26.4 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 258

मुख्यमंत्री ने किया 06 नये पुलिस थानों एवं 20 पुलिस चौकियों का उद्घाटन।

0

*मुख्यमंत्री ने किया 06 नये पुलिस थानों एवं 20 पुलिस चौकियों का उद्घाटन।*

*राजस्व पुलिस व्यवस्था की जगह इन क्षेत्रों में की गई नियमित पुलिस की व्यवस्था।*

*सचिवालय से मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन।*

उत्तराखण्ड में 06 नये पुलिस थाने एवं 20 नई पुलिस चौकियां खेली गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से इनका वर्चुअल उद्घाटन किया गया है। इन 06 थानों में 661 ग्राम एवं 20 चौकियों में 696 ग्राम शामिल हैं। ये क्षेत्र पहले राजस्व पुलिस के अधीन थे, अब इनमें नियमित पुलिस की व्यवस्था की गई है। जिन 06 नये पुलिस थानों का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया उनमें पौड़ी में थाना यमकेश्वर, टिहरी में थाना छाम, चमोली में थाना घाट, नैनीताल में थाना खनस्यूॅ एवं अल्मोड़ा में थाना देघाट एवं धौलछीना शामिल हैं। जिन 20 नई चौकियों का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया उनमें देहरादून में लाखामण्डल, पौड़ी में बीरोखाल, टिहरी में गजा, काण्डीखाल एवं चमियाला, चमोली में नौटी, नारायणबगड़ एवं उर्गम, रूद्रप्रयाग में चौपता एवं दुर्गाधार, उत्तरकाशी में सांकरी एवं धौंतरी, नैनीताल में औखलकाण्डा, धानाचूली, हेड़ाखाल एवं धारी, अल्मोड़ा में मजखाली, जागेश्वर एवं भौनखाल तथा चम्पावत में बाराकोट शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास एवं व्यवस्थाओं में परिवर्तन के साथ राज्य के जिन क्षेत्रों में राजस्व पुलिस की जगह पर नियमित पुलिस की आवश्यकता हो रही है, उनमें चरणबद्ध तरीके से नियमित पुलिस की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन से समृद्धि के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। पुलिस व्यवस्था राज्य की कानून व्यवस्था का दर्पण होती है। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाने की पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को सुधारने की हमेशा गुंजाइश होती, इस दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस को निरन्तर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की यह भी बड़ी जिम्मेदारी है कि समाज के अच्छे लोगों का उन पर विश्वास बढ़े और आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को पुलिस का डर भी हो। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने की पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के अधिकारियों को अपने नियमित कार्यों के अलावा जनहित से जुड़े विषयों पर लगातार कार्य करना होगा। अपने कार्यों के साथ ही हम समाज सेवा के कार्य करते हैं, तो यह हमारे लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री राज्य बनाने, स्वच्छता अभियान, एवं सामाजिक सरोकारों के अन्य कार्यों में भी उत्तराखण्ड पुलिस को लगातार कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल से पुलिस के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदला है। विपरीत परिस्थितियों में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा समाज सेवा के लिए जो कार्य किये गये वह सराहनीय है। हमें आगे भी हर क्षेत्र में इसी मनोयोग से कार्य करना होगा।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से मिले पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थी

0

देहरादून।
अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में उत्तराखण्ड पीसीएस मुख्य परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी तथा सचिव कार्मिक शैलेष बगोली से निवेदन किया कि 23 से 26 फरवरी 2023 के बीच आयोजित करवायी जाने वाली उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा सहित आगामी सभी परीक्षाएं आयोग द्वारा जारी किये गये कैलेण्डर के अनुसार समय पर आयोजित करवाई जाय। अभ्यथिर्यों ने अनुरोध किया कि आगामी परीक्षाओं को समय पर आयोजित करवाने के सम्बन्ध में किसी प्रकार का संशय न रहे, ताकि राज्य में युवाओं का मनोबल न टूटे। देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम 2023 को राज्य में लागू करने के लिए अभ्यथिर्यो ने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भावनाओं को समझते हुए जिस प्रकार से सरकार द्वारा इतने कम समय पर यह नकल विरोधी कानून राज्य में लागू किया गया है, इससे राज्य के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अभ्यर्थियों ने कहा कि इस कड़े नकल विरोधी कानून से राज्य के युवा पूरी तरह से संतुष्ट एवं आश्वस्त हैं तथा आगामी परीक्षाओं हेतु उत्साहित हैं। युवाओं का व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है। सभी अभ्यर्थी पूरे उत्साह एवं लगन से परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा सहित सभी भर्ती परीक्षाएं आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेण्डर के अनुसार निर्धारित समय पर ही आयोजित की जायेगी। राज्य में भर्ती परीक्षाओं हेतु कड़ा परिश्रम करने वाले हमारे हजारों प्रतिभाशाली व लगनशील युवाओं के मनोबल को टूटने नही दिया जाएगा। श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन राज्य में आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता से समय पर आयोजित करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। गत दिवस प्रदेश में पटवारी और लेखपाल की भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करवाई गई। हम अपने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य के सभी युवाओं से अपील की कि प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी में लगे समस्त युवक-युवतियां पूरी लगन और मेहनत से तैयारी करें। भविष्य के प्रति आशावान एवं सकारात्मक रहें। सभी अभ्यर्थी अपना एवं एक दूसरे का मनोबल बढ़ाये। किसी भी प्रकार की अफवाहों में विश्वास ना करें तथा ना ही अफवाहों के प्रचार-प्रसार में भाग लें। भर्ती परीक्षाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहें फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी | राज्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। समस्त राज्य में परीक्षा केन्द्रों में पुलिस एवं इंटेलिजेंस की टीमों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था व अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था हर प्रकार से अभेद्य एवं अभूतपूर्व है।

