31 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 264

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक कर्मचारियों ने किया मुख्यालय में प्रदर्शन ।

0

 

ओपीएस की मांग को लेकर शिक्षक कर्मचारियों ने किया मुख्यालय में प्रदर्शन
नयी पेंशन योजना को बताया धोखा, अन्य राज्यों की तर्ज पर ओपीएस लागू करने की मांग
रुद्रप्रयाग। पुरानी पेंशन बहाली की एक सूत्रीय मांग को लेकर जिले के कर्मचारी-शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नयी पेंशन योजना को धोखा बताया और अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी ओपीएस लागू करने की मांग की।
तयशुदा कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में जिले के कर्मचारी शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले जिला मुख्यालय के रूद्रा बैंड पर एकत्र हुए और सभा करते हुए एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह जगवाण ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारी शिक्षकों के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने इस राष्ट्रीय आंदोलन में सभी की भागीदारी का आहवान किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण ने कहा कि कर्मचारी शिक्षकों के हितों की लड़ाई में प्राथमिक शिक्षक संघ पहली पंक्ति पर खड़ा होगा। सभा में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, जल संस्थान कर्मचारी संघ, राजकीय शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, मिनिस्ट्रियल फैडरेशन के पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।

सभा की अध्यक्षता सौम्य ढौडियाल व संचालन महामंत्री राजीवलोचन राणा ने किया। सभा के बाद कर्मचारी शिक्षकों ने मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक रैली निकालते हुए शिक्षक कर्मी जहां पुरानी पेंशन की मांग कर रहे थे, वहीं प्रदेश सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते रहे। आक्रोशित कर्मचारियों का सैलाब अपने दर्द की पीड़ा बयां कर रहा था। इस दौरान उपाध्यक्ष राम सिंह राणा, सते सिंह राणा, रामपाल कंडारी, राकेश गैरोलला, नरेश भट्ट, भानु प्रताप रावत, अंजू बिष्ट, राकेश नैनवाल, रघुवीर बुटोला, लक्ष्मी नेगी, डीपी पुरोहित, आशीष शुक्ला, मानविरेन्द्र बत्र्वाल, नरेश जमलोकी, मनोज शर्मा, विक्रम झिंक्वाण, मंडलीय अध्यक्ष देवेन्द्र फरस्वाण, दिनेश रौथाण सहित प्रदेश एवं मंडलीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बारह पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग ।।जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार अवैध शराब का कारोबार फैलता जा रहा है जिसकी रोक थाम व नशे के कुचक्र को तोड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी गुप्तकाशी के नेतृत्व में आज चेकिंग के दौरान एक वाहन स्विफ्ट डिजायर कार सं0 UK 07 W 1043 से 12 पेटी मैक्डावेल (168 अद्दे, 240 पव्वे) न0-1 व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।वाहन चालक को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर थाना गुप्तकाशी द्वारा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान
देवेन्द्र सिंह पंवार पुत्र जगत सिंह पंवार, निवासी ग्राम मल्ला कुरछोला, चौकी मयाली थाना व जिला रुद्रप्रयाग रूप में की गयी है ।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा जनपद रूद्रप्रयाग की टीम पहुंची बागेश्वर ।।

0

बागेश्वर ।।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग इकाई की टीम बागेश्वर में पहुंची । रुद्रपयाग की टीम के द्वारा सरयू व गोमती के पावन तट पर nps की प्रतियां जलाकर उनको विसर्जित किया, जिला अध्यक्ष अंकित रौथान जी ने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि nps जैसे काले कानून को तुरंत वापस लेकर उत्तराखंड के कार्मिकों के हित में पुरानी पेंशन बहाल की जाय।
रूद्रप्रयाग जनपद के मुख्य संयोजक शंकर भट्ट जी ने कहा कि सरयू व गोमती के पावन तट से कुली बेगार और कुली बरदायश जैसे काले कानून व कुरीतियों का अंत हुआ था, उसी प्रकार nps भी आज के कर्मियों पर जबरदस्ती थोपा गया काला कानून है ,और इस पावन तट से हम सभी कार्मिक शपथ लेते हैं कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
Nopruf जखोली के अध्यक्ष प्रवीन घिगड़ियाल जी ने कहा कि हमारा संघर्ष उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाली होने तक चलता रहेगा, इसी प्रकार हम ऐतिहासिक स्थलों से विरोध जताकर सरकार का ध्यान nps जैसी कुरीति पर आकृष्ट करना चाहेंगे।
इस अवसर पर बागेश्वर nopruf टीम के वरिष्ठ सदस्य दीवान सिंह कोश्यारी, गोविंद सिंह कोरंगा, एवम कही छोटे छोटे बच्चे भी उपस्थित रहे जो भविष्य में सरकारी सेवा में आने की चाहत रखते हैं।
Nopruf टीम का देर शाम रूद्रप्रयाग पहुंचने पर मंडलीय महासचिव नरेश भट्ट ज, जिला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंधवाल, महामंत्री अंकुश नौटियाल जी, प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी अवधेश सेमवाल जी, ऊखीमठ अध्यक्ष कैलाश गार्गी, ऊखीमठ मंत्री अजय भट्ट, मंडलीय उपाध्यक्ष रश्मि गौड़, जनपद उपाध्यक्ष शशि चौधरी , नीलम बिष्ट, संयुक्त मंत्री उमेश गार्गी, संगठन मंत्री संदीप रावत , जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, रजत कुमार द्वारा स्वागत किया ।

