27.1 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 254

आपरेशन मुक्ति” अभियान के तहत आम जनमानस को किया गया जागरुक ।

0

रुद्रप्रयाग ।।उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में जनपद के एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज नेगी और प्रभारी महिला हैल्पलाइन श्रीमती ज्योति कण्डारी द्वारा जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम के सदस्यों द्वारा कस्बा रुद्रप्रयाग में आम जनमानस को ऑपरेशन मुक्ति के सम्बन्ध में जानकारी दी गई और भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों की खोजबीन और सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। आम जनमानस से भी अपील की गयी कि भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों के सम्बन्ध में पुलिस को सूचित करें। पुलिस के स्तर से ऐसे बच्चों का दाखिला सम्बन्धित नजदीकी विद्यालय में कराया जायेगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को होली के चलते पहले ही मनाया गया ।

0

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को होली के चलते पहले ही मनाया गया ।

जनपद की 27 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने पर किया गया सम्मानित

रुद्रप्रयाग। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 27 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।मुख्यालय स्थित ज्वाल्पा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने यहां मौजूद महिलाओं को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली की बधाई दी। कहा कि पहाड़ की महिला भी पहाड़ जैसी ही मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।पहाड़ की महिलाएं पहाड़ जैसी मजबूत: जिपंअ

उन्होंने नारी पर आधारित कविता मैं ही तो नारी हूं कविता का पाठ भी किया। विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि महिला से ही जीवन शुरू होता है जबकि बिना महिलाओं की सहभागिता के समाज का निर्माण होना असंभव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बाल विवाह को रोकने में महत्वूर्ण भूमिका देने पर या उसकी सूचना उपलब्ध कराने वालों को पुरस्कृत किया जा रहा है। बताया कि वैसे तो हर वर्ष अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, किंतु इस बार होली के चलते अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम किए गए।

बाल विकास विभाग ने किया कार्यक्रम आयोजित

अंर्तराष्ट्रीय पर्वतारोही व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की जनपद ब्रांड एंबेसडर प्रीति नेगी ने कहा कि स्त्री में हर स्थिति में सामंजस्य बिठाने की अद्भुत क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का हर हाल में सम्मान होना चाहिए। बाल कल्याण समिति की सदस्य अनसुया पटवाल ने 0 से 18 वर्ष तक के कमजोर, निराश्रित व बाल श्रम को रोकने के लिए किए जा रहे जागरुक कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी दी। आंगनवाड़ी कार्यकत्री गायत्री जगवाण ने महिला जीवन पर आधारित मार्मिक गीत गाया। कमला रावत व संगीता कप्रवान ने कविता के माध्यम से महिला जीवन पर प्रकाश डाला।

बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्र, एसडीएम सदर अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन हर्षवर्धनी सुमन, क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, बाल विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति, जखोली हिमांशु बडोला, रंजना गैरोला सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं अन्य महिलाएं मौजूद थी।

 

आज की कैबिनेट में लिए गये अहम फैसले ।

0

 

आज की कैबिनेट में लिए गये अहम फैसले ।

_____
कैबिनेट में आए कुल 30 प्रस्ताव-सूत्र
_____
गन्ने के समर्थन मूल्य का भी रखा गया प्रस्ताव
____
इस साल नहीं बढ़ेगा गन्ना समर्थन मूल्य
____
पिछले साल की ही दरें ही होंगी लागू
____

नई पर्यटन नीति का प्रस्ताव भी रखा गया कैबिनेट में
____
पर्यटन विभाग ने दिया परजेनटेशन

अगेती गन्ने का मूल्य 355 रुपया प्रति कुंतल
____
सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 345 रुपया प्रति कुंतल
____
दोनों प्रजातियों में यूपी की अपेक्षा 5 रुपया अधिक दे रहा उत्तराखंड

बजट को मिली मंजूरी

राज्यपाल के अभिभाषण पर भी हुई चर्चा

उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर भी हुई चर्चा
____
नामी गिरामी कॉलेजों, विश्वविधालयों के उत्तराखंड में खोले जाएंगे कैंपस
____
विदेशी शिक्षण संस्थानों को भी कैंपस खोलने को किया जाएगा आमंत्रित

कैबिनेट ने 2023-24 के बजट को किया अनुमोदित

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2022-23 के पात्र व्यक्तियों को वितरित किए आवास स्वीकृति पत्र ।।

0

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2022-23 के पात्र व्यक्तियों को वितरित किए आवास स्वीकृति पत्र ।।

