28 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 263

चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को शासन ने हटाया।

0

चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को शासन ने हटाया।

देहरादून। चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को शासन ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में हटा दिया है। इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
अपर सचिव ओंकार सिंह द्वारा जिलाधिकारी चमोली को भेजें पत्र में जिला पंचायत चमोली के अंतर्गत अध्यक्ष के रिक्त पद का कार्यभार जिला पंचायत उपाध्यक्ष चमोली को देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विधायक भरत चौधरी ने किया डूंगरा-आरस्यू सड़क का भूमि पूजन, राज्य योजना के तहत ₹ 97लाख के होगा 3 किमी सड़क का निर्माण।

0

विधायक भरत चौधरी ने किया डूंगरा-आरस्यू सड़क का भूमि पूजन।
राज्य योजना के तहत ₹ 97लाख के होगा 3 किमी सड़क का निर्माण।
रुद्रप्रयाग ।।जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के बच्छणस्यूं क्षेत्र के अंतर्गत विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा भूमि पूजन कर डूंगरा-आरस्यू मोटर मार्ग का कार्य प्रारंभ किया गया है। राज्य योजना के अंतर्गत 3 किमी सड़क का निर्माण ₹97 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। वही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा फूल मालाओं के साथ विधायक भरत सिंह चौधरी का स्वागत किया।

सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा पटवाल द्वारा विधायक भरत सिंह चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थानीय जनता द्वारा लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी। सड़क के अभाव में स्थानीय जनता को 2 से 3 किमी पैदल चलना पड़ता था। जिससे बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। वही भूमि पूजन के साथ ही कार्य प्रारंभ होने विधायक भरत सिंह चौधरी ने सभी क्षेत्र वासियों का बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि लम्बे से क्षेत्र की जनता जो की मांग थी उसको पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क को 2 किमी और स्वीकृत कराकर इसको नैना देवी तक ले जाने का प्रयास करेंगे। जिससे यहाँ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन भी बढ़ सके। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में जो गांव सड़क से वंचित रह गए है, उनको जोड़ा जाएगा।

उस दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना साथ ही, डूंगरा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने के लिए सभी ग्रामीण जनता जो बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी मूलभूत समस्याएं है, उनका निराकरण के लिए लगातार कार्य किये जा रहे है। इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख शशि नेगी, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण जीत सिंह रावत , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, सांसद प्रतिनिधि अजय सेमवाल, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

पाण्डुकेश्वर योगबदरी मंदिर से पवित्र तेल कलश गाडू घड़ा टिहरी दरबार के लिए रवाना ।

0

जोशीमठ ।।भगवान श्री बदरीनाथ जी के पवित्र गाडू घड़ा (तेल कलश) के पाण्डुकेश्वर पहुँचने पर ग्रामवासियों ने स्वागत किया।
बदरीनाथ मंदिर के हक़-हकुकदारी कमदी थोक के गोविंद पंवार व मोहन पंवार ने बताया की इस वर्ष उन्होंने अपने आवास पर गाडू घड़ा का स्वागत किया। प्रातः गाडू घड़ा पूजन के बाद भोग प्रसाद अर्पित किया गया। जिसके बाद पवित्र गाडू घडा नरेंद्र नगर टिहरी राज दरबार के लिए रवाना हो गया जहां बसंत पंचमी के दिन भगवान बदरी विशाल जी के कपाट खुलने की तिथि तय होगी।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया की पूर्व परंपरानुसार श्री योगबदरी मंदिर में भगवान उद्घव जी, कुबेर जी एवं गाडू घड़ा पूजन व भोग अर्पित किया गया। उन्होंने बताया की गाडू घड़ा कल बसंत पंचमी को टिहरी राजदरबार में पहुँचेगा जिसके बाद भगवान श्री बदरीविशाल जी के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बबीता पंवार, मेहता थोक, भंडारी थोक क़मदी थोक अध्यक्ष मोजूद रहे।
डिमरी पंचायत के प्रतिनिधि में टीका प्रसाद डिमरी राजेंद्र प्रसाद डिमरी हेमचन्द्र डिमरी मनोज डिमरी उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध आराध्य मां धारी देवी 28 जनवरी को अपने मूल स्थान पर होगी विराजमान ।

0

उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध आराध्य मां धारी देवी 28 जनवरी को अपने मूल स्थान पर होगी विराजमान ।

धारी देवी माँ का मन्दिर अलकनंदा नदी के ठीक ऊपर 21 मीटर अपने मूल स्थान पर बनाया गया है ।

मां धारी देवी के पास साल के 12 महिनों भक्तो की आस्था की भारी भीड़ सुबह से मॉ के दरवार में पहुंचने पर लगी रहती है ।

मां धारी देवी को पहाड़ों की रक्षक और अराध्य देवी मानी जाती है जो भी भक्त अपनी मनोती लेकर मां के दरबार मे आते है वह पूर्ण हो जाती है ।

