26.6 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 257

सरकारी भर्तियों में पेपर लीक प्रकरण और देहरादून में युवाओं पर हुई लाठीचार्ज की घटना को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

0

सरकारी भर्तियों में पेपर लीक प्रकरण और देहरादून में युवाओं पर हुई लाठीचार्ज की घटना को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

श्रीनगर गढ़वाल  ।श्रीनगर में पत्रकारों के साथ वार्ता में उन्होंने कहा कि यह सच है कि पेपर लीक हुए हैं। लेकिन इस पर सरकार द्वारा कार्यवाही भी हुई है। बच्चे दिन रात मेहनत से तैयारी कर रहे थे। इनके माता-पिता इनकी तैयारी के लिए बड़ी मुश्किल से संसाधन जुटा रहे थे। पेपर लीक होने से सबके अरमानों पर पानी फिरा है। अब इस तरह की चीजों की पुनरावृत्ति नहीं होगी। सरकार ने इसके लिए कड़े कदम उठाये हैं। राज्य का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते देहरादून में युवाओं पर रात को किये गए लाठीचार्ज के लिए मैं माफी मांगता हूं। कहा कि पुलिस कप्तान ने स्वयं कहा है कि आंदोलन में कुछ बाहरी तत्व शामिल हो गए थे। जांच के बाद सभी तथ्य सामने आयेंगे। लेकिन पुलिस को बल का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। उतराखण्ड की ऐसी तासीर नहीं है।

बजट को बताया संतुलित और ऐतिहासिक

पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है। पिछली बार हमने नारा दिया था कि मोदी अगेन, इस बार का नारा है कि, मोदी वन्स अगेन। इन्होंने बजट को बहुत संतुलित और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बजट की कहीं भी आलोचना नहीं हुई। चाहे गरीबों के कल्याण की बात हो, महिलाओं का पक्ष हो, कर्मचारियों का पक्ष हो, तमाम क्षेत्रों में यह बेहतरीन बजट है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से विश्व पटल पर भारत का नाम और ऊंचा हुआ है। एयरो शो में 80 हजार करोड रुपए के एमओयू साइन हुए हैं। भारत रक्षा क्षेत्र में भी निर्यात कर रहा है। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि पहाड़ों पर रेल भी चलेगी। लेकिन जल्दी ही पहाड़ों पर रेल दौड़ेगी। प्रदेशवासियों के सारे सपने, साकार हो रहे हैं।

ग्यारवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल होगी घोषित ।

0

पंचकेदार में प्रथम भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना से तय की जाएगी। इस मौके पर मंदिर परिसर में कीर्तन-भजन का आयोजन होगा। साथ ही शिव भक्तों को फल और दूध वितरित किया जाएगा।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर दी गई हैं। समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि सुबह 7 बजे से पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। इस मौके पर पुजारियों द्वारा भगवान का स्नान, श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही महाभिषेक पूजा के साथ आरती कर भोग लगाया जाएगा।

इसके उपरांत 9.30 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में रावल गद्दी में हक-हकूकधारियों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेदपाठी पंचांग गणना से श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन तय कर घोषणा करेंगे। साथ ही भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल से धाम प्रस्थान का दिन भी तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर दानी-दाता भक्तों के सहयोग से श्रद्घालुओं के लिए ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में फल और दूध का वितरण भी किया जाएगा।

नाबालिग से दुराचार के आरोपी को 10 साल की सजा ।

0

चमोली । नाबालिग लड़की से दुराचार के आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की कठोर कारावास तथा 60 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है ।जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी की अदालत ने नाबालिक लड़की से दुराचार करने के आरोपित थाना चमोली के बछैर गांव निवासी को दोषी पाते हुए पोक्सो अधिनियम के तहत कठोर कारावास एवं 50 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अर्थदंड अदा न करने पर 6 माह के अतिरिक्त साधारण कारावास का भी दंड दिया गया है। इसके अलावा आईपीसी की धारा 363 एवं 366a में भी कर्मश 5 वर्ष व 7 वर्ष के कठोर कारावास तथा ₹5 – 5 हजार अर्थदंड व अर्थदंड की धनराशि अदा न करने पर दो माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से अभियुक्त को दंडित किया है।

