देहरादून उत्तराखंड में सरकार नए जिलों के गठन को लेकर भी विचार विमर्श करने जा रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात के संकेत दिए हैं राज्य में बीते लंबे समय से नए जिलों की मांग उठती रही है जिसे देखते हुए अब जनप्रतिनिधियों व सामाजिक एक्टिविस्ट से भी सरकार राय मशवरा करेगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है की नए जिलों के गठन में इंफ्रास्ट्रक्चर समेत क्या-क्या व्यवस्थाएं जुटाने है इस बात का भी मंचन किया जाएगा मुख्यमंत्री धामी ने कहा है छोटी प्रशासनिक इकाइयों के गठन को लेकर लंबे अरसे से उत्तराखंड में मांग चलती आ रही है।
डीएम के निर्देश -75 गांवों में रात्रि प्रवास करेंगे 75 अफसर।
- डीएम मयूर दीक्षित स्वयं घिमतोली गांव में रात्रि करेंगे प्रवास
रुद्रप्रयाग-सरकार की योजनाओं का जन जन तक लाभ पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी अफसरों को गांव में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 75 अफसरों को गांव आवंटित करते हुए कहा कि सभी आवंटित गांवों में जाकर निरीक्षण कर वहां की समस्याओं का निराकरण करेंगे। अफसर गांव में रात्रि प्रवास भी करेंगे।
- 75 अफसरों को जिलाधिकारी ने किया गांवों का आवंटन
आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर आम जनमानस को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीण स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को राजस्व ग्रामों का आवंटन किया गया है। अधिकारी स्वयं गांव में जाकर बैठक का आयोजन करते हुए स्थलीय निरीक्षण करेंगे और गांव में अनिवार्य रूप से रात्रि प्रवास करेंगे, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी के साथ ही उनका हल हो सके।
- आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जन समस्याएं हल करने की पहल
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 3 सितंबर को जनपद के 75 अधिकारियों को चयनित 75 गांवों में स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विषम परिस्थितियों में रह रहे ग्रामीणों की समस्याओं व उनके निराकरण के लिए रात्रि गांव में ही विश्राम करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप पर गांव से संबंधित विवरण जैसे गांव की मोटर मार्ग से दूरी, निरीक्षित योजनाओं की संख्या, गांव की मुख्य समस्याएं, संबंधित विभाग का नाम आदि का विवरण (आख्या) उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी स्वयं विकास खंड अगस्त्यमुनि के घिमतोली गांव में स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक व रात्रि प्रवास करेंगे।
- इन गांवों में पहुंचेंगे ये अफसर-
मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ऊखीमठ के हुड्डू गांव, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी विकास खंड जखोली के जवाड़ी गांव, उप वन संरक्षक अभिमन्यु को सेमी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को नारी गांव, सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र सतेराखाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा फाफंज, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल तालजामण, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम लौंगा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके शुक्ला भुनका, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रावत स्यूंड गांव, सूचना अधिकारी रती लाल शाह मयकोटी, तहसीलदार बसुकेदार बल्लू लाल पौंठी, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा गैड, तहसीलदार जखोली राम किशोर ध्यानी ललूड़ी तथा तहसीलदार मंजू राजपूत कोठगी
हरिद्वार में पंचायत चुनाव का ऐलान ।
हरिद्वार पंचायत चुनाव का ऐलान, 26 सितंबर को वोटिंग, 28 को मतगणना।
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में पंचायत चुनाव राज्य के शेष 12 जिलों के साथ नहीं होते हैं और राज्य गठन के बाद से ही यह परिपाटी चली आ रही है. वहीं अब पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. काफी लंबे समय से लटकते आ रहे पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने ऐलान कर दिया है.
