14.6 C
Dehradun
Thursday, March 19, 2026


Home Blog Page 301

अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

0

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये निर्देश

अपराधियों को दिलाई जाएगी कठोरतम सजा

त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

बद्री-केदार मंदिर समिति पर तबादला एक्ट का लगा आरोप मध्य यात्राकाल में 70 कार्मिकों के कर डाले स्थानान्तरण।

0

मंदिर समिति ने 17 कार्मिकों के नियम विरूद्ध किये प्रमोशन
यात्राकाल के दौरान स्थानान्तरण का औचित्य क्या: कांग्रेस
रुद्रप्रयाग। प्रदेश में बैकडोर से विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर बेरोजगार नौजवान सड़कों में हैं, वहीं इसी का फायदा उठाते हुए बद्री-केदार मंदिर समिति ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। मंदिर समिति ने मध्य यात्राकाल में 70 कार्मिकों का तबादला किया गया है, जबकि शहरी विकास विभाग में हाल ही में हुए 72 तबादलों पर सीएम धामी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल रोक लगा दी। बावजूद इसके मंदिर समिति ने तबादला एक्ट का उल्लंघन कर मुख्यमंत्री को ही बाईपास कर दिया है।


प्रदेश में विधानसभा में बैकडोर से भर्ती के मामलों के साथ ही शहरी विकास मंत्रालय में तबादला एक्ट के विरूद्ध हुए स्थानान्तरणों पर शोर मचा हुआ है। वहीं इसका फायदा उठाते हुए बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष के अनुमोदन पर तबादला एक्ट को धत्ता बताते हुए सीईओ ने चारधाम यात्रा के मध्य में ही मंदिर समिति में तबादलों की सूची जारी कर दी है। अभी मंदिर समिति में चल रहे व्याप्त भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि कांग्रेस ने एक बार फिर से मंदिर समिति पर निशाना साधते हुए जहां तबादलों को नियम विरूद्ध करार दिया है,

वहीं यहां हुई प्रोन्नतियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने मंदिर समिति में हुए तबादलों को राज्य सरकार के तबादले एक्ट के विपरित कार्यप्रणाली करार दिया है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर समिति के अध्यक्ष के अनुमोदन पर 22 सितम्बर 2022 को तबादले एक्ट का उल्लंघन कर 70 कार्मिकों का स्थानान्तरण का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विगत माह मंदिर समिति में 17 कार्मिकों के नियम विरूद्ध प्रमोशन हुए थे, उनमें से पदोन्नति समिति में चार कार्मिक ऐसे बैठे थे, जिनके द्वारा अपने पदोन्नति की संस्तुति स्वयं की गई। जिसमें उप मुख्य कार्याधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल थे। ये पदोन्नतियां शासन द्वारा प्रच्चलित नियमों के विरूद्ध की गई हैं। नेगी ने कहा कि सरकार ऐसे प्रोन्नतियों पर रोक लगाए, जिसमें प्रोन्नति समिति में खुद की प्रोन्नति करने वाले कार्मिक सदस्य के रूप में सम्मिलित रहे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मंदिर समिति में उक्त पदोनतियों को निरस्त करने की कार्यवाही की जानी चाहिए थी, मगर समिति द्वारा यात्राकाल के चरम में इन 17 पदोनति कार्मिकों के साथ ही 53 अन्य कार्मिकों का भी स्थानान्तरण बिना नियमों एवं प्रक्रियाओं को अपनाए जारी कर दिया। नेगी ने कहा कि मंदिर समिति में राज्य सरकार द्वारा बनाये गये तबादला एक्ट का भी उल्लंघन किया गया है। अगर मंदिर समिति में कार्य सही प्रणाली से हो रहे हैं तो समय रहते क्यों नहीं कार्मिकों के स्थानान्तरण किए गए। आखिर क्यों मंदिर समिति की ओर से ऐसे कार्य किये जा रहे हैं, जिन पर आपत्तियां लगाई जानी आवश्यक हैं। क्या उत्तराखण्ड सरकार और शासन का समिति पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण नहीं है, जो इस प्रकार मनमाने निर्णय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी विभाग या समिति में स्थानान्तरण का विरोध नहीं करती है, मगर जब सरकार व समितियों में बैठे लोग नियम, कानूनों व तबादला एक्ट का उल्लंघन व्यक्तिगत स्वार्थ या भ्रष्टाचार के लिए करते हैं तो ऐसे में कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर जाकर सरकार व शासन को जगाने का प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही मामले में दखल दे और मंदिर समिति में हो रहे भ्रष्टाचार, भाई-भतिजावाद और तबादला एक्ट के विपरित किये गये तबादलों पर तत्काल रोक लगाए। प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि यदि मंदिर समिति में हुई नीतियों, प्रोन्नतियों व तबादलों पर जांच की जाए तो बद्री-केदार मंदिर समिति में भी वही स्थिति सामने आयेगी, जो विधानसभा की जांच में सामने आई है।