रुद्रप्रयाग ।। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 ने आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता को जीवन स्तर में सुधार लाने तथा उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए कई लोक कल्याणकारी योजनायें बनाई हैं जिनमें से एक प्रधानमंत्री आवास योजना भी है। जिसके अन्तर्गत आवास बनाने के लिए एक लाख 30 हजार रू0 की सहायता मिल रही है।कार्यक्रम में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के 195 तथा ऊखीमठ ब्लॉक के 62 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र दिए गये। लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए केदारनाथ विधायक ने कहा कि आवास योजना के तहत मिल रही धनराशि का सदुप्रयोग कर अपना घर को सुन्दर बनाने के लिए प्रयोग करें। कहा कि अगर समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति को हम विकास की मुख्य धारा में ला पाते हैं सरकार की योजनायें सफल होती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भी समय समय पर गांवों में जाकर आवास योजना में बन रहे आवासों पर नजर रखें। साथ ही गांव में छूटे ऐसे व्यक्तियों को भी चिह्नित करें जिसे आवास की बहुत आवश्यकता है।मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अवगत कराया कि योजना में लाभार्थी को तीन किस्तों में पैसा दिया जाता है। प्रथम किस्त रू0 60 हजार की शुरूआत में दी जाती है। द्वितीय किस्त 40 हजार रू0 छत पड़ते समय दी जाती है। जबकि अन्तिम किस्त 30 हजार रू0 कार्य पूर्ण होंने पर दिया जाता है। इसके साथ ही निःशुल्क बिजली, पानी तथा गैस भी लाभार्थी को दिया जाता है। मनरेगा के अन्तर्गत 95 कार्य दिवस भी आवास हेतु प्रदान किए जाते हैं। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा रसोई सजाने हेतु 5 हजार रू0 की भी सहायता दी जा रही है। उन्होंने लाभाथियों को छः माह के अन्दर अपने आवास पूर्ण करने को कहा जिससे अन्य लाभार्थियों को भी योजना का लाभ मिल सके। जिला परियोजना निदेशक केके पन्त ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा ने लाभार्थियों को अपने आवास सुरक्षित एवं सुन्दर ढ़ंग से बनाने की नसीहत दी। प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली ने कहा कि उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में सबसे सुन्दर आवास बनाने वाले को 51 सौ रू0 ईनाम देने की घोषणा की है।

मंदाकनी नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत ।

0

रुद्रप्रयाग ।तिलवाडा बाजार में अपने दोस्तों के साथ मंदाकनी नदी में नहाने लगा युवक नदी में डूब गया ।जैसे ही साथ के अन्य युवकों ने हल्ला किया तो स्थानीय लोग नदी की और गए और युवक को नदी से बाहर निकाला लेकिन युवक की तब तक मौत हो चुकी थी ।स्थानीय लोगो और तिलवाडा पुलिस चौकी द्वारा युवक को प्राइवेट वाहन से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया जंहा डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया ।स्थानीय लोगो का कहना है आज दोपर 3 से 4 बजे के बीच मे तिलवाडा बाजार के नीचे चार युवक नदी में नहाने गए थे लेकिन इनमें से एक युवक नदी में डूब गया ।पानी मे डूब से युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। नदी में डूबने वाले युवक की पहचान शुभम नेगी पुत्र राजवीर सिंह नेगी उम्र नेगी उम्र19 वर्ष ग्राम कण्डारा तहसील ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है ।  शुभम नेगी अपने दोस्त को मिलने के लिये तिलवाडा पहुंचा हुआ था ।  चारो लोग एक साथ मिलने के बाद मंदाकनी नदी में नहाने चले गए जंहा शुभम की पानी मे डूबने से मौत हो गयी ।पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना देने पर परिजन जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचे हैं ।

देर रात को चमोली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा ,बरात से वापस लौट रहा वाहन खाई में गिरा ।

0

देर रात को चमोली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा ,बरात से वापस लौट रहा वाहन खाई में गिरा ।

वाहन सवार में दो लोगो की मौके पर ही मौत ।

वाहन में  कुल 12 लोग थे सवार।

चमोली । देर रात को शादी समारोह से वापस लौट रहा वाहन महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) जिसमे 12 लोग सवार थे,।जो कि किलमाड़ा से शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत थैंक गांव वापस जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से यह 70 मीटर नीचे खेतो में दुर्घटना घटित हो गया । सूचना मिलने परएसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 10 घायलों को निकालकर उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुँचाया व 02 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवो को भी मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायलों का विवरण
1. रमा देवी उम्र -40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह
2. प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह
3. खरडी देवी उम्र -52 वर्ष पत्नी गौर सिंह
4. जितेन्द्र राणा उम्र -31वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह
5. रुक्मणि देवी उम्र -33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह
6. मोनिका देवी उम्र -28 वर्ष पत्नी विकेश नेगी
7. सुमित्रा देवी उम्र -45 वर्ष पत्नी पुरण सिंह
8. भरत सिंह नेगी उम्र -57 वर्ष पुत्र फतेह सिंह
9. पुष्पा देवी उम्र – 44 वर्ष पत्नी कमल
10. रजनी देवी उम्र -27 वर्ष पत्नी दिनेश नेगी