रुद्रप्रयाग ।।पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में अलकनंदा पर कोटेश्वर नाम से जल विधुत परियोजना का निर्माण होने से वर्ष 2013 में 16 और 17 जून को केदारनाथ धाम से मंदाकिनी मेंआयी आपदा के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ गया था ।
नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मॉ धारी देवी की मूर्ति को मूल स्थान से हटा कर दूसरे स्थान पर विराजमान किया गया था । आपको बता दे कि मॉ का जो मूल स्थान था और मॉ धारी देवी की मूर्ति को जब दूसरे स्थान पर विराजमान किया गया तो कुछ लोगो का कहना है माँ धारी देवी के स्थान परिवर्तन करने से ही केदारनाथ की आपदा को जोड़ा गया है । धारी देवी के मूल स्थान से दूसरे स्थान पर विराजमान करने और पहाड़ें पर अत्यधिक मात्रा में जलविधुत परियोजनाओं द्वारा पहाड़ों में टनलों का निर्माण करना विनाश का कारण बन रहा है यह चर्चा संसद में भी गूंजी । अब आखिरकार लम्बी जदोजहद और लड़ाई के बाद 9 वर्षों बाद एक बार फिर से मॉ धारी देवी 28 जनवरी को अपने मूल स्थान पर विराजमान होगी जाएगी।

हालांकि मॉ धारी का पौराणिक मंदिर पहले ही जल विधुत परियोजना के कारण अलंकनदा नदी में बनी झील में डूब चुका है। अब मूल स्थान के ठीक ऊपर आरसीसी पिल्लर निकाल कर नये मंदिर का निर्माण किया गया है।
इन दिनों मंदिर में रंगरोगन के साथ सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।24 जनवरी से 28 जनवरी को शुभ -लग्नानुसार मॉ धारी को मूल स्थान पर बनाये गये मंदिर में विराजमान किया जाएगा।

उत्तराखण्ड के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में भूकम्प के झटके किये गए महसूस ।

0

उत्तराखण्ड के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में भूकम्प के झटके महसूस किए गए । पौड़ी ,टिहरी,चोमोली,उतरकाशी,रुद्रप्रयाग में 2 बजकर 28 मिनट पर भूकम्प के झटके महसूस होकर लोग घरों से बाहर निकले ।कुमाऊँ में पिथोरागढ़ ,नैनीताल ,बागेश्वर,अल्मोडा, चंपावत,सहित जन्य जिलो में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए ।भूकम्प का केंद्र बिंदु नेपाल में बताया गया है जो कि जमीन से 10 किलोमीटर अंदर केंद्र बिंदु है ।रियक्टर पैमाने पर 5.8 आंकी गयी है भूकम्प की तीव्रता । पिथोरागढ़ जनपद में लगातार दूसरे दिन भी आज 2:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगातार आ रहे भूकंप के झटको से लोगों में डर का माहौल है

भूमि की पैमाईश करने की एवज में रिश्वत मांगने वाला कानूनगो गिरफ्तार ।।

0

भूमि की पैमाईश करने की एवज में रिश्वत मांगने वाला कानूनगो अरेस्ट।।

5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाँथो विजिलेंस टीम ने किया अरेस्ट।।

ऊधमसिंहनगर के किच्छा की कृषि भूमि की नपाई न होने पर मदन सिंह नेगी द्वारा की गई थी शिकायत।।

शिकायतकर्ता मदन सिंह नद 1064 और विजिलेंस में की थी शिकायत।।

आरोपी कानूनगो धनेश कुमार शर्मा ने रिश्वत न मिलने के कारण नही की कार्यवाही।।

एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों में विजिलेंस टीम ने किया ट्रैप।।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी देंगे इस्तीफा ! जानें क्या बोले PM से और क्या है इसके पीछे की वजह ?

0

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी इस्तीफा देंगे। उन्होंने इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहा है कि वह सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने चाहते हैं। बता दें कि कोश्यारी पिछले 3 सालों से भी ज्यादा समय से विवादों में रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की है और केंद्र सरकार को महाराष्ट्र से उन्हें हटाने की गुजारिश की है। हालांकि इस मामले में अभी केंद्र सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है।

कोश्यारी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ‘पीएम मोदी की हालही की मुंबई यात्रा के दौरान, मैंने उन्हें अपनी सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में बिताने की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। मुझे हमेशा पीएम मोदी से स्नेह मिला है और मुझे इस संबंध में भी ऐसा ही मिलने की उम्मीद है।’

बयानों से चर्चा में रहते हैं कोश्यारी

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने बयानों की वजह से काफी चर्चा में रहे। हाल में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कहा था कि वह पुराने दिनों के आइकॉन थे। उनके इस बयान की विपक्ष के अलावा राज्य सरकार के कई नेताओं ने भी आलोचना की थी।

इससे पहले कोश्यारी ने जुलाई 2022 में कहा था कि अगर महाराष्ट्र से गुजराती और राजस्थानी हट जाएंगे तो मुंबई देश की आर्थिक राजधानी होने का अपना स्टेट्स खो देगी। इसके अलावा विपक्ष उन पर पक्षपाती होने का भी आरोप लगा चुका है।

भाजपा सिद्धसोड मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा नवनुक्त अध्यक्ष यशवीर सिंह चौहान का किया गया भव्य स्वागत ।

