26.6 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 256

शासन ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए।

0

देहरादून,,

शासन ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए,,,

आईएस बृजेश कुमार संत को खाद्य आयुक्त बनाया गया

मेहरबान सिंह बिष्ट से खाद्य आयुक्त का पदभार किया गया वापस

बंशीधर तिवारी से प्रबंध निदेशक जीएमवीएन हटाकर उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई सोनिका से बीसीएम डीडीए की जिम्मेदारी ली गई वापस

संजय कुमार को निदेशक कौशल विकास व प्राधिकरण की जिम्मेदारी

470.39 लाख की लागत से होगा ओम्कारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ मन्दिर परिसर का विस्तारीकरण,सौंदर्यीकरण व कोठाभवन का पुनर्निर्माण।

0

470.39 लाख की लागत से होगा ओम्कारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ मन्दिर परिसर का विस्तारीकरण,सौंदर्यीकरण व कोठाभवन का पुनर्निर्माण।

देश का प्रतिष्ठित मीडिया हॉउस ”एक्सप्रेस पब्लिकेशन (मदुरई) प्राइवेट लिमिटेड” अंगीकृत करेगा।

एक्सप्रेस पब्लिकेशन और श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

देहरादून।।
बाबा केदार के शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ स्थित औंकारेश्वर मंदिर परिसर के विस्तारीकरण, सौंदर्यीकरण और कोठा भवन के पुनर्निर्माण के प्रथम चरण के कार्यों को देश का प्रतिष्ठित मीडिया हॉउस ”एक्सप्रेस पब्लिकेशन (मदुरई) प्राइवेट लिमिटेड” अंगीकृत करेगा। इन सभी निर्माण कार्यो पर प्रथम चरण में 470.39 लाख की लागत आएगी। इसके लिए मंगलवार को एक्सप्रेस पब्लिकेशन और श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।बीकेटीसी के कैनाल रोड स्थित कार्यालय में अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। बीकेटीसी की ओर से मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह और एक्सप्रेस पब्लिकेशन की ओर से महाप्रबंधक (प्रशासन व प्रोजेक्ट्स) अवनीश सिंह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्रथम चरण में औंकारेश्वर मंदिर परिसर में टेंपल प्लाजा, एडमिन बिल्डिंग, वर्तमान प्रशासनिक भवन के फसाड का विकास कार्य किया जाएगा। इस पर 470.39 लाख की लागत आएगी।इन सभी निर्माण कार्यों का डिजाइन और आर्किटेक्ट बीकेटीसी द्वारा पर्वतीय पौराणिक शैली में कराया गया है। प्रथम चरण के निर्माण कार्य एक्सप्रेस पब्लिकेशन द्वारा अपने स्तर से ही कराया जाएगा। मॉनिटरिंग का कार्य बीकेटीसी का इंजीनियरिंग विंग करेगा।

उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान ।

0

देहरादून

उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान,

ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने और अपनी जान पर खेलकर 6 जिंदगियां बचाने के लिए पुलिस के 2 जवानों को मिला प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक,

कांस्टेबल राजेश कुंवर और कॉन्स्टेबल फैजान अली को मिला प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक,

डीजीपी अशोक कुमार ने उत्तराखंड के दोनों पुलिस जवानों को इस उपलब्धि के लिए दी बधाई,

17 फरवरी को मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने पुलिस जवानों को दिया प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक,

5 जुलाई 2019 की रात्रि देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दशमेश बिहार कॉलोनी एक घर मे लगी आग के दौरान दोनों जवानों ने दिखाया था अदम्य साहस

ग्रामीणों द्वारा तल्ला नागपुर क्षेत्र दुर्गाधार में किया गया दो दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन ।

0

 

ग्रामीणों द्वारा तल्ला नागपुर क्षेत्र दुर्गाधार में किया गया दो दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन ।रुद्रप्रयाग (दुर्गाधार)।जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत तल्ला नागपुर दुर्गाधार में बोरा ग्रामीण महिलाओं द्वारा ग्राम प्रधान जयंती गुसाई के नेतृत्व में, वीरभड माधो सिंह भंडारी व द्रोपदी चीर हरण गढवाली नृत्य नाटिका का भब्य मंचन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।नाट्य मंचन के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर रुद्रप्रयाग कोतवाली के इंस्पेक्टर जयपाल सिंह नेगी व ग्राम ललुडी के रहने वाले वीर भड़ माधो सिह भंडारी के परिवार के 16वें वंशज के रूप में ग्राम ललूडी निवासी भूपेंद्र भंडारी ने कार्यक्रम शिरकत की । भूपेंद्र भंडारी ने माधो सिंह भंडारी का संक्षिप्त इतिहास का वर्णन करते हुए उनके त्याग व बलिदान की गाथा को बताते हुए भंडारी वंशज के इस लाल का स्मरण कराया।