मृतको का विवरण-
1. संगीता देवी उम्र – 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह
2. कमल सिंह नेगी उम्र -43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी

LT सहायक अध्यापक से 2269 पदों पर होगी पदोन्नति,658 सहायक अध्यापक व प्रवक्ता बनेंगे प्रधानाध्यापक ।

0

शिक्षा विभाग के अंतर्गत पात्र एल.टी. शिक्षकों को प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर शीघ्र पदोन्नत किया जायेगा, इसके लिये अधिकारियों को विभागीय प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद से संबंधित पक्षों ने भी अपनी सहमति प्रदान कर दी है, जबकि वरष्ठिता संबंधी मामलों पर बाद में निर्णय लिया जायेगा। बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने पक्ष रखे, जिस पर विभागीय मंत्री ने छात्रहित एवं शिक्षकहित को ध्यान में रख कर कार्रवाही करने की बात कही।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद से संबंधित पक्षों के बीच मैराथन बैठक चली। जिसमें शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के विभिन्न पदों पर पदोन्नति को लेकर मैराथन चर्चा की गई। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि एल.टी. (सहायक अध्यापक) से प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जायेगी, जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद दायर करने वाले पक्षों यथा तदर्थ विनियमति, सीधी भर्ती एवं प्रवक्ता (सीधी भर्ती) ने लिखित रूप से अपनी सहमति प्रदान कर दी है। बैठक में मौजूद सभी पक्षों की आपसी सहमति मिलने से अब प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर प्रोन्नति के रास्ते खुल गये हैं। विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने कहा भविष्य में सभी शिक्षक संगठनों एवं न्यायालय में वाद दायर करने वाले पक्षों के बीच आपसी सहमति बना कर प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापक से प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति के प्रकरणों को भी हल कर लिया जायेगा।

भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा के साथ साथ मानवता की मिसाल भी करती है पेश ।

0

उत्तरकाशी।।- यूं तो भारतीय सेना बोर्डर पर देश की रक्षा के लिए हरदम दुश्मन का सीना चीरने के लिए हमेशा तैयार रहती है चाहे जो भी जगह हो जैसी भी परस्तिथी हो जवान हर दम तैयार खड़े रहते हैं जिसके कारण आज कोई भी विदेशी ताकत हमारे देश की तरफ आंख उठा ने की हिम्मत नहीं कर सकता है क्योंकि ये जवान अपना हरपल देश के लिए जीने और मरने के लिए हरदम तैयार रहते हैं पर अपनी सैन्य ड्यूटी के अलावा भी हमारे रणबीर पशु पक्षियों को ही नया जीवन देने का काम करते हैं जिसके अन्तर्गत समय समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं की सेवा करने में पीछे नहीं हटते है

इसी कड़ी में 12वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों एवं जवानो में ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मुखवा गांव में पशुओं के लिए शिविर का आयोजन किया

जिसमें क्षेत्र के 250भेड बकरी घोड़े खच्चर आदि का स्वस्थ परीक्षण कर टीका करण किया पशु चिकित्सा अधिकारी पंकज प्रियदर्शी ने बताया कि जिन भी पशुओं में लोग के लक्षण पाए गए थे जिनका टीकाकरण किया गया है ताकि वह सुरक्षित रहे वहीं 12वीं वाहनीके कमान्डेंट अभिजीत सैमियार ने बताया कि भारतीय सेना सीमा के अलावा आन्तरिक मामलों में भी नागरिकों के साथ खड़ी है और भविष्य में इस तरह के ओर भी कैम्पों का आयोजन करती रहेगी वहीं सेना की इस पहल से स्थानीय लोग काफी खुश दिखाई दे रहे है

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय आशा सम्मेलन में वर्ष 2022-23 हुआ सम्पन्न ।।

0

मुन्नी देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा का पुरस्कार।
सुषमा देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा फेसिलिटेटर पुरस्कार।

रचना भट्ट को सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुरस्कार प्रदान किया गया।

रूद्रप्रयाग विधायक द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य हेतु विधायक निधि से प्रति आशा पांच हजार की धरनाशि प्रदान करने की घोषणा की।