रुद्रप्रयाग में शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हुई पटवारी /लेखपाल भर्ती परीक्षा ।

0

रुद्रप्रयाग में शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हुई पटवारी /लेखपाल भर्ती परीक्षा ।

2107 अभ्यर्थियों में से 1388 अभ्यर्थी ही शामिल हुए परीक्षा में ।

जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों में 719 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) की परीक्षा को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। जनपद के अंतर्गत कुल 8 परीक्षा केंद्रों में उक्त परीक्षा का आयोजन किया गया।
अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी परीक्षा दीपेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया कि राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) की परीक्षा हेतु जनपद में कुल 2107 अभ्यर्थियों में से 1388 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं तथा 719 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया जिन 8 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा संपादित कराई गई हैं उनमें राइकाॅ रुद्रप्रयाग, राबाइकाॅ रुद्रप्रयाग, श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल तिलणी, राजकीय पाॅलीटेक्निक रतूड़ा, राइकाॅ रतूड़ा, राइकाॅ अगस्त्यमुनि, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि तथा अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल गुलाबराय शामिल हैं।
जनपद में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) की परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 450 कार्मिकों की तैनाती की गई थी तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगभग 60 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।

अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ किया गया ।

0

 

रुद्रप्रयाग ।। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पौड़ी में स्थित कंडोलिया मैदान से मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ किया गया अन्य जनपदों में प्रभारी मंत्रियों व विधायकगणों के द्वारा जनपद में योजना का शुभारंभ किया गया ।जनपद रुद्रप्रयाग में पशुपालन, दुग्ध विकास एवं सेवायोजन मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा जिला कार्यालय के सूचना विज्ञान कार्यालय कांफ्रेंस हाॅल में किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अंत्योदय कार्डधारकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना शुरू की गई है जिसके माध्यम से अंत्योदय कार्ड धारकों को साल भर में निःशुल्क तीन गैस रिफिल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा उनके द्वारा जमा की गई धनराशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए अंतिम छोर पर निवासरत गरीब से गरीब व्यक्ति को योजना का लाभ उपलब्ध कराते हुए सरकार की सोच सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य करते हुए हर गरीब व्यक्ति का अधिकार एवं हक उसको मिले इस दिशा में धरातल पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जनधन योजना के तहत खोले गए खातों के माध्यम से आज हर गरीब व्यक्ति का पैसा सीधे उनके खाते में जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी वादे किए हैं उन वादों को निरंतर पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें सरकार द्वारा यूनिफाॅर्म कोड लागू किया गया है तथा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना को धरातल पर उतारा गया है तथा पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि  मुख्यमंत्री द्वारा महत्वकांक्षी योजना शुरू की गई है जिसके माध्यम से अंत्योदय परिवार वालों को साल में तीन निःशुल्क गैस रिफिल की धनराशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के किन्हीं कारणों से आधार लिंक नहीं हुए हैं वह खातों को आधार कार्ड से लिंक करते हुए उन्हें भी योजना का लाभ उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के जो भी पात्र व्यक्ति हैं उन सभी को योजना का लाभ उपलब्ध होगा।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि जिले में 3808 अंत्योदय कार्ड धारक हैं तथा अब तक 4080 कार्ड धारकों को निःशुल्क मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल दी जा चुकी है तथा डीबीटी के माध्यम से 40 लाख, 24 हजार, 2 सौ 95 रुपए की धनराशि लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित की जा चुकी है। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल द्वारा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के शुभारंभ अवसर पर जनपद के 26 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया गया है जिसमें भरत सिंह, सुनीता देवी, मुखारी देवी, सपरी लाल, पप्पू लाल, विजय लाल, दीपा देवी, विजेंद्र सिंह, सुरेशी देवी, नरेंद्र लाल, चंद्रा देवी आदि को योजना से लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, केदारनाथ विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश सेमवाल, भारत भूषण भट्ट, ओम प्रकाश बहुगुणा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल सहित जन प्रतिनिधि एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर ।