दो दिवशीय कार्यक्रम के दूसरे दिवश पर मुख्य अतिथि के तौर पर चोपता वार्ड से जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्तवाल व दुर्गाधार पुलिस चौकी प्रभारी योगेश कुमार के द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया ।जिला पंचायत सदस्य द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया है हमारे सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन से हमारे आपसी भाईचारा बढ़ाने के साथ साथ हमारे पौराणिक संस्कृति को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है ताकि हमारे महान पुरुषों की गाथाओं को पीढ़ी दर पीढ़ी बताया जा सके उन्होंने जिलापंचायत से सामूहिक मार्ग बनाने के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी कीई।वंही लोकगायिका रामेश्वरी भट्ट व आरती गुसाई के द्वारा उत्तराखण्ड लोक संस्कृति को अपने जागरो के माध्यम से बहुत सुंदर प्रस्तुती दी गई और पांडव लीला में महाभारत में दुरत क्रीड़ा में द्रौपती के चीरहरण में मामा शकुनी भांजे दुर्योधन की भूमिका का अभिनय को बताया गया। पांडवो और कौरवों के बीच खेला पासो का नृत्य दृस्य चलता है, पांडव इस खेल मे, अपना सब कुछ गवां देते है, हार जाते है अंत में कौरव द्रोपदी की चीरहरण की तैयारी करते हैं, द्रोपदी भगवान श्री कृष्ण जी को याद करती हे, भगवान जी प्रकट होने के बाद द्रोपदी की लाज लज्जे रक्षा करते है जिसे देख कर दर्शक भी भावुक हो जाते हैं ।कार्यक्रम किया गया पुलिस चौकी प्रभारी दुर्गाधार योगेश कुमार ने कार्यक्रम समिति का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए पुलिस संबन्धी बातों अवगत कराते हुए कहा कि आजकल फर्जी कॉल आ रही है और कहि लोग उनके शिकार भी हो रहे हैं सभी लोगो को जागरूक होने की आवश्यकता है धीरे धीरे साइबर क्राइम बढ़ गया है किसी भी जालसाज से बचने के लिये मोबाइल में पुलिस ऐप डाउनलोड करें । कार्यक्रम का सफल संचालन प्रहलाद सिंह गुसाई के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रवल नेगी, सुरजपाल गुसाई, लक्ष्मण बर्तवाल, मण्डल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, उप प्रधान हरीश गुसाई, गोकुल लाल, सुरेंद्र गुसाई, जीतपाल गुसाई, जगत गुसाई, किशन गुसाई, प्रताप मेवाल, करणवीर गुसाई, मदन गुसाई, विनोद रावत,

चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व हो जानी चाहिए सभी तैयारिया पूरी …..मुख्यमंत्री धामी ।

0

रुद्रप्रयाग ।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अप्रैल माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सचिवालय में वीसी के माध्यम से यात्रा से जुड़े सभी विभागों की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली । मुख्यमंत्री ने आदेशित करते हुए कहा है की चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी विभाग अपने स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। धामो व यात्रा रूटों पर किसी भी प्रकार से लापरवाही बर्दाश नही की जाएगी ।सभी विभागों के पास अभी यात्रा शुरू होने से पूर्व पर्याप्त समय है जिसको देखते हुए सभी प्रकार की तैयारियां समय से हो जानी चाहिये ।