जोशीमठ आपदा प्रभावित परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देगा ग्राफिक एरा ।।

0

देहरादून: आपदा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए ग्राफिक एरा ने एक बार फिर आगे बढ़कर पहल की है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और दूसरे प्रोफेशनल कोर्सों में निशुल्क शिक्षा देने का एलान किया गया है।

उन्होंने बताया कि जोशीमठ के पीड़ितों के लिए यह पूरी शिक्षा निशुल्क होगी। जिस कोर्स में उन्हें एडमिशन दिया जाएगा, उसके पहले सेमेस्टर से लेकर डिग्री मिलने तक ऐसे युवाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

डॉ घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून परिसरों के साथ ही भीमताल एवं हल्द्वानी कैम्पस में भी जोशीमठ के बच्चों को यह सुविधा दी जाएगी। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक, होटल मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, मीडिया, एनीमेशनल, फैशन, लॉ, फार्मेसी, बीपीटी समेत सभी पाठ्यक्रमों में ऐसे युवाओं को एडमिशन देने का निर्णय किया गया है। ग्राफिक एरा के देहरादून, भीमताल और हल्द्वानी के सभी परिसरों में जोशीमठ के पीड़ितों के लिए 100 सीटें निर्धारित की गई हैं।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने बताया कि शिक्षा पूरी होने के बाद ग्राफिक एरा इन बच्चों का देश विदेश की बेहतरीन कम्पनियों में प्लेसमेंट कराने के लिए पूरी मदद करेगा। किसी भी कोर्स में प्रवेश के लिए उसकी अहर्ता पूरी करना आवश्यक होगा।

गौरतलब है कि रैंणी (जोशीमठ) में फरवरी, 2021 में आई आपदा के बाद ग्राफिक एरा ने पीड़ित परिवार के लिए घर का निर्माण कराया था। जून, 2022 में नए घर की चाबी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित सोणी देवी को सौंपी। इससे पहले केदारनाथ आपदा और उत्तरकाशी की आपदा में भी ग्राफिक एरा ने ऐसे दूरस्थ गांवों तक सहायता पहुंचाई थी, जहां कोई नहीं पहुंचा था। शहीदों के परिवारों के लिए भी ग्राफिक एरा निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कर चुका है। देश और दुनियां के लिए युवाओं को कुशल प्रोफेशनल के रूप में तैयार करने वाली ग्राफिक एरा इस बार 84 लाख रुपये से अधिक के पैकेज पर प्लेसमेंट, एक के बाद एक नई खोजों, डीम्ड यूनिवर्सिटी को लगातार तीसरी बार देश के सौ टॉप विश्वविद्यालयों की केंद्र सरकार की सूची में स्थान बनाने और नैक से ए प्लस ग्रेड मिलने के कारण युवाओं की पसंद बन गई है।

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का प्रान्तीय सम्मेलन सम्पन्न ।

0

रुद्रप्रयाग ।उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से आये ग्रामीण डाक सेवको के द्वारा उत्तराखण्ड ग्रामीण डाक सेवक संघ का जनपद रुद्रप्रयाग के तिलवाडा में सम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसमें उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से डाक सेवको द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

सम्मेलन में डाक सेवको के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को इस सम्मेलन में रखा गया । सभी जनपदों से आए प्रांतीय सदस्यों के सामने डाक सेवको ने कहा कि हम लोग 80 प्रतिशत जनता की सेवा 24घण्टे करते रहते हैं उसके बाद भी केंद्रीय सरकार द्वारा अलप वेतन दिया जाता है ।भरतीय डाक विभाग को चाहिय की वे2लाख 70 हजार डाक सेवको के लिये जगदीश चन्द्र कमेटी की सिफारिशों को लागू करे ।ताकि ग्रामीण डाक सेवको भी विभागीय सुविधा मिल सके । अखिल भरतीय ग्रामीण डाक सेवक के प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में ग्रामीण डाक सेवको की विभिन्न मांगे रही है जिन में ग्रामीण डाक सेवको को सरकारी कर्मचारी का दर्जा व ग्रा0डा0सेवको को पेंशन,डाक मित्र,सी0एस0सी0 और वीएलई एजेंशि योजनाओ को वापस लिया जाय,ग्रामीण डाक सेवको को 12,24 और36 साल में समयबद्ध लाभ दिया जाय,ग्रामीण डाक सेवको को एसडीबीएस के योगदान को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करके ग्रमीण डाक सेवको को पेंशन दी जाए, विभागीय कर्मचारियों के समान ग्रामीण डाक सेवको को भी वार्षिक वृद्वि के भेदभाव को समान किया जाय ,समहू बीमा की राशि 5 लाख की जाए ,180 दिनों का सवैतनिक अवकाश जमा करने की अनुमति दी जाए,ग्रामीण डाक सेवको के परिवार के सदस्यों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाए,एवीपीएम और ग्रामीण डाक सेवको को मकान भत्ता जगदीश चन्द्र कमेटी की सिफारिशों के आधार पर दिया जाए और बेहतर और त्वरित सेवाओं के लिये देश के सभी शाखा डाकघरों को आरआईसीटी डिवाइस वापस लेना व सभी शाखा डाकघरों को लैपटॉप ,पिंटर और ब्राडबैंड सेवा प्रदान करने की मांगे डाक सचिव भारत सरकार से की गयी है । अखिल भरतीय ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन में उत्तराखण्ड के सभी जनपदों की कार्यकारिणी ने सम्मेलन में प्रतिभाग किया है और ग्रामीण डाक सेवको की मांगों को हमेशा उठाते रहेंगे ।

