28 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 261

प्रभारी प्रधानाचार्य के हिंसक व दुर्व्यवहार के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा ।

0

प्रभारी प्रधानाचार्य  सतीश कुमार के मारपीट व गाली गलौज की पूर्व में भी हुई थी शिकायत ।

पूर्व में भी उच्च अधिकारियों द्वारा उक्त अध्यापक को व्यवहार परिवर्तन लाने के दिए थे निर्देश।

खण्डशिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रधानाचार्य के निलंबन की संस्तुति के लिये मुख्य शिक्षाधिकारी को कराया अवगत

 

रुद्रप्रयाग।
राइंका क्वीलाखाल के प्रभारी प्रधानाचार्य को शराब पीकर स्टॉफ और स्कूली छात्रों के साथ गाली गलौंच और हिंसक व्यवहार करना भारी पड़। मामला डीएम के संज्ञान में आने के बाद सीईओ द्वारा संबंधित प्रधानाचार्य को निलंबित करने बाबत शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से राइंका क्वीलाखाल के प्रभारी प्रधानाचार्य पर स्कूल में आकर बच्चों और स्टॉफ के साथ गाली-गलौज कर हिंसक व्यवहार करने का आरोप है। जिससे स्कूल का स्टॉफ और स्कूली बच्चे परेशान हो रहे हैं। बताया गया कि शुक्रवार को जब फिर से प्रधानाचार्य स्कूल में शराब पीकर पहुंचे और उन्होंने स्कूली छात्रों व स्टॉफ के साथ गाली-गलौज करने लगे तो स्कूली बच्चे कक्षा से बाहर आ गए। उनके साथ स्टॉफ भी बाहर आ गए। यही नहीं वह प्रधानाचार्य के खिलाफ धरने पर बैठ गए। शराबी प्रधानाचार्य भी स्कूल परिसर में आया और फिर से यहां भी स्टॉफ के साथ गाली-गलौज और हिंसक व्यवहार करने लगा। ऐसे में परेशान स्टॉफ ने अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष से मामले की शिकायत की। पीटीए अध्यक्ष ने मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सिमल्टी को पूरी घटना की जानकारी देने हुए कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य के ऐसे व्यवहार से छात्र-छात्राएं असहज एवं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं अध्यापकों ने भी अपने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। इधर, मामला डीएम मयूर दीक्षित के संज्ञान में आते ही उन्होंने शीघ्र सीआई को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीईओ विनोद सिमल्टी ने बताया कि यह निंदनीय घटना है। इस तरह के शिक्षक एवं प्रधानाचार्य को बख्सा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य सतीश कुमार के निलंबन के लिए शिक्षा निदेशक को पत्राचार कर दिया गया है। नियुक्ति देने वाले अधिकारी के स्तर से ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये जिले में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजना का हो क्रियान्वयन ।