0

 

उत्तराखण्ड के कद्दावर नेता भगत सिंह कोश्यारी का राज्यपाल पद से इस्तीफा के बाद उत्तराखण्ड की राजनीति में हलचल।

देहरादून। उत्तराखंड के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का राष्ट्रपति ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। पिछले दिनों प्रेस रिलीज जारी करके भगत सिंह कोश्यारी ने गवर्नर पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होन कहा था कि वह अपने जीवन का अनुभवों को किताबों के माध्यम से जनता के बीच लाना चाहते हैं और पठन-पाठन के कार्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल देखी जा रही है। माना जा रहा है कि भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र से सीधे देहरादून पहुंचेंगे और यहां से आगे की रणनीति तय करेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड की सक्रिय राजनीति में हस्तक्षेप करते हैं या फिर अपने आपको सक्रिय राजनीति से दूरी बना लेते हैं।

पुलिस की मुस्तैदी में करायी जाएगी पटवारी/लेखपाल की भर्ती परीक्षा ।

0

पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्रों पर रहेगी धारा144 ।

कल होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन रहेगा मुस्तेद।

रुद्रप्रयाग।। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा दुबारा हो रही पटवारी/लेखपाल भर्ती के लिये उत्तराखण्ड के सभी जनपदों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है ।भर्ती परीक्षा में किसी प्रकार का अवरोध न हो इसके लिये जिलो को भर्ती गाइडलाइन जारी की गई है ।
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जा रही पटवारी भर्ती केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू की गई है रुद्रप्रयाग जनपद में 8 केंद्रों पर पटवारी भर्ती परीक्षा सम्पन्न करायी जाएगी । इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु जनपद के सभी केन्द्रों पर सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इसके अतिरिक्त इन केन्द्रों के बाहर भी पुलिस बल मूवेबल स्थिति में रहेगा।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय से अपने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को चेकिंग इत्यादि में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक गैजेट्स, ब्लूटूथ डिवाइस, स्कैनर, मोबाइल, कैलकुलेटर, स्टोरेज डिवाइस, खाद्य पदार्थ, मैग्जीन, किताबें, पेन/बटन हॉल कैमरा, पेपर चिट्स, घड़ियां, इत्यादि लाये जाने की मनाही होगी तथा परीक्षा केन्द्र के गेट पर गहन चेकिंग के उपरान्त ही परीक्षा हाल में प्रवेश करने दिया जायेगा। किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री पाये जाने पर पुलिस के स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।परीक्षा केन्द्रों से बाहर किसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ की मनाही रहेगी तथा परीक्षा केन्द्र की परिसीमा में धारा 144 द0प्र0सं0 लागू रहेगी।

परिश्रम से ही सफलता अर्जित की जा सकती है- भरत चौधरी। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया से मनाया गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम।

0

रुद्रप्रयाग ।।विकासखंड जखोली के आदर्श इंटर कॉलेज पौठी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भरत सिंह चौधरी कार्यक्रम अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह के द्वारा प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय पत्रिका “स्पन्दन” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनयदीप पैनोली द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया साथ ही विद्यालय की विभिन्न समस्याओं के साथ ही विद्यालय में कक्षा-कक्षाओं की मांग की गई। वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्टी द्वारा छात्र-छात्राओं को आने वाले बोर्ड परीक्षाओं तैयारियों को लेकर चर्चा की। एवं परीक्षाओं के लिए मेहनत करने के बच्चों को प्रेरित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा संबोधित करते वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया। साथ ही विद्यालय की शानदार प्रगति रिपोर्ट के लिए सभी अध्यापकों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, बिना परिश्रम के कोई भी सफलता प्राप्त नहीं होती है। यदि जीवन में सफलता अर्जित करनी है, तो उसके लिए कठिन परिश्रम करना जरूरी है। साथ ही अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर उसमें निरन्तर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ उन्होंने अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में जो भी कमियां है, उनको दूर करने का सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों को बंद होने से बचाना है, तो हमको अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में भेजना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय की जो भी समस्या है, उनका समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में 60 सेट फर्नीचर एवं विद्यालय को कंप्यूटर उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई। साथ ही पौठी-ह्यूना सड़क निर्माण करवाने के लिए भी क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह ने कहा कि जिले में बच्चों को बेहतर शिक्षा इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही विद्यालय में जिला योजना से दो कक्षा-कक्षाओं निर्माण करवाने के लिए आश्वत किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुमन राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनेश्वरी देवी, अभिभावक संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री मेहरवान सिह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित प्रदाली, विजय राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेखपाल/पटवारी व जेई भर्ती परीक्षा में सम्मलित नकलचियों की सूची सार्वजनिक ।