विनय शंकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 से 8 सितंबर तक नामांकन होंगे. जिसके बाद 9 से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं 12 सितंबर को नामांकन वापस लेने की तिथि होगी और 13 सितंबर को प्रतीकों का आवंटन होगा. मतदान 26 सितंबर और मतगणना 29 सितंबर को होगी।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी. सरकार ने चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. 1 सितंबर को राज्य निर्वाचन आयोग घोषणा करेगा और शाम को जनपद कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए अधिसूचना लागू कर दी जाएगी. हमारा प्रयास है कि जिला पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जाए।
विधानसभा भर्ती घोटाले से बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व हुआ नाराज।
देहरादून: सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर
विधानसभा भर्ती घोटाले से बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व हुआ नाराज,
जल्द ही मामले में की जायेगी बड़ी कार्यवाही,
सूत्रों की माने तो दिल्ली मे BL संतोष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने देर रात इस मामले को लेकर की चर्चा,
पूछा गया है कि आखिरकार कौन है इस मामले में शामिल,
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल क़ो दिल्ली किया गया तलब: सूत्र,
हो सकती हैं बड़ी कार्यवाई,
पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम कह चुके हैं मामले का पार्टी लें रही हैं संज्ञान,
पार्टी अपनी छवि क़ो लेकर हैं सजग,
किसी के कृत्य से पार्टी नहीं उठाएगी नुकशान।
IAS व PCS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल।
देहरादून- अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से राजस्व विभाग हटाया गया,
- सचिव शैलेश बगोली से कृषि एवं शिक्षक कल्याण विभाग हटाया गया,
- सचिव बीवीआरसी पुरषोत्तम को दी गई कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की दी गयी जिम्मेदारी,
- सचिव सचिन कुर्वे से खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग हटाया गया राजस्व विभाग के दी गई जिम्मेदारी,
- बंशीधर तिवारी को डीजी सूचना और अपर सचिव सूचना की दी गयी जिमेदारी,
- IAS आनंद श्रीवास्तव से परियोजना प्रबंधन, UEAP से हटाया गया,
- IRS जितेंद्र कुमार सोनकर से अपर सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी हटाई गई, अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण की जिमेदारी दी गयी,
- आईएएस बृजेश संत को वीसी एमडीडीए से हटाया गया, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया,
- IAS दीपेंद्र कुमार चौधरी से प्रभारी सचिव राजश्व की जिमेदारी हटाई गई, प्रभारी सचिव शहरी विकास की दी गयी जिमेदारी,
- IAS सोनिका को देहरादून जिला अधिकारी के साथ साथ वीसी एमडीडीए की जिमेदारी दी गयी,
- IAS रणवीर चौहान से अपर सचिव सूचना, महानिदेशक सूचना की जिम्मेदारी हटाई गई,
- IAS सविन बंसल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवम परियोजना की जिमेदारी दी गयी,
- IAS कमेंद्र सिंह से सचिव लोक सेवा आयोग की जिमेदारी हटाई गई, अपर सचिव कार्मिक एवम सतर्कता , समाज कल्याण की जिमेदारी दी गयी,
- IAS डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट के सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी हटाई गई, अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के दी गई जिम्मेदारी
- PCS गिरधारी सिंह रावत से अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी हटाई गई, सचिव लोक सेवा आयोग हरिद्वार की दी गई नई जिम्मेदारी
- PCS प्रताप सिंह शाह से अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी हटाई गई,
- PCS चन्द्र सिंह धर्मशक्तू से अपर सचिव समाज कल्याण की जिमेदारी हटाई गई,
- मदन मोहन सेमवाल ( सचिवालय सेवा ) से अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिमेदारी हटाई गई,
- PCS अरविंद कुमार पांडे को सचिव मानवाधिकार आयोग की दी गई जिम्मेदारी,
- PCS कृष्ण कुमार सिंह से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी की जिमेदारी हटाई गई,
- PCS श्याम सिंह राणा को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी देहरादून की दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी, एमडी उत्तराखंड परिवहन निगम के अतिरिक्त जिम्मेदारी से हटाया गया,
- PCS शिव कुमार बनरवाल को अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला के पद से हटाए गया,
- PCS मनीष बिष्ट को उप जिलाधिकारी चंपावत के पद से हटाकर उप जिलाधिकारी उधम सिंह नगर तथा क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल पंतनगर (उधम सिंह नगर) की दी गई जिम्मेदारी।
