32.5 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 266

टिहरी के आगरखाल कुसरेला मोटर मार्ग आल्टो कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत ।

0

आगरखाल कुसरेला मोटर मार्ग आल्टो कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत ।

नरेंद्र नगर तहसील के ग्राम सलडोगी के पास हुई कार दुर्घटना ग्रस्त ।

टिहरी ।। टिहरी जनपद में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बता दें कि टिहरी के तहसील नरेंद्रनगर आगरखाल कुसरेला मोटर मार्ग ग्राम सलडोगी के पास एक आल्टोकार खाई में गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान 3 व्यक्ति सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।

  • जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 52 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह ग्राम फकोट, 37 वर्षीय सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम कसमोली और 57 वर्षीय कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम आगर की मौके पर ही मौत हो गई है।

जोशीमठ मामले में सुप्रीम कोर्ट का दखल देने से इंकार, उत्तराखंड हाई कोर्ट का रुख करने को कहा सीजेआई ने याचिकाकर्ता से कहा कि जब हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है तो आप वहां जाकर अपनी बात क्यों नहीं रखते।

0

जोशीमठ मामले में सुप्रीम कोर्ट का दखल देने से इंकार, उत्तराखंड हाई कोर्ट का रुख करने को कहा
सीजेआई ने याचिकाकर्ता से कहा कि जब हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है तो आप वहां जाकर अपनी बात क्यों नहीं रखते..

जोशीमठ मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से साफ इंकार कर दिया है. साथ ही कोर्ट ने इस मामले में उत्तराखंड हाई कोर्ट का रुख करने को कहा. इस मामले पर CJI डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस जे बी पारदीवाला की बेंच सुनवाई की. इस मामले में ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. कोर्ट ने कहा कि मामले की हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है. ऐसे में पहले सिद्धांत में हाईकोर्ट को सुनवाई करने देनी चाहिए.
सीजेआई ने याचिकाकर्ता से कहा कि जब हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है तो आप वहां जाकर अपनी बात क्यों नहीं रखते. याचिका में प्रभावित लोगों के पुनर्वास के साथ उनको आर्थिक मदद मुहैया कराने का भी आदेश देने का आग्रह कोर्ट से किया गया है. याचिका में जोशीमठ क्षेत्र की जनता के जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भूस्खलन, भू-धंसाव, भूमि फटने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए उसे राष्ट्रीय आपदा की श्रेणी में घोषित कर त्वरित और कारगर कदम उठाने का आदेश केंद्र और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को देने की गुहार लगाई गई है…

सरकार को निर्देश देने की मांग की गई है कि तपोवन विष्णुगढ़ हाइड्रो इलेक्ट्रिक , परियोजना की टनल के निर्माण कार्य को तत्काल बंद करे. तब तक इसे बंद रखा जाए. जब तक कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित भूवैज्ञानिकों, जल विज्ञानियों एवं इंजीनियरों की उच्च स्तरीय समिति का गठन हो और वो उत्तराखंड राज्य में किसी भी प्रकार के विकास और निर्माण कार्य के लिए गाइडलाइन तैयार ना कर ले. याचिका में कहा गया है कि एनटीपीसी और सीमा सड़क संगठन को भी राहत कार्यों में मदद करने का आदेश दिया जाए.
याचिका में केंद्र सरकार, एनडीएमए, उत्तराखंड सरकार, एनटीपीसी, बीआरओ और जोशीमठ के जिले चमोली के जिलाधिकारी को पक्षकार बनाया गया है.

उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी खबर 20 पुलिस दरोगा एक साथ निलंबित ।

0

उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी खबर 20 पुलिस दरोगा एक साथ निलंबित ।

देहरादून: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल साल 2015 में भर्ती हुए दरोगाओं में से 20 दरोगा संदिग्ध माने गए हैं और इस लिहाज से अब पुलिस मुख्यालय की तरफ से ऐसे 20 दरोगा को निलंबित करने की तैयारी चल रही है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर सभी जिलों के कप्तानों को इन दरोगा के नाम भेज कर इन्हें निलंबित करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि दरोगा भर्ती 2015 पर पूर्व में खूब सवाल उठे थे और इसमें पेपर लीक होने की बात कही गई थी। ऐसे में इस पूरे मामले की जांच विजिलेंस द्वारा की गई थी। जांच के बाद इसमें भर्ती हुए 20 दरोगाओ की भूमिका को संदिग्ध माना गया है और ऐसे में इन सभी बीज दरोगा को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने देहरादून में सोल ऑफ स्टील एल्पाइन चैलेंज का उद्घाटन किया ।