रुद्रप्रयाग ।। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 2022/2023 आशाओं का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया ।जिसमें विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली आशाओं को  भी सम्म्मनित किया गया ।
तिलवाड़ा lata बाबा   वेडिंग प्वाइंट में आयोजित आशा सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने आशाओं को स्वास्थ्य विभाग की रीढ बताते हुए सराहना की कि स्वास्थ्य मानकों के लक्ष्यों को हासिल करने सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के सफलतापूर्वक सचांलन में आशाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु नशाखोरी के खिलाफ आशाओं से आगे आने की अपील की। कहा कि आशा गांव में होने वाले विवाह आदि समारोह में शराब परोसने की कुप्रथा के खिलाफ आगे आएं। उन्होंने कहा कि आशाओं हेतु जिला चिकित्सालय व तीनों ब्लाक मुख्यालय स्थिति स्वास्थ्य केंद्रों में आशा भवन निर्माण का प्रयास किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत आगामी जिला योजना की बैठक में उक्त विषयक प्रस्ताव रखा जाएगा।केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने आशाओं को जीवन की आशा बताते हुए कहा कि उनके द्वारा सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान आशाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने समाज में आशा के स्थान को महत्वपूर्ण बताते हुए आशाओं को और अधिक संवेदनशीलता व जागरूकता के साथ अपने दायित्व निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया व आशाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु जरूरी कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी में आशाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि आशाओं कार्यकत्रियों की समस्याओं हेतु सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आशा की आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य हेतु विधायक निधि से प्रति आशा पांच हजार की धरनाशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही भरोसा दिलाया कि आशा संगठन की निर्धारित मानदेय की मांग व राज्य स्तर पर आशा सम्मेलन के प्रस्ताव को वे मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।

आशा कार्यकत्री संगठन की अध्यक्ष कमला राणा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री की तर्ज पर आशा कार्यकत्रियों को भी निर्धारित मानदेय व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह भंडारी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सुलभ संचालन हेतु आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित करने पर जोर दिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एच0सी0एस0 मर्तोलिया ने स्वास्थ्य के क्षेत्र मे ंआशा कार्यक्रम व आशा कार्यकत्रियों की भूमिका के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आशाओं के कार्यकौशल का नतीजा है कि मातृ व शिशु मृत्यु दर सूचकांक में जनपद रूद्रप्रयाग देश में सबसे अच्छे सूचकांक वाले जनपद में शुमार है। बताया कि इसी के दृष्टिगत गढवाल मंडल की आशाओं के दल द्वारा जनपद का भ्रमण किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मुन्नी देवी (कुमड़ी, जखोली) को सर्वक्षेष्ठ आशा कार्यकत्री का प्रथम पुरूस्कार प्रदान किया गया, जबकि सरिता देवी (घेंघडखाल, जखोली) व पुष्पा देवी (त्यूडी, ऊखीमठ) को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मंजू देवी (भटगांव, अगस्त्यमुनि), रजनी देवी (स्यूर, जखोली), विजया देवी (कुणजेठी,ऊखीमठ) को संयुक्त रूप से तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वीएस गुसाईं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 आशुतोष, ब्लाक अध्यक्ष आशा संगठन ललिता, लक्षमी रावत, गीता देवी, डीपीएम हिमांशु नौडियाल, डीसीएम हेमलता गैरोला आदि मौजूद रहे। संचालन विपिन सेमवाल व नागेंश्वर बगवाड़ी द्वारा किया गया।
वहीं सर्वश्रेष्ठ आशा सुगमकर्ता का प्रथम पुरूस्कार सुषमा (गुप्तकाशी, ऊखीमठ) के नाम रहा, इस श्रेणी में सरिता देवी (दरम्वाड़ी, अगस्त्यमुनि) को द्वितीय व विमला देवी (डंगवालगांव, जखोली) को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। जबकि, सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुस्कार रचना भट्ट, अगस्त्यमुनि को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वीएस गुसाईं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 आशुतोष, ब्लाक अध्यक्ष आशा संगठन ललिता, लक्षमी रावत, गीता देवी, डीपीएम हिमांशु नौडियाल, डीसीएम हेमलता गैरोला आदि मौजूद रहे। संचालन विपिन सेमवाल व नागेंश्वर बगवाड़ी द्वारा किया गया।

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल प्रवेश के लिये केदारवेली चिल्ड्र्न एकेडमी सुमाड़ी की चार छात्राओं ने किया क्वालिफाई ।

0

रुद्रप्रयाग ।राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा में उत्तराखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी है।सैनिक स्कूल घोड़ाखाल द्वारा जारी क्वालीफाई का रिजल्ट जारी होने पर जिला रुद्रप्रयाग के
केदार वैली चिल्ड्रन एकेडमी सुमाड़ी, तिलवाड़ा से 4 छात्रों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा में क्वालीफाई किया है। जिनमे अमूल्य रावत पुत्री दिनेश सिंह ,
प्रिया पवार पुत्री मेघपाल सिंह ,
आरुषि नेगी पुत्री अनिल सिंह,
अनन्या मैठानी पुत्री रजनीश मैठाणी ने स्कूल का गौरव बढ़ाया है ।

छात्र छात्राओं की इस सफलता एवं विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य श्री बी पी सती जी, विद्यालय प्रबंधन,शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।