बीजेपी ने पार्टी विधायकों को दिए सख्त निर्देश।
देहरादून :- बीजेपी ने पार्टी विधायकों को दिए सख्त निर्देश, भर्ती घोटाले पर नही बोलेंगे पार्टी के विधायक,
अपने क्षेत्रों की बात करे सिर्फ विधायक,
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का बयान,
पार्टी ने जिनको अधिकृत किया वही देंगे जबाब ओर बयान,
पदाधिकारी भी सिर्फ पार्टी लाईन पर करेंगे बातचीत।
Uksssc पेपर लीक मामले में अब तक 29 गिरफ्तार।
देहरादून- यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब तक 29 गिरफ्तार,
उत्तराखंड एसटीएफ ने कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में खोल दी नकल की पोल
- पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते बेचते बना राजकीय प्राथमिक विद्यालय,लोहाघाट में बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला गिरफ्तार।
- सामूहिक पेपर लीक में दो रिजॉर्ट में इकट्ठा हुए 55 से 60 स्टूडेंट्स को नकल करने वाले शशिकांत के बाद गिरफ्तार हुआ उसका दाहिना हाथ बलवंत,
- एसटीएफ द्वारा रिजॉर्ट सामूहिक पेपर लीक में किया गया शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला गिरफ्तार,
- बलवंत के द्वारा करीब 40 छात्रों को इकठ्ठा कर के उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से किया गया था पेपर लीक
- एसटीएफअधिकांश छात्रों को कर लिया गया है चिन्हित
- परीक्षा से पूर्व रुके थे दो रिजॉर्ट में,दस्तावेजी साक्ष्य में हुई पुष्टि।
स्कूल की पाठशाला में लात घूसों की पाठसाला।
शिक्षा के मंदिर में दे दना दन दो पक्षो मे जमकर लात.घूंसे, लाठी,डंडे और कुर्सियां भी चली।
मामूली विवाद को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि शिक्षा के मंदिर में ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसके बाद दोनों में लात.घूंसे चले लाठी.डंडे चले और जमकर कुर्सियां भी चली।
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के जय नगर नंबर 3 मे स्थित प्राथमिक विद्यालय मे विद्यालय प्रबंध समिति के आलम गीर के द्वारा विद्यालय को मिला सोलर पैनल अपने घर पर लगाने के आरोपों के बाद स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन समिति के बीच जमकर विवाद हुआए विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने जमकर लात.घूंसे लाठी.डंडों से एक दूसरे पर हमला किया। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है तो वहीं विद्यालय में महिला अध्यापक का साफ तौर पर कहना है कि वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और इस विवाद के बाद उन्होंने विद्यालय ना आने में भी अपनी असमर्थता जताई है।
पीएम आवास योजना कई गरीब परिवारों को मिली छत योजना के क्रियान्वयन मे रुद्रप्रयाग जिला की तेज रफ्तार।
रुद्रप्रयाग– केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। रुद्रप्रयाग जनपद इस योजना मे बेहद तेज रफ्तार के कार्य कर रहा है। अगर दो साल के आंकड़े देखे तो बारह सौ लोगो को योजना मे चयनित किया गया, और अभी तक एक हजार से अधिक परिवारों को भवन आवंटित भी हो चुके है, बाकी भवनों का निर्माण ट्वाजी से चल रहा है। वही अभी साढे तीन हजार लाभार्थी ऐसे है जिन्हे योजना मे पंजीकृत किया गया है और सरकार से लक्ष्य मिलने के साथ ही इनको योजना से जोडा जाना है। वही विभागीय अधिकारियों का कहना है की जोड़ भारत सरकार खा पहला पुरस्कार भी मिला है और हमारी हर कोशिश है की अधिक से अधिक गरीब परिवारों को छत मिले।
पैट्रोल पम्प मालिको को सख्त हिदायत, पर्याप्त पैट्रोल व डीजल रखे।
असुविधा हुई तो होगी कारवाही, एयर पंप मशीन हर हाल मे लगानी होगी।
रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग जिले इस बार यात्राकाल के शुरूआती दौर मे पैट्रोल पंपो पर भारी अव्यवस्थाये देखने को मिली, अगर किसी दिन हाईवे कही बन्द हो गया तो लोगो को पैट्रोल पम्पो पर असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन तक न जाने पूर्ति विभाग कहा सोया था, लेकिन अब दूसरे चरण की यात्रा को लेकर विभाग ने कमर कस दी है। इसी को लेकर पूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी पैट्रोल पंप मालिको की बैठक ली। जिसमे साफ हिदायत दी की यात्राकाल मे किसी भी प्रकार की असुविधा पैदा ना हो इसके लिए हर समय क्षमता के अनुरूप पैट्रोल व डीजल उपलब्ध रखे। यदि आमजनमानस को इस सुविधा के अनावश्यक परेशानियो का सामना करना पड़ा तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही एयर पंप मशीन भी हर हाल मे लगानी होगी। पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने कहा की हर पैट्रोल पम्प पर एयर पंप मशीन होनी जरूरी है और नियम भी यही कहता है, अगर लापरवाही गयी तो छोड़ा नही जायेगा।
