वहीं बद्री-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि मंदिर समिति में कार्मिकों के पटल बदले गये हैं। तबादला एक्ट के तहत ही तबादले किये गये हैं। कतिपय कर्मचारी लम्बे समय से एक जगह पर थे। बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है और यात्रा पर इन तबादलों से कोई फर्क नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि तबादलों में एक्ट का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। सभी कार्मिकों को उनकी योग्यता के अनुसार नये पटल पर स्थानान्तरित किया गया है। साथ ही उन्होंने यह कहा कि बोर्ड बैठक में समिति के अध्यक्ष के अनुमोदन के उपरांत तबादला सूची जारी की गई थी, जिसको मेरे हस्ताक्षर से जारी कर दिया गया है।

बाबा के धाम में बनाई भोले शंकर की प्रतिमा की अनोखी रंगोली ।

0

ग्यारहवें ज्येार्तिलिंग भगवान भोले शंकर के धाम में महाकाल इंदौर से आई शिखर शर्मा ने केदारनाथ परिसर में शिव शंकर भगवान की अनोखी रंगोली बनाकर 7 वॉ वर्ल्ड रिकार्ड बना डाला है।

केदारनाथ ।ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम में भोले शिव की रंगोली से प्रतिमा बना कर एक अनोखा रिकार्ड बना है इस रिकार्ड को इंदौर की रहने वाली शिखर शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर बनाया है। इंदौर से आये ग्रुप ने केदारनाथ मंदिर के परिसर में भगवान शिव पार्वती की रंगोली बनाकर सभी शिव भक्तों को दर्शन कराए है ।

मौसम विभाग के अलर्ट व केदारधाम में पल पल बदलते मौसम की परवाह किये बिना व अपने निजी संसाधनों से अपनी कलाकारी से बाबा की प्रतिमा को उखेरा गया है । भोले की भक्ति और आस्था के लिए ये सब कुछ पीछे छूट जाते है। शिखर शर्मा कहती है। कि उनकी दिली तमन्ना थी की वह भोले शंकर की रंगोली बनाये और इसके लिए उन्होने भगवान केदारनाथ प्रार्थना की वे धाम के परिसर में रंगोली बनाने का आशीर्वाद दे । उन्होने इस बारिश के मैासम दो दिन में ये कारनामा कर डाला है। और भगवान की रंगोली बनाकर एक इतिहास केदारनाथ भगवान की धरती पर कर डाला है। शिखर शर्मा का कहना है कि भगवान ने मेरी सुनी और आज मेरा सपना सच हुआ है। वे कहती है कि ये 7वॉ रिकार्ड है। इससे पहले उन्होने वूमन डे पर रंगोली बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था अब ये भगवान के परिसर में रिकार्ड बना कर अपने आप को धन्य महसूस कर रही हॅॅ और भगवान मो कोटि-कोटि नमन कर रही हॅू आज उन्होने मेरा सपने को सच कर डाला है।

उत्तखण्ड के चारधाम यात्रा पर आये रिकार्ड तोड़े यात्री,अब तक 3672780 यात्री पहुंच चुके हैं धाम में ।

0

रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड के चारधामों में विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष देश विदेश से आये यात्रियों ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़े है ।इस वर्ष अबतक चारो धामो में 3672780 दर्शन कर चुके है

दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों की संख्या
1-श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई 26 सितंबर शाम तक 1388290

