26.4 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 259

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धांमी ने युवाओं से किया एक और वायदा किया पूरा ,

0

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धांमी ने युवाओं से किया एक ओर वायदा किया पूरा ,

उत्तराखण्ड प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं शुचिता को सुनिश्चित करने के लिए नकल रोधी कानून होगा लागू,

उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया,

इस अध्यादेश में दोषियों के विरूद्ध सख्त प्रावधान किए गए,

कोई व्यक्ति, प्रिटिंग प्रेस, सेवा प्रदाता संस्था, प्रबंध तंत्र, कोचिंग संस्थान इत्यादि अनुचित साधनों में लिप्त पाया जाता है तो उसके लिए आजीवन कारावास तक की सजा तथा दस करोड़ रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया,

यदि कोई व्यक्ति संगठित रूप से परीक्षा कराने वाली संस्था के साथ षडयंत्र करता है तो आजीवन कारावास तक की सजा एवं 10 करोड़ रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया,

यदि कोई परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षा में स्वयं नकल करते हुए या अन्य परीक्षार्थी को नकल कराते हुए अनुचित साधनों में लिप्त पाया जाता है तो उसके लिए तीन वर्ष के कारावास व न्यूनतम पांच लाख के जुर्माने का प्रावधान किया गया,

यदि वह परीक्षार्थी दोबारा अन्य प्रतियोगी परीक्षा में पुनः दोषी पाया जाता है तो न्यूनतम दस वर्ष के कारावास तथा न्यूनतम 10 लाख जुर्माने का प्रावधान किया गया ,

यदि कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए पाया जाता है तो आरोप पत्र दाखिल होने की तिथि से दो से पांच वर्ष के लिए डिबार करने तथा दोषसिद्ध ठहराए जाने की दशा में दस वर्ष के लिए समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं से डिबार किए जाने का प्रावधान किया गया।यदि कोई परीक्षार्थी दोबारा नकल करते हुए पाया जाता है तो क्रमशः पांच से दस वर्ष के लिए तथा आजीवन समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं से डिबार किए जाने का प्रावधान किया गया,।अनुचित साधनों के इस्तेमाल से अर्जित सम्पति की कुर्की की जायेगी।

इस अधिनियम के अन्तर्गत अपराध संज्ञेय, गैर जमानती एवं अशमनीय होगा,

आयोगों द्वारा सरकारी भर्तियों की गड़बड़ी में सीबीआई जांच की मांग कर रहे बेरोजगारो पर पुलिस द्वारा भांजी गए लाठी डंडे ।

0
  1. उत्तराखण्ड में सरकारी भर्तियों में हुए घोटालों की बेरोजगार कर रहे थे सीबीआई जांच की मांग।

    पुलिस ने बेरोजगारो पर भाजी लाठी डंडे ।

    बेरोजगार संघ ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कल उत्तराखण्ड बन्द का किया ऐलान।

    उत्तराखण्ड के बेरोजगारो को नही है सरकारी भर्ती किसी भी आयोग पर भरोसा ।

    देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राजपुर रोड पर बैठे हजारों बेरोजगारों पर पुलिस ने आखिरकार लाठियां भांज दी। साथ ही प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। घटना में कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए।

    जानकारी के अनुसार सुबह से राजपुर रोड पर जमे बेरोजगारों ने कई घण्टे तक रास्ते को जाम किये रखा। चार बजे से पहले पुलिस बल ने लाठीचार्ज किया। का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव किया। पथराव होते ही पुलिस ने बचाव में लाठियां भांज दी। लाठीचार्ज में प्रदर्शनकरियों के चोटिल होने की भी खबर है। गुरुवार की दोपहर ही प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता व चकराता के विधायक प्रीतम सिंह के वाहन का भी घेराव किया।

केदारनाथ यात्रा में आने वाले देश विदेश यात्रियों को दी जाएगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा।

0

केदारनाथ यात्रा में आने वाले देश विदेश यात्रियों को दी जाएगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा।

इस वर्ष शरू होने वाली केदारनाथ यात्रा में यात्रियों को पैदल मार्ग से लेकर धाम तक बेतहर स्वास्थ्य सुविधा उत्तराखण्ड स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग देने जा रहा है ।श्री केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में धन सिंह रावत स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए उन्होंने गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग में प्रत्येक एक कि.मी. की दूरी पर एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट) स्थापित करने के निर्देश दिए जिसमें पर्याप्त स्टाफ सहित दवाईयां उपलब्ध रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी मेडिकल रिलीफ पोस्टों में पर्याप्त मात्रा में आॅक्सीजन कंशटेटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपद के पर्वतीय क्षेत्र में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गुप्तकाशी में उप जिला चिकित्सालय खोले जाने के लिए भी भूमि चिन्हित करने एवं सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सोनप्रयाग में स्थाई चिकित्सालय तैयार किए जाने के लिए भी भूमि का चयन करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में पयाप्त मात्रा में एंबुलेंस व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए ताकि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे तत्काल चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया जा सके।स्वास्थ्य मंत्री ने श्री केदारनाथ धाम में बनाए जा रहे चिकित्सालय के निर्माण कार्य को शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था उपलब्ध नहीं है ऐसे चिकित्सालयों में आवास बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यात्रा मार्ग में भी यात्रा कंट्रोल रूम भी स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में अपने परिजनों से वार्ता कर सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी पचास बड़े होर्डिंग एवं सौ छोटे होर्डिंग लगवाने के भी निर्देश दिए ताकि आने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी उपलब्ध हो सके तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि त्रिजुगीनारायण, तुंगनाथ आदि धार्मिक स्थलों पर भी आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनपद वासियों एवं चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में धन एवं संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव गुप्तकाशी में गौ माँस का प्रकरण आया सामने ।