0

रुद्रप्रयाग ।। जिले में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन विकास समिति (डीटीडीसी) की बैठक आहूत हुई। बैठक में तीनों जखोली ,अगस्त्यमुनि,उखीमठ विकासखंडों के ब्लाॅक प्रमुखों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। आयोजित बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के संबंध में की गई कार्यवाही से जिला पर्यटन अधिकारी द्वारा समिति को अवगत कराया गया।
जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में समिति द्वारा सोनप्रयाग रैन बसेरा के सफल संचालन हेतु वुड स्टोन के माध्यम से संचालन के लिए 25 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से किराया निर्धारित की संस्तुति की गई। पर्यटन विभाग के अधीन रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा एवं गुप्तकाशी में पार्किंग के संचालन हेतु निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। रुद्रप्रयाग जवाड़ी बायपास पर निर्माणाधीन पार्क का टिकट व्यवस्था के आधार पर संचालन की संस्तुति की गई। चिरबटिया में पर्यटन केंद्र के संचालन के संबंध में ब्लाॅक प्रमुख एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर जिसमें स्वयं सहायता समूह एवं स्थानीय संस्थाओं के साथ पर्यटन केंद्र संचालन के संबंध में आवश्यक चर्चा की जाए। जनपद में विभिन्न स्थानों में स्थापित वीडियो वाॅल का संचालन इथिक के माध्यम से प्रचारित-प्रसारित करने की संस्तुति की गई। इंटरप्रिटेशन केंद्र रुद्रप्रयाग एवं सोनप्रयाग का संचालन उद्योग विभाग के माध्यम से शुरू करने की संस्तुति दी गई।जनपद में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अलकनंदा नदी में राफ्टिंग शुरू करने के लिए जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए ताकि जनपद में जल्द से जल्द राफ्टिंग का कार्य शुरू किया जा सके तथा जनपद में आने वाले पर्यटक राफ्टिंग का आनंद ले सकें। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को यह भी निर्देश दिए हैं कि जनपद में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं उन योजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता से सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि जनपद वासियों सहित आने वाले पर्यटकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके तथा जनपद को पर्यटन की दृष्टि से एक नई पहचान उपलब्ध हो सके।बैठक में ब्लाॅक प्रमुख जखोली श्री प्रदीप प्रसाद थपलियाल, अगस्त्यमुनि श्रीमती विजया देवी, ऊखीमठ श्वेता पांडेय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, कोषाधिकारी मुकेश चंद्र चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर यूकेपीएससी में AE/JE परीक्षा में हरिद्वार पुलिस की एसआईटी जांच के बाद हुआ मुकदमा दर्ज

0


गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा: सीएम

जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच उपरांत आज थाना कनखल पर A E/JE परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 लोगो पर नामजद लोगो पर धारा 420,409,120b ipc 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है।

हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा।यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे।मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

उत्तराखण्ड की बेटी अपर्णा यादव चौदह वर्ष बाद पहुंची अपने मायका गांव बरसाली।

0


यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्रवधू , उत्तराखण्ड की बेटी व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव अपने मायके में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में सम्मलित होने पहुंची उत्तरकाशी।

उतरकाशी ।। –उत्तरकाशी पहुंची भाजपा नेत्री अर्पणा यादव, आम बजट की सराहना की , मायके में आयेाजित अनुष्ठान में शामिल होने पहुंची उत्तरकाशी के बरसाली गांव में , भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव बुधवार सांय को 14 साल बाद अपने मायके उत्तरकाशी पहुंची। जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से जारी किए गए आम बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। महिलाओं के लिए नई योजना के तहत 7.5 प्रतिशत की दर से महिला सम्मान बचत पत्र जारी किए जा रहे हैं।  समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे स्व. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव बुधवार सांय को अपने मायके उत्तरकाशी पहुंची। जहां मातली हैलीपैड पर बरसाली क्षेत्र के लोगों एवं भाजपा नेताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे उत्तरकाशी के प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना कर अपनी व परिवार की कुशलता की कामना की। वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त व अर्पणा के पिता अरविंद बिष्ट ने अपने घर पर बरसाली  सैणी में ईष्ट देवता नागराजा देवता  पांच दिवसीय अनुष्ठान रखा है, ।

जो गुरूवार को पूर्ण होगा।

इस पूजा अर्चना के कार्यक्रम में अपने सभी परिजनों  सहित  अपर्णा को भी शामिल होने के लिए बुलाया है। बताया कि गुरूवार को पूर्णाहुति होने के बाद प्रसाद गृहण कर वह वापस यूपी के लिए रवाना होगी।

चमत्कार ! अचानक ‘जिंदा’ हो गई 102 साल की ‘मृत’ वृद्धा, लोग करने चले थे अंतिम संस्कार !

0

 

चमत्कार ! अचानक ‘जिंदा’ हो गई 102 साल की ‘मृत’ वृद्धा, लोग करने चले थे अंतिम संस्कार !

