26.2 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


Home Blog Page 343

उत्तराखंड बड़ी खबर! राम विलास यादव को धामी सरकार ने किया सस्पेंड

0

देहरादून। उत्तराखंड शासन से आज की सबसे बड़ी खबर ,
आईएएस अधिकारी राम विलास यादव को धामी सरकार ने किया सस्पेंड ,आय से अधिक संपत्ति मामले में है आरोपी ,विजिलेंस ने किया है मुकदमा दर्ज, चल रही है जांच ,जांच में सहयोग न करने के चलते सरकार का यादव पर एक्शन, किया निलंबित ,30 जून को आईएएस राम विलास यादव हो रहे है रिटायर।


आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस रामविलास यादव को धामी सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. वहीं, रिटायरमेंट से पहले भी उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है।
हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की है, लेकिन विजिलेंस परत दर परत तहकीकात कर रही है, जिससे उनके काले कारनामों का बड़ा खुलासा हो सकता है।
विजिलेंस टीम ने 4 ठिकानों पर मारा था छापा:
हाल ही के दिनों में विजिलेंस ने उनके ठिकानों पर छापा मारा था. देहरादून, लखनऊ के साथ कुल 4 स्थानों पर बड़े छापेमारी की कार्रवाई की थी. जिसमें आय से अधिक संपत्ति के मामले में कई दस्तावेज भी बरामद हुए थे. विजिलेंस सूत्रों का कहना है कि देहरादून में आय से अधिक संपत्ति मामले में कई अहम कागजात भी बरामद हुए हैं. जिसमें फ्लैट के कागज भी शामिल हैं. इसी तरह से गाजियाबाद का फ्लैट भी के कागज कागजात बरामद हुए और विजिलेंस की जांच में तकरीबन 15 करोड़ उसकी कीमत बताई जा रही है।

डीआईजी गढ़वाल ने 7 इंस्पेक्टरों के अन्य जिलो में किए ट्रांसफर! आदेश देखें

0

आज दिनांक 22-6-2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल द्वारा वार्षिक स्थानांतरण नीति के क्रम में निम्नलिखित निरीक्षक नागरिक पुलिस का स्थानांतरण किया गया।

उत्तराखंड: अनुमति बिना हुए ट्रांसफर आदेश, गुस्सा मंत्री ने कर दिए निरस्त

0

प्रदेश में एक बार फिर खाद्य पूर्ति विभाग चर्चा का विषय बन गया है। जहां खाद्य आयुक्त द्वारा 6 जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया था।
जिसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा उक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से रोकने का पत्र जारी कर दिया। जारी पत्र में मंत्री रेखा आर्या ने लिखा है कि जिला पूर्ति अधिकारियों के स्थानांतरण व तैनाती विषयक आदेश बिना अधोहस्ताक्षरी से अनुमोदन कर जारी किया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

वहीं पूरे मामले में विभाग की तो किरकिरी हो ही रही है। साथ ही अपर आयुक्त की भूमिका पर भी सवाल उठ खड़े हो गए हैं।

मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जताई नाराजगी,कहा खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे पर की जाए सख्त कार्यवाही*

*खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे ने जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन सहित किये 5 जिलापूर्ति अधिकारीयों के स्थानातरण तो खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने बताया ‘रूल ऑफ बिज़नेस का उल्लंघन’ और निरस्त किया स्थानांतरण आदेश*

*खाद्य आयुक्त द्वारा शासन एवं मंत्रालय के अनुमोदन के बिना ट्रांसफर आदेश जारी करना ट्रांसफर एक्ट का भी उल्लंघन:- रेखा आर्या*
ऐसा क्या निजी स्वार्थ रहा कि कमेटी की बैठक कराने से लेकर आदेश निर्गत कर जिलाधिकारीयों तक भेजनें मे लगा मात्र डेढ़ घंटे का समय:-रेखा आर्या*

