16.7 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Home Blog Page 333

भक्तों के रंगों में रंगी केदारनगरी, केदारनगरी में गूंज रहे जय बाबा केदार के उदघोष।

0

तमाम बाधाओं से पार कर केदारनगरी में उमड़ रहे बाबा केदार के भक्त, आपदा की यादों को पीछा भुलाकर यात्रियों के मन में नहीं है कोई खौफ, पहली बार बरसाती सीजन में प्रत्येक दिन 10 से 12 हजार से अधिक यात्री पहुंच रहे हैं केदारनाथ
एंकर – सावन मास में केदारनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मानसून सीजन के बावजूद धाम आने वाले तीर्थयात्रियों में इजाफा हो रहा है। अब प्रत्येक दिन 10 से 12 हजार भक्त बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं।
रुद्रप्रयाग-केदारनगरी में भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है। भक्तों को काफी इंतजार के बाद बाबा के दर्शन हो रहे हैं। पूरी केदारनगरी इन दिनों जय केदार के उदघोषों से गुंजायमान है। कांवर भक्तों के साथ ही अन्य भक्त भी बाबा के दर्शनों के लिये पहुंच रहे है – विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा पर रिकार्ड संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। अभी केदारनाथ धाम के कपाट खुले तीन माह का समय भी पूरा नहीं हुआ है और 9 लाख 41 हजार 794 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। सोमवार को सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। पिछले वर्षों की तुलना करे तो बरसाती सीजन में बहुत कम संख्या में यात्री केदारनाथ धाम पहुंचते थे, लेकिन इस बार कभी आठ हजार से अधिक भक्त तो किसी दिन 10 से 12 हजार के करीब भक्त केदारनाथ पहुंच रहे हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग और केदारनाथ हाईवे पर तीर्थ यात्रियों को बारिश-भूस्खलन, ठंड आदि का भी सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यात्रियों के हौसले बुलंद हैं। वह कठिनाईयों से पार पाते हुये बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद तीसरे वर्ष शुरू हुई केदारनाथ यात्रा पूरी तरह से बदल गई है। बारिश, भूस्खलन सहित 2013 की आपदा को पीछे छोड़ते हुये भक्त केदारनाथ पहुंच रहे हैं।
केदारनाथ धाम भले ही भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक है, लेकिन 16-17 जून 2013 की विनाशकारी आपदा के समय केदारनाथ का पूरा स्वरूप ही बदल गया था। कुछ वर्षों तक केदारनाथ धाम में बहुत कम संख्या में भक्त पहुंचे। खासकर जुलाई, अगस्त और सितम्बर बरसाती महीनों में यहां भक्तों की संख्या ना के बराबर रहती थी, लेकिन इस बार स्थिति बदल गई है। पुरानी यादों को पीछे छोड़ते हुये इस बार केदारनाथ यात्रा का स्वरूप बदल गया है। यात्री भारी संख्या में केदारनाथ पहुंच रहे हैं।

कोविड-19 को लेकर जारी हुई नई SOP|

0

देहरादून-उत्तराखंड राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार सक्रिय होने लगी है। कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैलते हुए जन समुदाय को प्रभावित न करे, इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा नई एसओपी जारी कर दी गई है। यह एसओपी सभी जनपदों के लिए जारी की गई है। कोविड-19 संक्रमण को प्रसारित होने से रोकने एवं समुचित प्रबंधन के लिए पांच सूत्री रणनीति जांच निगरानी उपचार, टीकाकरण एवं कोविड एप्रोप्रियेट व्यवहार का लगातार अनुपालन किए जाने पर जोर दिया गया है।