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को लोक निर्माण विभाग की सड़कों को शत प्रतिशत गड्ढ़ा मुक्त करने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन अभी भी कई जगह सड़कों पर गड्ढ़े की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने एवं सड़कों के सुधारीकरण के लिए प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग प्रत्येक सप्ताह जिलाधिकारियों एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। यह समीक्षा तब तक जारी रखी जाएगी, जब तक जिलाधिकारियों से लोक निर्माण विभाग की सड़कों के शत प्रतिशत गड्ढा मुक्त होने एवं सुधारीकरण की रिपोर्ट न आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के चारों धाम श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम हो यह हम सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की चारधाम यात्रा में जो कमियां रह गई थीं, सभी संबंधित विभागों द्वारा उन कमियों का निदान करते हुए, इस बार श्रद्धालुओं को क्या बेहतर सुविधाएं दे सकते हैं, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। वाहन चालकों के लिए पार्किंग स्थलों पर आराम करने की व्यवस्थाएं भी की जाए। चारधाम यात्रा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। पैदल मार्गों में भी स्वच्छता के लिए पूरी व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पेट्रोल पम्पों पर पेयजल एवं टॉयलेट की उचित व्यवस्था हो। यात्रा मार्गों पर साइनेज एवं क्रैश बैरियर की आवश्यकतानुसार पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए खर्चे की पूरी व्यवस्था की जाएगी, लेकिन कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। चारधाम यात्रा के लिए वाहनों के फिटनेस टेस्ट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाए। चारधाम यात्रा मार्गो पर स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालयों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं। चारधाम यात्रा के पैदल मार्गों पर घोड़े-खच्चरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था के साथ ही पशुपालन विभाग से डॉक्टरों की टीम की पूरी व्यवस्था रखी जाए।
    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि चारधाम यात्रा के बेहतरमार्गों के आस-पास के मन्दिरों एवं धार्मिक स्थलों का भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि श्रद्धालु चारधाम यात्रा के साथ इन धार्मिक स्थलों के भी दर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने श्रद्धालुओं से आह्वाहन किया है कि, अपने यात्रा खर्च का 05 प्रतिशत खर्च स्थानीय उत्पादों को खरीदने में करें, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए चारधाम में किन स्थानीय उत्पादों को प्रमोट किया जा सकता है, इस दिशा में प्रयास किए जाएं। मिलेट पर आधारित उत्पादों को भी चारधाम यात्रा के दौरान प्रमोट किया जाए।जनपद रुद्रप्रयाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी  ने  मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ
    की जा रही हैं तथा संबंधित विभागों द्वारा जिस स्तर से जो भी व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जानी हैं सभी को समस्त व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं धाम में तैनात किए जाने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया संपादित कराने की तर्ज पर सभी को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों को यात्रा मार्ग में 13 स्थानों पर गरम पानी पीने की व्यवस्था की गई है तथा घोड़े-खच्चरों को महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से चारा उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था कराई जा रही है तथा केदारनाथ धाम में गुणवत्तायुक्त प्रसाद महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ही तैयार करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग में टेलीकाॅम कनैक्टिविटी की व्यवस्था हेतु जीओ कंपनी के माध्यम से कराई जा रही है तथा यात्रा मार्ग में संबंधित विभागों द्वारा पुनर्निर्माण एवं मरम्मत के कार्य प्रगति पर हैं जिन्हें मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरणआज से हुआ शुरू ।

0

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे खुल गया है। फिलहाल तीर्थयात्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा होने के बाद यहां के लिए पंजीकरण शुरू होंगे।

रजिस्ट्रेशन पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in

के जरिए, व्हाट्सअप नंबर 8394833833 या टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन कराते समय आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और सही मोबाइल नंबर होना भी जरुरी है।

AICC में उत्तराखंड के नेताओं की LIST जारी, प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी पर उठाए बड़े सवाल,।

0

AICC में उत्तराखंड के नेताओं की LIST जारी, प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी पर उठाए बड़े सवाल,।

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस की AICC की उत्तराखंड क़ो लेकर जारी list पर कई बड़े सवाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने खडे कर दिए हैं प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी पर उत्तराखंड के लोगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया प्रीतम सिंह सीधे तौर पर प्रदेश प्रभारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मैंने एआईसीसी की लिस्ट देखी तो उसको देखकर मैं अचंभित हो गया उनके अनुसार लिस्ट में कई वरिष्ठ कांग्रेसी और विधायक शामिल नहीं किए गए हैं प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि जो चयन हुआ है उस पर प्रदेश प्रभारी को गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए उनके अनुसार जारी करने से पहले पूरे प्रदेश से अवलोकन करना चाहिए था यहां तक कि उत्तरकाशी और चंपावत जिले को तो पूरी तरीके से खाली छोड़ दिया गया है और किसी क़ो AICC में जगह नहीं दी गई हैं किसी से कुछ सलाह मशवरा नहीं अपनी मनमानी से फैसला लेना चाहते हैं प्रदेश प्रभारी क्या इससे कांग्रेस मजबूत हो जाएगी । वही प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि ऐसे लोगों को एआईसीसी उत्तराखंड से भेज दिया गया है जिनका कोई उत्तराखंड से कुछ लेना देना नहीं है आपको बता दें उत्तराखंड से गुरदीप सिंह सप्पल को AICC में जगह दी गई हैं । वही सूत्रों की माने तो विधायकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में एआईसीसी की लिस्ट आने के बाद से ही भारी नाराजगी है यह भी कहा जा रहा है किड्स इन लोगों की प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को लेकर ना इत्ताफ़की थी उन्ही लोगों क़ो AICC में शामिल नहीं किया गया हैं वही कुछ ऐसे लोगों क़ो शामिल किया गया है जिन पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं

 

चारधाम यात्रा में बढ़ सकती है प्रतिदिन श्रद्धालुओ के दर्शन करने की संख्या

0

देहरादून

: चारधाम यात्रा में बढ़ सकती है प्रतिदिन श्रद्धालुओ के दर्शन करने की संख्या

21 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लिया जाएगा निर्णय

पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव किया तैयार

पिछली बार चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के चलते इस वर्ष सरकार बढ़ा सकती है संख्या

बद्रीनाथ धाम में 18 हजार, केदारनाथ धाम में 15 हजार,गंगोत्री धाम में 9 हजार, यमुनोत्री धाम में 5500 श्रद्धालुओ को प्रतिदिन दर्शन कराने का है प्रस्ताव

इस वर्ष 22 अप्रैल से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा

केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही बद्री केदारनाथ मंदिर समिति व जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में ।

0

 

केदारनाथ कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही मंदिर समिति व जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में ।

रुद्रप्रयाग ।। वर्ष- 2023 श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संपादित कराने के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मा. अध्यक्ष श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

। बैठक में अध्यक्ष बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन हेतु जिस स्तर से जो भी व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जा रही हैं वह सभी व्यवस्थाएं 15 अप्रैल, 2023 से पूर्व ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में बर्फ हटाने का कार्य त्वरित गति से शुरू किया जाए तथा जो भी मार्ग क्षतिग्रस्त हैं उनका भी मरम्मत कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को संपादित करने हेतु तैनात किए जाने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाए ताकि यात्रा व्यवस्थाओं को संचालित करने में किसी प्रकार की काई परेशानी न हो। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को संचालित करने में काफी परेशानी होती है इसके लिए उचित पार्किंग एवं यातायात प्लान तैयार किया जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाने वाले पुलिस कर्मियों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए एवं केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई व्यवस्था, पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था तथा संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के लिए उचित पानी की व्यवस्था एवं यात्रा मार्ग में विद्युत व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिलाधिकारी ने अध्यक्ष को अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए तैनात किए गए अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित किए जाने की तर्ज पर सभी को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों एवं कार्यों के बारे में पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि यात्रा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई समस्या न आने पाए। उन्होंने कहा कि यात्रा की सफलता के लिए जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं जिस स्तर से की जानी हैं सभी को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए बर्फ हटवाने का कार्य कल से ही शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं तथा यात्रा मार्ग में जिन स्थानों में वर्तमान में बर्फ नहीं है उस क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कराने के निर्देश डीडीएमए को दिए गए हैं। उन्होेंने यह भी अवगत कराया है कि यात्रा मार्ग में घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता न हो तथा बीमार व कमजोर घोड़े-खच्चरों का किसी भी दशा में संचालन न किया जाए इसकी निगरानी के लिए 20 पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है जिन्हें उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए यात्रा मार्ग में घोड़े-खच्चरों की निगरानी के लिए विभिन्न यात्रा पड़ावों में तैनात किए जाएं।

ग्यारवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल मेष लग्न सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोल दिये जायेंगे ।

0

ग्यारवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल मेष लग्न सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोल दिये जायेंगे ।

रुद्रप्रयाग ।आज महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गयी है ।ग्यारवें ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के कपाट 25 अप्रैल सुबह 6 बजकर 30 मिनट
आम श्रदालुओ के लिये खोल दिये जायेंगे ।

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चलविग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओम्कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से 21 अप्रैल को  अपने हिमालय धाम को प्रस्थान करेगी ।बाबा की डोली  चल विग्रह डोली प्रथम पड़ाव यानी 21 अप्रैल को काशी विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी को  पहुंचेगी।
दुतीय पड़ाव 22 अप्रेल को फाटा व तीसरे पड़ाव 23 अप्रैल को गौरीकुण्ड के गोरिमाई में रात्रि विश्राम करेगी।24 अप्रैल को सुबह गौरी माई मन्दिर गौरीकुण्ड से 19 किलोमीटर पैदल चल कर रात्रि विश्राम अपने धाम केदारनाथ पहुंचेगी।25 अप्रैल मेष लग्न में सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर बाबा के कपाट 6 माह के लिये आम श्रदालुओ के लिए खोल दिये जायेंगे।उत्तराखण्ड में चारा धामो के कपाट खुलने की आज विधिवत तिथि तय हो चुकी है ।
गंगोत्री व यमनोत्री की 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट।

केदारनाथ के 25 अप्रैल को खुलेंगे कपाट।

बद्रीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे कपाट