*माननीया मंत्री रेखा आर्या द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को भी कराया गया पूरे मामले से अवगत*

खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे द्वारा नैनीताल जिले के जिला पूर्ति अधिकारी श्री मनोज बर्मन को अनिवार्य रूप से अवकाश पर भेजे जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है जिसे लेकर मंत्री ने खाद्य आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि उक्त विषय को मेरे संज्ञान में लाये बिना आयुक्त खाद्य द्वारा की गई कार्यवाही को तत्काल निरस्त किया जाता है । यह कारवाही बेहद ही खेदजनक और रूल्स ऑफ बिजनेस का घोर उल्लंघन है।

मंत्री ने कहा कि विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बिना इस तरह की कार्यवाही का किया जाना मनमानी एवं एकाधिकार प्रतीत है। माननीया मंत्री महोदया जी ने कहा कि खाद्य आयुक्त की इस कार्यवाही को बिल्कुल भी उचित नही ठहराया जा सकता है ।

वहीं दूसरी और खाद्य आयुक्त को माननीया मंत्री महोदया द्वारा दिये गए निर्देशों के बाबजूद भी आयुक्त खाद्य सचिन कुर्वे ने उक्त कारवाही पर कोई अमल नही किया बल्कि उनके जरिये राज्य के 6 जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए गए ।
खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे के द्वारा की गई इस प्रकार की कार्यवाही पर माननीया मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कड़ी नाराजगी वक्त करते हुए खाद्य आयुक्त को पत्र जारी कर जवाब देने को कहा है ।

माननीया खाद्य मंत्री महोदया जी ने सचिन क़ुर्बे को लिखे अपने पत्र में कहा कि आपके द्वारा जिलापूर्ति अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती के आदेश शासन व विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बिना जारी किए गए हैं अतः इन स्थानातरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है ।

बताते चलें कि खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे द्वारा बीते 20 जून को खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या को बिना बताए नैनीताल जिले के जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन को अनिवार्य रुप से अवकाश पर भेजे जाने का आदेश जारी कर दिया गया था जिसपर माननीया मंत्री महोदया ने कड़ी नाराजगी वक्त करते हुए खाद्य आयुक्त द्वारा की गई इस तरह की कार्यवाही को बेहद ही खेदजनक बताया ,साथ ही खाद्य आयुक्त को स्पस्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया किंतु खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे ने स्पस्टीकरण ना देते हुए 6 जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए ।

माननीया खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने उक्त विषय को बेहद गंभीरता के साथ लेते हुए मुख्य सचिव को पत्र जारी किया । अपने पत्र में मंत्री महोदया ने कहा कि उनके द्वारा खाद्य आयुक्त को पत्र जारी कर नैनीताल जिले के जिला पूर्ति अधिकारी को उनके दायित्व दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे ने उनके आदेशो का अनुपालन अभी तक नही किया है जो कि विभागीय मंत्री के अधिकार क्षेत्र के अतिक्रमण होने के साथ रूल ऑफ बिजनेस का भी उल्लंघन है ।

बल्कि इससे इतर खाद्य आयुक्त द्वारा अन्य 06 जिलापूर्ति अधिकारीयों के स्थानंनातरण आदेश जारी करना उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह है! अतः माननीया मंत्री महोदया ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा कि खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे द्वारा किये गए इस तरह की कृत्य का तत्काल संज्ञान लेने के साथ सख्त कार्यवाही की जाए।

महिला एवरेस्ट विजेता बछेन्द्री पाल का जोशीमठ रायगढ़ी पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत

0

जोशीमठ @ Vinay Uniyal : देश की पहली महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल के नेतृत्व मे ट्रांस हिमालयन एक्सपीडिशन अभियान का 12 सदस्यीय ट्रैकिंग दल मंगलवार को लार्ड कर्जन रोड से क्वांरीपास होते हुए जोशीमठ ब्लॉक के रायगड़ी गावँ मे पहुंचा.