0

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने पटवारी/लेखपाल भर्ती AE, JE भर्ती के नकलची अभ्यथियों की सूची की सार्वजनिक ।

नकलचियों में पुरुष व महिलाएं  दोनो है शामिल।

केंद्रीय भंडार में लगी भीषण आग पांच घण्टे बाद पाया आग पर काबू ,केंद्रीय भंडार के बगल में गेल के गोदाम भी जला।

0

केंद्रीय भंडार में लगी भीषण आग पांच घण्टे बाद पाया आग पर काबू ,केंद्रीय भंडार के बगल में गेल के गोदाम भी जला।
रायवाला। : ऋषिकेश में नेपाली फार्म के पास देहरादून रोड पर केंद्रीय भंडार डिपो में देर रात करीब 10:30 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। देर रात 10:30 बजे के आसपास लगी आग में गोदाम में बिजली बनाने के उपकरण, वायरिंग केबल, तारकोल ड्रम मशीनें आदि समान रखे हुए थे। जो भयंकर आग की लापटों में जलकर राख हो गयी है। आग की घटना में किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग की हरीद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, रानीपोखरी स्टेशन की लगभग एक दर्जन गाड़ियों को बुला लिया गया और गेल कम्पनी की दो गाड़ियों को भी आग बुझाने में लगाया गया। सात घण्टे से अधिक समय कड़ी मसक्कत के बाद सुबह पाँच बजे के आसपास आग पर काबू पाया गया। सूचना पर रायवाला के थानाध्यक्ष मय पुलिस फ़ोर्स के मौके पर मौजूद रहे तथा आग बुझाने में हर सम्भव प्रयास करते रहे। घटना स्थल से सटे गेल कम्पनी के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। उसमे खड़ी जेसीबी मशीन सहित अन्य उपकरण भी जल गए। इस दौरान देहरादून के मुख्य शमन अधिकारी राजेन्द्र सिंह खाती व हरिद्वार के नरेन्द्र सिंह कुंवर लगभग दो दर्जन दमकल कर्मियों के साथ मौके पर डटे रहे।

उत्तराखण्ड की आज की बड़ी खबर 3 कर्मचारियों को किया गया निलंबित ।

0

उत्तराखण्ड की आज की बड़ी खबर 3 कर्मचारियों को किया गया निलंबित ।

देहरादून।उत्तराखण्ड में घपला, घोटाला ,पेपर लीक जैसे मामले ऐसा प्रतीत होता है कि अब ये सब उत्तराखण्ड की नियति बन गयी हो ।आये दिन प्रदेश में नये नये खुलासे बाहर आ रहे है जिससे आम उत्तराखंडी अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है भलेही घपला घोटाला फर्जीवड़ा करने वालो की धरपक्कड़ होने के बाद सलाको के पीछे भी डला जा रहा है ।उसके बाद भी खुलासे से दर खुलासे होने के बाद भो अपराध कम नही हो रहा है ।

आज की उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी खबर है कि  फर्जी आयुर्वेद डॉक्टरों के पंजीकरण मामले में गिरफ्तार तीन कर्मचारियों को भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड ने निलंबित कर दिया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने फर्जी आयुर्वेद डॉक्टरों के मामले में भारतीय चिकित्सा परिषद के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार था। इसमें वैयक्तिक सहायक विवेक रावत, कनिष्ठ सहायक विमल प्रसाद, अंकुर माहेश्वरी शामिल थे। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी कर्मचारी गलत तरीके से फर्जी पंजीकरण करने के लिए 50 से 60 हजार रुपये लेते थे। तीनों कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद परिषद ने भी उन्हें निलंबित कर दिया है।