रुड़की: नारसन कस्बे में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक शरीर में हरकत देख सब हैरत में पड़ गए। किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने आंखें खोलीं तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। नारसन खुर्द निवासी विनोद की माता ज्ञान देवी (102) कुछ समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार सुबह अचानक बुजुर्ग महिला मूर्छित हो गई। आनन-फानन परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर बुजुर्ग की जांच करवाई। डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिजनों के साथ ही मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों ने माता की मृत्यु की खबर रिश्तेदारों को भी दे दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग घर पर जमा हो गए।

जोर से हिलाया तो महिला की खुली आंखें

लोगों ने महिला के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाने ही वाले थे कि अचानक उनके शरीर में कुछ हरकत महसूस हुई। जब उन्हें जोर से हिलाया डुलाया गया तो उन्होंने आंखें खोल दी। उनके होश में आते ही जहां कुछ देर पहले चीख पुकार मची हुई थी वहां खुशी का माहौल बन गया। विनोद का कहना है कि उनकी माता परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सबसे बुजुर्ग महिला हैं। उनके जीवित होने पर पूरा गांव खुशी मना रहा है। होश में आने के बाद उनकी माता पहले की तरह ही खा-पी रही हैं।

भू धंसाव वाले घर को छोडना नही चाहती कुल देवी ,देवी देती है धका स्थान छोड़ने को करती है मना।

0

जोशीमठ में भलेही दरार पड़े घरों से लोगो को अन्य स्थानों पर शिप्ट किया जा रहा हो लेकिन एक घर ऐसा भी है जंहा देवी देती है धक्का, स्थान छोड़ने से करती है मना ।

जोशीमठ ।। धार्मिक नगर जोशीमठ के कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। एक मकान ऐसा है, जिसमें दरारे पड़े लगभग 2 महीनों का समय बीत गया है। उस घर में रहने वाले लोगों के मुताबिक प्रशासन द्वारा यह कहकर मकान खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं, कि मकान की स्थिति बहुत जर्जर है। और इस मकान को डेमोलिश किया जाना जरूरी है।पर घर में पिछले कई सालों से स्थापित परिवार की आराध्या देवी घर छोड़ने को राजी नहीं है।

मूर्ति उठाते हैं तो लगते हैं धक्के

देवी के पुजारी की धर्मपत्नी के मुताबिक जब प्रशासन के आदेशों के बाद मकान खाली कर दिया गया और देवी को उस स्थान से उठाकर कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी की गई तो मूर्ति उठाने के दौरान देवी ने उन्हें धक्का देकर दूर फेंक दिया। यह सिलसिला पिछले 1 महीने से चल रहा है। जब-जब भी वे देवी को उस स्थान से उठाने का प्रयास करते हैं। तो देवी धक्का दे देती है ऐसा लगता है। कह रही हो कि देवी को उस स्थान से कहीं और नहीं जाना है।

रोज टूटे मकान में आकर करते हैं पूजा

मकान में दरारें पड़ने के कारण प्रशासन द्वारा उस घर में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है पर देवी के पुजारी की ऐसी आस्था है कि वह बिना देवी की पूजा अर्चना किए जल ग्रहण नहीं करते इसलिए राहत शिविर से रोज सुबह अपने टूटे-फूटे घर में आकर देवी की पूजा अर्चना करते हैं उसके बाद ही कुछ जलपान लेते हैं।

घर जर्जर पर मंदिर सुरक्षित

यह घर पूरी तरह से दरारों से जर्जर हो गया है। दीवारें फट गई हैं फर्श धंस गया है पूरे घर में मोटी मोटी दरारें पड़ गई पर घर के जिस कमरे में मां भगवती का आस्था का मंदिर स्थापित है वह कमरा पूरी तरह सुरक्षित आश्चर्य की बात है कि मंदिर के ठीक बाहर वाला कमरा पूरी तरह से जर्जर है। पर जहां देवी की मूर्ति स्थापित की हुई है उस कमरे में दरारे नहीं है।

अवैध शराब के कारोबार वालो पर रुद्रप्रयाग पुलिस कस रही है शिकंजा,9 अवैध पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0

एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग और थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान 09 पेटी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
नशे के कुचक्र को तोड़े जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में जहां जन जागरुकता के माध्यम से निरन्तर लोगों को जागरुक किया जा रहा है, वहीं नशे का कारोबार करने वालों पर भी रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने पहले ही इस सम्बन्ध में सभी अधीनस्थ थाना प्रभारियों व जनपदीय एस0ओ0जी0 व एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को निरन्तर सूचना तंत्र मजबूत किये जाने व नियमित चेकिंग अभियान चलाकर नशा कारोबारियों की धर-पकड़ किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।निर्गत निर्देशों के क्रम में एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग और थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UK 07M 0111 से एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 09 पेटी (अलग-अलग ब्राण्ड की) बरामद की गयी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। अवैध शराब की तश्करी करते हुए अभियुक्त मकान सिंह पुत्र गजे सिंह, निवासी गैठाणा बांगर, तहसील जखोली, जिला रुद्रप्रयाग को आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया साल 2023–24 का बजट, पांचवीं बार पेश किया बजट।

0

*साल 2023–24 बजट हाईलाइट्स*

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया साल 2023–24 का बजट, पांचवीं बार पेश किया बजट

पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

गरीब कल्याण योजना के लिए 2 लाख करोड़ रूपए

अब तक 47.8 करोड़ खोले गए पीएम जन धन खाते

किसान सम्मान निधि के लिए 2.2 लाख करोड़ रुपए दिए गए

अंतोदय योजना के लिए 2 लाख करोड़ रुपए अगले एक साल के लिए अंतोदय योजना बढ़ी

6 लाख करोड़ के साथ पीएम मत्स्य संपदा योजना ला रही केंद्र सरकार

आत्मनिर्भर स्वच्छ पौध के लिए 2,200 करोड़ रुपए दिए गए

आत्मनिर्भर क्लीन प्रोग्राम लॉन्च करेंगे

किसानों को डिजिटल ट्रेनिंग मिलेगी

गरीबों को अगले एक साल मुफ्त खाद्यान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स का गठन होगा

कृषि ऋण का लक्ष्य 20 लाख करोड़ तक बढ़ेगा

राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस तैयार किया जा रहा है

PACS कंप्यूटरीकरण के लिए 2,516 करोड़

157 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे

63 हज़ार एग्री क्रेडिट सोसाइटी बनाई जाएंगी

ग्रीन ग्रोथ बजट की पहली प्राथमिकता महिलाओं के सशक्तिकरण पर ज़ोर

फार्मा में इनोवेशन रिसर्च के लिए नए प्रोग्राम

राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा

NGO के साथ मिलकर साक्षरता पर काम करेंगे

मछुआरों के लिए विशेष पैकेज का ऐलान

कर्नाटक में सूखे के लिए 5300 करोड़ रुपए

पीएम आवास योजना के लिए 79000 करोड़ पीएम आवास योजना का 66% खर्च बढ़ाया

एकलव्य स्कूल के लिए

मौजूदा साल में 7% विकास दर की उम्मीद

रेलवे की नई योजनाओं के लिए 75000 करोड़

रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का बजटbh1 Budget Speech 2023 – 2024 Key_to_Budget_Document_2023

Budget Speech 2023 – 2024

50 अतिरिक्त एयरपोर्ट– वाटर वे का लक्ष्य

दिव्या ने 12 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर केदार घाटी का नाम किया रोशन ।

0

21 वर्षीय दिव्या अग्रवाल ने किया केदार घाटी का नाम रोशन!

रुद्रप्रयाग  – केदार घाटी की गुप्तकाशी निवासी 21 वर्षीय दिव्या अग्रवाल ने उत्तरकाशी के सांकरी – केदारकांठा 12 किमी पैदल ट्रैक को फतह कर 12 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर केदार घाटी का नाम रोशन किया है!