2- श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 26 सितंबर शायं तक 1275421
(हेलीकॉप्टर से पहुंचे 114828 तीर्थयात्री भी शामिल)

3-श्री यमुनोत्री धाम
कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 26 सितंबर तक 445460

4-श्री गंगोत्री धाम
कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 24 सितंबर तक 563508
( भारी बारिश के कारण प्रशासन द्वारा 25 -26 सितंबर यात्रा रोकी गयी थी। )

• 26 सितंबर तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग- 2663711

• 26 सितंबर तक श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 1008968

26 सितंबर शाम तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 3672679
( छत्तीस लाख बहत्तर हजार छ: सौ उनासी )

• श्री हेमकुंट साहिब- लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या कपाट खुलने की तिथि 22 मई से अब अब तक 216715

• चार धाम यात्रा मार्ग सुचारू हैं। लेकिन कई स्थानों पर आंशिक भूस्खलन जोन में यातायात प्रभावित ‌।
ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सम्राट होटल के पास बाधित ।
• श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ एवं श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम में हल्की बारिश के बाद मौसम सामान्य।
• बदरीनाथ राजमार्ग सुचारू है।
• केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आज प्रात: से कुंड( गुप्तकाशी ) में बाधित है। शीघ्र सुचारू होने की संभावना।
• यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कल्यायी नामक स्थान पर बाधित है शीघ्र सुचारू किया जा रहा है।

• गंगोत्री राजमार्ग सुचारू हुआ।

अकिंता भण्डारी की हत्या से सम्बंधित प्रकरण के साक्ष्यो को इक्कठा, के लिये एसआईटी जांच शुरू ।

0

अकिंता भण्डारी की हत्या से सम्बंधित प्रकरण के साक्ष्यो को इक्कठा, के लिये एसआईटी जांच शुरू 

ऋषिकेश :अंकिता भण्डारी की हत्या से सम्बन्धित प्रकरण की विवेचना से सम्बन्धित समस्त विवेचनात्मक कार्यवाही, साक्ष्यों का त्वरित संकलन करने हेतु एस0आई0टी0 को लक्ष्मणझूला में कैम्प करने हेतु निर्देशित किया गया,

एस0आई0टी0 प्रभारी द्वारा एस0आई0टी0 सदस्यों के साथ मिलकर घटनास्थल पर पंहुचकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण कर लिया गया ,

मृतका का पोस्टमार्टम रिपोर्ट एम्स से प्राप्त करके परिजनों को दिखा दी गई है,

घटनास्थल से सभी भौतिक साक्ष्यों के साथ-साथ सी0सी0टी0वी0 फुटैज, मोबाइल सीडीआर आदि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्राप्त करके गहनता से विश्लेषण कर अध्ययन किया जा रहा है,

प्रकरण के मुख्य-मुख्य गवाहों, रिजॉर्ट कार्मिकों से पूछताछ जारी है,

फॉरेन्सिक टीम द्वारा पहले ही घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है,

रिजॉर्ट में घटना के दिन ठहरने वाले गेस्ट की सूची प्राप्त करके गहनता से विवेचना की कार्यवाही की जा रही है,

अभियुक्तों से महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त करने हेतु पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है,

संदिग्ध परिस्थितियों में (पौड़ी गढ़वाल) पैठाणी से तीन महिलांए लापता ।

0

संदिग्ध परिस्थितियों में (पौड़ी गढ़वाल) पैठाणी से तीन महिलांए लापता ।

पौड़ी गढ़वाल ।पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र से दो माह के अंतर्गत तीन महिलाये लापता होना बताया जा रहा है ।इन तीनो महिलाओ के परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद भी इनका का कोई पता नही चला है अब हतास हो कर इनके घर वालो ने पैठाणी थाने में अलग अलग तिथियों को इनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई ।
थानाध्यक्ष बीरेंद्र रमोला ने बताया है की ये तीनो महिलांए अलग अलग दिनों में घर से लापता हुई है ।पैठाणी के तहसील चाकीसैन सौठी गांव निवासी 27 साल की अंजू बीते 10 अगस्त से घर से लापता हैं ।पुलिस के मुताबिक अंजू की दिमागीय स्थिति ठीक नही है ।