यहाँ हाईस्कूल रायगड़ी के प्रांगण मे नौ स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप की गढ़वाल स्काउट्स बटालियन, ,शिक्षा विभाग व स्थानीय ग्रामीणों ने दल का भब्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन गढ़वाल स्काउट्स द्वारा किया गया।

अभियान दल की सभी महिला सदस्यों के स्वागत से गदगद एवरेस्टर बछेंद्री पाल ने कहा महिलाएं भी पुरुषों के समान हर मुकाम हासिल कर सकती हैं। उनका कहना था कि महिलाओं को कठिन से कठिन परिस्थितियों से मुकाबला करने को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर मे पथारोहण को भी जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए ताकि ब्यक्ति स्वस्थ व फिट रह सके।

एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल व उनकी टीम के सदस्यों ने वाण गावँ से लेकर झींजी,इराणी,औली- गौरसों बुग्याल,लॉर्ड कर्जन रोड- क्वांरीपास तक के दिलकश नजारों का वर्णन करते हुए लोगों को भी ट्रैकिंग के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नौ स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर अमन आनंद,गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल तरुण सुन्द्रियाल,ग्रिनेडियर रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हेमन्त कुमार,गढ़वाल स्काउट्स के सूबेदार मेजर यू एस रावत व शिक्षा विभाग की ओर से गुलाब सिंह रावत एवं सुशील कपरूवाण तथा ग्राम प्रधान कुसुम नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी, प्रदीप फर्स्वाण आदि ने अभियान दल का स्वागत किया।

फिट रहे हिट रहे अभियान के माउंट एवरेस्ट को फहत करने वाली पहली भारतीय महिला सुश्री बछेंद्री पाल के नेतृत्व में कोर टीम में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के द्वारा फिट इंडिया के तहत महिला टांसहिमालयन अभियान चल रहा है। जिसकी शुरुआत अरुणाचल प्रदेश से हुई थी समापन कारगिल मे किया जायेगा।

मंगलवार को यह दल रायगडी गांव में पहुचा जहां पर स्थानीय लोगों एवं सेना के द्वारा एक स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे स्कूली छात्र छात्राएं भी शामिल थी। 14 सदस्यीय टीम में 12 अनुभवी पर्वतारोही और दो सहायक सदस्यों को यह दल शामिल है।

टीम लिडर बछेंद्री पाल 67 वर्ष, चेतना साहू 54, सविता धपवाल 53, चैला जागीरदार 64, गंगोत्री सोनेजी 63, पायो मुर्मू 57, डज्ञ0 सुषमा बिस्सा 55, शामला पद्मनाभन 64, मेजर कृष्णा 59, विमला देवस्कर 54, वसुमति श्रीनिवासन 68, एल अन्नपूर्णा 52 वर्ष शामिल है। 9 पर्वतीय स्वतंत्र बिग्रेड के बिग्रेडियर अमन आनन्द के द्वारा रायगडी गांव मे टीम को प्रतित चिन्ह देकर समाानित किया।

CM पुष्कर धामी ने नियुक्त किए जिलों के प्रभारी मंत्री! आदेश देखें

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त कर दिया है। शासन से नियोजन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

इन मंत्रियों को इन जिलों का बनाया गया प्रभारी मंत्री
1- सतपाल महाराज को हरिद्वार की जिम्मेदारी
2- प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी की जिम्मेदारी
3- गणेश जोशी को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी
4- धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली की जिम्मेदारी
5- सुबोध उनियाल को देहरादून की जिम्मेदारी
6- रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत की जिम्मेदारी
7- चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी की जिम्मेदारी
8- सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की जिम्मेदारी

बद्रीनाथ धाम में मनाया योग दिवस, दिया संदेश

0

बद्रीनाथ @ Vinay Uniyal: आठवें विश्व योग दिवस पर श्री बद्रीनाथ धाम में मंदिर के सिंहद्वार प्रांगण में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में योग महोत्सव का आयोजन हुआ।