दूरस्थ क्षेत्रो में श्रमदान द्वारा आज भी बनाये जाते हैं पैदल पुल ।

0

अरोसी के ग्रामीणों ने कल्प गंगा श्रमदान कर तैयार किया पैदल पुल ।

चमोली – सरकारों की सुस्त कार्यप्रणालियों को देखते हुए आज भी उत्तराखण्ड के दूरस्थ क्षेत्रो में जन सहभागिता द्वारा ग्रामीण कहि योजनाओं को पूरा कर देते हैं । उर्गम घाटी जोशीमठ चमोली के भेँटा पँचायत के अरोसी गाँव के ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद कल्प गंगा पर थागला नामक तोक मे पैदल पुलिया का निर्माण किया ।यह पुलिया कच्ची वलियो से तैयार किया गया था उसकी कुछ वलियाँ टूटने लगे थे तो आज ग्रामीणों ने श्रमदान के माध्यम से पुलिया को दोबारा से तैयार कर दिया है ।
जिससे अरोसी ग्वाँणा आने जाने वाले लोगों को आसानी होगी क्योंकि बरसात के दिनों में यहां पर अस्थाई पुल नहीं है जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कल्प गंगा पर पहले जो पुराना पैदल पुल वहाँ पर भूस्खलन होने के दिक्कत होती है जहां से पुराना रास्ता था वहां भूस्खलन होने के कारण उस रास्ते का प्रयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं वर्तमान में कल्प गंगा पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत स्टील गार्डन पुल का निर्माण किया जाना है जिसका उपयोग मोटर रोड के लिए किया जाना है।
पुल निर्माण की श्रमदान कार्य में धर्म सिंह चौहान हर्षवर्धन विक्रम चौहान पुराण सिंह चौहान धर्म सिंह चौहान संजय सिंह चौहान अजय चौहान श्रीकांत चौहान वीरेंद्र चौहान प्रेम सिंह चौहान वीरेंद्र सिंह नेगी भरत सिंह चौहान मांतवर सिंह सहित आदि लोग थे।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग में हुई भर्ती धांधली ।

0

देहरादून –  उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग में हुए परीक्षा धांधली का एसटीएफ ने खुलासा कर दिया है, एसटीएफ ने 6 लोगों को परीक्षा धांधली के मामले में गिरफ्तार किया है

एसटीएफ को इनके पास से ₹3710000 कैश बरामद हुआ है गिरफ्तार अभियुक्तों में दो लोग परीक्षा में पास भी हुए हैं। पूरे खेल का मास्टरमाइंड जयजीत दास बताया जा रहा है जो कंप्यूटर प्रोग्रामर है देहरादून आउट सोर्स कंपनी आरएमएस टेक्नोसोल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत है इसके द्वारा बड़ी ही सफाई से परीक्षा में शामिल होने वाले सवालों को चुरा लिया और पूरे खेल को अंजाम दिया, दरअसल परीक्षा से 1 दिन पहले रामनगर स्थित वार्ड में मनोज के नाम से तीन कमरे बुक करा कर उत्तर शॉर्ट में लिख प्रश्नों को याद करा कर छात्रों को अगली सुबह एग्जाम सेंटर तक छोड़ने जाते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में कंप्यूटर प्रोग्रामर,अधीनस्थ चयन सेवा आयोग का बर्खास्त पीआरडी जवान ,कोचिंग इंस्टिट्यूट का डायरेक्टर भी शामिल है।

सौराखाल मोटर मार्ग पर एक आल्टो कार हुई दुघर्टना ग्रस्त|

0

रुद्रप्रयाग । तिलवाडा सौराखाल मोटर मार्ग पर एक आल्टो कार हुई दुघर्टना ग्रस्त ।11 बजे की रात्रि की है घटना ।
कार सवार शैलेश कुमार निवासी तिलवाडा ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम ।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व S D R F की टीम पहुंची मौके पर ।
सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी है कार ।

रेस्क्यू करते समय चौकी इंचार्ज तिलवाडा भी हुई चोटिल ।

पौड़ी के ग्राम सभा डुंगरी में दो युवकों की डूबने से मौत।

0

पौड़ी तहसील के ग्राम सभा डुंगरी में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। ये दोनों युवक अपने गांव तल्ली ढांढरी से पैडुलस्यूं पटटी के डुंगरी गांव के गदेरे में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घूमने गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों का रेस्क्यू कर गदेरे से बाहर निकाला। एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिला मुख्यालय पौड़ी से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम सभा डुंगरी में रविवार की दोपहर बाद दो युवकों की बरसाती गदेरे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक अपने दो दोस्तों के साथ गदेरे में घूमने गये थे। आसपास रिजार्ट व गांव के लोगों ने जब दो युवकों के शवों को गदेरे में देखा तो स्थानीय लोग
वहां पहुंचे। युवकों द्वारा कोई हरकत नहीं करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवकों को बाहर निकाला।
लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने निरीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि घटना में तल्ली ढांढरी निवासी 31 साल के मोहित नेगी पुत्र महावीर नेगी तथा 32 साल के प्रमोद उर्फ
पम्मी पुत्र स्व. रघुवीर सिंह नेगी की मौत हो गई। दोनों का पीएम किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही विधायक पौड़ी
राजकुमार पोरी भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया।