0

 

गुप्तकाशी में गौ मांस का प्रकरण आया सामने ।

केदारनाथ के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी में गो मांस का मामला सामने आया है जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला है । बता दें कि विगत बुधवार शाम को यह मामले सामने आया, जिसमे स्थानीय जनता को सूचना मिली कि गौ मांस गुप्तकाशी में कही बाहर से पहुंचा है। यह सूचना मिलते ही स्थानीय व्यपारियों एवं स्थानीय जनता के द्वारा तुरंत उस स्थान पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी गई जिसमें उक्त व्यक्ति की दुकान से मांस को पुलिस द्वारा एकत्र किया गया। जहां पुलिस द्वारा बताया गया कि यह मांस बकरे का है, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता द्वारा बताया जा रहा है कि यह मांस गौ का है।जिसमे स्थानीय जनता द्वारा गुरुवार को थाने का घेराव किया गया। जनता द्वारा थाने में मांग की गई कि जब तक उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही नही होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जनता द्वारा बताया गया कि बिना स्थानीय जनता को दिखाए बिना उस मांस को जमीन में क्यो दबा दिया गया।स्थानीय जनता द्वारा उक्त व्यक्ति के विरूद्ध एवं मांस विक्रेताओं पर कार्यवाही करने हेतु पुलिस को कहा गुया है।
पुलिस द्वारा स्थानीय जन प्रतिनिधियों से उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज करने हेतु कहा गया है।

 

 

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व हो यात्रा मार्गो पर सभी तैयारियां ।

0

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व हो यात्रा मार्गो पर सभी तैयारियां ।

पूर्व वर्ष की यात्रा में आये समस्याओं को अभी से दूर किया जाए।

चारधाम यात्रा प्राम्भ होने से पूर्व हो सभी तैयारियां ,पिछले साल की यात्रा हुई कमियों को किया जाय दूर ।

देश विदेश से आने वाले यात्रियों को मिले बेहतर सुविधाएं।

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन ।

यात्रा में यात्रियों व घोड़े खच्चर के रजिस्ट्रेशन की यवस्था उचित समय पर हो ।

केदारनाथ यात्रा से जुड़े सभी विभाग अभी से कर ले तैयारियां ।

 

रुद्रप्रयाग ।उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व उत्तराखण्ड सरकार तैयारियों में जुट गए हैं ।जनपदों के प्रभारी मंत्री यात्रा की तैयारियों से सम्बंधित विभागो के साथ समीक्षा बैठक कर फिड बेक ले रहे हैं ताकि समय रहते कमियों को दूर किया जा सके । केदारनाथ यात्रा को देखते हुए प्रभारी मंत्री रुद्रप्रयाग भ्रमण पर पहुंचे पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में श्री केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु की जाने वाली तैयारियों एवं जनपद में गोट वैली प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

https://youtu.be/ij91LzdvCog
बैठक की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु जिस स्तर से जो भी व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जानी हैं वह व्यवस्थाएं माह मार्च तक पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मार्च माह के पहले सप्ताह से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा मार्ग में किसी भी दशा में बीमार एवं कमजोर घोड़े-खच्चरों का किसी भी दशा में संचालन न किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार से घोड़े-खच्चरों के साथ पशु क्रूरता की जाती है तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियत के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने यात्रा मार्ग में घोड़े-खच्चरों के लिए गरम पानी की व्यवस्था के लिए निर्माणाधीन चरियों का सभी कार्य पूर्ण कर लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चरियों की साफ-सफाई व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए सुलभ इंटरनेशल को निर्देशित किया गया।
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि विगत श्री केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही चिकित्सकों की कमी को पूरा किया गया है। श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में 5 चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही 2 अन्य चिकित्सकों को तैनात करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान तैनात चिकित्सकों को रहने हेतु चिकित्सालयों में उचित व्यवस्था कराई जा रही है। श्री केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु जन प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के सुझावों की भी प्रत्येक महीने में समीक्षा कर उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

शिक्षा महकमे से आज की बड़ी खबर 16 उप शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत अधिकारियों को कई जिलों में तैनाती दी।

0

देहरादून- शिक्षा महकमे से आज की बड़ी खबर

शिक्षा विभाग ने 16 उप शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत अधिकारियों को कई जिलों में तैनाती दी

शिव प्रसाद सेमवाल को पिथौरागढ़ जिले का प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया

रमेश चंद्र पुरोहित को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा चंपावत का अतिरिक्त पदभार दिया गया

प्रदीप कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

आशुतोष भंडारी को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार और धर्म सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा चमोली का पदभार दिया

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के समीप चट्टान दरकने से नेशनल हाइवे हुआ बाधित।

0
  • चट्टान की चपेट में आया बाइक सवार ।
  • बाइक सवार को निकालने के लिये सड़क के दोनों छोर से लगी है जेसीबी मशीन
  • https://youtu.be/QIzXQxhM2qk
  • चमोली।ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के समीप चट्टान दरकने से नेशनल हाइवे हुआ बाधित, चट्टान की चपेट में आने पर एक बाइक सवार मलवे में दबा , पास में खड़ी एक कम्प्रेशर मशीन भी चट्टान के मलबे में दबी । हाइवे के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी लाइन।सड़के के दोनों किनारे पर सैकड़ो वाहन जाम में फंसे हैं ।

धाकड़ धांमी के स्लोगन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने उठाए सवाल।

0

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधते हुए कहा कि धामी किस बात के धाकड़ हैं …. उत्तराखंड अपने धार्मिक पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है…. लेकिन आज देश भर में उत्तराखंड घोटालों और अंकिता हत्याकांड के चर्चाओं में है ….ऐसे में भाजपा जिस धाकड़ धामी की बात करती है वह धाकड़ धामी कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। जिस प्रकार से प्रदेश में आये दिन भर्ती घोटाला व नियुक्तियों में लेटर वायरल हो रहे हैं क्या इसी के लिये धामी धाकड़ है ।

वंही भाजपा के प्रदेश प्रवक्तता खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – धाकड़ धांमी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं …. और उनके द्वारा लिए गए निर्णय उनके धाकड़ होने का प्रमाण देते हैं । ऐसे में सीएम धाकड़ धामी पहले भी थी अब भी है और आगे भी धाकड़ धामी के रूप में ही जाने जाएंगे । ।

विकास नही विनाश की दहलीज पर खड़ा है खांकरा गांव ।

0

रुद्रप्रयाग के खांकरा गांव में रेल लाइन निर्माण से पड़ी दरारे

खांखरा के ग्रामीणों को सता रहा है जोशीमठ जैसी त्रासदी का डर
ग्रामीण कर रहे है मुआवजा या फिर विस्थापित करने की मांग
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण से रुद्रप्रयाग जनपद के खांखरा गांव में भी दरारे पड़ रही हैं। गांव के नीचे से बन रही टनल के कारण यहां के आवासीय घरों में मोटी-मोटी दरारे पड़ चुकी हैं। ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर कई बार रेल लाइन निर्माण का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था से मिल चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों को ना तो मुआवजा मिल पाया है और ना कोई अन्य कार्यवाही हो पाई है। ग्रामीणों में कार्यदायी संस्था के अलावा शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से 12 किमी की दूरी पर स्थित खांखरा गांव जिले का प्रवेश द्वार है।https://youtube.com/shorts/3olPTdtMx_8?feature=share

यहां के ग्रामीण ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के चलते दहशत में हैं। गांव के नीचे रेल लाइन की टनल बन रही है। टनल के भीतर हुए विस्फोटों के कारण खांखरा गांव के घर हिल चुके हैं और कई घरों में मोटी दरारें पड़ चुकी हैं। करीब दो दर्जन परिवारों पर खतरे का साया मंडरा रहा है। इसके अलावा चारों ओर फैल रही धूल के कारण ग्रामीण बीमार पड़ रहे हैं। यहां के पेड़-पौधे भी धूल के कारण सूख रहे हैं। ग्रामीण यहां खतरे के साये में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह रेल लाइन का कार्य बंद करवाके धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से ना तो उनके घरों की मरम्मत की जा रही है और ना ही उनको मुआवजा वितरित किया जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि खांखरा के हालात जोशीमठ की तरह होने वाले हैं। यहां घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अपने बच्चों और मवेशियों के साथ कंपनी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जायेंगे।
बता दें कि गांव की एक बुजुर्ग विधवा महिला मैक्स कंपनी के निर्माण कार्य से खासे परेशान हैं। महिला का जवान बेटा 25 वर्ष की उम्र में देश के लिए शहीद हो गया था और उनके पति ने भी 30 वर्षों तक भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की, लेकिन आज यह महिला अपना घर बचाने के लिये दर-बदर भटक रही है। पीड़ित महिला सावित्री देवी का घर रेल लाइन निर्माण कार्य के नजदीक है। टनल में हुए विस्फोट के कारण महिला के घरों में दरारे आ गई हैं और निर्माण कार्य से उड़ती धूल के कारण जीना मुश्किल हो गया है। पीड़ित महिला रेलवे के अधिकारियों से लेकर डीएम तक अपनी फरियाद लगा चुकी हैं, लेकिन आज तक उन्हें न ही मुआवजा दिया गया और न ही उन्हें कहीं अन्य जगह शिफ्ट किया गया है। ऐसे में बुजुर्ग महिला न्याय की गुहार लगा रही है।