सरकार की ओर से मामले की पैरवी कर रहे विशेष अभियोजक पोक्सो मोहन पंत ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा 18 दिसंबर 2019 को कोतवाली चमोली में अभियुक्त के खिलाफ तहरीर दी गई थी। इसमें बताया गया कि गांव के ही रिश्ते में अभियुक्त उनका भांजा है । 4 दिसंबर 2019 को अभियुक्त उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। काफी खोजबीन करने पर पीड़िता नारायणबगड़ टैक्सी स्टैंड से कुछ दूरी पर अभियुक्त के साथ बरामद हुई । विशेष लोक अभियोजक मोहन पंत बताया कि मामले में अभियोजन द्वारा 10 गवाहों को पीड़िता के साथ हुई घटना के समर्थन में न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने इस आधार पर अभियोजन के तथ्यों को सही पाते हुए अभियुक्त को दोषी पाया ।अभियोजक मोहन पंत ने बताया कि मौजूदा समय में आए दिन बच्चों के साथ लैंगिक अपराधों की घटना बढ़ रही है। इस प्रकार की घटना भविष्य में विकराल रूप धारण कर सकती है। इसलिए माता-पिता व बच्चों को सतर्क रहने की जरूरत है उन्होंने बच्चों पर हो रहे अपराधों से बचने के टिप्स देने की वकालत की।

औली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शीतकालीन खेल हुए स्थगित ।

0

औली में प्रस्तावित राष्ट्रीय शीतकालीन खेल हुए कैंसल,
बर्फ की कमी के चलते फिर रद्द हुए औली नेशनल विंटर गेम्स
औली की मेजबानी में 24 से 26 फरवरी 2023 तक होने थे ।

ये नेशनल विंटर गेम्स, खेलों इंडिया विंटर गेम्स में प्रतिभाग करने गुलमर्ग गई उत्तराखंड स्कीइंग टीम के ऋषिकेश पहुंचने पर दल के कोर्डिनेटर एवं स्की एंड स्नो बोर्ड एसोशिएसन चमोली के सचिव संतोष सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि बर्फ की कमी के चलते फिर से औली के हाथो नेशनल विंटर गेम्स की मेजबानी छिन गई है, जिससे स्कीइंग प्रेमी सहित गुलमर्ग से 8 मेडल जीतकर जोशीमठ लौट रही उत्तराखंड की स्कीइंग टीम भी आहत हुई है।

उन्होंने साफ तौर पर औली में लगी स्नो गन मशीनों को हटाकर नया स्नो मेकिंग सिस्टम लगाने की बात कही ताकि हम प्राकृतिक बर्फबारी पर निर्भर न रहकर कृत्रिम बर्फ बनाकर भी विंटर गेम्स का आयोजन करा सकें और औली में लगातार नेशनल चैंपियनशिप ओर फिस रिस का कैंसल होना हिम क्रीडा स्थली औली की अंतराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए आने वाले समय में नुकसान देय साबित हो सकता है,
औली की दक्षिणमुखी ढलान बर्फ के बिना सूखी वीरान नजर आ रही है।

मंगलवार को एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने पर्यटन और आईटीबीपी सेना के अधिकारियों संग लिया था औली स्लोप का जायजा, जिसके बाद शासन को भेजी जानी थी उक्त स्लोप की ताजा रिपोर्ट,स्लोप पर लगे 7 करोड़ की लागत के आर्टिफिशियल स्नो मेकिंग सिस्टम से भी नहीं बनी कृत्रिम बर्फ।

12 सालों से औली स्लोप पर लगी स्नो गन मशीनें हो गई कबाड़,प्राकृतिक बर्फ नहीं गिरने से कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीनों पर टिकी थी आयोजकों की आस, ठीक समय पर दगा दे गई 7 करोड़ की विदेशी आर्टिफिशियल स्नो मेकिंग सिस्टम
औली की मेजबानी में नन्दादेवी इंटरनेशनल स्की स्लोप पर बर्फ की कमी और औलिर नन्दा देवी स्की स्लोप पर लगे 7 करोड़ के लागत वाले विदेशी आर्टिफिशियल स्नो मेकिंग सिस्टम के 12 वर्षों से कोमा में चले जाने के कारण पूर्व 5 राष्ट्रीय शीत कालीन खेल ओर दो बार इंटरनेशनल स्की फेडरेशन की FIS रेस रद्द हो चुकी है, वहीं इस बार भी दोहराया गया है।