दिव्या अग्रवाल की इस सफलता पर केदार घाटी में खुशी की लहर है! बता दे कि उत्तरकाशी सांकरी के ट्रिप माई शांल एजेन्सी ने विगत दिनों तीन दिवसीय सांकरी – केदारकांठा 12 किमी पैदल ट्रैक शुरू किया था! ट्रैकिंग दल में रूद्रप्रयाग केदार घाटी गुप्तकाशी निवासी दिव्या अग्रवाल के अलावा हिमाचल, पुणे जयपुर, आगरा, इलाहाबाद व स्थानीय गाइड सहित 8 युवक – युवती मौजूद थे!

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो युवाओं के अलावा 6 सदस्यीय ट्रैकिंग ने 12 किमी पैदल ट्रैक को फतह कर 12 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर सफलता को हासिल किया!

टिहरी के रोहित भट्ट ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर बनाया विश्व रिकॉर्ड।

0

टिहरी जिले के ग्राम पाली पट्टी फेगुल पोस्ट आफिस मगरों निवासी रोहित भट्ट ने विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत तंजानिया के किलिमंजारो को फतह कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
आपको बता दे कि रोहित भट्ट ने उत्तराखंड 24 x7 से खास बातचीत में बताया कि इस पर्वत को फतह करने के लिए छह दिन लगते हैं लेकिन रोहित ने इसे तीन दिन ,यानी 16 घण्टे 12 मिनट में फतह करके विश्व रिकॉर्ड बना दिया
रोहित भट्ट 23 जनवरी को रोहित भारत से तंजानिया के लिए रवाना हुआ और 25 जनवरी 2023 की सुबह तंजानिया के किलिमंजारो पार्क से यात्रा शुरू की ओर विश्व की सबसे ऊंची चोटीयों में शामिल अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर 28 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजे ,361 फिट का भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, विश्व की सबसे ऊंची चोटीयों में शामिल अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को 16 घण्टे 12 मिनट में पहुंचकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जिसकी ऊंचाई 5895 मीटर है

रोहित भट्ट ने बताया कि 26 जनवरी 2023 को मध्यप्रदेश के अंकित सेन ने 350 फिट के झण्डे फहराकर रिकॉर्ड बनाया था जिसको मैंने 16 घंटे 12 मिनट में 361 फिट बड़े झण्डे को लेकर 28 जनवरी 2023 को फहरा कर अंकित सेन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मैने विश्व रिकॉर्ड बना दिया
रोहित भट्ट ने तंजानिया के किलिमंजारो पर झंडा पहराने के बाद द्रोपदी का डांडा में आये एवलांच में 29 लोगो की मौत हो गई थी उन सबकी फ़ोटो लगा हुआ बैनर को हाथ मे लेकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया
रोहित भट्ट ने इस सफलता और मेहनत का श्रेय अपने माता पिता और राजस्थान पुलिस के सोहन तनवर ओर पियोनियर एवरेस्टर कंपनी का है जिनके बदौलत मेने यह कार्य किया,361 फिट बड़े झण्डे को मेने फहराया उसकी कीमत 1 लाख 70 हजार रुपये है।
रोहित ने कहा सामान्यता पर्वतारोही तंजानिया के किलिमंजारो के लिए 6 दिन का समय लगाते हैं लेकिन रोहित भट्ट इस कार्य को 16 घंटे 12 मिनट में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर दिया,जो रोहित का सपना भी था ।
बता दें कि रोहित 4 अक्तूबर 2022 में उत्तरकाशी स्थित द्रोपदी का डांडा (डीकेडी-2) में आए एवलांच से सकुशल घर लौटे थे। रोहित युवाओं के लिए रोल मॉडल है। रोहित ने बताया कि 4 अक्तूबर 2022 को डीकेडी में आए एवलांच के दौरान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान चले ऑपरेशन में एक इंस्ट्रक्टर सहित 4 लोगों की जान बचाई गई थी। बीते कुछ माह बेड रेस्ट के बाद वह पर्वतारोहण के लिए तैयार हुआ और 23 जनवरी को दिल्ली से फ्लाइट के माध्यम से तंजानिया पहुंचा ।