जीरो टॉलरेंस की नीति होगी और सख्त, शिकायत पर नपेंगे अधिकारी ।

0

 

 

जीरो टॉलरेंस की नीति होगी और सख्त, शिकायत पर नपेंगे अफसर,

सीएम धांमी के निर्देश पर मुख्य। सचिव ने विभागों को लिखा पत्र,

भर्तियों में हो रहे घपलों के बाद आक्रामक मोड में आई धामी सरकार,

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को सरकारी कार्यप्रणाली पूरी तरह से भ्रस्टाचार मुक्त बनाने के दिये निर्देश,

सरकारी कार्यप्रणाली से भ्रस्टाचार मिटाने के लिए आम नागरिको का भी ले सहयोग,

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए

0

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए

सुबह 8:58 पर भूकंप का झटका महसूस किया गया

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मेग्नीट्यूड मापी गई

बेरीनाग के पास बताया जा रहा है भूकंप का केंद्र

भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ

पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का मामले में पेपर खरीदने वालों पर तीन साल का लग सकता है प्रतिबंध

0

 

  • पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का मामला
  • पेपर खरीदने वालों पर तीन साल का लग सकता है प्रतिबंध
  • एसआईटी की रिपोर्ट पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग लेगा फैसला
  • लीक प्रश्नपत्र के पेपर खरीदने वाले 31 अभ्यर्थियों पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है-सूत्र
  • एसआईटी की रिपोर्ट के बाद लोक सेवा आयोग यह कदम उठाएगा
  • यदि एसआईटी अभ्यर्थियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल करती है तो ऐसे अभ्यर्थी तीन साल बाद भी किसी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
  • एसटीएफ की जांच में पहले ही दिन 35 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र बेचने का है दाव

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा बयान देवस्थानम बोर्ड को स्थगित करने को लेकर दिया बयान ।

0

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा बयान,

देवस्थानम बोर्ड को स्थगित करने को लेकर दिया बयान

देवस्थानम बोर्ड होता तो पैसे के लिए कहीं नही भटकना पड़ता,

बोर्ड के पैसे से ही जोशीमठ को पुनर्स्थापित जा सकता था

चार धाम से होती सवा सौ से डेढ़ सौ करोड़ की आय,

इस इनकम से जोशीमठ को पुनर्स्थापित किया जा सकता था,

कुछ फैसले दूरगामी सोच के साथ लिए जाते हैं,

अपनी ही सरकार में देवस्थानम बोर्ड को नही समझा पाया,

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जिला विकास प्राधिकरण के बाद अब देवस्थानम बोर्ड को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। जोशीमठ आपदा के बाद जोशीमठ के पुनर विस्थापन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अगर देवस्थानम बोर्ड अस्तित्व में होता तो चार धाम से ही सौ से डेढ़ सौ करोड़ की आय सरकार को होती और सरकार इस बजट से जोशीमठ करो पुनर्विकास कर पाती । पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह उनका दुर्भाग्य है कि जो उन्होंने दूरगामी सोच सोची थी उस सोच को जनता के बीच समझा नहीं पाए ना देवस्थानम बोर्ड पर जनता समझ पाए और ना वह इसे सही रूप से लागू कर पाए ।

शासन से आज की बड़ी खबर, 1 आईएएस, 2 आईपीएस ओर 2 पीसीएस के हुए ट्रांसफर ।

0

 

शासन से आज की बड़ी खबर,

1 आईएएस, 2 आईपीएस ओर 2 पीसीएस के हुए ट्रांसफर,

IAS नितिका खंडेलवाल को। निदेशक आईटीडीए की मिली जिमेदारी,
IPS अमित सिन्हा से निदेशक। आईटीडीए की जिमेदारी हटाई गई,

IPS निवेदिता कुकरेती को मिली अहम जिमेदारी,

IPS निवेदिता कुकरेती को अपर सचिव गृह की मिली जिमेदारी,
PCS हरक सिंह रावत को स्टाफ ऑफिसर अध्यक्ष राजश्व परिषद का अतिरिक्त प्रभार मिला,

PCS श्याम सिंह राणा को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी की मिली जिमेदारी,