वंही 4 सितंबर को गडोली निवासी अन्नपूर्णा 22साल भी लापता हो गई है जबकि 23 सितम्बर को पैठाणी निवासी ललिता देवी बिना बताए घर से लापता चल रही है।परिजनों के द्वारा थाने में आकर इनकी प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी है जिनकी खोजबीन पुलिस द्वारा अलग अलग टीम बनाकर कराई जा रही है ।इन सभी के मोबाइल नम्बरो को ट्रेस करने के लिये सर्विलांस पर लगाया जा चुका है और इनकी गुमशुदगी रिपोट को सभी थानों को सूचनार्थ किया जा चुका है ।

जिला प्रशासन द्वारा होटल व रेस्तंरा में चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान 

0

 

मुख्यमंत्री धामी के आदेशों पर उत्तराखण्ड के सभी जनपदों के होटल एवं रेस्तंरा पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान।

रुद्रप्रयाग,जखोली,उखीमठ क्षेत्रो में संचालित हो रहे होटल व रेस्तंरा में सघन चेकिंग ।

 

रुद्रप्रयाग ।।राज्य सरकार के निर्देशन में जनपद के होटल एवं रेस्तरां में जिला प्रशासन की ओर से गठित विभिन्न विभागों की टीमों द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों की अगुवाई में सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत अनियमितताएं पाए जाने पर होटल एवं रेस्तरां के चालान किए जाने के साथ ही नोटिस भी जारी किए गए।

रुद्रप्रयाग के रैंतोली में अवैध निर्माण पाए जाने पर एक होटल सीज़ भी किया गया।रुद्रप्रयाग उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की अगुवाई में पर्यटन विभाग, खाद्य सुरक्षा, पुलिस व अग्निशमन तथा नगर पालिका के अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के अंतर्गत रैंतोली, गुलाबराय, मुख्य बाजार, केदारनाथ तिराहा आदि स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि रैंतोली में निर्माणाधीन एक निजी होटल के अवैध निर्माण को सीज़ कर दिया गया है। वहीं पांच होटल, रेस्तरां के प्रदत्त लाईसेंस उपलब्ध नहीं करवाए जाने पर चेतावनी देते हुए एक सप्ताह अंतर्गत लाईसेंस जमा करने का समय दिया गया। ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि चार होटल-रेस्तरां में विभिन्न अनियमिताएं पाए जाने पर उनको नोटिस जारी किए गए नोटिस का उचित जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जबकि तीन होटलों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर उन्हें जब्त किया गया।

उधर ऊखीमठ में उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा की अगुवाई में तहसीलदार दीवान सिंह राणा समेत राजस्व विभाग के अधिकारियों ने गुप्तकाशी, ऊखीमठ, कुंड समेत केदारनाथ यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों में संचालित हो रहे होटल रेस्तरां में सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर पांच होटल रेस्तरां को नोटिस जारी किए गए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि नोटिस का उचित जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। वहीं जखोली में भी उप जिलाधिकारी परमानंद राम की अगुवाई में देर सायं तक चैकिंग अभियान जारी रहा।

बड़ा हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगो की मौत , एक घायल।

0

रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग गबनी गांव के पास हुआ हादसा ।

तीनो लोग गौरीकुण्ड से घोड़े खच्चरों के साथ पैदल आ रहे थे गांव को ।

रात्रि 10 बजे की बताई जा रही है दुर्घटना ,तीनो लोग विकासखण्ड जखोली के ग्राम मूसाढुङ्ग के बताए जा रहे है ।

रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल रात्रि 10 बजे गौरीकुण्ड से रुद्रप्रयाग जा रहे वाहन ने गबनी गांव के पास तीन लोगों को टक्कर मार दी । जिसमे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी और एक गम्भीर घायल हो गया ।घायल  व्यक्ति को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया जंहा उसकी स्थिति गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों  ने बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया ।सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मोके पर पहुचं कर मृत ओर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया ।ये तीनो लोग केदारनाथ यात्रा पर अपने घोड़ो को चलाया करते थे ओर कल रात्रि को अपने घोड़ो के साथ गौरीकुंड से पैदल आ रहे थे ये तीनो व्यक्ति ग्राम मुसाडुंग के है । मृत व्यक्तियों में हरवीर सिंह पुत्र पूर्ण सिंह उम्र 43 वर्ष ,मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 40 वर्ष घायल धर्मेंद्र सिंह दर्शन सिंह 34 वर्ष के रूप में पहचान हुई है । मृत दोनो व्यक्तियों का जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में पीएम की कार्यवाही की जा रही है और परिजनों के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोट दर्ज करवाई जा चुकी है ।पुलिस प्रशासन के द्वारा जैसे ही गांव वालों को दुर्घटना सूचना दी गयी तो गांव में कोहराम मच गया।

गढ़वाल के गांव ,बाजारों से एक ही आवाज अकिंता के हत्यारो को फांसी दो।

0

अकिंता की आत्मा की शांति के लिये महिलाओ द्वारा तिलवाडा बाजार में निकाला गया केंडिल ।

रुद्रप्रयाग – एक और गढ़वाल की जनता श्रीनगर मोर्चरी के बाहर अकिंता भण्डारी के लिये इंसाफ मांग रही है ।और अकिंता कि अंत्येष्टि होने नही दे रहे है ।सुरक्षा व्यवस्था में पौड़ी जिला प्रशासन के हाथ पांव फुले हुए है । वही अब गांव गली में भी अकिंता के लिये सरकार से महिला ,युवा,बुजुर्ग अब सड़को पर उतर कर न्याय मांग रहे हैं ।

जब तक अकिंता भण्डारी को न्याय नही मिलता तब तक इंसाफ के लिये सड़को पर जनता उतरती रहेगी ।तिलवाडा बाजार में महिला, युवाओ,बुजुर्ग लोगो ने केंडिल मार्च करके अकिंता भण्डारी  की आत्मा की शांति के लिये प्राथना व मोन जलूस निकाला ।महिलाओ का साफ तौर पर कहना है जब हम लोग अपने ही उत्तराखण्ड में सुरक्षित नही है तो कहा सुरक्षित रहेंगे ।

क्या हमारे शहीदों ,माता  और बहिनो ने उत्तराखण्ड इसी के लिये मंगा था । क्या हमारी आबरू लूटने के लिये बाहरी लोगों को यंहा बसाया जा रहा है ।जब तक अकिंता के हत्यारों को फांसी नही मिल जाती तब तक सड़को पर लड़ाई लड़ी जाएगी ।

अकिंता हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है ।

0

रुद्रप्रयाग -अकिंता भण्डारी हत्याकांड में कही अनसुलझी गुथीया है जिसे सुलझाने में महीनों लगने वाले है । कल सांय को अकिंता की डेड बॉडी श्रीनगर बेस अस्पताल के मोर्चरी में पहुँच चुकी थी।सुबह अंतिम संस्कार किया जाना माना जा रहा था लेकिन एम्स ऋषिकेश में हुए पीएम रिपोर्ट में प्रथम रिपोर्ट अकिंता के शरीर व घाव व नदी में डूबने की खबर जैसे ही परिवार जनों व लोगो को लगी तो सब आग बबूले हो गए ।

प्रशासन ने लोगो को व परिवार को अंत्येष्टि के लिये मनाने लगे नही जब तक पीएम रिपीट सार्वजनिक नही होती तब तक अंत्येष्टि भी नही होगी ।जिसमे अकिंता के शरीर पर घाव व नदी में डूबने से मौत की प्रथम रिपोर्ट सामने आई है ।

श्रीनगर व पौड़ी में जगह जगह लोगो सड़को पर उतर आए हैं ।और मांग कर रहे कि दोषियों को फांसी की सजा दो व पीएम रिपोर्ट सार्वजनिक करो,पीड़ित परिवार को एक करोड़,परिवार के एक सदस्य को सरकारी नोकरी दो की मांग लेकर सड़को पर उतर आए हैं ।जब तक घोषणा नही हो जाती तब तक अकिंता भण्डारी अंत्येष्टि नही होने दी जाएगी। इसी के साथ लोगो सड़को पर जाम लगाए हुए हैं ।