0

रुद्रप्रयाग ।।भजपा जिला अध्यक्ष द्वारा सभी मंडलो के अध्यक्षो को नियुक्त करने के बाद भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ द्वारा अपने अपने नवनियुक्त अध्यक्षो का भब्य स्वागत समारोह किया जा रहा है ।

भरतीय जनता पार्टी के सिद्धसोड मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज रविवार को सिद्धसोड जखोली में भी सम्मान समारोह रखा गया ।जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ के द्वारा फूलमालाओं के साथ नये अध्यक्ष का स्वागत किया गया ।
नवनियुक्त अध्यक्ष यशबीर चौहान जी के सम्मान समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश नेगी जी द्वारा स्वागत सम्मान समारोह रखा गया है

जिसमे मण्डल के एवं जिले के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाकर मण्डल के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले संगठन एवं प्रदेश संगठन का आभार ब्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष जी का फूल मालाओं से स्वागत किया तथा मण्डल की कार्यकारिणी एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों पर चर्चा परिचर्चा कर भविष्य में एक सुसंगठित टीम मण्डल में बने इस पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी ।

पटवारी भर्ती प्रकरण में एस0आई0टी0 द्वारा 2 और आरोपियों किया गया गिरफ्तार।

0

 

।हरिद्वार ।। पटवारी पेपर लीक मामले में जांच कर रही एसआईटी ने 2 ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, प्रकरण में थाना कनखल पर दर्ज मुकदमें की तफ्तीश मिलने के बाद लगातार जांच में जुटी एस.आई.टी. टीम द्वारा अब तक 08 आरोपियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। गिरफ्तार किए जा चुके 08 आरोपियों में से मुख्य आरोपी चाचा-भतीजे संजीव दूबे और राजपाल को एसआईटी द्वारा 4 दिन का रिमाण्ड हासिल किया। रिमाण्ड के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर एसआईटी ने उक्त प्रकरण से सम्बन्धित कई संदिग्ध दस्तावेज व अन्य सामग्री बरामद करने के साथ साथ आरोपियों राजपाल, संजीव दुबे व अन्य के साथ मिलकर अभियर्थियों को पेपर पढ़वाने समेत अन्य कई प्रकार के सहयोग करने के आरोप में दीपक व सौरभ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा प्रिन्टर क्रय कर पेपर की फोटोस्टेट निकालकर बिहारीगढ स्थित रिजार्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी की गई व सॉल्व किए गये पेपरों को नष्ट किए जाने की पुष्टि की गई। दोनो आरोपियों के कब्जे से अभ्यर्थियों से लिए गए धन का लेखा जोखा सम्बन्धित दस्तावेज बरामद करते हुए पुलिस टीम ने प्रिंटर तथा अन्य दस्तावेज बरामद किये। आरोपियों की निशांदेही पर पेपर लीक प्रकरण के द्वारिका दिल्ली स्थित तीसरे घटनास्थल को भी चिन्हित किया गया । उक्त स्थल पर आरोपियों द्वारा अपने रिश्तेदारो को ले जाकर पेपर पढ़वाया गया था। टीम द्वारा उक्त पेपर लीक हेतु प्रयुक्त आरोपियों राजपाल का रिश्तेदार की बोलेरो तथा पेपर के फोटो लेने वाले मोबाइल सम्बन्धित साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

 

विधानसभा के 2016 से पहले के नियुक्त कर्मचारियों को लग सकता बड़ा झटका ।

0

विधानसभा के 2016 से पहले के नियुक्त कर्मचारियों को लग सकता बड़ा झटका ।

महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने स्पीकर ऋतु खंडूडी को दी अपनी राय।

2016 से पहले के कर्मचारियों के नियमितीकरण की वैधता पर वो कोई भी विधिक राय नहीं दे सकते।

इन कर्मचारियों के नियमितीकरण की वैधता से जुड़़ा कोई दस्तावेज उन्हें नहीं मिला है।

डीके कोटिया की अध्यक्षता वाली समिति में कहीं भी इन कर्मचारियों की नियमितीकरण की वैधता को सही नही ठहराया गया है।

कोटिया समिति ने 2000 से लेकर 2022 तक के सभी नियुक्त कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध बताया है।

इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। ऐसे में वे नियमितीकरण की वैधता पर किसी भी तरह की कोई विधिक राय नहीं दे सकते।

महाधिवक्ता की इस राय ने 2016 से पहले के कर्मचारियों को बड़ा झटका मिला है।

ये झटका सीधे तौर पर विधानसभा सचिवालय को भी है।

विपक्ष लगातार स्पीकर पर 2016 से पहले के कर्मचारियों को बचाने का आरोप लगा रहा है।

इस मामले को लेकर कोर्ट में केस लंबित हैं,

ऐसे में 2016 से पहले के कर्मचारियों को लेकर कोई विधिक राय नहीं दी जा सकती।

17 जनवरी को जब स्पीकर से पूछा गया की वो 2016 से पहले के कर्मचारियों के मामले में क्या कर रही हैं, तो बोला की विधिक राय मांगी गई है। जबकि 9 जनवरी को ही महाधिवक्ता अपनी राय दे चुके थे।