0

देहरादून

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने देहरादून में सोल ऑफ स्टील एल्पाइन चैलेंज का उद्घाटन किया,

भारतीय सेना और क्लॉ ग्लोबल (विशेष बलों के दिग्गजों द्वारा संचालित एक संगठन) की अपनी तरह की एडवेंचर स्पोर्ट्स में संयुक्त पहल है,

  1. भारतीय सेना की सबसे पुरानी ब्रिगेड (Ibex Brigade) और वेटरन द्वारा शुरू किया गया स्टार्ट अप (CLAW ग्लोबल की शुरुआत 2019 में हुई) सोल ऑफ स्टील एल्पाइन चैलेंज का आयोजन करने के लिए आर्मी एडवेंचर विंग के बैनर तले एक साथ आए हैं,

सेना जरूरत पड़ने पर पहुंच, अनुमति और आकस्मिक सहायता के संदर्भ में एसओएस के लिए CLAW को सहायता प्रदान करेगी। CLAW भारतीय सेना द्वारा निर्धारित सभी शर्तों के अनुसार इस चैलेंज की योजना बनाएगा और उसे चलाएगा।

एमओयू के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों को सरकार की मंजूरी के अधीन पूरी तरह से निगरानी वाली चुनौती में भाग लेने की अनुमति है।

भारतीय सेना की आईबेक्स ब्रिगेड 1905 में स्थापित भारतीय सेना की सबसे पुरानी ब्रिगेड है और एकमात्र इंडिपेंडेंट माउंटेन ब्रिगेड भी है,

जोशीमठ में स्थित, यह उत्तरी सीमाओं की रक्षा कर रहा है,

चुनौती 4 चरणों में आयोजित की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी चरण 3 में शामिल होंगे,

प्रतिभागी आज से शुरू हुई वेबसाइट पर लॉन्च प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कर सकते हैं,

गढ़वाल हिमालय में चुनौती के अंतिम चरण में कई अंतरराष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी,

आईबेक्स ब्रिगेड और क्लॉ ग्लोबल इस चुनौती के लिए आर्मी एडवेंचर विंग के बैनर तले एक साथ आए हैं। इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा,

सोल ऑफ स्टील प्रतिभागियों को गढ़वाल हिमालय में पर्वतारोहण और उत्तरजीविता कौशल में प्रशिक्षित करेगा,

चुनौती के अंतिम चरण में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 6 सदस्यीय टीम को शारीरिक और मानसिक धीरज गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से चुना जाएगा,

विभिन्न देशों के एथलीट और खिलाड़ी इस वर्ष में आयोजित होने वाले अंतिम चरण में प्रतिस्पर्धा करेंगे ,

रुद्रप्रयाग के 63 राजस्व ग्राम क्षेत्रो को नियमित पुलिस क्षेत्र में किया गया सम्मिलित ।

0

रुद्रप्रयाग के 63 राजस्व ग्राम क्षेत्रो को नियमित पुलिस क्षेत्र में किया गया सम्मिलित ।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सम्बंधित थानो ,चौकियों को सम्मिलित हुए गांवो का भ्रमण किये जाने हेतु दिए गए निर्देश ।

रुद्रप्रयाग ।।उत्तराखण्ड शासन द्वारा लचर कानून व्यवस्था व राजस्व पुलिस क्षेत्रो में संसाधनों के अभाव को देखते हुए राजस्व ग्रामो को रेगुलर पुलिस क्षेत्रो में सम्मिलित किया गया है ।शासन द्वारा निर्गत अधिसूचना के आधार पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा भी 63 राजस्व गांवो को जनपद पुलिस क्षेत्रो के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है ।
जिन राजस्व ग्रामों को पुलिस व्यवस्था के अधीन थाना व चौकियों में सम्मिलित किया गया है उनमें राजस्व ग्राम तिनसोली, डांगी व बक्सीर को थाना गुप्तकाशी में सम्मिलित किया गया है। इसी तरह राजस्व ग्राम गैड, गडगू, जलई-सुरसाल, बुरूवा, जुगासू, मादली, गिरोली व बष्टी लग्गा जग्गी को थाना ऊखीमठ में जबकि नैणी पौंडार, संगूड, बष्टी, कलाकोट व सेरातोक को थाना अगस्त्यमुनि में सम्मिलित किया गया है। कोतवाली रुद्रप्रयाग के अन्तर्गत सम्मिलित किए गए राजस्व गांवों में सांदर, आमडाला, ग्वाड़ लग्गा पुनाड़, कमेड़ा, चिनग्वाड़, खुरड़, धुयेंली, ग्वेफड़, तूना, लमेरी, घंडियालका, पुनाड़, बर्सू, बेला, रतूड़ा, क्यार्क-नांदला, डुंगरी, सुमेरपुर, तिलणी शामिल हैं। रिपोटिंग पुलिस चौकी घोलतीर के अंतर्गत शिवानंदी, सौड़ लग्गा कलना, कलना, गडोरा, बणखिल, पोखरी, सिमतोली, कांडा, भुनका वल्ला व भुनका पल्ला आदि गांवों को सम्मिलित किया गया है।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा इस सम्बन्ध में जनपद रुद्रप्रयाग के सम्बन्धित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं इन ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। साथ ही इन ग्रामों से सम्बन्धित अपराध आंकड़े व अन्य आवश्यक जानकारियों को थाना व चौकी स्तर पर अद्यावधिक करने के निर्देश दिए गये।

