षेत्राधिकारी अथवा उनको कभी भी कॉल की जा सकती है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा आगामी दिवसों में इस क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, मातृशक्ति, विद्यार्थियों के साथ साइबर अपराध, महिला अपराध, घरेलू हिंसा व अन्य समसामयिक विषयों पर निरन्तर जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते रहेंगे।

रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता, थाना ऊखीमठ के अन्तर्गत कुल 24 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है जिनमें राजस्व ग्राम तुंगनाथ, चोपता, बनियाकुण्ड, दुगलबिट्टा, पोथीबासा, पैलिंग, औरिंग, उथिंड, कुहेड़, उषाड़ा, हुड्डू, कांडा, सेमार, बंरगाली, भनकुण्ड, गुण्डाग्वाड़, चीनाग्वाड़, गुज्जर ग्वाड़, दिलमाग्वाड़, लक्ष्मण ग्वाड़, कैल, जगपुड़ा, पाब व मक्कू हैं।

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है जिला प्रशासन, जेसीबी मशीन के द्वारा हटाई जा रही है धाम में जमी हुई बर्फ

0

 

रुद्रप्रयाग । श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलने जा रहे हैं ।ऐसे में धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों उसके लिये जिला प्रशासन समय रहते सभी व्यवस्थाएं ठीक करने में जुटा हुआ है ।
जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से संचालित किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ करने के उद्देश्य से केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए द्वारा बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है जिसके लिए 50 मजदूरों को बर्फ हटाने के कार्य में लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम हैलीपैड़ के समीप पोकलैंड मशीन के द्वारा बर्फ हटाने के लिए 5 ऑपरेटर भेज दिए गए हैं जिनके द्वारा पोकलैंड मशीनों से बर्फ हटाने का कार्य त्वरित गति से शुरू कर दिया गया है।यात्रा मार्ग पड़ाव सीतापुर पार्किंग, सोनप्रयाग पार्किंग एवं गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव में सुलभ शौचालयों के निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल , देर रात 4 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले ।

0

 

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल

देर रात 4 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले

देहरादून के एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा को भेजा टिहरी

टिहरी से रामजी शरण शर्मा को दी गई देहरादून की जिम्मेदारी

शालिनी नेगी को बनाया एसडीएम देहरादून

हिमांशु कफलटिया को बनाया गया परीक्षा नियंत्रक यूके ट्रिपलएससी

भगवान श्री तुंगेश्वर महादेव मन्दिर फलासी में, 51कलशो के साथ निकाली गयी जल कलश यात्रा।

0

रुद्रप्रयाग ।विश्व कल्याण के लिए रुद्रप्रयाग के तल्ला नागपुर क्षेत्र में भगवान तुंगेश्वर महादेव के प्रांगण फ़लासी में पंचकोटी गांव द्वारा 11 दिन का महाशिवपुराण महायज्ञ का आयोजन चल रहा है । जिसमें शिव पुराण कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओ ने बढ़ चढ़कर आते हैं ओर कथा श्रवण से पुण्य अर्जित करते हैं ।12 वर्ष बाद पंचकोटी गांव व क्षेत्र की खुशहाली सुख शांति समृद्धि के लिए शिवपुराण के दसवें दिवस पर भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 51 कन्याओं और 6 प्रधान कलशो से जल कलश यात्रा निकाल कर भोले शिव के चरणों मे अर्पित की गई।इस जल कलश यात्रा को देखने के लिये दूर दराज के हजारों शिव भक्त यंहा पहुंचे हुए थेकथावाचक हरीश चंद्र बेंजवाल् के द्वारा महाशिवपुराण की कथा सुनाते हुए मां गंगा का अवतरण व जल यात्रा का महत्व बताया स्थानीय किमदन्तियो के अनुसार प्राचीन समय में पांडवों ने ग्राम पंचायत फ़लासी में 108 मंदिर समूह का निर्माण कर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया था ।जिसमें 11 मंदिरों के अवशेष अभी भी सुरक्षित है उन्हीं मंदिर समूह के दो मंदिर भी 500 मीटर की दूरी पर पढ़ते हैं जिसके नजदीक ही प्राकृतिक जल स्रोत है जब-जब कलश यात्रा शुरू की जाती है इन्हीं स्रोतों से जल लिया जाता हैमहाशिवपुराण कथा मैं आज जल कलश यात्रा के दसवें दिन क्षेत्रीय ग्रामीणों वाद्य यंत्रों के साथ इन जल स्रोतों पर एकत्रित हुए तत्पश्चात ब्राह्मणों ने जल स्रोतों की विशेष पूजा अर्चना की उसके बाद जल को कलशो मैं भरा गया जैसे ही जल कलश यात्रा अपने गंतव्य को रवाना हुई वैसे ही भक्तों के जयकारों के साथ क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया मंदिर पुरोहित एवं भाजपा सतेराख़ाल-चोपता मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट ने बताया भगवान श्री तुंगेश्वर के मंदिर में 11 दिवसीय महाशिवपुराण का आयोजन किया गया था जिसका आज दसवां दिन है और कल 4 मार्च को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरित के साथ-साथ महाशिवपुराण का समापन होगा ।