इन्हीं दो कारणों के चलते एकबार फिर राष्ट्रीय शीतकालीन खेल रद्द हो गए है।

इन बर्फानी खेलों के रद्द होने की खबर से विंटर गेम्स आयोजकों सहित स्कीइंग प्रेमियों सहित औली के पर्यटन कारोबारियों में छाई मायूसी।

अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड ऊखीमठ में चल रहे अवैध खनन को रोकने के लिए ऊखीमठ प्रशासन व पुलिस के संयुक्त चेकिंग चल रहा था । ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत 15 पेटी अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

उखीमठ तहसील प्रशासन व थाना ऊखीमठ पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग के सम्बन्ध में संयुक्त कार्यवाही की गई, चेकिंग के दौरान पाली मनसूना क्षेत्र में एक वाहन UA07F9817 (सैंट्रो 🚙) को रोककर चेक किया गया।
उक्त वाहन से 15 पेटी (7 पेटी सोलमेट एवं 8 पेटी मैकडॉवेल) शराब बरामद हुई। इस वाहन में बैठे 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। शराब तस्करी कर रहे दोनो अभियुक्तों की पहचान
महेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बावई थाना अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग व अशोक पुत्र छोटिया निवासी ग्राम पठाली, थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग रूप में हुई है

आज की कैबिनेट 52 प्रस्तावों पर लगी मुहर।

0

*कैबिनेट में लिए गए निर्णय*

देहरादून

मुख्यमंत्री आवास सभागार में कैबिनेट बैठक हुई खत्म

मुख्य सचिव एस एस संधू ने ब्रीफिंग कर बैठक की विस्तार में दी जानकारी

कुल 52 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर

रेरा के ढांचे में 31 पद मंजूर हुए

आवास विभाग में दिव्यांग बच्चों के लिए 3000 वर्ग मीटर ग्राम ब्रुसली पुरस्कार दिया गया

मसूरी में 15 मीटर तक मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाए पर बनी सहमति

ऋषिकेश एम्स की ब्रांच के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, तब तक कोई भी निर्माण कार्य 3 महीने तक नहीं किया जाएगा

सहसपुर में स्किल हब बनाने का निर्णय लिया गया

ग्रह विभाग में कारगर में बंदी रक्षक के तैनाती अधिकारी बदले गए अब रेंज को अधिकारी मिला

स्टार्टअप के क्षेत्र में भारत टॉप 5 में शामिल है, ऐसे में योजनाओं के दौरान बेहतर बिंदू को लेकर के उत्तराखंड काम करेगा

स्टार्टअप के लिए नहीं नीति हुई मंजूर

नई औद्योगिक नीति में 2 एकड़ जमीन 30 एकड़ मैदानी इलाके में यदि किसी के पास है तो इन्वेस्टमेंट के आधार पर 2% खर्च रोड, बिजली, पानी पर सरकार करेगी एसटीपी के लिए भी मदद मिलेगी

निवेशक अब पहाड़ में 2 एकड़ और मैदानी इलाकों में 30 एकड़ तक जमीन खरीद सकते हैं

सिविल कोर्ट परिसर खटीमा में चैंबर के लिए 90 साल तक जमीन सरकार देगी

आयुर्वैदिक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 60 से 65 साल किया गया

स्कूल एजुकेशन में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए नई शिक्षा नीति के तहत घर में पढ़ाने वाले बच्चों के लिए 285 शिक्षकों को भर्ती किया जाएगा

ग्रह कारागार के लिपिक के नियमावली में किया गया संशोधन

देहरादून में मेट्रो नियो के लाइन बिछाने का स्टेशन के लिए विभाग जमीन देंगे, क्योंकि कई विभागों की जमीन इसके बीच में आ रही है

परिवहन विभाग निगम 100 बसे खरीदने जा रहा है उस पर जो ऋण लगेगा, उसका ब्याज सरकार द्वारा किया जाएगा

MSME में ऑनलाइन ही आवेदन होगा

कृषि कल्याण विभाग के तहत मंडुवा को ₹35 प्रति किलो के भाव से सरकार खरीदेगी

मिलट मिशन को राज्य सरकार ने दी मंजूरी

4 जनपद में अंत्योदय योजना के तहत 1 किलो मंडुआ भी मिलेगा

श्रम विभाग में पंजीकरण के दौरान आ रही परेशानी को लेकर निर्णय लिया गया है की 20 दिन में पंजीकरण नहीं करता तो उसको स्वस्थ पंजीकरण ही माना जायेगा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फॉरेस्ट में इको टूरिज्म समिति का गठन किया गया