धामी कैबिनेट में जोशीमठ आपदा प्रभावित व नकल पर नकेल के मुख्य बिंदुओं पर हुई चर्चा।

0

आज की कैबिनेट बैठक की महत्वपूर्ण बिंदु ।

जोशीमठ की आपदा को लेकर सरकार क्या करेगी।

देश का सबसे शाक्त कानून कैबिनेट में इस लाया जएगा

पटवारी,लेखपाल के परीक्षा के लिए आवेदन दोबरा नही करना होगा। नकल विरोधी कानून को लेकर कैबिनेट में हुई चर्चा

धामी सरकार नकल विरोधी काननू बनाने की कर रही तैयारी।।

देश का सबसे सख्त कानून बनानाये जाने को लेकर लिया गया निर्णय

जोशीमठ 45 corer दिया गया था 5 जगहों को कीया जा रहा है नामित।

हेलंग, पीपल कोठी, ढाक,

किराया अब बढ़ कर दिया जाएगा। शिफ्ट हुए लोगों को दिया राज्य सरकार देगी किराया।

राहत शिविर में रह रहे लोग को प्रीति दिन 450 रुपये प्रीतव्यत देगी सरकार।

प्रभावित लोगों को नामरेगा के तर्ज पर दिया जाएगा रोजगार।।

बिजली, पानी के बिल भी माफ करिगी सरकार।।

कॉमेरसेल लोन के लिए भारत सरकार से अनुमति ली जाएगी।।

जोशीमठ में आये दिन बदलाव के लिए मुख्यमंत्री ले सकेंगे तत्काल निर्णय।।

पटवारी ,लेखपाल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने तीन लोगो को किया गिरफ्तार ,एसटीएफ ने अनुभाग अधिकारी अतिगोपन से 22 लाख 50 हजार रुपये किये बरामद ।

0

पूर्व में UKSSSC द्वारा आयोजित परीक्षाओ में बडे पैमाने पर अनियमितता पाये जाने पर मुख्यमन्त्री द्वारा परीक्षा लीक करने वाले माफियों के विरूद्व जीरो टोलरेन्स की नीति अपनाये जाने हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया था।

चेयरमैन, यू0के0पी0एस0सी0 द्वारा भी पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड को लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जा रही परीक्षाओ मेे सतर्क दृष्टि रखे जाने हेतु अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित समस्त परीक्षाओं पर कडी निगरानी रखने हेतु एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड को निर्देशित किया गया था।

STF द्वारा उक्त निर्देशो के क्रम में परीक्षा सम्बन्धी प्रत्येक सूचना को गम्भीरता से लेकर कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त क्रम में एस0टी0एफ0 को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा लोक सेवा आयोग द्वारा 8 जनवरी 2023 को आयोजित लेखपाल/पटवारी परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से पूर्व लीक कर कतिपय अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया गया था। उक्त सूचना की पुष्टि हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा विस्तृत जाॅच की गई एवं जाॅच में आरोपो की पुष्टि होने पर उनके द्वारा 12 जनवरी 2023 जनपद हरिद्वार के थाना कनखल में मु0अ0स0 12/23 धारा 409,420,467,468,471,120बी भा0द0वि0 व 3/4 उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) निवारण अधिनियम 1998 पंजीकृृत कराया गया। उक्त विवेचना में कार्यवाही करते हुये एस0टी0एफ0 द्वारा *निम्न अभियुक्तों को गिरतार किया गया है।संजीव चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी, अतिगोपन अनुभाग-3, राज्य लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड, जनपद हरिद्वार

राजपाल पुत्र स्व0 फूल सिंह नि0 ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेडी, जनपद सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी ग्राम सुकरासा अम्बूवाला थाना पथरी जनपद हरिद्वार,