बेटे की जान बचाने के लिए, बाघ से भिड़ गई माँ।

0

नैनीताल – रामनगर में घास लेने गई एक महिला और उस के बेटे पर घात लगा कर बैठे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। महिला ने भी अपनी सूझबूझ और शक्ति के साथ बाघ को जवाब दिया। जिसके बाद हार कर बाघ को जंगल की ओर भागना पड़ा। बाघ के इस हमले में महिला घायल जरूर हुई है। लेकिन महिला और उसका बेटा दोनों ही सुरक्षित है।

 

रामनगर के कोटा रेंज क्षेत्र में एक महिला अपने बेटे के साथ मवेशी को चराने के लिए पास के जंगल में गई थी। लेकिन अचानक बाघ ने उस महिला पर हमला कर दिया। बाघ के हमला करते समय महिला का बच्चा भी वहीं था। लेकिन बाघ के हमले से महिला घबराई नहीं और महिला ने पूरी हिम्मत के साथ बाघ का प्रतिरोध किया। बाघ के साथ भिड़ते ही महिला ने जोर- जोर से शोर मचाना भी शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने भी शोर मचा दिया। महिला की ताकत देखकर बाघ मां और बेटे को छोड़कर जंगल में भाग गया। बाघ के हमले से महिला की जांघ और कमर पर घाव हो गये हैं घायल हालात में महिला को संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। क्षेत्र के वन विभाग रेंजर रमेश ध्यानी ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। इस हमले के बाद क्षेत्र में वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि वन विभाग के प्रावधान को देखते हुए महिला को उचित मुआवजा दिया जायेगा।

सड़क किनारे सोये कांवड़ियों के ऊपर चढ़ा कैंटर।।।

0

हरिद्वार में रविवार सुबह अलग-अलग सड़क हादसों में छह कांवड़ियों की मौत हो गई। सड़क किनारे सो रहे दो कांवड़ियों के ऊपर बैक करते समय कैंटर चढ़ गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इसे लेकर कांवड़ियों के अन्य साथियों ने हंगामा भी किया।
कलियर मोड पर रतमऊ नदी के पुल के ऊपर हुए सड़क हादसे में बदायूं के रहने वाले एक कांवड़िए चंद्रपाल की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी नेकराम व शिवम घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान शिवम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।वहीं कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में सड़क किनारे सो रहे दो कांवड़ियों के ऊपर बैक करते समय कैंटर चढ़ गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित कांवड़ियों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया।

शराब की दुकान में जमकर हुई मारपीट सिर पर तोड़ी शराब की बोतल।

0

हल्द्वानी -शराब की दुकान में हुई लड़ाई झगडे का वीडियो सामने आया है।
वैसे तो शराब की दुकानों में हर दिन लड़ाई झगड़े का मामला आता रहता है ।हल्द्वानी जहां कालाढूंगी रोड ब्लाॅक चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर कल आधा घंटे के भीतर दो बार कई युवकों ने धावा बोला। गजब यह है कि इसी दौरान पुलिस भी दुकानदार की शिकायत पर दुकान पर पहुंची थी। युवकों ने दुकान के भीतर घुसकर दुकान स्वामी के भाई का शराब की बोतल मार कर सिर फोड़ दिया, मारपीट के बाद जब हमलावर भाग रहे थे, तब दुकान पर काम करने वाले सेल्समेनों ने एक को पकड़ लिया, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। दुकान स्वामी का आरोप है कि दुकान में घुसे युवक वहां बैठे उनके भाई से 50 हजार रूपये की रंगदारी मांग रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। दुकान स्वामी के घायल भाई के सिर पर आठ से दस टांके आए हैं।ऐसे मामले शराब खरीदने और दुकानदार के बीच आये दिन आते रहते है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की ओर से मंकीपाक्‍स को ग्‍लोबल इमरजेंसी घोषित|

0

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक मंकीपाक्स जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला वायरस है, इससे संक्रमित होने पर चेचक के रोगियों के लक्षण पाए जाते हैं। हालांकि यह चिकित्सकीय रूप से कम गंभीर है। फ‍िर भी अभी तक की प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक अफ्रीका में पांच लोगों की मौत मंकीपाक्स से हो चुकी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को मंकीपाक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा कि 70 से अधिक देशों में फैल चुका मंकीपाक्स का प्रकोप एक असाधारण स्थिति है। यह ऐसा प्रकोप है जो दुनियाभर में, नए तरीकों से, तेजी से फैल गया है। हम इसके बारे में बहुत कम जानते हैं। यही कारण हैं कि मंकीपाक्स का प्रकोप एक हेल्‍थ इमरजेंसी है।