ग्राम विकास विभाग के तहत ke
सभी प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए राज्य स्तरीय समिति बनेगी

हरिद्वार में पाड सिस्टम को मंसूरी अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा, 20 किलोमीटर और 4 सेक्टर होंगे हरिद्वार में

MSME में कस्टमाइज पैकेज के लिए नीति बनाई गई है, जिसके इंवेस्टर 200 करोड़ से अधिक निवेश के लिए एक कमेटी का गठन होगा

गन्ना विभाग की सितारगंज चीनी मिल को निजी हाथ में सौंपा जाएगा सरकार का ₹40करोड़ खर्च आता है ऐसे में ₹5करोड़ सरकार को भी मिलेगा

उद्योग विभाग का खनन विभाग में फैसला लेने का अधिकार जिलाधिकारी को भी दिया गया

स्कूल में सप्ताह में अब 2 दिन सुगंधित दूध दिया जाएगा

सिंगल यूज प्लास्टिक घर आने वाली फैक्ट्री अगर कोई अल्टरनेटिव बनाकर देती है तो विकल्प लाने वाली फैक्ट्री को राहत दे देगी सरकार

वित्त विभाग के तहत जमीनों के सर्कल रेट के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

विधानसभा का बजट सत्र आगामी 13 से 18 मार्च तक गैरसैंण में आहूत किया जाएगा

नैनीताल की माल रोड के सौंदीयकरण के बाद अब अल्मोड़ा के पटल पर कभी किया जाएगा सौंदीयाकरण

देहरादून के बीचो बीच गोडाउन जिस तरह से चयनित किए गए थे, अब अन्य शहरों में भी चयनित किए जाएंगे

3 लाख से नीचे कार्य कोई भी जिला योजना में नहीं ले जाएंगे

एक्सीडेंट्स को रोकने के लिए क्रैश बैरियर का निर्माण किया जाएगा

मत्स्य पालन में तालाब पालन के लिए 100 वर्ग मीटर से कम करके 50 वर्ग मीटर किया गया है

गढवाल मंडल की सर्वश्रेष्ठ आशा व आशा फेसिलिटेटर का 30 सदस्यीय दल का जनपद रुद्रप्रयाग भ्रमण।

0

रुद्रप्रयाग ।।गढवाल मंडल की सर्वश्रेष्ठ आशा व आशा फेसिलिटेटर का 30 सदस्यीय दल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जनपद के बेहतर स्वास्थ्य सूचकांकों की आधार तकनीक से रू-ब-रू होने मंगलवार को जनपद के भ्रमण पर पहुंचा। पांच दिवसीय भ्रमण के तहत यह दल अपने जनपद में स्वास्थ्य सूचकांक को सुधारने की दिशा में जनपद रुद्रप्रयाग में आशा के माध्यम से अपनाई गई तकनीक या कौशल का अध्ययन कर उससे अपनी समझ विकसित करेगा।
एक्सपोज विजिट के तहत क्षेत्र में रवाना होने से पूर्व आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मर्तोलिया ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य सूचकांक के आंकलन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जनपद रूद्रप्रयाग को गढवाल मंडल के एक्सपोजर विजिट के लिए चुना गया। बताया गया कि एक्सपोजर विजिट में गढवाल मंडल के प्रत्येक जनपद से 02 सर्वश्रेष्ठ आशा व एक आशा फेसिलिटेटर को इस भ्रमण हेतु चुना गया है।
भ्रमण दल में शामिल राज्य समन्वयक आशा कार्यक्रम सूरज सिंह तोमर ने बताया कि पांच दिवसीय भ्रमण के तहत मातृत्व स्वास्थ्य के अंतर्गत एएनसी, बर्थ प्लान, संस्थागत प्रसव, मातृ मृत्यु सूचना, शिशु स्वास्थ्य के अंतर्गत एचबीएनसी एचबीवाईसी, शिशु मृत्यु सूचना, टीकाकरण, महिला व पुरुष नसबंदी, दो बच्चों के जन्म के उपरांत स्थाई नियोजन, अंतरा इंजेक्शन के अलावा प्रत्येक छह माह में घरों का सर्वे करना, प्रतिमाह जन्म व मृत्यु का रिकाॅर्ड प्रतिमाह गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करना, टीकाकरण की सूची तैयार करना, लक्ष्य दम्पति की सूची को अपडेट करना, ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक आयोजन आदि नियमित गतिविधियों को लेकर जानकारी प्राप्त की जाएगी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भ्रमण किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसांई, डाॅ. आशुतोष, डीपीएम हिमांशु नौटियाल, डीसीएम रुद्रप्रयाग हेमलता गैरोला, डीसीएम चमोली नरेश देवराड़ी, डीसीएम उत्तरकाशी सीमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