संजीव कुमार पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेडी सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी फ्लैट नं0 जी-407 जर्स कन्ट्री ज्वालापुर थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार,
4. रामकुंमार पुत्र सुग्गन सिंह नि0 ग्राम सेठपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार

अपराध का तरीका

लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा विगत 08.01.2023 को आयोजित लेखपाल की परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार करने में आयोग के अति गोपन कार्यालय के अनुभाग-3 द्वारा कार्य किया गया था। उक्त अनुभाग में नियुक्त अनुभाग अधिकारी संजीव चर्तुवेदी ने अपने कार्यालय से स्वॅय की अभिरक्षा से प्रश्न पत्र लीक किया और अपनी पत्नी रितु के साथ मिलकर लीक प्रश्न पत्र राजपाल व संजीव को उपलब्ध कराया। इसके एवज में संजीव चर्तुवेदी व रितु को नगद धनराशि देकर, उक्त प्रश्न पत्र संजीव तथा राजपाल ने रामकुमार व अन्य के माध्यम से अभ्यर्थियों में बाॅट कर उनको उ0प्र0 बिहारीगढ के पास स्थित माया अरूण रिजार्ट एंव ग्राम सेठपुर लक्सर हरिद्वार व अन्य स्थानों में पढाया। विवेचना में वर्तमान तक लगभग 35 अभ्यार्थियों द्वारा परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र प्राप्त होना संज्ञान में आया है विवेचना प्रचलित है अन्य अभियुक्तो एवं उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जीत धनराशि के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, श्री आयुष अग्रवाल द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि यदि उक्त परीक्षा की अनियमितता सम्बन्ध में कोई भी जानकारी है तो स्वॅय या मोबाईल के द्वारा सूचना दे सकता है जिनकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।संजीव चतुर्वेदी, अनुभाग अधिकारी, अतिगोपन अनुभाग-3, राज्य लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड, जनपद हरिद्वार

राजपाल पुत्र स्व0 फूल सिंह नि0 ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेडी, जनपद सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी ग्राम सुकरासा अम्बूवाला थाना पथरी जनपद हरिद्वार,

संजीव कुमार पुत्र स्व0 मांगेराम निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौडी थाना गागलहेडी सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी फ्लैट नं0 जी-407 जर्स कन्ट्री ज्वालापुर थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार,
4. रामकुंमार पुत्र सुग्गन सिंह नि0 ग्राम सेठपुर, लक्सर, जनपद हरिद्वार

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, उत्तराखण्ड में हुई4 दिन पूर्व पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का मामला आ रहा है सामने ।

0

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर उत्तराखण्ड में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का मामला आ रहा है सामने ।

 

4 तीन पूर्व हुई पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का मामला आ रहा है सामने ।

लक्सर से एसटीएफ के रडार पर तीन लोग आये सामने ।

देहरादून ।आज उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे चार दिन पूर्व हई पटवारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आ रहा है ।

उत्तराखण्ड में जबसे भर्ती घोटाले के मामले सामने आने शुरू हुए हैं तब से एक कब बाद एक भर्ती परीक्षा का पेपर होने के चलते रद्द होती जा रही है ।
पहले उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक होने के ही मामले सामने आ रहे थे अब उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का मामला भी सामने आने से उत्तराखण्ड के युवा बेरोजगार मायूस होते नजर आ रहे हैं ।
एसटीएफ को मिली पेपर लीक होने की एक शिकायत के बाद से ही एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी ।सूत्रों के पता चल रहा कि इस मामले में एसटीएफ ने लक्सर के 3 लोगो को गिरप्त में लिया है ।

जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावितों को बाजार रेट पर मुआवजा दिया जाएगा- मुख्यमंत्री

0

प्रभावित परिवारों को तात्कालिक तौर पर दी जा रही है 1.5 लाख रूपये की अंतरिम सहायता।

03 हजार परिवारों को दी जा रही है कुल 45 करोड़ रूपये की तात्कालिक सहायता।

मुख्यमंत्री ने की अपील जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र में मकानों के ध्वस्तीकरण किये जाने की अफवाह पर ध्यान न दें।

मकानों के ध्वस्तीकरण की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

प्रभावितों के विस्थापन के लिए उनके सुझावों के आधार पर इतनी बेहतर व्यवस्था की जाएगी कि यह देश के लिए नजीर बने।

प्रभावित क्षेत्र में तात्कालिक आवश्यकताओं हेतु 01 लाख रूपये अग्रिम एवं प्रभावितों को सामान ढ़ुलाई हेतु 50 हजार रूपये की धनराशि दी गई।