इस दौरान पतंजलि योग पीठ से साध्वी देव श्रुति ,योग गुरु कुंवर सिंह नेगी ने प्राणायाम व योगाभ्यास कराए।
पतंजलि योग पीठ, स्कूललों के बच्चों, मंदिर कर्मचारी, गढ़वाल स्काउट के जवान, एसडीआरएफ एवं पुलिस के जवान ने योग दिवस पर योग अभ्यास किया।

श्री बदरीनाथ में मंदिर के सिंहद्वार प्रांगण में बदरीनाथ मंदिर के अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ बीडी सिंह एवं नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित मंदिर के कर्मचारियों ने योग किया।

इससे पहले दीप प्रज्वलित कर योग महोत्सव का शुभारंभ किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को देश-दुनिया के हर हिस्से में योग का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति ने भी पूरी तैयारी के साथ योग दिवस का आयोजन किया।

देश के सुदूर उत्तर में दस हजार फीट की ऊँचाई पर स्थित श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्कूली बच्चों, सेना , पुलिस के जवानों व धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी योग अभ्यास एवं प्राणायाम किया। इस अवसर पर शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता (इम्युनिटी) कैसे बढ़ाई जाए, योग के माध्यम से इसका संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पतंजलि योग पीठ से से साध्वी देव श्रुति, विक्रम सिंह बर्तवाल,योग गुरु कुंवर सिंह नेगी, हर्षवर्धन मैठाणी भास्कर ओली एवं बदरीनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट, तथा गढ़वाल स्काउट के जवान मौजूद रहे।

गोपेश्वर में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कहाः आदर्श नगर पालिका बनेगी गोपेश्वर

0

गोपेश्वर @ viney uniyal:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गोपेश्वर में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान रैणी आपदा में बेघर हुई वृद्धा बौणी देवी को नए घर की चाबी सौंपी। सीएम ने खुशी व्यक्त कर कहा कि गोपेश्वर पांलिका में पच्चीस साल बाद भाजपा की वापसी हुई है। यहां पहले डबल इंजन की सरकार थी, और अब तीन इंजन की सरकार गोपेश्वर पालिका को आदर्श पालिका के रुप में विकसित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन, बागवानी, शिक्षा के साथ ही हर क्षेत्र में विभागों को आगामी दस साल का रोडमेप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड में सबके लिए हम समान नागरिक संहिता का कानून लेकर आ रहे हैं। इसका भी ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। विभिन्न पेंशन अब बढ़ाकर 1500 कर दी जाएगी। कहा कि कई लोग युवाओं के कैरियर से खेलने का काम कर रहे हैं। जिनका अग्निवीर योद्धा से कोई लेना-देना नहीं है, वे विरोध कर रहे हैं। युवाओं को ढाल बनाकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं।

राज्य में एक लाख 85 हजार परिवारों को अब तीन सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे। नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों को अब प्रतिदिन 500 के हिसाब से मेहनताना दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि अब 1064 नंबर डायल कर कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार और हीला हवाली करने वाले विभागों व अधिकारियों की शिकायत शासन में दर्ज करा सकता है। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।

देहरादून:- CM धामी ने बढ़ाई पत्रकारों की पेंशन

0

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के प्रान्तीय सम्मेलन में प्रतिभाग

विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विशिष्टजनों को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम में आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के द्वितीय प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन देवभूमि रत्न अवार्ड से सम्मानित किया तथा उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की स्मारिका का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार को पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन से सम्बन्धित नियमों को सरल बनाये जाने के निर्देश देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण कोष के अधीन दी जाने वाली पत्रकार पेंशन की धनराशि 5000 से बढ़ाकर 8000 किए जाने एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग द्वारा आवास व्यवस्था किये जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मीडिया से जुड़े अधिकांश पत्रकार भाइयों से परिचित हैं। पत्रकारिता का छात्र होने के नाते वे पत्रकारिता क्षेत्र की समस्याओं से भी परिचित हैं। आज समय के साथ पत्रकारिता के आयाम बदले हैं। पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि निडर, निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता का समाज में अहम योगदान रहता है। एक पत्रकार हमेशा समाज को शिक्षा देने के साथ दिशा देने का भी कार्य करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा की जनता एवं सरकार के बीच में संवाद कायम कर, सरकार एवं प्रशासन के सामने जनता की समस्याओं को सामने लाकर पत्रकार हमेशा ही अहम भूमिका निभाते हैं, साथ ही संवाद का माध्यम बनकर विकास में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों से हमेशा साफ-सुथरी एवं निर्भीक निष्पक्ष निडर पत्रकारिता के साथ चलने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि कलम की ताकत हमेशा ही अन्य ताकतों पर भारी रहती है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव सूचना श्री अभिनव कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में आने से पहले वे भी पत्रकार रहे हैं। यह संयोग ही है कि उन्हें आज पत्रकारों के साथ सहयोगी के रूप में कार्य करने का भी अवसर मिला है। उन्होंने पत्रकारों से सकरात्मक एवं तथ्यात्मक रूप से जो कमियां उन्हें दिखाई दे उससे अवगत कराने तथा समाजहित से जुड़े कार्यों के प्रचार प्रसार में सहयोग की अपेक्षा की।

कार्यक्रम में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनमीत रावत, प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, विकास धूलिया, नवीन थलेड़ी, अशोक पाण्डे, सहित मीडिया से जुड़े तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में इन शिक्षकों के हुए बंपर पदोन्नति व Transfer, देखें पूरी सूची

0

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा लिपिक वर्ग सेवा नियमावली, 1985 एवं उत्तराखण्ड शासन कार्मिक अनुभाग-2 की अधिसूचना संख्या – 153 / Xxx ( 2 ) / 2015 – 3 ( 2 ) 2010 दिनांक 09 अप्रैल 2015 द्वारा प्रख्यापित उत्तराखण्ड राज्याधीन सेवाओं के अन्तर्गत लिपिक वर्गीय संवर्ग के पदों पर पदोन्नति हेतु पात्रता अवधि का निर्धारण नियमावली, 2015 यथासंशोधित 2016 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर निम्नांकित प्रशासनिक अधिकारी (वेतनमान ₹ 44900-142400 लेवल 7) को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (वेतनमान ₹ 47600-151100 लेवल-08) के पद पर उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ-4 में अंकित कार्यालय / विद्यालय में अस्थायी रूप से एतद्द्वारा पदोन्नति प्रदान करते हुए पदस्थापित किया जाता है:

 

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने जुलूस प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

0

लालकुआँ/रिपोर्टर :-मुकेश कुमार :- केन्द्र सरकार की भारतीय सेना में चार साल भर्ती की नई अग्निपथ योजना के विरोध में लालकुआँ के युवाओं ने शहीद स्मारक से तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार मुर्दाबाद, बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अग्निपथ योजना का विरोध कर तहसील परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा ।

इस दौरान प्रदर्शनकारी रोहित गोस्वामी ने कहा कि सालों से युवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लेकिन मोदी सरकार ने नई अग्निपथ योजना को लागू करके युवाओं के सेना भर्ती पर पानी फेर दिया है जिसमे सेना में चार साल की सेवा के बाद युवा बेरोजगार हो जायेंगे।

वही प्रदर्शनकारी विजय सामन्त ने कहा कि युवाओं को चार साल भर्ती होने की तैयारी में समय लग जाता है जबकि सरकार मात्र चार साल की सेना में भर्ती कर रही है कुछ लोगों के द्वारा युवाओं पर टिप्पणी की जा रही है कि सेना भर्ती देशभक्ति के लिये की जा रही है तो फिर अम्बानी का बेटा देशभक्ति क्यूँ नही कर रहा है ।