रुद्रप्रयाग का युवा व्यापारी बना करोड़पति , ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर जीता एक करोड़।

0

रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के ग्वाड़ निवासी रविन्द्र नेगी ड्रीम इलेविन में टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीते हैं जिससे इस युवा का करोड़पति बनने का सपना साकार हो गया है । वर्तमान में इस युवक की रुद्रप्रयाग बाजार में दुकान है ।यह युवक ड्रीम इलेवन के हर सीजन में ड्रीम इलेवन खेलता था ।आखिर युवक को सफलता मिल कर करोड़पति बनने का सपना साकार हो गया है । रुद्रप्रयाग नगर में करोड़पति बना युवक को स्थानीय व्यापारियों ने मिठाई खिला कर बाजार में खुशी से आतिशबाजी की गयीं।आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग नगर के युवा व्यापारी रविन्द्र नेगी ने ड्रीम इलवेन में दो टीमों पर लॉटरी लगाई। एक सेफ टीम और एक रिस्क वाली टीम। दोनों में किस्मत आजमाई और रिस्क वाली टीम में उन्हें करोड़पति बनने में सफलता मिल गई। वह लॉटरी में एक नम्बर पर रहे हैं।

 

खुशी में नगर में उनके साथियों ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

रविन्द्र ने बताया कि वह 2018 से एक शौक के तौर पर ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर खेला करते हैं। हालांकि उन्हें इससे ज्यादा लालच नहीं था किंतु करोड़पति बनने पर खुशी जरूर हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वह इस खेल पर ज्यादा धन भी खर्च नहीं करते थे। महज दोस्तों के साथ कुछ समय ड्रीम इलवेन के जरिए समय जरूर गुजारा करते थे। युवा व्यापारी के करोड़पति बनने की जैसे ही खबर आई तो साथियों ने नगर में जमकर आतिशबाजी की। मिठाई बांटी और खुशी का इजहार किया। एक ओर वेलेंटाइन डे पर लोग एक दूसरे मित्रजनों को उपहार दें रहे है वहीं रविन्द्र को प्रेम के इस दिन पर करोड़पति बनने का गिफ्ट मिला है।

पुलिस बल पर 9 फरवरी को देहरादून के गांधी पार्क राजपुर रोड पर हुई पत्थरबाजी के आरोपियों की तस्वीर ओर वीडियो हुए जारी ।

0

बीते 9 फरवरी को देहरादून के गांधी पार्क राजपुर रोड पर हुई पत्थरबाजी के आरोपियों की तस्वीर ओर वीडियो हुए जारी,

9 फरवरी को बेरोजगार युवकों द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी व्यक्तियों ने किया था पुलिस बल पर पथराव,

पथराव में सरकारी व सार्वजनिक वाहनों को पहुंचा था बड़ा नुकसान ,

पुलिस ने आम जनमानस से किया अनुरोध,

उक्त फोटो तथा वीडियो में दिख रहे उपद्रवियो की पहचान कर पुलिस को दे जानकारी,

आप जनपद पुलिस को मोबाइल नम्बर 9997233033 पर व्हट्सअप के माध्यम से दे सकते है जानकारी,

जानकारी देने वाले कि पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जायेगी,

पुलिस भी अन्य फोटो और वीडियो के माध्यम से उपद्रवियों को चिन्हित करने का कर रही काम,

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर, 3 आईएएस अधिकारी, दो सचिवालय संघ के अधिकारी, 2 पीसीएस अधिकारियों के हुए स्थानांतरण ।,

0

देहरादून

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर,

3 आईएएस अधिकारी, दो सचिवालय संघ के अधिकारी, 2 पीसीएस अधिकारियों के हुए। ट्रांसफर,

आईएएस रविनाथ रमन बने सचिव राज्यपाल,

आईएएस डॉ रंजीत कुमार सिन्हा से हटाई गई सचिव राज्यपाल की जिमेदारी,

आईएएस कमेंद्र सिंह को सचिव पेयजल की मिली जिमेदारी,