प्रभावित क्षेत्र में खर्चे का पूरा आकलन कर दी जाएगी सहायता राशि।

मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु अपने एक माह का वेतन दिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र जोशीमठ के भू-स्खलन एवं भू- धसाव प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को बाजार रेट पर मुआवजा दिया जायेगा। बाजार की दर हितधारकों के सुझाव लेकर और जनहित में जारी की जाएगी। 03 हजार प्रभावित परिवारों को कुल 45 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गई है। तात्कालिक तौर पर प्रति परिवार 1.50 लाख रूपये की अंतरिम सहायता दी जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में भूधसाव के कारण प्रभावित भू-भवन स्वामियों/परिवारों को स्थाई अध्यासन विस्थापन नीति तैयार होने से पूर्व 01 लाख रूपये की अग्रिम धनराशि दी गई है। प्रभावित भू-भवन स्वामियों / परिवारों को अपने भवन के सामान की ढुलाई एवं तात्कालिक आवश्यकताओं हेतु गैर समायोजय एकमुश्त विशेष ग्रान्ट के रूप में 50 हजार रूपये की धनराशि दी गई है। यह धनराशि उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा जारी की गई। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में कुल खर्चे का पूरा आकलन कर सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु अपने एक माह का वेतन दिया है।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में जिन मकानों में दरारें आयी हैं, उन मकानों को ध्वस्त करने की अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने सभी से अपील की है कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रभावित क्षेत्र में दरार वाले मकानों को ध्वस्त करने की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र में दरार वाले मकानों को तब तक ध्वस्त न कराया जाय, जब तक अपरिहार्य न हो। मुख्यमंत्री जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र की सभी व्यवस्थाओं की अधिकारियों से नियमित रिपोर्ट ले रहे हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि जोशीमठ क्षेत्र में प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी हर समस्याओं का शीघ्रता से निदान किया जाय। सुरक्षा की दृष्टि से जिन परिवारों को अन्यत्र स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है उनको वहां सभी बेहतर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि प्रभावितों के विस्थापन के लिए उनके सुझावों के आधार पर इतनी बेहतर व्यवस्था की जाय कि यह पूरे देश के लिए नजीर बने। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के इस दुःख-दर्द में सरकार द्वारा उनको हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र में शासन के उच्चाधिकारी क्षेत्र में प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। सचिव मुख्यमंत्री श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम मौके पर प्रशासन के अधिकारियों के साथ सभी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। जोशीमठ के भू-स्खलन एवं भू- धसाव प्रभावित क्षेत्र में भूगर्भीय तथा अन्य आवश्यक जांचें संबंधित संस्थाओं द्वारा की जा रही है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की टीम भी मौके पर मौजूद है।

केदारनाथ धाम में लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी का दौर शुरू।

0

केदारनाथ धाम में लंबे इंतजार के बाद बर्फबारी का दौर शुरू

बर्फबारी होने से धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य हुए प्रभावित

चोपता-तुंगनाथ में बर्फबारी होने से सैलानियों के खिले चेहरे

रुद्रप्रयाग। विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी होने से धाम के तापमान में भारी गिरावट आ गई है। वहीं दूसरी ओर धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गये हैं। 2023 की पहली बर्फबारी धाम में हो रही है। बर्फबारी होने के बाद धाम में रह रहे मजदूर भी नीचे आने लगे हैं।

इसके अलावा द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ के साथ ही क्रौंच पर्वत पर विराजमान भगवान कार्तिकेय के धाम में भी बर्फबारी हुई है, जबकि चोपता-तुंगनाथ में बर्फबारी होने की खबर सुनते ही सैलानियों ने रूख करना शुरू कर दिया है।
विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में वर्ष 2023 की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने के बाद धाम में भारी ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा धाम में चल रहे द्वितीय चरण के पुर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गये हैं। धाम में पिछले लंबे समय बाद बर्फबारी हुई है। पिछले वर्षों की बात करें तो इन दिनों केदारनाथ धाम पांच फीट से अधिक बर्फ से ढका रहता था, लेकिन इस बार धाम में अधिक बर्फबारी नहीं हुई है। बर्फबारी नहीं होने का लाभ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों करने में मिला, लेकिन अब बर्फ गिरने के कारण धाम में चल रहे कार्य भी प्रभावित हो गये हैं और कार्यों में लगे मजदूर नीचे की ओर लौटने लगे हैं। फिलहाल पूरी केदारनगरी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ दी है और धाम पूरी तरह से कोहरे की चपेट में भी आ गया है।